शेखावाटी का प्रसिद्ध गणेश महोत्सव व मेला का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब मंडावा। कस्बे के फतेहपुर मार्ग पर वार्ड 2 में स्थित श्री सम्राट सिद्धि विनायक मंदिर में सात दिवसीय गणेश महोत्सव व मेला का शुभारंभ हुआ। गणेश सेवा समिति के अध्यक्ष सुशील लुहारुवाला ने बताया कि माता माई मंदिर से सुबह कलश यात्रा रवाना हुई जो सुभाष चौक, मुख्य बाजार, फतेहपुर बस स्टैंड होते हुए गणेश मंदिर पहुंची। कलश यात्रा के दौरान कनिका सेन एंड पार्टी द्वारा नृत्य नाटिकाओं की धार्मिक प्रस्तुतियां दी गई। शुभ मुहूर्त में पूजा अर्चना के बाद गणेश मंदिर परिसर में प्रतिमा की स्थापना की गई। मुख्य यजमान सुशील कालोया थे। पहले दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और गणपति महाराज के धोक लगाकर अपने परिवार की खुशहाली की कामना की। मेला में बिजली से संचालित झूले, ब्रेक डांस, ड्रैगन, ट्रेन कोलम्बस नाव, बच्चों के मनोरंजन के लिए छोटे झूले, मिकी माउस आकर्षण के केंद्र हैं, वही मेला स्थल के विभिन्न प्वाइंटों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं जिससे 24 घंटे निगरानी रहेगी। मेला स्थल पर वाहनों की पार्किंग के लिए अलग से व्यवस्था की गई है और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस जाप्ता तैनात रहा। इस दौरान अशोक शर्मा उर्फ संतु, विशाल सैनी, महेंद्र सैनी, मुकेश बुडानिया, गोपी नाटाणी सहित मंदिर कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे

- मंडावा: 25 में से 16 वार्ड में कांग्रेस, भाजपा को 6 और निर्दलीयों को 3 सीटें मंडावा। नगर पालिका चुनाव में सबसे बड़ी जीत वार्ड 15 में (400 मतों के अंतर से) रही, जबकि सबसे कड़ा मुकाबला वार्ड 6 में देखा गया जहां जीत-हार का फैसला महज 3 मतों से हुआ। वार्ड 1 में भाजपा की सजना ने 335 मत प्राप्त कर कांग्रेस की मोनिका सैनी (268 मत) को 67 मतों से हराया, वार्ड 2 में भाजपा की भगवती ने 501 मत पाकर कांग्रेस की शमसाद बानो (379 मत) को 122 मतों से पराजित किया, वार्ड 3 में कांग्रेस के शुभ शंकर ने 322 मत हासिल कर भाजपा के राज कुमार (226 मत) को 96 मतों से हराया, वार्ड 4 में भाजपा की सरोज देवी ने 196 मत प्राप्त कर निर्दलीय मन्जू (144 मत) को 52 मतों से हराया, वार्ड 5 में कांग्रेस के शशि कान्त सैनी ने 406 मत लेकर भाजपा के सुरेश कुमार सैनी (146 मत) को 260 मतों के अंतर से हराया, वार्ड 6 में भाजपा की अनिता देवी सैनी ने 163 मत पाकर कांग्रेस की उषा (160 मत) को रोमांचक मुकाबले में मात्र 3 मतों से हराया, वार्ड 7 में निर्दलीय संदीप शर्मा ने 310 मत लेकर कांग्रेस के राजेन्द्र कुमार (176 मत) को 134 मतों से हराया, वार्ड 8 में कांग्रेस के नन्द किशोर ने 512 मत हासिल कर भाजपा के रामस्वरुप चोपदार (189 मत) को 323 मतों से हराया, वार्ड 9 में कांग्रेस की रुकसाना ने 218 मत प्राप्त कर निर्दलीय दौलत (177 मत) को 41 मतों से हराया, वार्ड 10 में कांग्रेस के राजेश कुमार ने 438 मत पाकर भाजपा के धर्मपाल सिंह आर्य (142 मत) को 296 मतों से हराया, वार्ड 11 में कांग्रेस के कैलाश कुमार ने 312 मत लेकर निर्दलीय सतीश कुमार आर्य (244 मत) को 68 मतों से हराया, वार्ड 12 में कांग्रेस के मो. नवाब खत्री ने 534 मत पाकर भाजपा के मौ. इब्राहिम अली (195 मत) को 339 मतों से मात दी, वार्ड 13 में कांग्रेस की ललिता ने 372 मत हासिल कर निर्दलीय यशौदा (175 मत) को 197 मतों से हराया, वार्ड 14 में निर्दलीय मोहम्मद शोयल ने 262 मत प्राप्त कर कांग्रेस के शकील अली (244 मत) को 18 मतों से हराया, वार्ड 15 में कांग्रेस की चान्दनी ने 512 मत पाकर भाजपा की बानो (112 मत) को 400 मतों के विशाल अंतर से हराया, वार्ड 16 में भाजपा की नसीम ने 284 मत हासिल कर कांग्रेस की फिरदोश बानो (130 मत) को 154 मतों से हराया, वार्ड 17 में कांग्रेस के मांगे राम ने 324 मत प्राप्त कर भाजपा के शंकर लाल रेगर (317 मत) को कड़े मुकाबले में 7 मतों से हराया, वार्ड 18 में कांग्रेस के भवर लाल मारवाल ने 201 मत पाकर निर्दलीय राकेश (162 मत) को 39 मतों से हराया, वार्ड 19 में कांग्रेस के अयुब अली ने 277 मत लेकर भाजपा के विकास कुमार (157 मत) को 120 मतों से पराजित किया, वार्ड 20 में कांग्रेस के लेख राम ने 425 मत हासिल कर निर्दलीय मुकेश कुमार (48 मत) को 377 मतों के बड़े अंतर से हराया, वार्ड 21 में कांग्रेस के नरेश कुमार ने 310 मत प्राप्त कर भाजपा के शिवचरण (240 मत) को 70 मतों से हराया, वार्ड 22 में कांग्रेस के सज्जन लाल मिश्रा ने 514 मत पाकर भाजपा के सज्जन लाल (159 मत) को 355 मतों से हराया, वार्ड 23 में कांग्रेस के राकेश कुमार ने 325 मत हासिल कर भाजपा के राधेश्याम (293 मत) को 32 मतों से हराया, वार्ड 24 में निर्दलीय सलामु ने 422 मत लेकर कांग्रेस के हारून काजी (302 मत) को 120 मतों से हराया, वार्ड 25 में भाजपा के विजेन्द्र सैनी ने 293 मत पाकर कांग्रेस के अजय कुमार (171 मत) को 122 मतों से पराजित किया।4
- Post by सतीश कुमार1
- जनता की परेशानी का समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता: डीसी अनुपमा अंजली जनता की परेशानी का समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता: डीसी अनुपमा अंजली समाधान शिविर में मिली शिकायतों पर हो रही तत्काल कार्रवाई नारनौल,14 सितम्बर। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार लगाए जा रहे समाधान शिविर की कड़ी में सोमवार को उपायुक्त अनुपमा अंजली ने लघु सचिवालय में बारी-बारी से सभी नागरिकों की सामूहिक व व्यक्तिगत शिकायतें सुनकर अधिकारियों को उनके त्वरित व समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिए। शिविर में आई अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। डीसी ने अधिकारियों से कहा कि सरकार की इस अनूठी पहल का मुख्य उद्देश्य आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर काटने से मुक्ति दिलाना है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस योजना के तहत एक ही छत के नीचे नागरिकों की तमाम छोटी-बड़ी समस्याओं का निवारण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि लोगों को त्वरित, पारदर्शी और सुगम तरीके से न्याय मिल सके। सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ निर्मल नागर, एसडीएम गुरविंदर सिंह, नगराधीश डॉ मंगल सेन, डीएसपी भारत भूषण के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।1
- कोटपूतली नगर परिषद चुनाव का रिजल्ट आते ही जीतने वाले कार्यकर्ताओं में जीत का जबरदस्त उत्साह और खुशी की लहर दौड़ पड़ती है। महीनों की कड़ी मेहनत, रात-दिन का प्रचार और जनता के बीच की गई भागदौड़ का परिणाम जब सामने आता है, तो कार्यकर्ताओं का ढोल-नगाड़ों के साथ थिरकना, गुलाल उड़ाना और मिठाइयाँ बांटना एक स्वाभाविक और बेहद ऊर्जावान माहौल बना देता है1
- पलसाना नगर पालिका चुनाव में भाजपा -1, 3,6,7,8,9,10,12,13,14,15,16,18,19, पर, कांग्रेस वार्ड न. -5, 17 पर, माकपा-20, निदरलिय-2,4,11 पर विजय रहे।।।1
- हरियाणा की तमाम 50 बड़ी खबरें सिर्फ देखे 10 मिनट में एक ही वीडियो में1
- नकली सिक्के बनाने की फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़ सहारनपुर का मामला कई राज्य में भेजते थे नकली सिक्के बनाने की फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़ सहारनपुर का मामला कई राज्य में भेजते थे #viral #hindi1
- कस्बे के कालका माता मंदिर रोड स्थित सनराईज पब्लिक सेकेंडरी स्कूल बानसूर में गणेश चतुर्थी व हिंदी दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया1
- #यह गोटेदार लहंगा निकलूं जब डाल के छुरिया चल जाए मेरी मतवाली चाल पर #यह गोटेदार लहंगा निकलूं जब डाल के छुरिया चल जाए मेरी मतवाली चाल पर1