logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एक पेड़ गौ माता के नाम' अभियान से ईटावड़ा गौशाला में हरियाली की पहल पादूकलां क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम ईटावड़ा से पर्यावरण संरक्षण और गौसेवा का प्रेरणादायक संदेश सामने आया है। यहां 'एक पेड़ गौ माता के नाम' अभियान के तहत गौशाला परिसर में पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया गया। बिखरनियांकलां ग्राम पंचायत के ईटावड़ा स्थित श्री बालाजी गौ सेवा समिति के तत्वावधान में हरियाली राजस्थान अभियान के तहत गौशाला परिसर में छायादार, फलदार और औषधीय प्रजातियों के विभिन्न पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में समिति पदाधिकारियों, ग्रामीणों और युवाओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।गौशाला अध्यक्ष सीताराम वैष्णव ने बताया कि अभियान का उद्देश्य गौशाला परिसर को हराभरा बनाना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देना है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी ग्रामीणों ने स्वयं ली है।कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष हनुमानराम लोरा, सचिव लुणाराम रिणवां, पशुधन निरीक्षक रक्षा पारीक सहित समिति के पदाधिकारी, गौरक्षक, ग्रामीण और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया।ईटावड़ा गौशाला से शुरू हुआ 'एक पेड़ गौ माता के नाम' अभियान अब ग्रामीणों के लिए पर्यावरण संरक्षण की नई मिसाल बन रहा है। यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो हरियाली राजस्थान का सपना साकार हो सकता है।

6 hrs ago
user_प्रदीप कुमार डागा
प्रदीप कुमार डागा
Local News Reporter नागौर, नागौर, राजस्थान•
6 hrs ago

एक पेड़ गौ माता के नाम' अभियान से ईटावड़ा गौशाला में हरियाली की पहल पादूकलां क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम ईटावड़ा से पर्यावरण संरक्षण और गौसेवा का प्रेरणादायक संदेश सामने आया है। यहां 'एक पेड़ गौ माता के नाम' अभियान के तहत गौशाला परिसर में पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया गया। बिखरनियांकलां ग्राम पंचायत के

ईटावड़ा स्थित श्री बालाजी गौ सेवा समिति के तत्वावधान में हरियाली राजस्थान अभियान के तहत गौशाला परिसर में छायादार, फलदार और औषधीय प्रजातियों के विभिन्न पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में समिति पदाधिकारियों, ग्रामीणों और युवाओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।गौशाला अध्यक्ष सीताराम वैष्णव ने बताया कि अभियान का उद्देश्य गौशाला परिसर को हराभरा

बनाना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देना है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी ग्रामीणों ने स्वयं ली है।कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष हनुमानराम लोरा, सचिव लुणाराम रिणवां, पशुधन निरीक्षक रक्षा पारीक सहित समिति के पदाधिकारी, गौरक्षक, ग्रामीण और बड़ी संख्या में युवा मौजूद

रहे। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया।ईटावड़ा गौशाला से शुरू हुआ 'एक पेड़ गौ माता के नाम' अभियान अब ग्रामीणों के लिए पर्यावरण संरक्षण की नई मिसाल बन रहा है। यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो हरियाली राजस्थान का सपना साकार हो सकता है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गोटन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध लाईम स्टोन खनन करते बिना नम्बरी जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, दो गिरफ्तार ​गोटन (नागौर)नागौर जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना गोटन द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सरहद गगराना में अवैध रूप से लाईम स्टोन (चूना पत्थर) का खनन करते हुए एक बिना नम्बरी जेसीबी (JCB) और एक बिना नम्बरी ट्रैक्टर मय खाली ट्रॉली को मौके से जब्त किया है। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों महेंद्र एवं सज्जनसिंह को गिरफ्तार किया है। ​गश्त के दौरान हत्थे चढ़े आरोपी जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नागौर) आशा राम चौधरी (आर.पी.एस.) के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी (वृत्त मेड़तासिटी) रामकरणसिंह के सुपरविजन में गोटन थानाधिकारी सुमन चौधरी (पुलिस निरीक्षक) मय टीम द्वारा इलाके में प्रभावी कार्रवाई व निगरानी की जा रही थी। दौरान-ए-गश्त पुलिस टीम ने सरहद गगराना में अवैध रूप से लाईम स्टोन का खनन होते देखा। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से बिना नम्बरी जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर आरोपियों को धर दबोचा। ​विभिन्न धाराओं में केस दर्ज, अनुसंधान जारी खनिज विभाग गोटन की रिपोर्ट पर पुलिस ने बिना नम्बरी जेसीबी व ट्रैक्टर के चालकों/आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण संख्या 171/2026, दिनांक 27.07.2026 को धारा 4/21 एमएमडीआर एक्ट तथा धारा 303(2), 112(2) बीएनएस (BNS) 2023 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले का आगे का अनुसंधान सहायक उप निरीक्षक (ASI) श्री किशोर द्वारा प्रारंभ किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध खनन की रोकथाम के लिए लगातार गश्त एवं कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
    1
    गोटन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध लाईम स्टोन खनन करते बिना नम्बरी जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, दो गिरफ्तार
​गोटन (नागौर)नागौर जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना गोटन द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सरहद गगराना में अवैध रूप से लाईम स्टोन (चूना पत्थर) का खनन करते हुए एक बिना नम्बरी जेसीबी (JCB) और एक बिना नम्बरी ट्रैक्टर मय खाली ट्रॉली को मौके से जब्त किया है। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों महेंद्र एवं सज्जनसिंह को गिरफ्तार किया है।
​गश्त के दौरान हत्थे चढ़े आरोपी
जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नागौर) आशा राम चौधरी (आर.पी.एस.) के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी (वृत्त मेड़तासिटी)  रामकरणसिंह के सुपरविजन में गोटन थानाधिकारी सुमन चौधरी (पुलिस निरीक्षक) मय टीम द्वारा इलाके में प्रभावी कार्रवाई व निगरानी की जा रही थी। दौरान-ए-गश्त पुलिस टीम ने सरहद गगराना में अवैध रूप से लाईम स्टोन का खनन होते देखा। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से बिना नम्बरी जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर आरोपियों को धर दबोचा। ​विभिन्न धाराओं में केस दर्ज, अनुसंधान जारी खनिज विभाग गोटन की रिपोर्ट पर पुलिस ने बिना नम्बरी जेसीबी व ट्रैक्टर के चालकों/आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण संख्या 171/2026, दिनांक 27.07.2026 को धारा 4/21 एमएमडीआर एक्ट तथा धारा 303(2), 112(2) बीएनएस (BNS) 2023 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले का आगे का अनुसंधान सहायक उप निरीक्षक (ASI) श्री किशोर द्वारा प्रारंभ किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध खनन की रोकथाम के लिए लगातार गश्त एवं कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    Local News Reporter नागौर, नागौर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • राजस्थान में मराठी भाषा पढ़ने के संबंध में विरोध चल रहा है और आमरण अनशन 5 दिन से जारी राजस्थान के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा पढ़ाई जाएगी। राज्यपाल और कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे के निर्देशों के बाद राज्य के विश्वविद्यालयों में 'शास्त्रीय मराठी भाषा अध्ययन केंद्र' (Classical Marathi Language Study Centres) स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राजस्थान में मराठी भाषा पढ़ने के संबंध में विरोध चल रहा है और आमरण अनशन 5 दिन से जारी राजस्थान के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा पढ़ाई जाएगी। राज्यपाल और कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे के निर्देशों के बाद राज्य के विश्वविद्यालयों में 'शास्त्रीय मराठी भाषा अध्ययन केंद्र' (Classical Marathi Language Study Centres) स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
    1
    राजस्थान में मराठी भाषा पढ़ने के संबंध में विरोध चल रहा है और आमरण अनशन 5 दिन से जारी 

राजस्थान के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा पढ़ाई जाएगी। राज्यपाल और कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे के निर्देशों के बाद राज्य के विश्वविद्यालयों में 'शास्त्रीय मराठी भाषा अध्ययन केंद्र' (Classical Marathi Language Study Centres) स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
राजस्थान में मराठी भाषा पढ़ने के संबंध में विरोध चल रहा है और आमरण अनशन 5 दिन से जारी 
राजस्थान के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा पढ़ाई जाएगी। राज्यपाल और कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे के निर्देशों के बाद राज्य के विश्वविद्यालयों में 'शास्त्रीय मराठी भाषा अध्ययन केंद्र' (Classical Marathi Language Study Centres) स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
    user_Gordhan ram
    Gordhan ram
    भोपालगढ़, जोधपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 77.37 ग्राम एमडीएमए के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो वाहन जब्त रियां बड़ी/नागौर। नागौर जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत थांवला थाना पुलिस और एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी का पर्दाफाश किया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 77.37 ग्राम एमडीएमए (MDMA) बरामद किया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त दो लग्जरी वाहनों को भी जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार एएनटीएफ टीम को मादक पदार्थ की तस्करी की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर थांवला थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान एक फॉर्च्यूनर तथा दूसरी स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से 77.37 ग्राम एमडीएमए बरामद होने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामप्रकाश जाट निवासी चुड़ियास, थाना डेगाना तथा सुशील कुमार जाट निवासी सुदवाड़, थाना थांवला के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी लग्जरी वाहनों के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे थे। इस कार्रवाई में थांवला थाना अधिकारी उमराव जाट के नेतृत्व में पुलिस टीम के भूराराम कसवा, महेंद्र सिंह, बनवारीलाल, श्यामलाल और रामवतार सहित एएनटीएफ टीम के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से नशे की बड़ी खेप को बाजार में पहुंचने से पहले ही जब्त कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। पुलिस इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। नागौर पुलिस ने कहा कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आमजन से भी नशे के कारोबार से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 77.37 ग्राम एमडीएमए के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो वाहन जब्त रियां बड़ी/नागौर। नागौर जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत थांवला थाना पुलिस और एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी का पर्दाफाश किया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 77.37 ग्राम एमडीएमए (MDMA) बरामद किया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त दो लग्जरी वाहनों को भी जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार एएनटीएफ टीम को मादक पदार्थ की तस्करी की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर थांवला थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान एक फॉर्च्यूनर तथा दूसरी स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से 77.37 ग्राम एमडीएमए बरामद होने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामप्रकाश जाट निवासी चुड़ियास, थाना डेगाना तथा सुशील कुमार जाट निवासी सुदवाड़, थाना थांवला के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी लग्जरी वाहनों के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे थे। इस कार्रवाई में थांवला थाना अधिकारी उमराव जाट के नेतृत्व में पुलिस टीम के भूराराम कसवा, महेंद्र सिंह, बनवारीलाल, श्यामलाल और रामवतार सहित एएनटीएफ टीम के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से नशे की बड़ी खेप को बाजार में पहुंचने से पहले ही जब्त कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। पुलिस इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। नागौर पुलिस ने कहा कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आमजन से भी नशे के कारोबार से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
    1
    नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 77.37 ग्राम एमडीएमए के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

रियां बड़ी/नागौर। नागौर जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत थांवला थाना पुलिस और एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी का पर्दाफाश किया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 77.37 ग्राम एमडीएमए (MDMA) बरामद किया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त दो लग्जरी वाहनों को भी जब्त किया गया।

पुलिस के अनुसार एएनटीएफ टीम को मादक पदार्थ की तस्करी की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर थांवला थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान एक फॉर्च्यूनर तथा दूसरी स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से 77.37 ग्राम एमडीएमए बरामद होने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामप्रकाश जाट निवासी चुड़ियास, थाना डेगाना तथा सुशील कुमार जाट निवासी सुदवाड़, थाना थांवला के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी लग्जरी वाहनों के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे थे।

इस कार्रवाई में थांवला थाना अधिकारी उमराव जाट के नेतृत्व में पुलिस टीम के भूराराम कसवा, महेंद्र सिंह, बनवारीलाल, श्यामलाल और रामवतार सहित एएनटीएफ टीम के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से नशे की बड़ी खेप को बाजार में पहुंचने से पहले ही जब्त कर लिया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। पुलिस इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

नागौर पुलिस ने कहा कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आमजन से भी नशे के कारोबार से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 77.37 ग्राम एमडीएमए के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो वाहन जब्त
रियां बड़ी/नागौर। नागौर जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत थांवला थाना पुलिस और एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी का पर्दाफाश किया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 77.37 ग्राम एमडीएमए (MDMA) बरामद किया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त दो लग्जरी वाहनों को भी जब्त किया गया।
पुलिस के अनुसार एएनटीएफ टीम को मादक पदार्थ की तस्करी की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर थांवला थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान एक फॉर्च्यूनर तथा दूसरी स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से 77.37 ग्राम एमडीएमए बरामद होने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामप्रकाश जाट निवासी चुड़ियास, थाना डेगाना तथा सुशील कुमार जाट निवासी सुदवाड़, थाना थांवला के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी लग्जरी वाहनों के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे थे।
इस कार्रवाई में थांवला थाना अधिकारी उमराव जाट के नेतृत्व में पुलिस टीम के भूराराम कसवा, महेंद्र सिंह, बनवारीलाल, श्यामलाल और रामवतार सहित एएनटीएफ टीम के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से नशे की बड़ी खेप को बाजार में पहुंचने से पहले ही जब्त कर लिया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। पुलिस इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
नागौर पुलिस ने कहा कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आमजन से भी नशे के कारोबार से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान महानिदेशक पुलिस राजस्थान के निर्देश पर बीकानेर रेंज के पुलिस अधिकारियों ने नशे के खिलाफ आर-पार की लड़ाई शुरू कर दी है। IG बीकानेर रेंज के निर्देशन में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, वहीं नशा तस्करों, सक्रिय गैंगों और अवैध गतिविधियों में शामिल अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। तस्करों की अवैध संपत्ति चिन्हित कर फ्रीज करने और ड्रोन से होने वाली तस्करी पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश।
    1
    नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान

महानिदेशक पुलिस राजस्थान के निर्देश पर बीकानेर रेंज के पुलिस अधिकारियों ने नशे के खिलाफ आर-पार की लड़ाई शुरू कर दी है।

IG बीकानेर रेंज के निर्देशन में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, वहीं नशा तस्करों, सक्रिय गैंगों और अवैध गतिविधियों में शामिल अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

तस्करों की अवैध संपत्ति चिन्हित कर फ्रीज करने और ड्रोन से होने वाली तस्करी पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश।
    user_SSSO News
    SSSO News
    बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    54 min ago
  • सिद्धचक्र विधान मे भगवान के 1024 सहस्त्रनामो के अर्ध्य समर्पित कुचामन सिटी श्री 1008 भगवान महावीर दिगम्बर जैन मंदिर, डीडवाना रोड, कुचामन सिटी में विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं अमन-चैन की मंगलकामना से आयोजित अष्ठानिका पर्व मे नौ दिवसीय श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान के अष्ठम दिवस विविध धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न हुए। कलशाभिषेक एवं शांतिधारा करने का सौभाग्य श्रावक श्रेष्ठी महेन्द्र कुमार, सरला विशाल, एकता, पारस,नेहा,भव्य , जिन्दल पहाडिया परिवार व श्रीमती कमला देवी अमित, निधि, मनोज,आरती, तक्ष, लक्ष्य, जितासा जिताक्षा पाटोदी परिवार मीठडी वालो को प्राप्त हुआ। सभी ने श्रद्धापूर्वक शांतिधारा कर धर्मलाभ अर्जित किया लालचन्द पहाडिया के अनुसार अष्टान्हिका पर्व सिद्धचक्र विधान का विशेष महत्व माना जाता है। आज कलशाभिषेक पुजन करने का सोभाग्य चिरजी लाल, सुरेश कुमार , विशाल,हेमांग पाटोदी भवरलाल झाझरी, लालचंद, विकास, निरज, पहाडिया मनिष, राजेश, प्रदीप गगवाल, सन्तोष, विकास काला सुरेश,पवन राजेश, पांडया , अशोक अजमेरा, मनोज गोधा,, तेजकुमार बडजात्या सहित अनेक श्राविको ने श्रद्धापूर्वक पूजन कर पुण्यार्जन किया कलशाभिषेक के पश्चात अष्ठानिका पर्व पर आयोजित श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान भगवान के सहस्त्रनामो के 1024 अर्घ्य विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं सर्वजन मंगल की भावनाओं के साथ समर्पित किए गए सांयकाल देव, शास्त्र गुरु, सिद्धचक्र विधान व वर्धमान स्रोत की 64 दीपको से भव्य महा आरती की गई कल हवन मे आहुतिया देकर विधान सम्पन किया जाएगा विधान मे के सभी कार्यक्रमो मे बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रावक-श्राविकाओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ अर्जित किया
    3
    सिद्धचक्र विधान मे भगवान के 1024 सहस्त्रनामो  के अर्ध्य   समर्पित 
कुचामन सिटी
श्री 1008 भगवान महावीर दिगम्बर जैन मंदिर, डीडवाना रोड, कुचामन सिटी में विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं अमन-चैन की मंगलकामना से आयोजित  अष्ठानिका पर्व मे नौ दिवसीय श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान के अष्ठम दिवस विविध धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न हुए।
कलशाभिषेक एवं शांतिधारा करने का सौभाग्य श्रावक  श्रेष्ठी  महेन्द्र कुमार, सरला विशाल,  एकता, पारस,नेहा,भव्य , जिन्दल पहाडिया  परिवार  व श्रीमती कमला देवी अमित, निधि, मनोज,आरती, तक्ष, लक्ष्य,  जितासा जिताक्षा  पाटोदी परिवार मीठडी वालो को प्राप्त हुआ। सभी ने श्रद्धापूर्वक शांतिधारा कर धर्मलाभ अर्जित किया     
लालचन्द पहाडिया के अनुसार अष्टान्हिका पर्व  सिद्धचक्र विधान का विशेष महत्व माना जाता है। आज कलशाभिषेक  पुजन करने का सोभाग्य 
चिरजी लाल, सुरेश  कुमार , विशाल,हेमांग पाटोदी भवरलाल झाझरी, 
लालचंद, विकास, निरज,  पहाडिया  मनिष, राजेश, प्रदीप गगवाल, सन्तोष, विकास  काला सुरेश,पवन राजेश,   पांडया  , अशोक अजमेरा,  मनोज गोधा,, तेजकुमार बडजात्या सहित अनेक श्राविको ने श्रद्धापूर्वक पूजन कर पुण्यार्जन किया 
कलशाभिषेक के पश्चात अष्ठानिका  पर्व पर आयोजित श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान  भगवान के  सहस्त्रनामो के 1024 अर्घ्य विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं सर्वजन मंगल की भावनाओं के साथ समर्पित किए गए सांयकाल  देव, शास्त्र गुरु,  सिद्धचक्र विधान  व वर्धमान स्रोत की  64 दीपको से भव्य महा आरती  की गई  कल हवन मे आहुतिया देकर  विधान सम्पन किया जाएगा 
विधान मे के सभी कार्यक्रमो मे बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रावक-श्राविकाओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ अर्जित किया
    user_पत्रकार हर्षित अग्रवाल
    पत्रकार हर्षित अग्रवाल
    Local News Reporter कुचामन सिटी, नागौर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • दिनदहाड़े दुकान के सामने से बाइक चोरी सीसीटीवी में कैद हुआ चोर नागौर,,दिल्ली दरवाजा के पुराने बस स्टैंड के पास एक परचुन की दुकान के सामने से शहर में बाइक चोरों के हौसले लगातार बुलंग होते जा रहे हैं दिनदहाड़े दुकान के सामने से बाइक चोरी सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
    1
    दिनदहाड़े दुकान के सामने से बाइक चोरी सीसीटीवी में कैद हुआ चोर 
नागौर,,दिल्ली दरवाजा के पुराने बस स्टैंड के पास एक परचुन की दुकान के सामने से शहर में बाइक चोरों के हौसले लगातार बुलंग होते जा रहे हैं 
दिनदहाड़े दुकान के सामने से बाइक चोरी सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    Local News Reporter नागौर, नागौर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • बीकानेर में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर NSUI का प्रदर्शन, कई छात्र हिरासत में बीकानेर में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर NSUI का प्रदर्शन
    1
    बीकानेर में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर NSUI का प्रदर्शन, कई छात्र हिरासत में
बीकानेर में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर NSUI का प्रदर्शन
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    Merta, Nagaur•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.