Shuru
Apke Nagar Ki App…
सबलगढ़ गौ माता के सम्मान एवं गौ रक्षा के लिए गौ रक्षा दल के लोगों ने रैली निकाल कर तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को दिया आवेदन जिसमें संत समाज सहित सैकड़ो की संख्या में गौ रक्षा दल के सदस्य एवं शहर के नागरिक शामिल रहे
जिलाध्यक्ष मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला इकाई सबलगढ़ Patrkar
सबलगढ़ गौ माता के सम्मान एवं गौ रक्षा के लिए गौ रक्षा दल के लोगों ने रैली निकाल कर तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को दिया आवेदन जिसमें संत समाज सहित सैकड़ो की संख्या में गौ रक्षा दल के सदस्य एवं शहर के नागरिक शामिल रहे
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Lokesh shukla1
- Post by Bharat SING Meena1
- गंगापुर सिटी में भीषण गर्मी के बीच जनसेवा का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला, जहां अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा फाउंडेशन इकाई द्वारा राहगीरों को राहत देने के लिए ठंडे पानी की प्याऊ का शुभारंभ किया गया। 27 अप्रैल 2026 को शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य गर्मी में लोगों को शीतल जल उपलब्ध कराना है। इस पुनीत कार्य में अग्रवाल समाज महिला मंडल और न्यू ट्रक यूनियन का विशेष सहयोग रहा। उद्घाटन अवसर पर फाउंडेशन के जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा और जिला महिला प्रभारी दुर्गेश सिंघल ने बताया कि प्याऊ का संचालन सुचारु रूप से शुरू कर दिया गया है, जिससे आमजन को लगातार लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में तहसील महिला प्रभारी ममता देवी, तहसील अध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा सहित अनेक सदस्य—दुलारी गुप्ता, ममता सिंघल, नीतू देवी, पिंकी सिंघल, रचना मंगल, सुमन गुप्ता, सुनीता आर्य, सुनीता शर्मा, संतोष शर्मा, आशा शर्मा और कुलदीप शर्मा—मौजूद रहे।1
- जौरा एसडीएम कार्यालय पर गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए संत समाज एवं गौ सेवकों ने दिया ज्ञापन। जौरा एसडीएम कार्यालय पर प्रज्ञानंद जी महाराज एवं सभी गौ सेवकों ने एकत्रित होकर राष्ट्रपति प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम शुभम शर्मा को दिया ज्ञापन।1
- धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र के मयूरी नगर में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे एक युवक द्वारा युवती पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। घटना में युवती घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मयूरी नगर निवासी 18 वर्षीय रुचि पुत्री राजकुमार घर पर अकेली थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक बाइक से आया और मुंह ढककर घर के बाहर गेट पर पहुंचा। गेट खुलवाने के दौरान ही युवक ने फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गया। फायरिंग में युवती के पैर में छर्रे लगे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावर की तलाश की जा रही है। @dholpurpolice @abmnews 24×71
- कांचरौली गांव में हुआ मोहन दास जी महाराज का सत्संग पंडित श्याम बिहारी शास्त्री विनोद तिवाड़ी रविन्द्र, संजय तिवारी के यहां श्री गुरुदेव 1008 मोहनदास जी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का विधि विधान से कार्यक्रम हुआ साथ ही सोमवार की रात सत्संग का आयोजन किया गया सुरोठ विजयपुरा हिण्डोन वजीरपुर ठहरा से आएं भक्तों ने महाराज जी के भजनों पर सत्संग में गुरु का ध्यान लगाया जिसमें भरतलाल पी टी आई सुरेश, विनीत, विजय,क्षेत्रपाल दास,आदि ने सत्संग में सहयोग प्राप्त किया इस दौरान गांव के लोगों ने सत्संग सुना प्रसादी ग्रहण की सत्संग में बाहर से आए भक्तों का आयोजन समिति ने आभार व्यक्त किया2
- Post by जिलाध्यक्ष मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला इकाई सबलगढ़ Patrkar1
- सरमथुरा धौलपुर सरमथुरा वन कर्मियों के साथ की मारपीट2
- धौलपुर सहजयोग परिवार धौलपुर द्वारा भव्य सहजयोग शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा सुबह 10:00 बजे डॉ मीमांशा चांसोरिया के निवास उम्मेदी नगर धौलपुर से आरंभ होकर काली माई रोड, बजरिया, छोटी सब्जी मंडी, लाल बाजार, सराय गजरा, जगन टॉकीज, हरदेव नगर होती हुई लगभग 12:30 बजे गौरव पथ स्थित श्याम कॉम्पलेक्स पहुंची। शोभायात्रा में ढोल-तासों के साथ सहजयोगी भाई बहन श्री माताजी निर्मला देवी जी की तस्वीरों के साथ हाथों में सहजयोग के पोस्टर आदि लेकर चल रहे थे तथा पीछे श्री माताजी की आकर्षक झांकी से सजी हुई बग्गी चल रही थी। यात्रा में सभी सहजयोगी भाई बहन "सहजयोग-सहजयोग आज का महायोग", सहजयोग में आना है, जीवन सफल बनाना है" जैसे अनेक भक्तिमय नारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा में धौलपुर के सहजयोगियों सहित कोटा, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, हिंडौन, बसेड़ी तथा अन्य स्थानों से पधारे सहजयोगियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भीषण गर्मी को देखते हुए शोभायात्रा के मार्ग में हरदेव नगर के पास संजय बंसल एडवोकेट द्वारा सभी सहजयोगियों के लिए ठंडाई का प्रबंध किया गया, जहां सभी ने शीतल ठंडाई का आनंद लिया। शोभा यात्रा के दौरान गौरव गर्ग ने बताया की भीषण गर्मी होने के बावजूद भी सभी सहजयोगियों ने पूर्ण जोश और उत्साह के साथ बिना थके हुए नृत्य तथा नारे आदि लगाते हुए शोभायात्रा के लंबे पैदल मार्ग का पूर्ण आनंद के साथ भरपूर लाभ लिया। शोभायात्रा में डॉ मीमांशा, वंदना पाराशर, पदमा शर्मा, राधिका बंसल, सपना गर्ग, नीतू, गौरा, माया गोयल, स्नेहल, कुमुदिनी, वैष्णवी, वंशिका, सुरभि, राधावल्लभ, सुधांशु, कृष्णावतार विजय, गौरव गर्ग, संजय बंसल, कृष्णा, समर्थ, यश सहित अनेक संख्या में सहजयोगी भाई बहन उपस्थित थे। शाम को सहजयोग परिवार धौलपुर द्वारा सहजयोग आत्म साक्षात्कार का कार्यक्रम स्थानीय श्याम कॉम्प्लेक्स पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य कलाकार की भूमिका में डॉ राजेश शर्मा उपस्थित थे जो कि यमुनानगर, हरियाणा से पधारे थे। कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न मनमोहक भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं, जिनका उपस्थित श्रोताओं ने खूब आनंद लिया। उनकी प्रस्तुतियों के दौरान कुछ श्रोता नृत्य करते हुए भी नजर आए। इसके अलावा, अन्य कलाकार जैसे रहमान, रेशमा, रजनी जी आदि ने भी अपनी-अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। ग्वालियर से पधारे श्री चिंटू जैन जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी को सहजयोग ध्यान के माध्यम से आत्मसाक्षात्कार का अनुभव कराया। सहजयोग परिवार धौलपुर के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देने वाले सभी कलाकारों को पटका पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में अन्य क्षेत्रों से पधारे सहजयोगी भाई-बहनों तथा उपस्थित गणमान्य नागरिकों को भी सम्मानित किया गया। अंत में सहजयोग परिवार धौलपुर की ओर से डॉ मीमांशा, संजय बंसल एडवोकेट तथा गौरव गर्ग ने इस कार्यक्रम हेतु पिछले कई दिनों से स्वैच्छिक कार्यकर्ता के रूप में लगातार मेहनत करने वाले सहजयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए उनका भी सम्मान किया। कार्यक्रम में धौलपुर तथा अन्य क्षेत्रों से पधारे सहजयोगियों के अलावा डॉ रामअवतार अग्रवाल, डॉ रेनू अग्रवाल, डॉ आदर्श सक्सेना, राजरानी सक्सेना, संजय शर्मा, अंशु शर्मा, सत्येंद्र पाराशर, विमल भार्गव, वीरेंद्र त्यागी, उत्तम चंद गोयल, रजनी गोयल, अंशु बंसल, विजय बंसल, रंजीत दिवाकर, रजनी गोयल सहित धौलपुर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।2