Shuru
Apke Nagar Ki App…
ट्यूशन टीचर की बेरहमी : कम नंबर आने पर दो मासूम बच्चों को बुरी तरह पीटा एक की उंगली फ्रैक्चर सरायकेला : कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम जिले जमशेदपुर में एक निजी ट्यूशन शिक्षक ने कम नंबर आने पर दो मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटा , जिसमें एक बच्ची की उंगली फ्रैक्चर हो गई और दोनों बच्चों के शरीर पर गंभीर चोटे आई हैं। घटना जुगसलाई थाना क्षेत्र की है। जहां ट्यूशन पढ़ने वाले शिक्षक प्रभात ने अपने दो छात्रों गुलाम गौस और मायरा फिरदौस को सोमवार को परीक्षा में कम नंबर आने पर बुरी तरह पीटा। बच्चों की मां तैयबा ने बताया कि शिक्षक प्रभात ने उनके बच्चों को बेरहमी से पीता है , जिसमें उन्हें काफी चोट आई हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत बच्चों का प्राथमिक इलाज कराया और आरोपी शिक्षक के खिलाफ परिजनों ने लिखित शिकायत दर्ज की है।
NUNU RAM MAHATO
ट्यूशन टीचर की बेरहमी : कम नंबर आने पर दो मासूम बच्चों को बुरी तरह पीटा एक की उंगली फ्रैक्चर सरायकेला : कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम जिले जमशेदपुर में एक निजी ट्यूशन शिक्षक ने कम नंबर आने पर दो मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटा , जिसमें एक बच्ची की उंगली फ्रैक्चर हो गई और दोनों बच्चों के शरीर पर गंभीर चोटे आई हैं। घटना जुगसलाई थाना क्षेत्र की है। जहां ट्यूशन पढ़ने वाले शिक्षक प्रभात ने अपने दो छात्रों गुलाम गौस और मायरा फिरदौस को सोमवार को परीक्षा में कम नंबर आने पर बुरी तरह पीटा। बच्चों की मां तैयबा ने बताया कि शिक्षक प्रभात ने उनके बच्चों को बेरहमी से पीता है , जिसमें उन्हें काफी चोट आई हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत बच्चों का प्राथमिक इलाज कराया और आरोपी शिक्षक के खिलाफ परिजनों ने लिखित शिकायत दर्ज की है।
More news from झारखंड and nearby areas
- राजनगर प्रखंड के चलियामा स्थित लोधा पहाड़ में मंगलवार की शाम अचानक भीषण आग लगने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। करीब शाम 6 बजे उठती आग की लपटों ने देखते ही देखते पहाड़ के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के घने जंगल और वन्य जीवों पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला वन विभाग हरकत में आ गया। पदाधिकारी शुभम पांडा अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लेते हुए दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद आग पर काबू पाने के लिए लगातार घंटों तक जद्दोजहद जारी रही। वन विभाग की टीम ने शाम 6 बजे से लेकर रात करीब 11:30 बजे तक बिना रुके आग बुझाने का अभियान चलाया। कड़ी मेहनत और रणनीतिक प्रयासों के बाद आखिरकार रात लगभग 12 बजे आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। तब जाकर अधिकारियों और कर्मियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान रूंगटा प्रबंधन की ओर से भी एक दमकल वाहन उपलब्ध कराया गया, जिसने आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने भी सक्रिय सहयोग करते हुए मानवता का परिचय दिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन भीषण गर्मी और सूखे हालात को संभावित वजह माना जा रहा है। वन विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि जंगलों में आग जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते ऐसी घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके।1
- राजनगर प्रखंड के अंतर्गत छेलकानी गांव में फिलिप्स कैर्वत के घर में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी दिनांक 14 अप्रैल 2026 मंगलवार को मां मंगल चंडी पूजा भक्ति भाव एवं आस्था के साथ धूमधाम से हुआ आयोजन। कार्यक्रम के तहत निर्जला उपवास कर श्रद्धालुओं पूजा स्थल से गाजे बाजे के साथ कलश लेकर खरकाई नदी गए। वहां पुजारी विधिवत पूजा अर्चना कर पवित्र जल लेकर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा की आगमन से पारंपरिक शंख ध्वनि वह हुड़हुडी के साथ स्वागत करते हुए ,सभी महिलाएं झुमते हुए पूजा स्थल पर पहुंचे। वहीं पुजारी ने मंत्र उच्चारण के बीच मां मंगल चंडी घट स्थापित की गई , इस अवसर पर मां मंगल चंडी का आवाहन करते हुए विधि विधान से पूजा की गई। सभी महिलाएं पूजा अर्चना करने के बाद , मां मंगल चंडी देवी से गांव के सुख समृद्धि एवं रोग निवारण के लिए मन्नत मांगी। आसपास , दूरदराज ,उड़ीसा , बंगाल झारखंड से सैकड़ो भक्ति पूजा करने के लिए पहुंचे थे। पूजा समाप्त होने के बाद सभी श्रद्धालुओं को जलपान कराए गए। 16 अप्रैल 2026 गुरुवार को मूर्ति विसर्जन के बाद समापन होगा। पूजा को सफल आयोजन के लिए फिलिप्स कैर्वत ,चान्तो कैर्वत, अनिल नील कैर्वत ,सुनील कैर्वत , राजेश कैर्वत ,सुनीता कैर्वत ,पूजा कैर्वत ,गीता कैर्वत, राजू कैर्वत एवं मुस्कान कैर्वत का सहरनीय योगदान।1
- * सरायकेला - सोमवार को सरायकेला जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री श्रीमती मीरा मुंडा ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023' की सराहना करते हुए इसे भारतीय लोकतंत्र और महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया। प्रेस वार्ता के दौरान मीरा मुंडा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत में महिलाओं के राजनीतिक भविष्य को बदलने वाला कानून है। उन्होंने कहा, "यह कानून लोकसभा, राज्यसभा और सभी राज्य विधानसभाओं (दिल्ली सहित) में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत यानी एक-तिहाई सीटें आरक्षित करता है। इससे नीति निर्धारण और निर्णय लेने की उच्च स्तरीय प्रक्रियाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी, जो लैंगिक समानता सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।" मीरा मुंडा ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आज महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा की गारंटी मिल रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना में महिलाओं की हिस्सेदारी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने आगे कहा कि "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ", "सुकन्या समृद्धि योजना", और "उज्ज्वला योजना" ने महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाया है। "लखपति दीदी" और "मुद्रा योजना" जैसी पहल से महिलाएं आज उद्यमी बन रही हैं और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से अपनी पहचान बना रही हैं। भारतीय संस्कृति का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, "जिस घर में नारी की पूजा की जाती है, वहाँ देवताओं का वास होता है।" उन्होंने विश्वास जताया कि महिलाओं के सशक्त होने से ही समाज और राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव है। भाजपा नेत्री ने कहा कि मोदी सरकार 2014 से ही महिलाओं के विकास को प्राथमिकता दे रही है। यह अधिनियम साल 2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौके पर उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान, नगर अध्यक्ष बीजू दत्ता, पिंकी मोदक के अलावा भाजपा के कई जिला स्तरीय पदाधिकारी और गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।3
- Post by Ravi Gupta2
- 🚨जश्न के बीच भड़की आग ! मधु बाजार होटल के जनरेटर में लगी आग, बड़ा हादसा टला चाईबासा: शहर के मधु बाजार स्थित होटल केएनआर रेजिडेंस में देर मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार्यक्रम के दौरान डीजे जनरेटर में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार होटल के मालिक दिलीप खंडेलवाल अपने विवाह की 25वीं वर्षगांठ मना रहे थे। इस मौके पर होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान होटल के नीचे रखे लगभग 30 केवी के डीजे जनरेटर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। घटना के बाद कांग्रेस के जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने सक्रियता दिखाते हुए दमकल विभाग, बिजली विभाग और स्थानीय थाना को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। #ChaibasaNews #kolhannews #westsinghbhumnews #FireIncident #BreakingNews #Madhubazar #HotelFire #GeneratorBlast #JharkhandNews #EmergencyAlert #FireSafety1
- Nh-33 tata ranchi highway पर भीषण सड़क हादसा बोलेरो और स्विफ्ट की भिडंत आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल, एक की मौत (Swift चालक की मृत्यु) Swift मे सवार लोगो की पहचान sakchi gurudwara बस्ती के निवासी जिसमे swift me सवार एक व्यक्ति का नाम हरमन सिंह हुड्डा के रूप में हुई और बोलेरो सवार की पहचान डाबर अंसारी पिता रुषत्म अंसारी ईचागढ चौडा निवासी के रूप में हुई है1
- *🔥नोएडा हिंसा संयोग या प्रयोग? कम्युनिस्ट संगठन लगातार बना रहा था हिंसा का प्लान ???* *▪️पहले पानीपत रिफाइनरी, फिर अडानी का पॉवर प्लांट और अब नोएडा में फैक्ट्रियाँ बनीं निशाना* *क्या Make In India को निशाना बनाने का हो रहा प्रयास? क्रोनोलॉजी समझिए*1
- राजनगर:- भारतीय जनता पार्टी राजनगर मंडल अध्यक्ष मनसा लोहार के की अध्यक्षता में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ ‘संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्षों और संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया और एक मजबूत, समतामूलक भारत की नींव रखी। नेताओं ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और सामाजिक समरसता, समानता एवं न्याय के मूल्यों को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हरेकृष्णा प्रधान ,भुबनेश्वर महतो,मेघराय मार्डी,प्रखण्ड अध्यक्ष मनसा लोहार,नेपाल कैबर्त,भादव चंद्र टुडू, अजीत राउत ,रूपेश सरक,गंगा दास,छूटू,रमेश पूर्ति एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश गूंजता रहा।1