Shuru
Apke Nagar Ki App…
"आज की दावत ने कर दिया कंगाल, अब नहीं जाऊंगा अब घर का खाना ही सही!"
Amajad
"आज की दावत ने कर दिया कंगाल, अब नहीं जाऊंगा अब घर का खाना ही सही!"
More news from हरियाणा and nearby areas
- उप मंडल इसराना की नई अनाज मंडी जो गांव नौल्था गौशाला के सामने गांव बलाना की जमीन में बनाई गई है 17 अप्रैल शनिवार को दोपहर बाद 3:30 बजे अचानक काले बादल उठे और 20 मिनट में ही मंडी में पानी पानी कर दिया और लाखों क्विंटल गेहूं को भिगो दिया। अचानक आई बारिश ने आढ़तीयों व मार्केट कमेटी कर्मचारियों की पोल खोल दी।स क्योंकि किसी भी ढेरी के ऊपर एक दो ढेरी को छोड़कर किसी पर तिरपाल आदि ढका हुआ नहीं था। जबकि कुछ गेहूं पानी में डूबा हुआ था। इसके साथ-साथ हैफेड व वेयरहाउस का गेहूं भी बोरियों में भरा हुआ भिगता रहा। बारिश इतनी तेज थी कि सबके हंस उड़ गए। चार दिन पहले एसडीएम इसराना नवदीप सिंह नैन ने कहा था कि मौसम खराब है ।कभी भी बारिश हो सकती है ।अपना तिरपाल आदि का इंतजाम करके रखें। परन्तु उनकी बात को किसी ने नहीं समझा और आज बारिश ने उनकी पोल खोल दी है।2
- Diamond Jewellery की Making पर Upto 101% Off | Market Ki Baat | Jewellery Market | Viral1
- बागपत मे गुरुवार को भरी मीटिंग मे डीएम अस्मिता लाल की मेज पर लंगूर आकर बैठ गया। यह देख डीएम डर गईं और अपनी कुर्सी छोड़कर खड़ी हो गईं। डीएम ने लंगूर की तरफ इशारा करते हुए कहा- बैठ जाओ। लंगूर कुछ देर तक मेज पर बैठा रहा। इस बीच डीएम का अर्दली आया। उसने पुचकार कर लंगूर को भगाया। तब लोगों ने राहत की सांस ली। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। डीएम ने मुस्कुराते हुए लंगूर को इशारा किया- बैठ जाओ बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे डीएम अस्मिता लाल विकास भवन में किसान दिवस की बैठक चल रही थी। पुलिस अधीक्षक सूरज राय भी मौजूद थे। किसान बारी-बारी से अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रख रहे थे। तभी अचानक लंगूर मीटिंग हॉल मे पहुंच गया। पढ़िए पूरा मामला... किसानो की मेजो से होते हुए वह सीधे डीएम के पास जा पहुंचा। लंगूर को अपने करीब देखकर डीएम अस्मिता लाल ने तुरंत अपनी कुर्सी छोड़ दी और मुस्कुराते हुए उसकी ओर इशारा करते हुए कहा- बैठो इधर बैठो । लंगूर का नाम मटरू। वह अक्सर कलेक्ट्रेट परिसर में नजर आता रहता है। वहां के कर्मचारियों व अधिकारियों के बीच काफी जाना पहचाना है। इससे पहले भी वह कई बार वहां देखा गया है। करीब दो महीने पहले मटरू किसान धरने के दौरान डीएम के पास पहुंच गया था। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता सीएम के नाम ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। वो कलेक्ट्रेट परिसर मे ही धरने पर बैठ गए। डीएम अस्मिता लाल को जैसे इसकी सूचना मिली तो वे खुद किसानो के पास पहुंच गईं। इस दौरान वहां एक लंगूर भी आकर बैठ गया। डीएम की नजर लंगूर पर पड़ी तो वो जमीन पर बैठकर उसके साथ खेलने लगीं। लंगूर ने डीएम के हाथ को पकड़ लिया। इस पर उन्होंने कहा- नो मटरू। तभी साथ बैठे किसान हंस पड़े। किसानो ने कहा- मैडम नो कहने से ये नही मानेगा। ये सुनकर डीएम भी हंस पड़ीं। अस्मिता लाल 2015 बैच की आईएएस अधिकारी दिल्ली निवासी अस्मिता लाल 2015 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें पहली बार जिला मजिस्ट्रेट का प्रभार सौंपा गया है। इससे पहले वे गाजियाबाद मे मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के पद पर कार्यरत थीं। गाजियाबाद की सीडीओ के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने 'बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ' अभियान के लिए बहुत काम किया।1
- मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल क्षेत्र में गुरुवार को एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल 2026 को करीब दोपहर 1 बजे ग्राम दद्देड़ू कला स्थित कोल्हू के पास स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक्टिवा स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सुधीर पुत्र जयकुमार निवासी ग्राम गागौर थाना झिंझाना (जनपद शामली), जो थाना भवन से मुजफ्फरनगर की ओर जा रहा था, तथा नूर मोहम्मद पुत्र नूर हसन (उम्र करीब 27 वर्ष) निवासी ग्राम दतियाना थाना छापर और सुलेमान पुत्र कबूल (उम्र करीब 50 वर्ष) निवासी मोहल्ला मल्लूपुरा थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर, जो एक्टिवा से मुजफ्फरनगर से हैबतपुर की ओर जा रहे थे, घायल हो गए। सूचना मिलते ही दधेडू चौकी प्रभारी उप निरिक्षक पुष्पेंद्र कुमार मौके पर पहुंच तीनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चरथावल भिजवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था बनी रही और स्थिति सामान्य है।2
- जनपद मुजफ्फरनगर में बड़े ही धूमधाम से निकल गई भगवान परशुराम की शोभायात्रा1
- Post by Sachin सैनी1
- परिजनों के अनुसार, कुछ महीने पहले बिलाल ने एक लोन ऐप से करीब 50 हजार रुपये का कर्ज लिया था, जिसकी जानकारी घरवालों को नहीं थी। हैरानी की बात ये है कि बिलाल अब तक करीब 5 लाख रुपये चुका चुका था, फिर भी लोन ऐप कंपनी लगातार उससे और पैसे मांग रही थी।1
- Tomashi का Thar कुलर बना Number One #ipl2024news #tomashi #tharcoolar #viralreelsシ #viralreels explorepage1
- मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 17 अप्रैल 2026 मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सिविल लाइन थाना पुलिस ने 4 आरोपियों—आरिफ अहमद, साजिद मलिक, आसिफ और आस मोहम्मद—को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 70 मॉडिफाइड साइलेंसर बरामद किए हैं। कार्रवाई एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में की गई। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने लोगों से अवैध साइलेंसर का उपयोग न करने की अपील की है।1