ऊना में 1.005 किलो चिट्टा बरामद, एसटीएफ नारकोटिक्स ने पकड़ी ड्रग्स की बड़ी खेप, नशे के साथ ऊना जिला के तीन आरोपी काबू ऊना जिला में स्पेशल टास्क फोर्स एंटी नारकोटिक्स कांगड़ा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.005 किलोग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में जिला ऊना के ही रहने वाले तीन आरोपियों गुरमुख सिंह निवासी बरनोह, रमन कुमार निवासी समूर कलां और सर्वजीत सिंह उर्फ विन्दर निवासी लोअर देहलां को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार रात करीब 10:50 बजे स्पेशल टास्क फ़ोर्स कांगड़ा की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेनू कुमारी अपनी टीम के साथ ऊना-संतोषगढ़ क्षेत्र में गश्त पर थीं। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि टाहलीवाल की ओर से एक सफेद रंग की कार (HP-20J-6570) में सवार तीन व्यक्ति ऊना की ओर आ रहे इनकी तलाशी ली जाये तो इनसे नशीला पदार्थ बरामद हो सकता है। सूचना के आधार पर संतोषगढ़ के वार्ड नंबर-1 स्थित शिव मंदिर के पास नाका लगाया गया। स्वतंत्र गवाहों को मौके पर शामिल कर संदिग्ध वाहन को रोका गया। तलाशी के दौरान कार की डिक्की में छिपाकर रखे गए 15 पोलिथीन पैकेट बरामद हुए, जिनमें हल्के भूरे रंग का पदार्थ पाया गया। जांच करने पर यह चिट्टा निकला, जिसका कुल वजन 1.005 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने मौके पर ही डिजिटल तराजू से वजन कर बरामद चिट्टे को सील कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 29, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा वाहन को भी कब्जे में लिया गया है। इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम का नेतृत्व करने वाली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेनू कुमारी ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। इस मामले में आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
ऊना में 1.005 किलो चिट्टा बरामद, एसटीएफ नारकोटिक्स ने पकड़ी ड्रग्स की बड़ी खेप, नशे के साथ ऊना जिला के तीन आरोपी काबू ऊना जिला में स्पेशल टास्क फोर्स एंटी नारकोटिक्स कांगड़ा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.005 किलोग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में जिला ऊना के ही रहने वाले तीन आरोपियों गुरमुख सिंह निवासी बरनोह, रमन कुमार निवासी समूर कलां और सर्वजीत सिंह उर्फ विन्दर निवासी लोअर देहलां को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार रात करीब 10:50 बजे स्पेशल टास्क फ़ोर्स कांगड़ा की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेनू कुमारी अपनी टीम के साथ ऊना-संतोषगढ़ क्षेत्र में गश्त पर थीं। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि टाहलीवाल की ओर से एक सफेद रंग की कार (HP-20J-6570) में सवार तीन व्यक्ति ऊना की ओर आ रहे इनकी तलाशी ली जाये तो इनसे नशीला पदार्थ बरामद हो सकता है। सूचना के आधार पर संतोषगढ़ के वार्ड नंबर-1 स्थित शिव मंदिर के पास नाका लगाया
गया। स्वतंत्र गवाहों को मौके पर शामिल कर संदिग्ध वाहन को रोका गया। तलाशी के दौरान कार की डिक्की में छिपाकर रखे गए 15 पोलिथीन पैकेट बरामद हुए, जिनमें हल्के भूरे रंग का पदार्थ पाया गया। जांच करने पर यह चिट्टा निकला, जिसका कुल वजन 1.005 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने मौके पर ही डिजिटल तराजू से वजन कर बरामद चिट्टे को सील कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 29, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा वाहन को भी कब्जे में लिया गया है। इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम का नेतृत्व करने वाली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेनू कुमारी ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। इस मामले में आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
- Post by Himachal Punjab News1
- हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में रविवार सुबह मौसम ने अचानक ऐसा करवट बदली कि दिन की शुरुआत ही रात जैसे हालातों में हुई। सुबह करीब 7 बजे आसमान में घने काले बादल छा गए और चारों तरफ अंधेरा फैल गया। तेज आंधी, तूफान और बादलों की जोरदार गरज के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे सुबह का समय फिर से अंधेरी रात में तब्दील होता नजर आया।मौसम के इस बदले मिजाज का सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ा। जिन किसानों की गेहूं की फसल अभी तक खेतों में पड़ी थी, वे सुबह होते ही उसे समेटने के लिए खेतों की ओर दौड़ पड़े। बारिश और तेज हवाओं के बीच किसान फसल को सुरक्षित करने में जुटे रहे, ताकि नुकसान को कम किया जा सके।लगातार बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पहले हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब दोबारा खराब मौसम ने कटाई के काम को प्रभावित किया है। किसान जल्द से जल्द फसल को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में लगे हुए हैं।1
- Post by North India bulletin1
- सुजानपुर सुजानपुर क्षेत्र में आज एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां हिंदू संगठन सुजानपुर द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में आयोजक सुमित राणा ने छोटे बच्चों के लिए विशेष मैच का आयोजन करवाया। इस मैच में 5 से 10 वर्ष तक के बच्चों ने हिस्सा लिया और 5-5 ओवर का रोमांचक मुकाबला खेला। नन्हे खिलाड़ियों का उत्साह और खेल भावना देखने लायक रही। इस प्रतियोगिता में थाती, मेहस्क्वाल, खेरी, जंगल बेरी और बजरोल गांवों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Shubham Sharma (प्रधानाचार्य, पब्लिक मॉडल हाई स्कूल, जाखू जंगल) उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने का सही मंच मिलता है। यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि यदि बचपन से ही खेलों को बढ़ावा दिया जाए, तो आने वाले समय में क्षेत्र के युवा नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं।1
- Post by Rishi Dogra2
- ped par giri aashmani bijli1
- Post by North India bulletin1
- rukmani kund me pani ke liye raja ne di thi apni hi bahu ki bali1
- Post by Himachal Update 24 News1