logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

किराने की दुकान में बिक रहा था नशा: 1.2 किलो गांजा और 11 हजार नकद के साथ दुकानदार गिरफ्तार ​प्रतापगढ़। जिले की मानिकपुर थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नशे के कारोबार पर बड़ी स्ट्राइक की है। पुलिस ने मुन्दीपुर रानापट्टी गांव स्थित एक किराने की दुकान पर छापेमारी कर 1 किलो 210 ग्राम अवैध गांजा और बिक्री के ₹11,080 कैश बरामद किए हैं। मौके से 58 वर्षीय दुकानदार श्यामजी मिश्रा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। ​पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि किराने का सामान बेचने की आड़ में गांजे का अवैध धंधा चलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दुकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पॉलिथीन में छिपाकर रखा गया गांजा और बिक्री की रकम बरामद हुई। ​कार्रवाई के मुख्य बिंदु ​स्थान: मुन्दीपुर रानापट्टी गांव, थाना मानिकपुर (प्रतापगढ़) ​गिरफ्तार आरोपी: श्यामजी मिश्रा (उम्र 58 वर्ष) ​बरामदगी: 1 किलो 210 ग्राम गांजा, ₹11,080 नकद ​कानूनी कार्रवाई: मुकदमा अपराध संख्या 219/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत केस दर्ज ​मानिकपुर पुलिस की इस सफलता को क्षेत्र में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' का बड़ा असर माना जा रहा है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर इस गिरोह के बाकी नेटवर्क और गांजे के सप्लायर का सुराग जुटा रही है।

1 hr ago
user_अजीत मिश्रा
अजीत मिश्रा
Local News Reporter कुंडा, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

किराने की दुकान में बिक रहा था नशा: 1.2 किलो गांजा और 11 हजार नकद के साथ दुकानदार गिरफ्तार ​प्रतापगढ़। जिले की मानिकपुर थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नशे के कारोबार पर बड़ी स्ट्राइक की है। पुलिस ने मुन्दीपुर रानापट्टी गांव स्थित एक किराने की दुकान पर छापेमारी कर 1 किलो 210 ग्राम अवैध गांजा और बिक्री के ₹11,080 कैश बरामद किए हैं। मौके से 58 वर्षीय दुकानदार श्यामजी मिश्रा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। ​पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि किराने का सामान बेचने की आड़ में गांजे का अवैध धंधा चलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दुकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पॉलिथीन में छिपाकर रखा गया गांजा और बिक्री की रकम बरामद हुई। ​कार्रवाई के मुख्य बिंदु ​स्थान: मुन्दीपुर रानापट्टी गांव, थाना मानिकपुर (प्रतापगढ़) ​गिरफ्तार आरोपी: श्यामजी मिश्रा (उम्र 58 वर्ष) ​बरामदगी: 1 किलो 210 ग्राम गांजा, ₹11,080 नकद ​कानूनी कार्रवाई: मुकदमा अपराध संख्या 219/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत केस दर्ज ​मानिकपुर पुलिस की इस सफलता को क्षेत्र में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' का बड़ा असर माना जा रहा है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर इस गिरोह के बाकी नेटवर्क और गांजे के सप्लायर का सुराग जुटा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चायल/कौशांबी.... रक्षाबंधन पर्व को लेकर मनौरी सहित जनपद के तमाम बाज़ारों में सजी राखियों की दुकानें। रक्षाबंधन शुक्रवार को होगा ,इसको लेकर बहनों में खासा उत्साह और उमंग है। बहने भाई को कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए रंग बिरंगी राखियों की खरीदारी करने में लगी है। वही भाई को इस पावन पर्व पर मुंह मीठा करने के लिए लजीज मिठाइयां की भी खरीदारी कर रही है। बहनों के लिए दुकानदारों ने भी एक से बढ़कर एक मिठाइयां बनाकर दुकानें सजाई है।
    1
    चायल/कौशांबी.... रक्षाबंधन पर्व को लेकर मनौरी सहित जनपद के तमाम बाज़ारों में सजी राखियों की दुकानें।
रक्षाबंधन शुक्रवार को होगा ,इसको लेकर बहनों में खासा उत्साह और उमंग है। बहने भाई को कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए रंग बिरंगी राखियों की खरीदारी करने में लगी है। वही भाई को इस पावन पर्व पर मुंह मीठा करने के लिए लजीज मिठाइयां की भी खरीदारी कर रही है। बहनों के लिए दुकानदारों ने भी एक से बढ़कर एक मिठाइयां बनाकर दुकानें सजाई है।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अपनी तबाह हुई जिंदगी का हिसाब मांगता ये शख्स: 23 साल की उम्र में जेल गया ये शख्स, 20 साल की सज़ा काटने के बाद बेगुनाह निकला! #bihar #reservationhataomovement #UGCAct #ReservationHataoAndolan #RHA #UGCRegulations2026 #BPSC
    1
    अपनी तबाह हुई जिंदगी का हिसाब मांगता ये शख्स: 23 साल की उम्र में जेल गया ये शख्स, 20 साल की सज़ा काटने के बाद बेगुनाह निकला!

#bihar #reservationhataomovement #UGCAct #ReservationHataoAndolan #RHA #UGCRegulations2026 #BPSC
    user_Journalist Shubham Pandey
    Journalist Shubham Pandey
    Media Consultant मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • 👉 “यूपी में 60+ महिलाओं को बड़ा तोहफा! 29 अगस्त से रोडवेज बसों में आजीवन फ्री सफर, सिर्फ आधार या वोटर कार्ड दिखाना होगा” #उत्तरप्रदेश #UPNews #YogiAdityanath #योगीसरकार #FreeBusTravel #FreeTravel #बुजुर्गमहिलाएं #महिलासशक्तिकरण #Roadways #UPSRTC #यूपीरोडवेज #निःशुल्कयात्रा #अहिल्याबाईमातृशक्ति #LokmataAhilyabai #UPGovernment #BreakingNews #ViralNews #KaushambiExpressNews #KaushambiNews #PrayagrajNews #LatestNews
    1
    👉 “यूपी में 60+ महिलाओं को बड़ा तोहफा! 29 अगस्त से रोडवेज बसों में आजीवन फ्री सफर, सिर्फ आधार या वोटर कार्ड दिखाना होगा”
#उत्तरप्रदेश #UPNews #YogiAdityanath #योगीसरकार #FreeBusTravel #FreeTravel #बुजुर्गमहिलाएं #महिलासशक्तिकरण #Roadways #UPSRTC #यूपीरोडवेज #निःशुल्कयात्रा #अहिल्याबाईमातृशक्ति #LokmataAhilyabai #UPGovernment #BreakingNews #ViralNews #KaushambiExpressNews #KaushambiNews #PrayagrajNews #LatestNews
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत स्कूलों की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं ने पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, में रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत स्कूलों की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं ने पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी अवसर पर संस्कार ग्लोबल स्कूल, बी.एल. सुधिता इंटरनेशनल स्कूल, एसडीए सेकण्डरी स्कूल एवं आत्रेय एकेडमी की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं द्वारा पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय सहित उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया।इस अवसर पर छात्राओं एवं अध्यापिकाओं द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बांधकर स्नेह, विश्वास एवं सुरक्षा के भाव को अभिव्यक्त किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा छात्राओं को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई गई।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि राखी का पवित्र धागा विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। प्रतापगढ़ पुलिस जनपद की प्रत्येक बेटी एवं महिला की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा सुनिश्चित करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। पुलिस और समाज के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करने वाले ऐसे आयोजन सामाजिक सौहार्द एवं सुरक्षित वातावरण को बढ़ावा देते हैं।इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    1
    रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत स्कूलों की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं ने पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी
प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, में रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत स्कूलों की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं ने पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी अवसर पर संस्कार ग्लोबल स्कूल, बी.एल. सुधिता इंटरनेशनल स्कूल, एसडीए सेकण्डरी स्कूल एवं आत्रेय एकेडमी की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं द्वारा पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय सहित उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया।इस अवसर पर छात्राओं एवं अध्यापिकाओं द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बांधकर स्नेह, विश्वास एवं सुरक्षा के भाव को अभिव्यक्त किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा छात्राओं को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई गई।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि राखी का पवित्र धागा विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। प्रतापगढ़ पुलिस जनपद की प्रत्येक बेटी एवं महिला की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा सुनिश्चित करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। पुलिस और समाज के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करने वाले ऐसे आयोजन सामाजिक सौहार्द एवं सुरक्षित वातावरण को बढ़ावा देते हैं।इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
  • प्रतापगढ़ में किसान सम्मान निधि में 3 लाख किसानों द्वारा धोखाधड़ी कर लाभ लिया गया *दिनांक 26.08.2026 को साइबर क्राइम पुलिस थाना प्रतापगढ़ पर दी गई तहरीर के आधार पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में तहसील कुण्डा की आईडी/लॉगिन का दुरुपयोग कर अपात्र व्यक्तियों, नाबालिगों तथा जनपद/प्रदेश से बाहर के व्यक्तियों के संदिग्ध एवं फर्जी पंजीकरण कराये जाने के संबंध में सुसंगत अभियोग पंजीकृत किया गया है। उक्त पंजीकरणों के माध्यम से शासकीय पोर्टल का दुरुपयोग कर पात्रता के विपरीत सरकारी धनराशि का भुगतान कराया गया, जिसमें लगभग 03 लाख लाभार्थियों द्वारा धोखाधड़ीपूर्वक योजना का लाभ प्राप्त किया जाना भी प्रकाश में आया है। प्रकरण में बड़े पैमाने पर अनियमितता एवं संगठित रूप से फर्जी पंजीकरण कराये जाने के तथ्य प्रकाश में आए हैं तथा लगभग 60 करोड़ रुपये से अधिक की शासकीय धनराशि के दुरुपयोग/क्षति की आशंका व्यक्त की गई है। प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।* इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की बाइट ।*
    1
    प्रतापगढ़ में किसान सम्मान निधि में 3 लाख किसानों द्वारा धोखाधड़ी कर लाभ लिया गया 
*दिनांक 26.08.2026 को साइबर क्राइम पुलिस थाना प्रतापगढ़ पर दी गई तहरीर के आधार पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में तहसील कुण्डा की आईडी/लॉगिन का दुरुपयोग कर अपात्र व्यक्तियों, नाबालिगों तथा जनपद/प्रदेश से बाहर के व्यक्तियों के संदिग्ध एवं फर्जी पंजीकरण कराये जाने के संबंध में सुसंगत अभियोग पंजीकृत किया गया है। उक्त पंजीकरणों के माध्यम से शासकीय पोर्टल का दुरुपयोग कर पात्रता के विपरीत सरकारी धनराशि का भुगतान कराया गया, जिसमें लगभग 03 लाख लाभार्थियों द्वारा धोखाधड़ीपूर्वक योजना का लाभ प्राप्त किया जाना भी प्रकाश में आया है। प्रकरण में बड़े पैमाने पर अनियमितता एवं संगठित रूप से फर्जी पंजीकरण कराये जाने के तथ्य प्रकाश में आए हैं तथा लगभग 60 करोड़ रुपये से अधिक की शासकीय धनराशि के दुरुपयोग/क्षति की आशंका व्यक्त की गई है। प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।* इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की बाइट ।*
    user_रमेश श्रीवास्तव
    रमेश श्रीवास्तव
    Software Developer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • दिनांक 24/25.08.2026 की देर रात्रि को वादी श्री बाबू लाल मौर्या ट्रक से दुधारू भैस को मेला बिक्रय के लिये ले जा रहे थे कि कोखराज टोल प्लाजा के पास बोलेरो व क्रेटा सवार 05 व्यक्तियो द्वारा वाहन रोककर अवैध वसूली का प्रयास किया गया । सूचना पर तत्काल कोखराज पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर बोलेरो सवार 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । एक अभियुक्त क्रेटा वाहन के साथ भागने में सफल रहा । घटना के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत करते हुये विधिक कार्यवाही की जा रही है । इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सिराथू द्वारा दी गयी वीडियो बाइट । दिनांक 24/25.08.2026 की देर रात्रि को वादी श्री बाबू लाल मौर्या ट्रक से दुधारू भैस को मेला बिक्रय के लिये ले जा रहे थे कि कोखराज टोल प्लाजा के पास बोलेरो व क्रेटा सवार 05 व्यक्तियो द्वारा वाहन रोककर अवैध वसूली का प्रयास किया गया । सूचना पर तत्काल कोखराज पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर बोलेरो सवार 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । एक अभियुक्त क्रेटा वाहन के साथ भागने में सफल रहा । घटना के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत करते हुये विधिक कार्यवाही की जा रही है । इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सिराथू द्वारा दी गयी वीडियो बाइट ।
    1
    दिनांक 24/25.08.2026 की देर रात्रि को वादी श्री बाबू लाल मौर्या ट्रक से दुधारू भैस को मेला बिक्रय के लिये ले जा रहे थे कि कोखराज टोल प्लाजा के पास बोलेरो व  क्रेटा सवार 05 व्यक्तियो द्वारा वाहन रोककर अवैध वसूली का प्रयास किया गया । सूचना पर तत्काल कोखराज पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर बोलेरो सवार 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । एक अभियुक्त क्रेटा वाहन के साथ भागने में सफल रहा । घटना के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत करते हुये विधिक कार्यवाही की जा रही है । इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सिराथू द्वारा दी गयी वीडियो बाइट ।
दिनांक 24/25.08.2026 की देर रात्रि को वादी श्री बाबू लाल मौर्या ट्रक से दुधारू भैस को मेला बिक्रय के लिये ले जा रहे थे कि कोखराज टोल प्लाजा के पास बोलेरो व  क्रेटा सवार 05 व्यक्तियो द्वारा वाहन रोककर अवैध वसूली का प्रयास किया गया । सूचना पर तत्काल कोखराज पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर बोलेरो सवार 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । एक अभियुक्त क्रेटा वाहन के साथ भागने में सफल रहा । घटना के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत करते हुये विधिक कार्यवाही की जा रही है । इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सिराथू द्वारा दी गयी वीडियो बाइट ।
    user_शिव सागर मौर्य
    शिव सागर मौर्य
    Media company चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नेपाल में जलप्रलय से महातबाही: सैकड़ों लापता, मलबे में तब्दील हुए आशियाने; भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ ​काठमांडू/नई दिल्ली: नेपाल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और भीषण बाढ़ ने अभूतपूर्व तबाही मचाई है। कई प्रमुख शहरों और ग्रामीण इलाकों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। नदियां उफान पर हैं और रिहायशी बस्तियां, सड़कें व पुल मलबे के ढेर में तब्दील हो चुके हैं। इस प्राकृतिक आपदा में बड़ी संख्या में लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें भारतीय नागरिकों समेत कई विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। ​संकट की मुख्य स्थिति ​व्यापक नुकसान: कई पहाड़ी और तराई क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण बुनियादी ढांचा पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। संचार और विद्युत सेवाएं ठप हैं। ​भारत का सहयोग: भारत सरकार ने पड़ोसी देश को हरसंभव मानवीय सहायता, खोज व बचाव उपकरण और राहत सामग्री उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है। ​रेस्क्यू ऑपरेशन जारी: सेना, पुलिस और स्थानीय आपदा राहत बल लगातार जान जोखिम में डालकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। ​आपदा में संवेदनहीनता पर उठे सवाल बाढ़ प्रभावित इलाकों से सोशल मीडिया पर कुछ चिंताजनक वीडियो सामने आए हैं, जहां लोग उफनती नदियों में कूदकर बहते हुए गैस सिलेंडर व अन्य कीमती सामान बटोरने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन ने अपील की है कि तेज बहाव के बीच ऐसी जानलेवा लापरवाही न बरतें। यह समय आपदा को अवसर बनाने का नहीं, बल्कि इंसानियत दिखाते हुए पीड़ितों तक मदद पहुंचाने का है। ​प्राकृतिक आपदा के इस कठिन दौर में राहत और बचाव कार्यों की गति तेज कर दी गई है, वहीं पूरा क्षेत्र लापता लोगों की सुरक्षित वापसी और सामान्य स्थिति बहाल होने की उम्मीद लगाए बैठा है।
    1
    नेपाल में जलप्रलय से महातबाही: सैकड़ों लापता, मलबे में तब्दील हुए आशियाने; भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ
​काठमांडू/नई दिल्ली:
नेपाल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और भीषण बाढ़ ने अभूतपूर्व तबाही मचाई है। कई प्रमुख शहरों और ग्रामीण इलाकों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। नदियां उफान पर हैं और रिहायशी बस्तियां, सड़कें व पुल मलबे के ढेर में तब्दील हो चुके हैं। इस प्राकृतिक आपदा में बड़ी संख्या में लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें भारतीय नागरिकों समेत कई विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।
​संकट की मुख्य स्थिति
​व्यापक नुकसान: कई पहाड़ी और तराई क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण बुनियादी ढांचा पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। संचार और विद्युत सेवाएं ठप हैं।
​भारत का सहयोग: भारत सरकार ने पड़ोसी देश को हरसंभव मानवीय सहायता, खोज व बचाव उपकरण और राहत सामग्री उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है।
​रेस्क्यू ऑपरेशन जारी: सेना, पुलिस और स्थानीय आपदा राहत बल लगातार जान जोखिम में डालकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं।
​आपदा में संवेदनहीनता पर उठे सवाल
बाढ़ प्रभावित इलाकों से सोशल मीडिया पर कुछ चिंताजनक वीडियो सामने आए हैं, जहां लोग उफनती नदियों में कूदकर बहते हुए गैस सिलेंडर व अन्य कीमती सामान बटोरने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन ने अपील की है कि तेज बहाव के बीच ऐसी जानलेवा लापरवाही न बरतें। यह समय आपदा को अवसर बनाने का नहीं, बल्कि इंसानियत दिखाते हुए पीड़ितों तक मदद पहुंचाने का है।
​प्राकृतिक आपदा के इस कठिन दौर में राहत और बचाव कार्यों की गति तेज कर दी गई है, वहीं पूरा क्षेत्र लापता लोगों की सुरक्षित वापसी और सामान्य स्थिति बहाल होने की उम्मीद लगाए बैठा है।
    user_अजीत मिश्रा
    अजीत मिश्रा
    Local News Reporter कुंडा, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कौशांबी...दिनांक 24/25.08.2026 की देर रात्रि को वादी बाबू लाल मौर्या ट्रक से दुधारू भैस को मेला बिक्रय के लिये ले जा रहे थे कि कोखराज टोल प्लाजा के पास बोलेरो व क्रेटा सवार 05 व्यक्तियो द्वारा वाहन रोककर अवैध वसूली का प्रयास किया गया । सूचना पर तत्काल कोखराज पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर बोलेरो सवार 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । एक अभियुक्त क्रेटा वाहन के साथ भागने में सफल रहा । घटना के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत करते हुये विधिक कार्यवाही की गई है। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सिराथू द्वारा दी गयी जानकारी।
    1
    कौशांबी...दिनांक 24/25.08.2026 की देर रात्रि को वादी बाबू लाल मौर्या ट्रक से दुधारू भैस को मेला बिक्रय के लिये ले जा रहे थे कि कोखराज टोल प्लाजा के पास बोलेरो व  क्रेटा सवार 05 व्यक्तियो द्वारा वाहन रोककर अवैध वसूली का प्रयास किया गया । सूचना पर तत्काल कोखराज पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर बोलेरो सवार 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । एक अभियुक्त क्रेटा वाहन के साथ भागने में सफल रहा । घटना के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत करते हुये विधिक कार्यवाही की गई है। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सिराथू द्वारा दी गयी जानकारी।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कौशाम्बी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अझुवा स्थित NH-19 पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें दो घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
    1
    कौशाम्बी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अझुवा स्थित NH-19 पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें दो घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.