logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

9 hrs ago
user_Md Ashfak
Md Ashfak
Chatra, Jharkhand•
9 hrs ago

More news from Chatra and nearby areas
  • चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड में हुए दर्दनाक एयर एंबुलेंस हादसे को लेकर जांच में अहम तथ्य सामने आए हैं।अधिकारियों के अनुसार, सिमरिया प्रखंड के कासियातु स्थित कसारी जंगल में क्रैश हुए रेडबर्ड के BE C90 विमान में न तो कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) था और न ही फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR)। नियमों के तहत कम वजन वाले इस श्रेणी के विमान में इन उपकरणों का होना अनिवार्य नहीं था। बताते चलें कि चतरा जिला के सिमरिया प्रखंड अंतर्गत कासियातु जंगल में सोमवार की रात रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस भीषण हादसे में विमान में सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मामले से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि एयर एंबुलेंस में ब्लैक बॉक्स नहीं होने के कारण हादसे के वास्तविक कारणों की जांच में तकनीकी चुनौतियां आ रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अब एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग, दुर्घटनास्थल से बरामद मलबे का वैज्ञानिक विश्लेषण और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर ही जांच आगे बढ़ेगी। जांच एजेंसियां इस बात की गहराई से पड़ताल कर रही हैं कि हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या फिर खराब मौसम इसकी वजह बना, अथवा कोई अन्य कारण सामने आता है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है। इस हादसे में विवेक विकास भगत की भी दर्दनाक मौत हो गई थी, जो को-पायलट थे। वे चतरा आरईओ विभाग के कार्यपालक अभियंता देव सहाय भगत के इकलौते पुत्र थे। इस व्यक्तिगत क्षति ने हादसे की पीड़ा को और भी गहरा कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के कारणों पर आधिकारिक रूप से स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
    1
    चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड में हुए दर्दनाक एयर एंबुलेंस हादसे को लेकर जांच में अहम तथ्य सामने आए हैं।अधिकारियों के अनुसार, सिमरिया प्रखंड के कासियातु स्थित कसारी जंगल में क्रैश हुए रेडबर्ड के BE C90 विमान में न तो कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) था और न ही फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR)। नियमों के तहत कम वजन वाले इस श्रेणी के विमान में इन उपकरणों का होना अनिवार्य नहीं था।
बताते चलें कि चतरा जिला के सिमरिया प्रखंड अंतर्गत कासियातु जंगल में सोमवार की रात रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस भीषण हादसे में विमान में सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मामले से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि एयर एंबुलेंस में ब्लैक बॉक्स नहीं होने के कारण हादसे के वास्तविक कारणों की जांच में तकनीकी चुनौतियां आ रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अब एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग, दुर्घटनास्थल से बरामद मलबे का वैज्ञानिक विश्लेषण और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर ही जांच आगे बढ़ेगी।
जांच एजेंसियां इस बात की गहराई से पड़ताल कर रही हैं कि हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या फिर खराब मौसम इसकी वजह बना, अथवा कोई अन्य कारण सामने आता है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है। इस हादसे में विवेक विकास भगत की भी दर्दनाक मौत हो गई थी, जो को-पायलट थे। वे चतरा आरईओ विभाग के कार्यपालक अभियंता देव सहाय भगत के इकलौते पुत्र थे। इस व्यक्तिगत क्षति ने हादसे की पीड़ा को और भी गहरा कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के कारणों पर आधिकारिक रूप से स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    6 hrs ago
  • सांसद मनीष जयसवाल पर कंपनी से पैसा लेने का जब आरोप लगा,101 जोड़ों की शादी कैसे करवाई,बताया पूरा डिटेल में
    1
    सांसद मनीष जयसवाल पर कंपनी से पैसा लेने का जब आरोप लगा,101 जोड़ों की शादी कैसे करवाई,बताया पूरा डिटेल में
    user_Aakash Kumar paswan
    Aakash Kumar paswan
    Local News Reporter तांडवा, चतरा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • आमस:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वकांक्षी योजना सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल जल योजना सिर्फ शोभा का केंद्र बन कर रह गया है।इस योजना के तहत हर ग्रामीण क्षेत्र में हर घर नल का जल पहुंचाने का सपना दिखाया गया था लेकिन यह सपना आज भी आमस प्रखंड के नौगड़ गांव में अधूरा है।ग्रामीण अवधेश कुमार यादव,संजय चौधरी,सानू यादव ने बताया कि यहां लगभग आठ वर्ष पहले सात निश्चय योजना के तहत नल जल योजना लगाया गया था लेकिन आठ वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक नल का जल हर घर नहीं पहुंच पाया है। वार्ड सदस्य अवधेश कुमार यादव ने बताया कि कई बार नल जल संबंधित पीएचडी विभाग को शिकायत करने के बाद भी अभी तक नहीं चालू किया गया है।यहां गर्मी के मौसम आते ही जल संकट उत्पन्न होने लगता है।जिससे ग्राया का सामना करने पड़ता है।
    1
    आमस:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वकांक्षी योजना सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल जल योजना सिर्फ शोभा का केंद्र बन कर रह गया है।इस योजना के तहत हर ग्रामीण क्षेत्र में हर घर नल का जल पहुंचाने का सपना दिखाया गया था लेकिन यह सपना आज भी आमस प्रखंड के नौगड़ गांव में अधूरा है।ग्रामीण अवधेश कुमार यादव,संजय चौधरी,सानू यादव ने बताया कि यहां लगभग आठ वर्ष पहले सात निश्चय योजना के तहत नल  जल योजना लगाया गया था लेकिन आठ वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक नल का जल हर घर नहीं पहुंच पाया है। वार्ड सदस्य अवधेश कुमार यादव ने बताया कि कई बार नल जल संबंधित पीएचडी विभाग को शिकायत करने के बाद भी अभी तक नहीं चालू किया गया है।यहां गर्मी के मौसम आते ही जल संकट उत्पन्न होने लगता है।जिससे ग्राया का सामना करने पड़ता है।
    user_Dhananjay kumar Yadav
    Dhananjay kumar Yadav
    पत्रकार अमास, गया, बिहार•
    5 hrs ago
  • हजारीबाग मुफस्सिल थाना हुरहुरू स्थित कुआं से मिला शव हत्या का आसान का आकर्षित परिजनों ने कारगिल पेट्रोल पंप के पास किया सड़क जाम
    1
    हजारीबाग मुफस्सिल थाना हुरहुरू स्थित कुआं से मिला शव हत्या का आसान का आकर्षित परिजनों ने कारगिल पेट्रोल पंप के पास किया सड़क जाम
    user_Boltajharkhand
    Boltajharkhand
    Press Hazaribag, Hazaribagh•
    6 hrs ago
  • “बीएसएफ के एक जवान की बीमारी के कारण निधन हो गया। देश की सेवा में समर्पित इस वीर सपूत को भावभीनी श्रद्धांजलि। पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें।”
    1
    “बीएसएफ के एक जवान की बीमारी के कारण निधन हो गया। देश की सेवा में समर्पित इस वीर सपूत को भावभीनी श्रद्धांजलि। पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें।”
    user_SB Live Hindi
    SB Live Hindi
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    6 hrs ago
  • बड़ा बाजार थाना अंतर्गत हुरहुरू मुहल्ले में पुन्नू गोप नामक युवक की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली,,शव के मिलते ही आस पास के ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर रखा हैं,,संबंधित बड़ीबाजार थाने का तत्काल तक कोई भी सार्थक पहल नहीं दिखा
    1
    बड़ा बाजार थाना अंतर्गत हुरहुरू मुहल्ले में पुन्नू गोप नामक युवक की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली,,शव के मिलते ही आस पास के ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर रखा हैं,,संबंधित बड़ीबाजार थाने का तत्काल तक कोई भी सार्थक पहल नहीं दिखा
    user_पत्रकार कुमार कृष्णानंद
    पत्रकार कुमार कृष्णानंद
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    7 hrs ago
  • जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांगपुर जंगल के पास बुधवार को लगभग 3 बजे तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार युवक को बेरहमी से रौंद डाला। इस दर्दनाक हादसे में जंगी गांव निवासी 25 वर्षीय सौरभ पंडित की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सौरभ रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। घर से हंसते-मुस्कुराते निकला युवक कुछ ही पलों में मौत का शिकार हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, हर आंख नम और हर चेहरा सवाल पूछता नजर आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि चतरा की सड़कों पर दौड़ रहे हाईवा अब मौत के पर्याय बन चुके हैं। आए दिन तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण निर्दोष लोगों की जान जा रही है। बहनों का सिंदूर उजड़ रहा है, मां-बाप अपने जवान बेटों को खो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की आंखें अब भी बंद हैं।
    1
    जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांगपुर जंगल के पास बुधवार को लगभग 3 बजे  तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार युवक को बेरहमी से रौंद डाला। इस दर्दनाक हादसे में जंगी गांव निवासी 25 वर्षीय सौरभ पंडित की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सौरभ रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। घर से हंसते-मुस्कुराते निकला युवक कुछ ही पलों में मौत का शिकार हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, हर आंख नम और हर चेहरा सवाल पूछता नजर आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि चतरा की सड़कों पर दौड़ रहे हाईवा अब मौत के पर्याय बन चुके हैं। आए दिन तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण निर्दोष लोगों की जान जा रही है। बहनों का सिंदूर उजड़ रहा है, मां-बाप अपने जवान बेटों को खो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की आंखें अब भी बंद हैं।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    9 hrs ago
  • सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार मैं सिमरिया का विधायक नहीं सिमरिया विधानसभा क्षेत्र वासियों का बेटा हूं जो हर किसी के मुसीबत हर किसी के पीड़ा हर विकास के आगे पहली पंक्ति में खड़े होकर के हाजिरी लगाने का काम करूंगा।
    1
    सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार मैं सिमरिया का विधायक नहीं सिमरिया विधानसभा क्षेत्र वासियों का बेटा हूं जो हर किसी के मुसीबत हर किसी के पीड़ा हर विकास के आगे पहली पंक्ति में खड़े होकर के हाजिरी लगाने का काम करूंगा।
    user_Aakash Kumar paswan
    Aakash Kumar paswan
    Local News Reporter तांडवा, चतरा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • हजारीबाग जिला के बाईक चोर गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 अलग-अलग चोरी का मौटरसाईकिल बरामद, 01 मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार। हजारीबाग जिले में विगत दिनों में मोटरवसाईकिल चोरी की घटना पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक, हजारीबग के द्वारा सभी थाना/ओ०पी० प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया था। मोटरसाकिल चोरी की घटनाओं का उदभेदन हेतु श्री अमित कुमार अपर पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग के नेतृत्व में एक SIT टीम का गठन किया गया था। इस कम में पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापोकला में मोटरसाइकिल चोरी गिरोह के सदस्य द्वारा बड़े पैमाने पर चोरी के मोटरसाइकिल की खरीद बिक्री करने हेतु आ रहे है। > गठित छापेमारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़कागोंव थाना क्षेत्र के नापोकला एवं आसपास के क्षेत्रों में एंटी क्राइम चेकिंग किया गया। चेकिंग के दौरान एक सर्दिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल के साथ पकडा गया। > पकड़ाये व्यक्ति से पूछ-ताछ के दौरान उसने अपना नाम सतीश प्रजापति बताया। उसने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्रों से मास्टर चाभी के माध्यम से मोटरसाइकिल चोरी करते है। उसके निशानदेही पर उसके घर एवं घर के पीछे से कुल 23 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद को बरामद किया गया है > गिरफ्तार व्यक्ति सतीश प्रजापति के विरुद्ध बड़कागांव थाना कांड संख्या 27/26, दिनांक 24.02.26, धारा-111(2) (बी)/111(6)/111(7)/112(2)/317(4)/317(5)/3 (5) बी०एन०एस० दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजी जा रही है। > गिरफ्तार अभियुक्त से पूछ-ताछ के क्रम में उसने सहयोगियों का नाम बताया है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु हजारीबाग SIT टीम के द्वारा लगातार छापामारी अभियान चला रही है। बरामद सामाग्रीः- सलेंडर मोटरसाइकिल- पैशन प्रो मोटरसाइकिल- 14 03 अपाची मोटरसाइ‌किल- 02 पल्सर मोटरसाइकिल-02 ग्लैमर मोटरसाइकिल- 02 इन्फिनिक्स का मोबाइल- 01 गिरफ्तार अभियुक्तः- 1. सतीश प्रजापति उम्र 30 वर्ष, पिता बुधन प्रजापति, ग्राम-नापोकला, थाना बड़कागांव जिला हजारीबाग। छापामारी दलः- 1. श्री अमित कमार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), हजारीबाग। 2. श्री पवन कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव, हजारीबाग 3. पु०नि० ललित कुमार, पुलिस निरीक्षक बड़‌कागांव अंचल। 4 पु०अ०नि० कृष्ण कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी, बड़कागांव । 5. पु०अ०नि० सागेन मुर्मू, प्रभारी, डाडीकला ओ पी बकागांव। 6 स०अ०नि० बसंत भगत, बड़कागांव थाना। 7- बड़कागांव थाना सशस्त्र बल
    2
    हजारीबाग जिला के बाईक चोर गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 अलग-अलग चोरी का मौटरसाईकिल बरामद, 01 मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार।
हजारीबाग जिले में विगत दिनों में मोटरवसाईकिल चोरी की घटना पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक, हजारीबग के द्वारा सभी थाना/ओ०पी० प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया था। मोटरसाकिल चोरी की घटनाओं का उदभेदन हेतु श्री अमित कुमार अपर पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग के नेतृत्व में एक SIT टीम का गठन किया गया था।
इस कम में पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापोकला में मोटरसाइकिल चोरी गिरोह के सदस्य द्वारा बड़े पैमाने पर चोरी के मोटरसाइकिल की खरीद बिक्री करने हेतु आ रहे है।
> गठित छापेमारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़कागोंव थाना क्षेत्र के नापोकला एवं आसपास के क्षेत्रों में एंटी क्राइम चेकिंग किया गया। चेकिंग के दौरान एक सर्दिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल के साथ पकडा गया।
> पकड़ाये व्यक्ति से पूछ-ताछ के दौरान उसने अपना नाम सतीश प्रजापति बताया। उसने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्रों से मास्टर चाभी के माध्यम से मोटरसाइकिल चोरी करते है। उसके निशानदेही पर उसके घर एवं घर के पीछे से कुल 23 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद को बरामद किया गया है
> गिरफ्तार व्यक्ति सतीश प्रजापति के विरुद्ध बड़कागांव थाना कांड संख्या 27/26, दिनांक 24.02.26, धारा-111(2) (बी)/111(6)/111(7)/112(2)/317(4)/317(5)/3 (5) बी०एन०एस० दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजी जा रही है।
> गिरफ्तार अभियुक्त से पूछ-ताछ के क्रम में उसने सहयोगियों का नाम बताया है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु हजारीबाग SIT टीम के द्वारा लगातार छापामारी अभियान चला रही है।
बरामद सामाग्रीः-
सलेंडर मोटरसाइकिल-
पैशन प्रो मोटरसाइकिल-
14
03
अपाची मोटरसाइ‌किल-
02
पल्सर मोटरसाइकिल-02
ग्लैमर मोटरसाइकिल-
02
इन्फिनिक्स का मोबाइल-
01
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. सतीश प्रजापति उम्र 30 वर्ष, पिता बुधन प्रजापति, ग्राम-नापोकला, थाना बड़कागांव जिला हजारीबाग।
छापामारी दलः-
1. श्री अमित कमार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), हजारीबाग।
2. श्री पवन कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव, हजारीबाग
3. पु०नि० ललित कुमार, पुलिस निरीक्षक बड़‌कागांव अंचल।
4 पु०अ०नि० कृष्ण कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी, बड़कागांव ।
5. पु०अ०नि० सागेन मुर्मू, प्रभारी, डाडीकला ओ पी बकागांव।
6 स०अ०नि० बसंत भगत, बड़कागांव थाना।
7- बड़कागांव थाना सशस्त्र बल
    user_Hazaribag Today🇮🇳
    Hazaribag Today🇮🇳
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.