भाई की हत्या करने वाले भाई को उम्रकैद व जुर्माने की सजा हमीरपुर। भाभी के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर छोटे भाई ने बड़े भाई की पत्थर से सिर कूचकर नृशंस तरीके से हत्या कर दी थी। तीन साल पुराने इस मामले में पत्नी की गवाही पर सोमवार को जिला जज मनोज कुमार राय की अदालत ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस मामले में मृतक की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिश्तों को तारतार करने वाली ये वारदात 15 जुलाई 2023 को थाना सुमेरपुर के मौहर गांव में घटित हुई थी। गांव निवासी कामता श्रीवास के बड़े पुत्र धर्मपाल को उसी के छोटे भाई भूपेंद्र ने पत्थर से कूंचकर मौत के घाट उतार दिया था। दरअसल धर्मपाल ने भूपेंद्र द्वारा उसकी पत्नी के साथ की गई छेड़खानी का विरोध किया था। इसी बात से नाराज होकर भूपेंद्र ने बड़े भाई के सिर में पत्थर से ताबड़तोड़ प्रहार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मुकदमें में पैरवी कर रहे डीजीसी क्रिमिनल राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि इस मामले में मृतक की मां शांति देवी ने भूपेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक की पत्नी पूजा रजक की गवाही के बाद कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए आरोपी को उम्रकैद और 10 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है।

- अवैध शस्त्र रखने वाले अभियुक्त को 17 दिवस का कारावास व अर्थदंड की सजा हमीरपुर। बिंवार थाना क्षेत्र में अभियुक्त के कब्जे से 4 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर नाजायज बरामद होने पर 17 दिवस का कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। गत 30 जनवरी 2010 को धारा 25 आर्म्स एक्ट में अभियुक्त जगमोहन पुत्र छोटेलाल कुशवाहा निवासी बबीना थाना कदौरा जनपद जालौन के विरुद्ध बिवांर थाने में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिस पर आज माननीय न्यायालय एसीजेएम कोर्ट द्वारा अभियुक्त जगमोहन को दोषसिद्ध करते हुये जेल में बिताई गई अवधि 17 दिवस की सजा एवं 500 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है।1
- bajehta danda1
- *घाटमपुर कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर में बने मातृ शिशु वार्ड में डिलीवरी करने आई महिला का प्रसव के बाद *1
- सीएचसी में बच्चा चोरी करते वक्त पकड़ी गई महिलाघटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने बच्चा चोरी करते वक्त पकड़ी गई महिला परिजनों ने महिला को पुलिस के किया सुपुर्द आरोपी महिला ने बताया फर्जी नाम पता महिला के साथ बड़ा गैंग होने की लोग जाता रहे आशंका घाटमपुर सीएचसी का मामला1
- सीएचसी घाटमपुर में मातृ शिशु वार्ड में बच्चा चोरी के शक में तीमामदारों ने महिला को पकड़ा घाटमपुर कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर में बने मातृ शिशु वार्ड में डिलीवरी करने आई महिला का प्रसव के बाद बच्चा हुआ वही तीमामदार अपने मरीज की खातिरदारी में लगे हुए थे तभी एक संदिग्ध महिला वहां पर देखी गई जो पूछताछ पर सही जवाब ना दे पाई और तीमामदारों ने सीएचसी स्टाफ को बुलाकर सूचना दी संतोषजनक जवाब न मिलने पर स्थानीय पुलिस को स्टाफ के द्वारा सूचना दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस स्टाफ ने संदिग्ध महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है हालांकि गैर जनपद से आई महिला पर बच्चा चोरी का आरोप लगा है अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस जांच पड़ताल में आखिर वजह क्या निकलकर सामने आती है।1
- कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं के बीच नगर निगम सदन के बाहर हुई झड़प बीजेपी ने लगाए राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे उधर कांग्रेसियो ने लगाए बीजेपी मुर्दाबाद के नारे दोनों पार्टी के नेताओं के बीच हुई जमकर झड़प1
- हमीरपुर के मौदहा क्षेत्र का भमोरा गाँव पिछले सात दिनों से बिजली कटौती झेल रहा है। तूफान के बाद विद्युत आपूर्ति ठप होने से भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहरा गया है और ग्रामीण, खासकर बच्चे व बुजुर्ग बेहाल हैं। सदर विधायक के आश्वासन के बाद अब अगले 24 घंटे में बिजली बहाल होने की उम्मीद है।1
- गंदगी से ग्रामीण परेशान जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान, संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा हमीरपुर। सुमेरपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत बांकी की बजबजा रही नालियां स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगा रहे हैं। जिम्मेदार सब कुछ देखने सुनने के बाद चुप है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इससे ग्रामीण मायूश है। बांकी के ग्रामीण सुशीला देवी, अनिल सविता, देबू सविता, कल्लू सिंह आदि ने बताया कि नाली खराब होने से गांव का गंदा पानी रास्ते में बह रहा है। सफाई नहीं होने से पूरा रास्ता बर्बाद हो रहा है। शिकायत के बाद समस्या का समाधान जिम्मेदार नहीं करा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वह कई बार ग्राम प्रधान जीवन श्रीवास को समस्या से अवगत कराकर समस्या के समाधान की मांग कर चुके हैं लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। रास्ते में चारों तरफ गंदगी का अंबार होने से संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है। ग्राम प्रधान जीवन श्रीवास ने बताया कि उन्होंने नाली बनाने के लिए कार्य योजना में प्रस्ताव डाल दिया है। धनराशि आते ही नाली निर्माण कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।3