logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हाथरस: आबकारी विभाग ने सासनी क्षेत्र की दुकानों पर की छापेमारी, ईंट-भट्टा मजदूरों को किया जागरूक हाथरस। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशन तथा उप आबकारी आयुक्त अलीगढ़ प्रभार एवं जिलाधिकारी हाथरस के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अच्छे लाल मिश्र ने अपनी टीम के साथ सासनी क्षेत्र के रुहेरी, नगलागदू और गदाखेड़ा सहित विभिन्न ग्रामीण इलाकों में संचालित देशी एवं कंपोजिट मदिरा की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आबकारी टीम ने दुकानों के स्टॉक का बारीकी से मिलान किया और अनुज्ञापियों को सख्त निर्देश दिए कि वे पीओएस (POS) मशीन के माध्यम से ही शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। दुकानों के साथ-साथ टीम ने क्षेत्र में संचालित ढाबों और रेस्टोरेंटों पर भी सघन तलाशी ली ताकि अवैध शराब की बिक्री या सेवन पर अंकुश लगाया जा सके। इसके अतिरिक्त, आबकारी निरीक्षक ने ईंट-भट्टों पर जाकर वहां कार्यरत मजदूरों को अवैध व कच्ची शराब के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया और उन्हें जहरीली शराब से बचने की सलाह दी। इस पूरी कार्यवाही के दौरान आबकारी निरीक्षक अच्छे लाल मिश्र के साथ आबकारी स्टाफ के अन्य सदस्य भी मुस्तैद रहे।

2 hrs ago
user_Journalists Sasni
Journalists Sasni
पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
4cc144fb-ee20-4887-9b24-2547f716284f

हाथरस: आबकारी विभाग ने सासनी क्षेत्र की दुकानों पर की छापेमारी, ईंट-भट्टा मजदूरों को किया जागरूक हाथरस। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशन तथा उप आबकारी आयुक्त अलीगढ़ प्रभार एवं जिलाधिकारी हाथरस के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत

1faba841-4965-476a-8350-c0865dd98398

आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अच्छे लाल मिश्र ने अपनी टीम के साथ सासनी क्षेत्र के रुहेरी, नगलागदू और गदाखेड़ा सहित विभिन्न ग्रामीण इलाकों में संचालित देशी एवं कंपोजिट मदिरा की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आबकारी टीम ने दुकानों के स्टॉक का बारीकी से मिलान किया और अनुज्ञापियों को सख्त निर्देश दिए कि वे

986a604f-c805-4bdb-af29-04ed5a6dd42e

पीओएस (POS) मशीन के माध्यम से ही शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। दुकानों के साथ-साथ टीम ने क्षेत्र में संचालित ढाबों और रेस्टोरेंटों पर भी सघन तलाशी ली ताकि अवैध शराब की बिक्री या सेवन पर अंकुश लगाया जा सके। इसके अतिरिक्त,

d176e415-47ca-48c4-b014-847b8b4aed3d

आबकारी निरीक्षक ने ईंट-भट्टों पर जाकर वहां कार्यरत मजदूरों को अवैध व कच्ची शराब के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया और उन्हें जहरीली शराब से बचने की सलाह दी। इस पूरी कार्यवाही के दौरान आबकारी निरीक्षक अच्छे लाल मिश्र के साथ आबकारी स्टाफ के अन्य सदस्य भी मुस्तैद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सासनी। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-93 पर पिछले कुछ घंटों के भीतर रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां अलग-अलग स्थानों पर हुए चार सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन घटनाओं के बाद स्थानीय पुलिस और राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पहली घटना सासनी कोतवाली चौराहे के समीप हुई, जहां सड़क किनारे खड़े गांव नगला लोका निवासी टेकम सिंह पुत्र रामजी लाल को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टेकम सिंह अपने साथियों के साथ किसी काम से सासनी आए थे, तभी वह हादसे का शिकार हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सासनी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। वहीं दूसरी घटना गांव बरसे के निकट हुई, जिसमें अलीगढ़ निवासी अजय पुत्र लियाकत अली अपनी बाइक से हाथरस की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची मदद के बाद उन्हें सीएचसी लाया गया, जहां मामूली उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया। राजमार्ग पर तीसरी दुर्घटना बिजली घर के पास घटित हुई, जिसने राहगीरों के रोंगटे खड़े कर दिए। यहां गांव सठिया निवासी गणेश पुत्र बाबूलाल पैदल सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। सड़क पर गिरकर लहूलुहान हुए गणेश को आनन-फानन में सासनी सीएचसी पहुंचाया गया, लेकिन उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया है। चौथी घटना कंकाली मंदिर के पास हुई, जहां एक कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूटर सवार हाथरस निवासी राकेश पुत्र किशोरी लाल को टक्कर मार दी। इस भिड़ंत में स्कूटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और राकेश घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस के माध्यम से घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
    4
    सासनी। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-93 पर पिछले कुछ घंटों के भीतर रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां अलग-अलग स्थानों पर हुए चार सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन घटनाओं के बाद स्थानीय पुलिस और राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
पहली घटना सासनी कोतवाली चौराहे के समीप हुई, जहां सड़क किनारे खड़े गांव नगला लोका निवासी टेकम सिंह पुत्र रामजी लाल को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टेकम सिंह अपने साथियों के साथ किसी काम से सासनी आए थे, तभी वह हादसे का शिकार हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सासनी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। वहीं दूसरी घटना गांव बरसे के निकट हुई, जिसमें अलीगढ़ निवासी अजय पुत्र लियाकत अली अपनी बाइक से हाथरस की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची मदद के बाद उन्हें सीएचसी लाया गया, जहां मामूली उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया।
राजमार्ग पर तीसरी दुर्घटना बिजली घर के पास घटित हुई, जिसने राहगीरों के रोंगटे खड़े कर दिए। यहां गांव सठिया निवासी गणेश पुत्र बाबूलाल पैदल सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। सड़क पर गिरकर लहूलुहान हुए गणेश को आनन-फानन में सासनी सीएचसी पहुंचाया गया, लेकिन उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया है। चौथी घटना कंकाली मंदिर के पास हुई, जहां एक कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूटर सवार हाथरस निवासी राकेश पुत्र किशोरी लाल को टक्कर मार दी। इस भिड़ंत में स्कूटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और राकेश घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस के माध्यम से घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सासनी में गांव रूदायन रोड स्थित जरैया मोड़ पर रविवार देर रात अंगूर की बेटी ने अपना कमाल दिखा दिया। मैरिज होम के बाहर सुरा सेवन को लेकर बाराती और स्थानीय लोग आपस में भिड़ गए। पहले तो मुंहवाद हुआ फिर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले, थोडी ही देर में दोनों ओर से लडाकुओं ने कमर से बेल्टें खोलकर चलाना शुरू कर दिया। हंगामे और अफरा-तफरी के बीच विवाह समारोह में आए मेहमानों ने खुद को बचाने के लिए गेस्ट हाउस के दरवाजे तक अंदर से बंद कर लिए। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, रुदायन रोड स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह चल रहा था। बताते हैं कि कुछ बाराती गेस्ट हाउस से थोड़ी दूर सड़क पर खड़े होकर शराब पी रहे थे। पास के कुछ स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्ष सड़क पर ही एक-दूसरे पर टूट पड़े। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी दबंगों का दुस्साहस कम नहीं हुआ। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में भी काफी देर तक मारपीट जारी रही। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बाराती और ग्रामीण एक-दूसरे को बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। स्थिति बेकाबू होते देख बाद में अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर कर मामले को शांत कराया गया। मारपीट युद्ध में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच रात में ही विवाह की रस्में पूरी कराई गईं। पुलिस फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
    3
    सासनी में गांव रूदायन रोड स्थित जरैया मोड़ पर रविवार देर रात अंगूर की बेटी ने अपना कमाल दिखा दिया। मैरिज होम के बाहर सुरा सेवन को लेकर बाराती और स्थानीय लोग आपस में भिड़ गए। पहले तो मुंहवाद हुआ फिर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले, थोडी ही देर में दोनों ओर से लडाकुओं ने कमर से बेल्टें खोलकर चलाना शुरू कर दिया। हंगामे और अफरा-तफरी के बीच विवाह समारोह में आए मेहमानों ने खुद को बचाने के लिए गेस्ट हाउस के दरवाजे तक अंदर से बंद कर लिए।
सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, रुदायन रोड स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह चल रहा था। बताते हैं कि कुछ बाराती गेस्ट हाउस से थोड़ी दूर सड़क पर खड़े होकर शराब पी रहे थे। पास के कुछ स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्ष सड़क पर ही एक-दूसरे पर टूट पड़े। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी दबंगों का दुस्साहस कम नहीं हुआ। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में भी काफी देर तक मारपीट जारी रही। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बाराती और ग्रामीण एक-दूसरे को बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। स्थिति बेकाबू होते देख बाद में अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर कर मामले को शांत कराया गया। मारपीट युद्ध में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच रात में ही विवाह की रस्में पूरी कराई गईं। पुलिस फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
    user_सासनी समाचार
    सासनी समाचार
    सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बाबा केदारनाथ के22 अप्रैल2026 से खुलेने जा रहे हैं हर हर महादेव
    1
    बाबा केदारनाथ के22 अप्रैल2026 से खुलेने जा रहे हैं हर हर महादेव
    user_Uma Shankar Singh
    Uma Shankar Singh
    Artist इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मथुरा के सिहोरा गांव में भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता के नेतृत्व में हुआ विशाल कुश्ती दंगल मेला आयोजन
    1
    मथुरा के सिहोरा गांव में भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता के नेतृत्व  में हुआ विशाल कुश्ती दंगल मेला आयोजन
    user_MD News ( पत्रकार )
    MD News ( पत्रकार )
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ​🚨 टप्पल पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार! 🚨 ​थाना टप्पल पुलिस ने मु०अ०सं० 175/2026 के अंतर्गत अभियुक्त हरेन्द्र सिंह पुत्र बदन सिंह (निवासी जट्टारी) को 01 अवैध तमंचा और 315 बोर के खोखा कारतूस के साथ दबोचा। ​✅ बरामदगी: 01 अवैध तमंचा, 01 खोखा कारतूस। ✅ पुलिस टीम: उ०नि० सुरेन्द्र कुमार गौतम, का० गौरव कुमार, का० कपिल त्यागी। ​पुलिस प्रशासन की इस मुस्तैदी से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप।
    1
    ​🚨 टप्पल पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार! 🚨
​थाना टप्पल पुलिस ने मु०अ०सं० 175/2026 के अंतर्गत अभियुक्त हरेन्द्र सिंह पुत्र बदन सिंह (निवासी जट्टारी) को 01 अवैध तमंचा और 315 बोर के खोखा कारतूस के साथ दबोचा।
​✅ बरामदगी: 01 अवैध तमंचा, 01 खोखा कारतूस।
✅ पुलिस टीम: उ०नि० सुरेन्द्र कुमार गौतम, का० गौरव कुमार, का० कपिल त्यागी।
​पुलिस प्रशासन की इस मुस्तैदी से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप।
    user_सचिन कुमार
    सचिन कुमार
    Social Media Manager इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • astro vastu consultation
    1
    astro vastu consultation
    user_Manoj Kumar Jadaun , Astro Vastu  & Healing  Expert
    Manoj Kumar Jadaun , Astro Vastu & Healing Expert
    Vastu consultant हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • हाथरस के थाना चंदपा क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित नगला भुस तिराहे पर मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    हाथरस के थाना चंदपा क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित नगला भुस तिराहे पर मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार Hathras, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • हाथरस के सासनी में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे 93 पर कंकाली मंदिर के पास एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार और स्कूटर की भीषण टक्कर में स्कूटर सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। यह दुर्घटना तब हुई जब एक अनियंत्रित कार ने स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल स्कूटर सवार की पहचान सासनी गेट, हाथरस निवासी राकेश पुत्र किशोरी लाल के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। उन्होंने सड़क पर पड़े क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर बाधित यातायात को सुचारू कराया। घायल राकेश को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।
    4
    हाथरस के सासनी में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे 93 पर कंकाली मंदिर के पास एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार और स्कूटर की भीषण टक्कर में स्कूटर सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया।
यह दुर्घटना तब हुई जब एक अनियंत्रित कार ने स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल स्कूटर सवार की पहचान सासनी गेट, हाथरस निवासी राकेश पुत्र किशोरी लाल के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। उन्होंने सड़क पर पड़े क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर बाधित यातायात को सुचारू कराया। घायल राकेश को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.