विभिन्न दलों के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा रालोद का दामन विभिन्न दलों के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा रालोद का दामन जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी ने दिलाई सदस्यता, 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन मजबूती पर जोर कासगंज। राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय इंदिरा मार्केट, मालगोदाम रोड पर बुधवार को जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में लोगों का पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद में संगठन का विस्तार लगातार किया जा रहा है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने बताया कि जनपद कासगंज में जल्द ही विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें रालोद के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्या राज सिंह और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी ने विभिन्न राजनीतिक दलों से आए अजीज अहमद अंसारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अपना दल (एस), पटियाली विधानसभा क्षेत्र; मोहम्मद नाजिम अंसारी उर्फ पहलवान, जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश बुनकर समाज कासगंज; मोहम्मद हसीन अंसारी, पूर्व सभासद गंजडुंडवारा; मोहम्मद मुबीन अंसारी, मोहम्मद रियासत अंसारी, नबी हसन अंसारी, मोहम्मद जाविर अंसारी, नफीस अहमद, कमरूल हसन, मोहम्मद खालिद, मोहम्मद अय्यूब, मोहम्मद हामिद सहित दर्जनों लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। नवागत सदस्यों ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान नेता चौधरी चरण सिंह तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के विचारों और सिद्धांतों पर चलने तथा राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अजब सिंह वर्मा, रामप्रकाश वर्मा, किशोरी लाल मौर्य, जिला महासचिव अफजल अब्बासी, विनोद कुमार मौर्य, जिला सचिव समसुद्दीन अब्बासी, युवा जिलाध्यक्ष नरेश कुमार मौर्य, फखरुद्दीन सैफी, निजांत खान, डॉ. केएम गजनी कुर्बानियां, शारिक अली खान, अबू तालिब, रमन पाल दिवाकर, पप्पू प्रधान (धवा), विधानसभा पटियाली अध्यक्ष इस्लाम अल्वी, विधानसभा कासगंज अध्यक्ष मनपाल बघेल, योगेश कुमार उपाध्याय, अजमेरी वारसी, देशराज मौर्य, बलवीर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- विशाल मेगा मार्ट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा विशाल मेगा मार्ट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा4
- कासगंज: कच्ची फसल कटवाने को लेकर किसानों में आक्रोश, ठेकेदार पर जबरन कटाई कराने का आरोप1
- सहसवान, बदायूं /* सहसवान क्षेत्र के ईसापुर नवादा पेट्रोल पंप के पास में दबंगई का बड़ा मामला सामने आया है *सहसवान में दबंगों के हौसले बुलंद, पीड़ित की जमीन पर दिनदहाड़े चल रहा लेंटर, थाने के चक्कर काट रहा परिवार* *सहसवान, बदायूं /* सहसवान क्षेत्र के ईसापुर नवादा पेट्रोल पंप के पास में दबंगई का बड़ा मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार रमजानी उर्फ बानो पत्नी शमशाद, इरशाद अली, शाने अली, जाने अली, इरफान अली ने आरोप लगाया है कि उनकी निजी जमीन गाटा संख्या 10मि / 0.240 पर विपक्षी शाहिद, शराफत हुसैन, अशफाक हुसैन, मुन्नी चौधरी, इरशाद अहमद, ताहिर उद्दीन, रिहान उद्दीन, शादान उर्फ छोटी हनी और शादाब ने जबरन कब्जा कर पक्का निर्माण शुरू कर दिया है। पीड़ितों का कहना है कि उनकी जमीन पर रातों-रात ईंट, मौरंग, सीमेंट गिरा कर दिनदहाड़े लेंटर डाला जा रहा है। विरोध करने पर खुलेआम धमकी दी जा रही है कि चाहे लाशें बिछ जाएं, कब्जा करके रहेंगे। पीड़ित परिवार पिछले कई दिनों से इंसाफ के लिए थाने के चक्कर काट रहा है। थाने में प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे दबंगों के हौसले और बढ़ गए हैं। पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक सहसवान से मांग की है कि उसकी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए और अवैध निर्माण कर रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर निर्माण को तुरंत रोका जाए। अब सवाल ये है कि आखिर पुलिस कब जागेगी और पीड़ित को इंसाफ कब मिलेगा?1
- एटा पहुंचें राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत का बड़ा दावा। बोले- लाल टोपी में जितना प्रदर्शन होगा, उतना ही बीजेपी का प्रचार होगा। योगी सरकार के कानून-व्यवस्था मॉडल की जमकर तारीफ की। बोले- पूरे प्रदेश से अपराधी और बड़े माफिया गायब। अतीक जैसे बड़े माफिया जमींदोज, छोटे माफिया जेल या यूपी से बाहर। अखिलेश सरकार पर लगाया अराजकता और गुंडागर्दी का आरोप। 2027 में मोदी-योगी के नेतृत्व में बीजेपी 300 के पार जाएगी- कैलाश राजपूत। पीएम मोदी के 17 सितंबर को जन्मदिन को लेकर कार्यक्रमों की दी जानकारी। बीजेपी संगठन को 200 दीपक जलाने का लक्ष्य मिलने की बात कही विकसित भारत 2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान। बाइट कैलाश सिंह राजपूत राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार।4
- बिहार की बड़ी खबरें 16 सितंबर 2026 🚨 1.17 लाख नौकरियां | बाढ़ | नया Groundwater Bill | Patna Metro बिहार में 1.17 लाख सरकारी नौकरियां! 🚨 बाढ़ राहत, किसानों की सब्सिडी, Patna Metro और Chhath Rail Update बिहार की बड़ी खबरें | 15 सितंबर 2026 बिहार से जुड़ी आज की महत्वपूर्ण खबरों और बड़े अपडेट्स पर एक नजर। इस न्यूज़ अपडेट में 1.17 लाख से अधिक सरकारी/सार्वजनिक क्षेत्र की नौकरियों की भर्ती, गिरते भूजल स्तर से निपटने के लिए नए Groundwater Bill, और राज्य में जारी बाढ़ संकट से जुड़े महत्वपूर्ण अपडेट शामिल हैं। बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्रीय टीम के पहुंचने, किसानों के लिए नई कृषि सब्सिडी, छात्रों के लिए Skill Development Programs, तथा Patna Metro निर्माण के कारण होने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर बदलावों की जानकारी भी इस वीडियो में दी गई है। इसके अलावा Solar-Powered Irrigation Projects, छठ पूजा के दौरान संभावित Rail Travel Challenges, रेलवे नौकरी से जुड़ी महत्वपूर्ण deadlines, खेल जगत की खबरें और Motor Vehicle Safety से जुड़े विधायी अपडेट भी शामिल हैं। 📌 मुख्य खबरें: 🔹 1.17 लाख+ नौकरियों की भर्ती अपडेट 🔹 नया Groundwater Bill 🔹 बिहार बाढ़ संकट और नुकसान का आकलन 🔹 किसानों के लिए कृषि सब्सिडी 🔹 छात्रों के लिए Skill Development 🔹 Patna Metro निर्माण अपडेट 🔹 सोलर सिंचाई परियोजनाएं 🔹 छठ पूजा के दौरान रेल यात्रा अपडेट 🔹 रेलवे नौकरी की महत्वपूर्ण तारीखें 🔹 खेल और विधानसभा से जुड़े अपडेट 📺 ऐसी ही बिहार और देश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Like & Share जरूर करें। #BiharNews #BiharNews2026 #PatnaNews #BiharUpdate #BreakingNews2
- कासगंज नगर पालिका के मंदिर में पेंटर ने पोती कालिख! मेहनताना नहीं मिलने से नाराजगी का मामला1
- *पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया, पिता ने एसएसपी से की शिकायत* *1
- संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हत्या का आरोप। बदायूं ब्रेकिंग संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हत्या का आरोप। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के बाद मचा हड़कंप। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप। सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूरा मामला उसावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरा बरेला गांव का है।2