चंदवा के सासंग चौक के पास मातेश्वरी विवाह भवन का उद्घाटन किया गया जोहार झारखंड/ब्यूरो देवसुंदर यादव चंदवा-प्रखंड अंतर्गत सासंग चौक के पास ग्राम एटे में झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव के मातेश्वरी विवाह भवन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि,पार्टी नेता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड सरकार के पूर्व शिक्षा एवं मद्यनिषेध मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष बैद्यनाथ राम और पूर्व सांसद चतरा लोकसभा सुनिल सिंह कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि इस तरह के विवाह भवन निर्माण से क्षेत्र के लोगों को सामाजिक और राजनीतिक, परिवारीक कार्यक्रम आयोजित करने में मदद एवं काफी सुविधा होगी। अतिथियों ने कहा कि पहले ग्रामीणों को शादी विवाह या अन्य बड़े कार्यक्रमों के लिए दूर दराज के स्थानों का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर ही बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। लाल मोतीनाथ शाहदेव ने बताया कि मातेश्वरी विवाह भवन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, ताकि स्थानीय लोगों के लिए शादी विवाह या अन्य किसी पार्टी फंक्शन के लिए उपयोग किया जा सके। उद्घाटन के पश्चात अतिथियों ने विवाह भवन का अवलोकन किया और काफी सराहना भी किया। और कहा की स्थानीय लोगों के लिए काफी बेहतर भवन का निर्माण किया गया है। इस मौके पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, झामुमो जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव, सौरभ श्रीवास्तव, संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।
चंदवा के सासंग चौक के पास मातेश्वरी विवाह भवन का उद्घाटन किया गया जोहार झारखंड/ब्यूरो देवसुंदर यादव चंदवा-प्रखंड अंतर्गत सासंग चौक के पास ग्राम एटे में झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव के मातेश्वरी विवाह भवन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि,पार्टी नेता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड सरकार के पूर्व शिक्षा एवं मद्यनिषेध मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष बैद्यनाथ राम और पूर्व सांसद चतरा लोकसभा सुनिल सिंह कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि इस तरह के विवाह भवन निर्माण से क्षेत्र के लोगों को सामाजिक और राजनीतिक, परिवारीक कार्यक्रम आयोजित करने में मदद एवं काफी सुविधा होगी। अतिथियों ने कहा कि पहले ग्रामीणों को शादी विवाह
या अन्य बड़े कार्यक्रमों के लिए दूर दराज के स्थानों का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर ही बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। लाल मोतीनाथ शाहदेव ने बताया कि मातेश्वरी विवाह भवन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, ताकि स्थानीय लोगों के लिए शादी विवाह या अन्य किसी पार्टी फंक्शन के लिए उपयोग किया जा सके। उद्घाटन के पश्चात अतिथियों ने विवाह भवन का अवलोकन किया और काफी सराहना भी किया। और कहा की स्थानीय लोगों के लिए काफी बेहतर भवन का निर्माण किया गया है। इस मौके पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, झामुमो जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव, सौरभ श्रीवास्तव, संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।
- समाहरणालय के सामने धरने पर बैठे हैं मनरेगा कर्मचारी संघ के सदस्य एवं....1
- Post by Birendra Bharti1
- Post by Mohd Sameer Khan aimim1
- Post by AAM JANATA1
- बरवाडीह प्रखंड के जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा नेता कन्हाई सिंह के नेतृत्व एवं अध्यक्षता में वन अधिकार कानून लागू करने की मांग को लेकर मंडल से पदयात्रा निकाली गई है पदयात्रा मंगलवार की शाम 5:00 बजे केड़ ग्राम पहुंची है जहां रात्रि विश्राम के उपरांत पदयात्रा कल सुबह छिपादोहर के लिए निकलेगी। इस दौरान पदयात्रा में शामिल लोगों ने बेतला में अवस्थित वन क्षेत्र प्राधिकारी के कार्यालय का घेराव कर वन अधिकार कानून ग्रामीणों के लिए लागू करने को लेकर मांग पत्र सोपा।1
- Post by Jharkhand local news1
- अधिकारी बेलगाम हो रहे हैं, आम आदमी पर लाठी-लात और घूंसे चल रहे हैं, DC बदतमीजी कर रहे हैं - इन सवालों पर विधायक राजेश कच्छप ने दिया जवाब1
- धरना में बैठे पूर्व लोहरदगा नगर परिषद अध्यक्ष पावन एक्का बोले प्राइवेट स्कूल वाले मनमानी कर रहे हैं, अगर री एडमिशन बंद नहीं होगा तो प्राइवेट स्कूल में ताला मार देंगे1