Shuru
Apke Nagar Ki App…
Madhav Diggi se Eid ul fitr ki namaj padhne ke liye khaajuvala tahsil mein namaj Ada karne Gaye mama aur bhanje aur bhanja ke bacche sahit khaajuvala se Bikaner nanihal mein milane ke liye Bikaner pahunche
Ramjan bhutto
Madhav Diggi se Eid ul fitr ki namaj padhne ke liye khaajuvala tahsil mein namaj Ada karne Gaye mama aur bhanje aur bhanja ke bacche sahit khaajuvala se Bikaner nanihal mein milane ke liye Bikaner pahunche
More news from Rajasthan and nearby areas
- पत्रकार इकबाल खान बीकानेर शहर के नोखा रोड स्थित बसंत विहार कॉलोनी की गोचर भूमि में सोमवार शाम एक व्यक्ति का शव पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार आज शाम करीब 6:30 बजे इस घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि शव की स्थिति और दुर्गंध से यह करीब एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलते ही ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। टीम में सोएब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, इमरान, अयूब लोदा और राजकुमार खड़गावत शामिल रहे।मौके पर गंगाशहर थाना पुलिस हेड कांस्टेबल बीरबल सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद शव को पीबीएम अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरी मुआयना कर शव को मोर्चरी में रखवाया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- पत्रकार इकबाल खान राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा स्थित रिफाइनरी परिसर में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इस बड़े प्रोजेक्ट का उद्घाटन प्रस्तावित है। जानकारी के अनुसार HPCL राजस्थान रिफाइनरी के एक यूनिट से अचानक आग की तेज लपटें उठने लगीं और काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। एहतियात के तौर पर पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। करीब 79 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस मेगा प्रोजेक्ट का पिछले 13 वर्षों से इंतजार किया जा रहा था। 21 अप्रैल को इसके लोकार्पण की तैयारी थी, लेकिन हादसे के बाद कार्यक्रम पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन और रिफाइनरी प्रबंधन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।1
- बीकानेर। हदां थाना क्षेत्र के गांव भेलु में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक के पिता खेमाराम पुत्र लालाराम नायक निवासी भेलु ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उनके बेटे मगाराम उर्फ चोरूलाल (30 वर्ष) ने 19 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच एसआई इमीचंद द्वारा की जा रही है।1
- उद्घाटन से पहले रिफाइनरी में आग! बाड़मेर में बड़ा हादसा 🚨 राजस्थान के बाड़मेर स्थित पचपदरा रिफाइनरी की एक यूनिट में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि CDU यूनिट में लगी इस आग से मौके पर हड़कंप मच गया। सुरक्षा के तहत सभी कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाला गया और फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। खास बात ये है कि रिफाइनरी का उद्घाटन एक दिन बाद होना था, उससे पहले ही यह बड़ा हादसा सामने आया। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है #bikaner #rajasthan #बाड़मेर #RajasthanNews #breakingnews1
- Post by SSSO News1
- सांवरिया सेठ जी की यात्रा #yatra #bikaner1
- कुंदन देथा EO पद पर आज ज्वाइन करने पहुंचे तो उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त विरोध किया।1
- बीकानेर। सोमवार को आखातीज के पावन पर्व पर किन्नर समाज की मुस्कान बाई अग्रवाल ने हवेली से पतंगबाजी कर आखातीज पर सभी को बधाई देते हुए कहा ये मंगलकारी दिन बीकानेर शहर की समृद्धि सफलता और खुशहाली से भरा रहे। माता राणी करणी की कृपा सदा बनी रहे। साथ ही बाल विवाह रोकने की मार्मिक अपील में मुस्कान बाई ने कहा बेटियां हमारी विरासत से कम नहीं है। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों से बचें, बचपन को सहेजें । यह कार्यक्रम आखातीज पर्व पर मित्र एकता सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संरक्षक सुनील दत्त नागल, कवि शिव दाधीच, एनडी क़ादरी , रामकिशोर यादव, सैय्यद अख्तर, मेहबूब अली रंगरेज, शाकिर हुसैन चौपदार, सामप्रकाश जैन ,दिलीप गुप्ता, देवेश भाटी सहित अन्य किन्नर समाज के लोग मौजूद रहे।2