टोपी उतारने को कहा, धार्मिक गालियां दीं? बदायूं में युवक पर सांप्रदायिक दुर्व्यवहार का आरोप एडीजी जॉन बरेली से शिकायत बदायूं जिले के रुदायन कस्बे में धार्मिक भावनाएं आहत करने और मारपीट का गंभीर आरोप सामने आया है। मामले की शिकायत अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन को दी गई है। शिकायत के अनुसार, 15 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 2 बजे आरिफ, जावेद और अब्दुल सलाम कस्बा रुदायन के मुख्य रास्ते से गुजर रहे थे। आरोप है कि तभी पीछे से आए अक्षय उर्फ छोटू ने उन्हें मुस्लिम पहचान के आधार पर रोका, मारपीट की, कथित रूप से गंदी गालियां दीं और टोपी उतारने के लिए कहा। पीड़ितों का आरोप है कि इस दौरान धार्मिक घृणा फैलाने और समाज विशेष के खिलाफ भड़काऊ व्यवहार किया गया। पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। अब पुलिस प्रशासन पर सबकी नजरें टिकी हैं कि मामले में क्या कार्रवाई होती है। पूरे मामले में आज सोमवार समय लगभग दोपहर के 12:00 बजे दी गई जानकारी

- Post by भूपेंद्र शर्मा1
- बाराबंकी शादी विवादः दूल्हे ने दुल्हन और पिता को मारी लात, शादी टूट गई1
- #बरेली के सैलानी चौराहे पर स्थित The Aahid Biryani House इन दिनों खासा चर्चा में है। यहां के मोनिस भाई ने बरेली वासियों को खुला चैलेंज दिया है #1
- with action demanded Nadeem Qureshi ne Diya gyapan samasya ko bataya1
- “न माल मिला, न पैसा… बरेली में लूट के बाद दर-दर भटक रहा गरीब व्यापारी, न्याय की गुहार”1
- बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में 35 किलो बालों की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम गेला टांडा, थाना नवाबगंज निवासी उमेश कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि उनके साथ करीब 3 लाख 8 हजार रुपये कीमत के बाल लूट लिए गए और पुलिस ने भी न्याय नहीं दिलाया। पीड़ित के अनुसार 21 जनवरी 2006 को वह अपने साथियों के साथ 8000 रुपये प्रति किलो के हिसाब से 35 किलो बाल लेकर फरीदपुर पहुंचे थे। आरोप है कि हाजीपुर खजुरिया निवासी सूरज, फरीदपुर निवासी फारूख और बीसलपुर क्षेत्र के प्रदीप ने उन्हें घेरकर मारपीट की और पूरा माल लूट लिया। पीड़ित का दावा है कि कई बार शिकायत के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया और न ही माल बरामद कराया गया। इतना ही नहीं, 5 फरवरी 2026 को थाने बुलाकर पुलिस ने कथित तौर पर गाली-गलौच कर भगा दिया। पीड़ित ने पुलिस पर आरोपियों से सांठगांठ कर माल हड़पने का भी गंभीर आरोप लगाया है। अब पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच, मुकदमा दर्ज करने और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पूरे मामले में पीड़ित ने आज सोमवार समय लगभग दोपहर के 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया1
- (आंवला सांसद) ने बरेली दौरे के दौरान प्रदेश सरकार और खासतौर पर मंत्री Dharmpal Singh पर तीखा निशाना साधा। सपा सांसद नीरज मौर्य। उन्होंने कहा कि “डबल इंजन” सरकार होने के बावजूद बरेली में एम्स लाने का मामला सिर्फ ‘प्रयास’ तक सीमित है। उनका सवाल था कि जब केंद्र और प्रदेश दोनों में एक ही दल की सरकार है, तो ठोस परिणाम क्यों नहीं दिख रहे? जनता को सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि वास्तविक कार्य चाहिए। गौशालाओं की स्थिति पर सवाल: सांसद ने गौशालाओं की बदहाल हालत का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ज़मीनी स्तर पर व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिम्मेदार मंत्री और विभाग हालात सुधारने में नाकाम रहे हैं। सरकार की कार्यशैली पर टिप्पणी: उन्होंने कहा कि सरकार को केवल घोषणाओं से आगे बढ़कर ठोस कार्य करना चाहिए, क्योंकि जनता अब परिणाम चाहती है। संक्षेप में, सांसद नीरज मौर्य ने मंत्री धर्मपाल सिंह और प्रदेश सरकार पर वादों को पूरा न करने और ज़मीनी स्तर पर काम की कमी को लेकर सवाल खड़े1
- #बरेली में उस वक्त माहौल गरमा गया जब अखिल भारतीय अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शारिक अब्बासी के बैनर पर कथित तौर पर आपत्तिजनक तरीके से बैनर लगाए #1