logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश सरकार के जनसुनवाई (IGRS) पोर्टल पर जिम्मेदारों द्वारा फर्जी आख्या और कूटरचित दस्तावेज लगाकर शिकायतें निपटाने वाले भ्रष्ट अधिकारियों पर अब शासन स्तर से कार्रवाई शुरू हो गई है। हरदोई के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में ऐसे ही एक मामले में जिम्मेदार अधिकारियों और लोक निर्माण विभाग (PWD) की सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले व्यक्ति द्वारा फर्जी व कूटरचित शपथपत्र लगाकर शिकायत को निस्तारित करना महंगा पड़ गया है। पीड़ित शिकायतकर्ता द्वारा शासन स्तर पर इस फर्जीवाड़े की शिकायत के बाद बेनीगंज कोतवाली में कथित व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित PWD के एक्सईएन और जेई पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दरअसल, बेनीगंज नगर निवासी दीपक कुमार (डी.के.राणा) ने पिछले साल बेनीगंज में संडीला-हरदोई रोड (27C) पर पीडब्ल्यूडी की सरकारी भूमि पर स्थानीय निवासी व कथित व्यापार मंडल/विहिप अध्यक्ष लव कुमार मिश्रा द्वारा अवैध कब्जा कर दुकान बनाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके संबंध में पिछले साल अगस्त में डीएम अनुनय झा के निर्देश पर स्थलीय निरीक्षण के लिए पहुंची संडीला एसडीएम नारायणी भाटिया ने अतिक्रमणकारी लव मिश्रा को कड़ी चेतावनी देते हुए सरकारी भूमि से कब्जा हटाने का निर्देश दिया था। इस कार्रवाई से नाराज होकर लव मिश्रा और उसके बेटे मयंक मिश्रा ने 15 सितंबर, 25 को शिकायतकर्ता दीपक से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी, जिस पर पीड़ित की तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ बेनीगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस घटना के बाद भी लव मिश्रा शिकायतकर्ता पर लगातार सुलह-समझौते का दबाव बनाता रहा। जब शिकायतकर्ता अटल रहा और जिला प्रशासन द्वारा भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू हुई, तो लव कुमार मिश्रा और उसके बेटे मयंक मिश्रा ने पीडब्ल्यूडी के तत्कालीन एक्सईएन राजकुमार मौर्या और जेई सुनील कुमार से सांठगांठ कर फर्जी शपथपत्र, हस्ताक्षर और फेसबुक से पीड़ित की फोटो का इस्तेमाल कर सुलह-समझौते का कूटरचित प्रार्थना-पत्र दिया। इसके जरिए उन्होंने अपने पक्ष में रिपोर्ट लगवाकर शिकायत निस्तारित करवा दी। पीड़ित ने इस फर्जीवाड़े की शिकायत डीएम, एसपी से लेकर आईजी और डीजीपी तक से की, जिसके बाद डीजीपी ने एसपी को गहन जांच के आदेश दिए। जांच के बाद अब एसपी हरदोई के आदेश पर उक्त चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बेनीगंज कोतवाली में बेनीगंज के कृष्णानगर वार्ड निवासी लव कुमार मिश्रा पुत्र रामशंकर मिश्रा (कथित व्यापार मंडल/विश्व हिन्दू परिषद-बेनीगंज के अध्यक्ष), मयंक मिश्रा पुत्र लव कुमार मिश्रा, कोथावां-बेनीगंज क्षेत्र के अवर अभियंता (जेई-पीडब्ल्यूडी) सुनील कुमार और तत्कालीन प्रांतीय खंड हरदोई के एक्सईएन राजकुमार मौर्या के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS)-2023 की धारा 319, 318(4) और 351(3) में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। शिकायतकर्ता दीपक कुमार (डी.के.राना) ने बताया कि दबंग भू-माफियाओं और भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए उसे उच्चाधिकारियों और शासन स्तर तक न्याय की गुहार लगानी पड़ी, तब जाकर दोषियों पर कार्रवाई शुरू हुई है।

16 hrs ago
user_ShahNavaj Khan
ShahNavaj Khan
Local News Reporter बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago
63c0826e-dc73-4c02-bf4d-01f5d359945f

उत्तर प्रदेश सरकार के जनसुनवाई (IGRS) पोर्टल पर जिम्मेदारों द्वारा फर्जी आख्या और कूटरचित दस्तावेज लगाकर शिकायतें निपटाने वाले भ्रष्ट अधिकारियों पर अब शासन स्तर से कार्रवाई शुरू हो गई है। हरदोई के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में ऐसे ही एक मामले में जिम्मेदार अधिकारियों और लोक निर्माण विभाग (PWD) की सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले व्यक्ति द्वारा फर्जी व कूटरचित शपथपत्र लगाकर शिकायत को निस्तारित करना महंगा पड़ गया है। पीड़ित शिकायतकर्ता द्वारा शासन स्तर पर इस फर्जीवाड़े की शिकायत के बाद बेनीगंज कोतवाली में कथित व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित PWD के एक्सईएन और जेई पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दरअसल, बेनीगंज नगर निवासी दीपक कुमार (डी.के.राणा) ने पिछले साल बेनीगंज में संडीला-हरदोई रोड (27C) पर पीडब्ल्यूडी की सरकारी भूमि पर स्थानीय निवासी व कथित व्यापार मंडल/विहिप अध्यक्ष लव कुमार मिश्रा द्वारा अवैध कब्जा कर दुकान बनाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके संबंध में पिछले साल अगस्त में डीएम अनुनय झा के निर्देश पर स्थलीय निरीक्षण के लिए पहुंची संडीला एसडीएम नारायणी भाटिया ने अतिक्रमणकारी लव मिश्रा को कड़ी चेतावनी देते हुए सरकारी भूमि से कब्जा हटाने का निर्देश दिया था। इस कार्रवाई से नाराज होकर लव मिश्रा और उसके बेटे मयंक मिश्रा ने 15 सितंबर, 25 को शिकायतकर्ता दीपक से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी, जिस पर पीड़ित की तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ बेनीगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस घटना के बाद भी लव मिश्रा शिकायतकर्ता पर लगातार सुलह-समझौते का दबाव बनाता रहा। जब शिकायतकर्ता अटल रहा और जिला प्रशासन द्वारा भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू हुई, तो लव कुमार मिश्रा और उसके बेटे मयंक मिश्रा ने पीडब्ल्यूडी के तत्कालीन एक्सईएन राजकुमार मौर्या और जेई सुनील कुमार से सांठगांठ कर फर्जी शपथपत्र, हस्ताक्षर और फेसबुक से पीड़ित की फोटो का इस्तेमाल कर सुलह-समझौते का कूटरचित प्रार्थना-पत्र दिया। इसके जरिए उन्होंने अपने पक्ष में रिपोर्ट लगवाकर शिकायत निस्तारित करवा दी। पीड़ित ने इस फर्जीवाड़े की शिकायत डीएम, एसपी से लेकर आईजी और डीजीपी तक से की, जिसके बाद डीजीपी ने एसपी को गहन जांच के आदेश दिए। जांच के बाद अब एसपी हरदोई के आदेश पर उक्त चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बेनीगंज कोतवाली में बेनीगंज के कृष्णानगर वार्ड निवासी लव कुमार मिश्रा पुत्र रामशंकर मिश्रा (कथित व्यापार मंडल/विश्व हिन्दू परिषद-बेनीगंज के अध्यक्ष), मयंक मिश्रा पुत्र लव कुमार मिश्रा, कोथावां-बेनीगंज क्षेत्र के अवर अभियंता (जेई-पीडब्ल्यूडी) सुनील कुमार और तत्कालीन प्रांतीय खंड हरदोई के एक्सईएन राजकुमार मौर्या के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS)-2023 की धारा 319, 318(4) और 351(3) में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। शिकायतकर्ता दीपक कुमार (डी.के.राना) ने बताया कि दबंग भू-माफियाओं और भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए उसे उच्चाधिकारियों और शासन स्तर तक न्याय की गुहार लगानी पड़ी, तब जाकर दोषियों पर कार्रवाई शुरू हुई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हरदोई के माधौगंज मोहल्ला (गोखले नगर), पुरानी गुड़ मंडी निवासी श्री अरविंद सोनी (गुड्डू) जी और अनुराग सोनी (मन्नू) जी के निवास पर सुंदरकांड पाठ, हवन पूजन और प्रसाद वितरण (भण्डारा) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस भक्तिमय अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु और भक्तगण मौजूद रहे, जिन्होंने प्रसाद ग्रहण कर ईश्वर का गुणगान किया और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस आयोजन को सफल बनाने में आशीष कुमार, सुजीत कुमार, उत्तम पाल, दुर्विजय पाल, राहुल राठौर, रोहित राठौर, अमर सिंह, शिवाकांत, आयुष, कृष्णा, अमन सोनी, वेदप्रकाश तिवारी, रामकृष्ण राठौर और आकाश सोनी सहित सैकड़ों लोगों का विशेष योगदान रहा।
    4
    हरदोई के माधौगंज मोहल्ला (गोखले नगर), पुरानी गुड़ मंडी निवासी श्री अरविंद सोनी (गुड्डू) जी और अनुराग सोनी (मन्नू) जी के निवास पर सुंदरकांड पाठ, हवन पूजन और प्रसाद वितरण (भण्डारा) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस भक्तिमय अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु और भक्तगण मौजूद रहे, जिन्होंने प्रसाद ग्रहण कर ईश्वर का गुणगान किया और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस आयोजन को सफल बनाने में आशीष कुमार, सुजीत कुमार, उत्तम पाल, दुर्विजय पाल, राहुल राठौर, रोहित राठौर, अमर सिंह, शिवाकांत, आयुष, कृष्णा, अमन सोनी, वेदप्रकाश तिवारी, रामकृष्ण राठौर और आकाश सोनी सहित सैकड़ों लोगों का विशेष योगदान रहा।
    user_ShahNavaj Khan
    ShahNavaj Khan
    Local News Reporter बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • औरैया की एक युवती की शिकायत के आधार पर स्वयंभू संत हरिओम यादव, जिन्हें 'बोतल बाबा' के नाम से भी जाना जाता है, को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता ने उन पर पूजा-पाठ और अनुष्ठान के नाम पर धन लेने के साथ-साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस के अनुसार, युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है और नामजद आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई जारी है। हालांकि, पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि मामले की जांच प्रचलित है, और आरोपों की पुष्टि न्यायालय एवं जांच के निष्कर्षों के अधीन होगी।
    1
    औरैया की एक युवती की शिकायत के आधार पर स्वयंभू संत हरिओम यादव, जिन्हें 'बोतल बाबा' के नाम से भी जाना जाता है, को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता ने उन पर पूजा-पाठ और अनुष्ठान के नाम पर धन लेने के साथ-साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

पुलिस के अनुसार, युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है और नामजद आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई जारी है। हालांकि, पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि मामले की जांच प्रचलित है, और आरोपों की पुष्टि न्यायालय एवं जांच के निष्कर्षों के अधीन होगी।
    user_DD today news
    DD today news
    Social Media Manager कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • sct5tg77n eddf6 uhnji7 uombgyuinbgtgji. hhjb8 cduingddvi
    1
    sct5tg77n eddf6 uhnji7 uombgyuinbgtgji. hhjb8 cduingddvi
    user_Zuber
    Zuber
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हरदोई जनपद के सुन्नी ग्राम में स्थित मां महिषासुर मर्दिनी धाम में आज भगवान भोलेनाथ के दिव्य श्रृंगार दर्शन का आयोजन किया गया। इन अलौकिक दर्शनों ने वहाँ उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिव मंदिर परिसर में लगातार गूंजते 'हर-हर महादेव' के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
    2
    हरदोई जनपद के सुन्नी ग्राम में स्थित मां महिषासुर मर्दिनी धाम में आज भगवान भोलेनाथ के दिव्य श्रृंगार दर्शन का आयोजन किया गया। इन अलौकिक दर्शनों ने वहाँ उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिव मंदिर परिसर में लगातार गूंजते 'हर-हर महादेव' के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
    user_सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में ठगी और लूट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ मजदूर बनकर आए दो युवकों ने सोने की मूर्ति मिलने का झांसा देकर एक महिला और उसकी बेटी से ₹10 लाख ठग लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला से मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए। पीड़िता दिन्नी देवी सिंह, जो शाहजहांपुर की निवासी हैं, ने शाहाबाद कोतवाली में दर्ज अपनी शिकायत में बताया कि लगभग 20 दिन पहले उनके पुत्र ने निर्माण कार्य के लिए दो मजदूरों को काम पर रखा था, जिन्होंने खुद को राजा और रसीद बताया था और कुछ दिनों तक काम भी किया। पीड़िता के अनुसार, 18 जून को इन्हीं मजदूरों ने उनकी बेटी उजाला सिंह को फोन कर बताया कि खुदाई के दौरान उन्हें एक सोने की मूर्ति मिली है, जिसे वे सस्ते दामों में बेचना चाहते हैं। लालच में आकर माँ-बेटी उनसे मिलने पहुँचीं, जहाँ आरोपियों ने मूर्ति से निकला हुआ बुरादा दिखाया, जो जांच में सोना निकला। विश्वास दिलाने के लिए आरोपियों ने यह प्रक्रिया दोबारा दोहराई, जिसके झांसे में आकर माँ-बेटी ने अपने जेवर गिरवी रखकर ₹10 लाख की व्यवस्था की और हरदोई पहुँचीं। हालांकि, जैसे ही उन्होंने पूरी मूर्ति की जांच कराने की बात कही, आरोपियों ने तमंचा निकाल लिया, बेटी के साथ मारपीट की और पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुँचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। घटना के बाद जब पीड़िता ने मूर्ति की जांच कराई, तो वह पीतल की निकली। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दोनों आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी और लूट की इस वारदात को अंजाम दिया, और उन्होंने पुलिस से मामले में एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।
    1
    हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में ठगी और लूट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ मजदूर बनकर आए दो युवकों ने सोने की मूर्ति मिलने का झांसा देकर एक महिला और उसकी बेटी से ₹10 लाख ठग लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला से मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए।

पीड़िता दिन्नी देवी सिंह, जो शाहजहांपुर की निवासी हैं, ने शाहाबाद कोतवाली में दर्ज अपनी शिकायत में बताया कि लगभग 20 दिन पहले उनके पुत्र ने निर्माण कार्य के लिए दो मजदूरों को काम पर रखा था, जिन्होंने खुद को राजा और रसीद बताया था और कुछ दिनों तक काम भी किया। पीड़िता के अनुसार, 18 जून को इन्हीं मजदूरों ने उनकी बेटी उजाला सिंह को फोन कर बताया कि खुदाई के दौरान उन्हें एक सोने की मूर्ति मिली है, जिसे वे सस्ते दामों में बेचना चाहते हैं। लालच में आकर माँ-बेटी उनसे मिलने पहुँचीं, जहाँ आरोपियों ने मूर्ति से निकला हुआ बुरादा दिखाया, जो जांच में सोना निकला। विश्वास दिलाने के लिए आरोपियों ने यह प्रक्रिया दोबारा दोहराई, जिसके झांसे में आकर माँ-बेटी ने अपने जेवर गिरवी रखकर ₹10 लाख की व्यवस्था की और हरदोई पहुँचीं।

हालांकि, जैसे ही उन्होंने पूरी मूर्ति की जांच कराने की बात कही, आरोपियों ने तमंचा निकाल लिया, बेटी के साथ मारपीट की और पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुँचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। घटना के बाद जब पीड़िता ने मूर्ति की जांच कराई, तो वह पीतल की निकली। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दोनों आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी और लूट की इस वारदात को अंजाम दिया, और उन्होंने पुलिस से मामले में एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।
    user_संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    Hardoi, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • हरदोई जिले में बाढ़ की स्थिति को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्कता बरत रहा है। इसी क्रम में, 20 जून 2026 को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक हरदोई ने थाना लोनार क्षेत्र के चिनियामऊ गाँव का दौरा किया और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ समय रहते सुनिश्चित की जाएँ। इसी कड़ी में, पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को सतर्क रहने तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर अपनी नज़र बनाए हुए है। प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से यह अपील भी की है कि किसी भी आपात स्थिति में वे तत्काल प्रशासन को सूचना दें और सुरक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
    1
    हरदोई जिले में बाढ़ की स्थिति को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्कता बरत रहा है। इसी क्रम में, 20 जून 2026 को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक हरदोई ने थाना लोनार क्षेत्र के चिनियामऊ गाँव का दौरा किया और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ समय रहते सुनिश्चित की जाएँ। इसी कड़ी में, पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को सतर्क रहने तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

जिला प्रशासन लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर अपनी नज़र बनाए हुए है। प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से यह अपील भी की है कि किसी भी आपात स्थिति में वे तत्काल प्रशासन को सूचना दें और सुरक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
    user_रजनीश शर्मा चन्दन हरदोई
    रजनीश शर्मा चन्दन हरदोई
    Video Creator हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • हरदोई के शाहाबाद में, सोने की मूर्ति बेचने का झांसा देकर दो ठगों ने शाहजहांपुर की एक मां और बेटी को अपने जाल में फंसाकर ₹10 लाख की ठगी और लूट को अंजाम दिया। अहमदपुर रेती, शाहजहांपुर निवासी दिन्नी देवी सिंह ने शाहाबाद कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि करीब 20 दिन पहले उनके यहां मजदूरी करने वाले राजा और रसीद नामक दो व्यक्तियों ने उनकी पुत्री उजाला सिंह से संपर्क किया था। उन्होंने बताया कि उन्हें खुदाई के दौरान सोने की एक मूर्ति मिली है जिसे वे कम कीमत पर बेचना चाहते हैं। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने 18 जून को मूर्ति से निकला बुरादा दिया जिसकी जांच कराने पर वह सोना निकला। अगले दिन, एक अन्य स्थान पर बुलाकर मूर्ति से निकला दूसरा नमूना दिया गया, जो जांच में भी सोना पाया गया। इससे मां-बेटी को विश्वास हो गया कि मूर्ति वास्तव में सोने की है। इसके बाद, महिला ने अपने जेवर सर्राफ की दुकान पर गिरवी रखकर ₹10 लाख की व्यवस्था की और अपनी पुत्री के साथ शाहाबाद कोतवाली के हलका नंबर दो में उधरनपुर के हर्रई मार्ग पर ठगों के बताए स्थान पर पहुंची। वहां आरोपियों ने मूर्ति दिखाकर रुपये मांगे, जिस पर मां-बेटी ने पूरी मूर्ति की जांच के बाद भुगतान करने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने तमंचा निकाल लिया, पुत्री के साथ अभद्रता की, रुपयों से भरा बैग छीन लिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद, पीड़िता मूर्ति को लेकर शाहजहांपुर पहुंची, जहां जांच में मूर्ति पीतल की निकली। इसके बाद उन्होंने शाहाबाद कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। अपर पुलिस अधीक्षक शाहाबाद आलोक राज नारायण ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो चुकी है और प्रथम दृष्टया मामला ठगी का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि तथ्यों की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    4
    हरदोई के शाहाबाद में, सोने की मूर्ति बेचने का झांसा देकर दो ठगों ने शाहजहांपुर की एक मां और बेटी को अपने जाल में फंसाकर ₹10 लाख की ठगी और लूट को अंजाम दिया। अहमदपुर रेती, शाहजहांपुर निवासी दिन्नी देवी सिंह ने शाहाबाद कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि करीब 20 दिन पहले उनके यहां मजदूरी करने वाले राजा और रसीद नामक दो व्यक्तियों ने उनकी पुत्री उजाला सिंह से संपर्क किया था। उन्होंने बताया कि उन्हें खुदाई के दौरान सोने की एक मूर्ति मिली है जिसे वे कम कीमत पर बेचना चाहते हैं।

पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने 18 जून को मूर्ति से निकला बुरादा दिया जिसकी जांच कराने पर वह सोना निकला। अगले दिन, एक अन्य स्थान पर बुलाकर मूर्ति से निकला दूसरा नमूना दिया गया, जो जांच में भी सोना पाया गया। इससे मां-बेटी को विश्वास हो गया कि मूर्ति वास्तव में सोने की है। इसके बाद, महिला ने अपने जेवर सर्राफ की दुकान पर गिरवी रखकर ₹10 लाख की व्यवस्था की और अपनी पुत्री के साथ शाहाबाद कोतवाली के हलका नंबर दो में उधरनपुर के हर्रई मार्ग पर ठगों के बताए स्थान पर पहुंची। वहां आरोपियों ने मूर्ति दिखाकर रुपये मांगे, जिस पर मां-बेटी ने पूरी मूर्ति की जांच के बाद भुगतान करने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने तमंचा निकाल लिया, पुत्री के साथ अभद्रता की, रुपयों से भरा बैग छीन लिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद, पीड़िता मूर्ति को लेकर शाहजहांपुर पहुंची, जहां जांच में मूर्ति पीतल की निकली। इसके बाद उन्होंने शाहाबाद कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। अपर पुलिस अधीक्षक शाहाबाद आलोक राज नारायण ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो चुकी है और प्रथम दृष्टया मामला ठगी का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि तथ्यों की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_OmdevDixit (Pappu Dixit)
    OmdevDixit (Pappu Dixit)
    Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • औरैया की एक युवती की शिकायत पर स्वयंभू संत हरिओम यादव, जिन्हें 'बोतल बाबा' के नाम से भी जाना जाता है, को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता ने उन पर पूजा-पाठ और अनुष्ठान के बहाने धन ऐंठने के साथ-साथ छेड़छाड़ तथा दुष्कर्म के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस के मुताबिक, युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तुरंत कार्रवाई की गई है। इस मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि मामले की जांच अभी चल रही है और लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायालय तथा जांच के निष्कर्षों पर ही निर्भर करेगी।
    1
    औरैया की एक युवती की शिकायत पर स्वयंभू संत हरिओम यादव, जिन्हें 'बोतल बाबा' के नाम से भी जाना जाता है, को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता ने उन पर पूजा-पाठ और अनुष्ठान के बहाने धन ऐंठने के साथ-साथ छेड़छाड़ तथा दुष्कर्म के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

पुलिस के मुताबिक, युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तुरंत कार्रवाई की गई है। इस मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि मामले की जांच अभी चल रही है और लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायालय तथा जांच के निष्कर्षों पर ही निर्भर करेगी।
    user_DD today news
    DD today news
    Social Media Manager कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.