logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ऊमरी में धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव हवन-पूजन, संबोधन और प्रसाद वितरण के साथ दिखी भक्ति और एकता की झलक ऊमरी रामपुरा नगर पंचायत परिसर ऊमरी में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव इस वर्ष बड़े ही भव्य और श्रद्धापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत हवन-पूजन से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय ने जनसमूह को संबोधित करते हुए भगवान परशुराम के आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि परशुराम जी का जीवन सत्य, साहस और धर्म के प्रति अटूट समर्पण का संदेश देता है, जिससे समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें कमलेश पाठक, परमात्माशरण त्रिपाठी, राजेंद्र पांडेय (धूता), राजेश मिश्रा (डिकौली), पूर्व चेयरमैन जितेंद्र शुक्ला, मनोज तिवारी, परमात्मा तिवारी, श्यामा चरण चतुर्वेदी, राजेंद्र दुबे, राघवेंद्र दुबे, शिवकुमार दुबे, प्रदीप तिवारी, कुलदीप तिवारी, चंचल दुबे एवं आशीष तिवारी प्रमुख रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजक मनीष दुबे, मोहन तिवारी, हरिनारायण तिवारी और पवन तिवारी सहित समस्त नगरवासियों का विशेष योगदान रहा। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, उत्साह और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला भी सिद्ध हुआ।

20 hrs ago
user_सौरभ कुमार
सौरभ कुमार
Court reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago
78948d56-eb87-4673-a9bd-d97883c1df7e

ऊमरी में धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव हवन-पूजन, संबोधन और प्रसाद वितरण के साथ दिखी भक्ति और एकता की झलक ऊमरी रामपुरा नगर पंचायत परिसर ऊमरी में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव इस वर्ष बड़े ही भव्य और श्रद्धापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत हवन-पूजन से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय ने जनसमूह को संबोधित करते हुए भगवान परशुराम के आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि परशुराम जी का जीवन सत्य, साहस और धर्म के प्रति अटूट समर्पण का संदेश देता है, जिससे समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें कमलेश पाठक, परमात्माशरण त्रिपाठी, राजेंद्र पांडेय (धूता), राजेश मिश्रा (डिकौली), पूर्व चेयरमैन जितेंद्र शुक्ला, मनोज तिवारी, परमात्मा तिवारी, श्यामा चरण चतुर्वेदी, राजेंद्र दुबे, राघवेंद्र दुबे, शिवकुमार दुबे, प्रदीप तिवारी, कुलदीप तिवारी, चंचल दुबे एवं आशीष तिवारी प्रमुख रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजक मनीष दुबे, मोहन तिवारी, हरिनारायण तिवारी और पवन तिवारी सहित समस्त नगरवासियों का विशेष योगदान रहा। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, उत्साह और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला भी सिद्ध हुआ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • About this Video : Rajasthan की छोटी-बड़ी खबरें एक साथ 20 APRIL 2026 | Aawaz News आवाज़ न्यूज़ के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें This stream is created with #AAWAZ​ NEWS LIVE @aawaznewsheadeditor_rajasthan Aawaz News Channel: राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आवाज़ न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । About Channel: aawaz News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Subscribe toAawaz New YouTube Channel:     / @aawaznews24x7live6  ​ / @aawaznews24x75  ​ Visit Aawaz News website:aawaznews24x7 .com Follow us on Facebook:   / aawaznews24  ​ Follow us on Twitter:    / aawaznews24​  ​ Follow us on Instagram:    / aajtak  ​
    1
    About this Video : 
Rajasthan की छोटी-बड़ी खबरें एक साथ 20 APRIL 2026 | Aawaz News
आवाज़ न्यूज़ के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें 
This stream is created with #AAWAZ​ NEWS LIVE @aawaznewsheadeditor_rajasthan
Aawaz News Channel: 
राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आवाज़ न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । 
About Channel:
aawaz News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi.
Subscribe toAawaz New YouTube Channel:     / @aawaznews24x7live6  ​ 
/ @aawaznews24x75  ​
Visit Aawaz News website:aawaznews24x7 .com
Follow us on Facebook:   / aawaznews24  ​
Follow us on Twitter:    / aawaznews24​  ​
Follow us on Instagram:    / aajtak  ​
    user_Chhatrapal singh आवाज न्यूज़24
    Chhatrapal singh आवाज न्यूज़24
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन बंगरा मार्ग से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां एक कार जिसपर मजिस्ट्रेट लिखा हुआ है अनियंत्रित होकर खंदक में जा गिरी है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से
    1
    नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन बंगरा मार्ग से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां एक कार जिसपर मजिस्ट्रेट लिखा हुआ है अनियंत्रित होकर खंदक में जा गिरी है 
देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • औरैया। क्षेत्र के ग्राम सुरान में अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह के निर्देशन में फायरमैन गौरव शाक्य, गजेंद्र सिंह व विशाल कुमार की टीम ने गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया। टीम ने ग्रामीणों को घरों, खेतों और बिजली उपकरणों से लगने वाली आग से बचाव के तरीके बताए। आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने और सतर्क रहने की अपील की गई। बड़े स्तर पर आग से बचाव और सुरक्षा उपायों की जानकारी देने के साथ पंपलेट भी वितरित किए गए।
    1
    औरैया। क्षेत्र के ग्राम सुरान में अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह के निर्देशन में फायरमैन गौरव शाक्य, गजेंद्र सिंह व विशाल कुमार की टीम ने गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया। 
टीम ने ग्रामीणों को घरों, खेतों और बिजली उपकरणों से लगने वाली आग से बचाव के तरीके बताए। आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने और सतर्क रहने की अपील की गई। बड़े स्तर पर आग से बचाव और सुरक्षा उपायों की जानकारी देने के साथ पंपलेट भी वितरित किए गए।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *जनपद में ब्राह्मण समाज और परशुराम सेवा समिति द्वारा भगवान परशुराम जयंती पर निकाली गई विशाल एवं भव्य शोभायात्रा, यूजीसी विरोध के नेतृत्वकर्ता पंडित अनिल मिश्रा एडवोकेट भी हुई यात्रा में हुए शामिल*
    1
    *जनपद में ब्राह्मण समाज और परशुराम सेवा समिति द्वारा भगवान परशुराम जयंती पर निकाली गई विशाल एवं भव्य शोभायात्रा, यूजीसी विरोध के नेतृत्वकर्ता पंडित अनिल मिश्रा एडवोकेट भी हुई यात्रा में हुए शामिल*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • औरैया परशुराम जयंती पर , सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब—शोभायात्रा बनी ऐतिहासिक
    1
    औरैया परशुराम जयंती पर , सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब—शोभायात्रा बनी ऐतिहासिक
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • अमावता में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 57 मरीजों का सफलता पूर्वक उपचार हुआ। औरैया जिले की तहसील अजीतमल क्षेत्र के ग्राम अमावता में स्थित श्रीमती रानी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा। शिविर में कुल 57 मरीजों का विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परीक्षण किया गया और उन्हें निशुल्क उपचार प्रदान किया गया। शिविर के दौरान मरीजों को दवाइयों के साथ-साथ ब्लड टेस्ट और अल्ट्रासाउंड जैसी आवश्यक जांच सुविधाएं भी बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराई गईं। विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए जांच कर उचित परामर्श दिया। इस दौरान डॉ. रिचा त्रिवेदी (जनरल सर्जन), डॉ. रश्मि यादव (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. आर. शाक्य (एमडी मेडिसिन), डॉ. एस. आलम (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. अजय कुमार (एमबीबीएस) और डॉ. विवेक सिंह सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। शिविर में सामान्य रोग, महिला रोग, हड्डी रोग सहित कई बीमारियों की जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं, जबकि गंभीर मरीजों को आगे के उपचार के लिए विशेष सलाह दी गई। इस अवसर पर संरक्षक दिनेश सेंगर ने लोगों से अपील की कि वे ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठाएं और समय-समय पर अपनी जांच कराते रहें, जिससे बीमारियों की समय रहते पहचान हो सके।
    1
    अमावता में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 57 मरीजों का सफलता पूर्वक उपचार हुआ। औरैया जिले की तहसील अजीतमल क्षेत्र के ग्राम अमावता में स्थित श्रीमती रानी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा। शिविर में कुल 57 मरीजों का विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परीक्षण किया गया और उन्हें निशुल्क उपचार प्रदान किया गया।
शिविर के दौरान मरीजों को दवाइयों के साथ-साथ ब्लड टेस्ट और अल्ट्रासाउंड जैसी आवश्यक जांच सुविधाएं भी बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराई गईं। विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए जांच कर उचित परामर्श दिया। इस दौरान डॉ. रिचा त्रिवेदी (जनरल सर्जन), डॉ. रश्मि यादव (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. आर. शाक्य (एमडी मेडिसिन), डॉ. एस. आलम (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. अजय कुमार (एमबीबीएस) और डॉ. विवेक सिंह सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
शिविर में सामान्य रोग, महिला रोग, हड्डी रोग सहित कई बीमारियों की जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं, जबकि गंभीर मरीजों को आगे के उपचार के लिए विशेष सलाह दी गई।
इस अवसर पर संरक्षक दिनेश सेंगर ने लोगों से अपील की कि वे ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठाएं और समय-समय पर अपनी जांच कराते रहें, जिससे बीमारियों की समय रहते पहचान हो सके।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जालौन। नगर में सोमवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, लोना रोड स्थित एसडीएम कोर्ट के सामने एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर अचानक मुरारी कनफेक्शनरी की दुकान में जा घुसा। हादसे में दुकानदार सहित दो-तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सीधे दुकान के अंदर जा घुसा। उस समय दुकान पर मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए और बुरी तरह घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जालौन पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दुकानदार की हालत गंभीर देखते हुए उसे उरई रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सवाल खड़े करता हादसा: क्या सड़कों पर बेलगाम वाहनों पर लगेगी लगाम या यूं ही खतरे में रहेगी आम जनता की जान? आवाज न्यूज 24 ब्यूरो चीफ छत्रपाल सिंह जालौन
    1
    जालौन। नगर में सोमवार को एक बड़ा हादसा सामने आया,  लोना रोड स्थित एसडीएम कोर्ट के सामने एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर अचानक मुरारी कनफेक्शनरी की दुकान में जा घुसा। हादसे में दुकानदार सहित दो-तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सीधे दुकान के अंदर जा घुसा। उस समय दुकान पर मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए और बुरी तरह घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जालौन पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दुकानदार की हालत गंभीर देखते हुए उसे उरई रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
सवाल खड़े करता हादसा:
क्या सड़कों पर बेलगाम वाहनों पर लगेगी लगाम या यूं ही खतरे में रहेगी आम जनता की जान?
आवाज न्यूज 24 ब्यूरो चीफ छत्रपाल सिंह जालौन
    user_Chhatrapal singh आवाज न्यूज़24
    Chhatrapal singh आवाज न्यूज़24
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *पवन पर्व अक्षय तृतीय के अवसर पर समाजसेवियों द्वारा नारायणपुर चुंगी पर बांटा गया शर्बत*
    1
    *पवन पर्व अक्षय तृतीय के अवसर पर समाजसेवियों द्वारा नारायणपुर चुंगी पर बांटा गया शर्बत*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.