logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डिजिटल जनगणना 2026-27 के सफल संचालन के लिए फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू बिजनौर। भारत सरकार के निर्देशों तथा जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देशन में स्थानीय वर्धमान डिग्री कॉलेज में आगामी डिजिटल जनगणना 2026-27 के प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला प्रभारी जे.पी. यादव, प्रभारी अधिकारी जनगणना नितिन कुमार, मास्टर ट्रेनर डॉ. आकाश अग्रवाल, डॉ. अमित कुमार और डॉ. राजीव बिश्नोई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (राजस्व) वानिया सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य फील्ड अधिकारियों को डिजिटल उपकरणों, मोबाइल ऐप और जनगणना की प्रक्रियाओं से परिचित कराना है। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराई जाएगी, जिसमें डेटा संकलन के लिए मोबाइल एप्लीकेशन और ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग होगा। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने फील्ड ट्रेनरों को मोबाइल ऐप के माध्यम से रियल-टाइम डेटा एंट्री और डेटा सिंक करने की तकनीकी जानकारी दी। साथ ही प्रथम चरण के लिए निर्धारित 33 प्रश्नों, जिनमें आवास की स्थिति, बुनियादी सुविधाएं और संपत्ति से संबंधित जानकारी शामिल है, पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा नागरिकों के लिए उपलब्ध 15 दिन की स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) प्रक्रिया के सत्यापन से जुड़ी आवश्यक जानकारी भी दी गई। जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण मार्च माह में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद फील्ड ट्रेनर द्वारा प्रगणक और सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि मई 2026 से शुरू होने वाले जनगणना के प्रथम चरण का कार्य बिना किसी त्रुटि के संपन्न कराया जा सके। सभी संबंधित कार्मिकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम को गंभीरता से लें और आगे प्रगणकों व सुपरवाइजरों को भी बेहतर तरीके से प्रशिक्षित करें। बिजनौर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष

2 hrs ago
user_Pankaj Daksh
Pankaj Daksh
धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
93951bcc-1119-4e0d-aad0-a852ded39869

डिजिटल जनगणना 2026-27 के सफल संचालन के लिए फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू बिजनौर। भारत सरकार के निर्देशों तथा जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देशन में स्थानीय वर्धमान डिग्री कॉलेज में आगामी डिजिटल जनगणना 2026-27 के प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला प्रभारी जे.पी. यादव, प्रभारी अधिकारी जनगणना नितिन कुमार, मास्टर ट्रेनर डॉ. आकाश

2dca7e62-809a-46f5-86e9-60e08503057a

अग्रवाल, डॉ. अमित कुमार और डॉ. राजीव बिश्नोई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (राजस्व) वानिया सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य फील्ड अधिकारियों को डिजिटल उपकरणों, मोबाइल ऐप और जनगणना की प्रक्रियाओं से परिचित कराना है। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराई जाएगी, जिसमें डेटा संकलन के लिए मोबाइल एप्लीकेशन और ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग होगा। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने फील्ड

a20f4ef7-c2d6-4bf7-88eb-5178ec645c3a

ट्रेनरों को मोबाइल ऐप के माध्यम से रियल-टाइम डेटा एंट्री और डेटा सिंक करने की तकनीकी जानकारी दी। साथ ही प्रथम चरण के लिए निर्धारित 33 प्रश्नों, जिनमें आवास की स्थिति, बुनियादी सुविधाएं और संपत्ति से संबंधित जानकारी शामिल है, पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा नागरिकों के लिए उपलब्ध 15 दिन की स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) प्रक्रिया के सत्यापन से जुड़ी आवश्यक जानकारी भी दी गई। जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि फील्ड ट्रेनरों का

1152e353-cb59-4e78-a95b-1788c10ce932

प्रशिक्षण मार्च माह में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद फील्ड ट्रेनर द्वारा प्रगणक और सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि मई 2026 से शुरू होने वाले जनगणना के प्रथम चरण का कार्य बिना किसी त्रुटि के संपन्न कराया जा सके। सभी संबंधित कार्मिकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम को गंभीरता से लें और आगे प्रगणकों व सुपरवाइजरों को भी बेहतर तरीके से प्रशिक्षित करें। बिजनौर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ईरान के सर्वोच्च नेता खामनेई को लेकर आनंद भदौरिया का बड़ा बयान, कहा – “उन्होंने घुटने नहीं टेके, शहादत को गले लगाया”
    1
    ईरान के सर्वोच्च नेता खामनेई को लेकर आनंद भदौरिया का बड़ा बयान, कहा – “उन्होंने घुटने नहीं टेके, शहादत को गले लगाया”
    user_TN NEWS CHANNEL
    TN NEWS CHANNEL
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जिला बिजनोर क्षेत्र नूरपुर में हुआ एक होटल में पार्टी का सम्मानित प्रोग्राम दिया गया नियुक्ति पत्र जिसके बाद सभी ने एक दूसरे के मुह मीठा कराया वही पदाधिकारियों को मुबारक बाद दी गई।
    1
    जिला बिजनोर क्षेत्र नूरपुर में हुआ एक होटल में पार्टी का सम्मानित प्रोग्राम दिया गया नियुक्ति पत्र  जिसके बाद सभी ने एक दूसरे के मुह मीठा कराया वही पदाधिकारियों को मुबारक बाद दी गई।
    user_Insaf news channel
    Insaf news channel
    रिपोर्टर Dhampur, Bijnor•
    11 hrs ago
  • Post by नीरज कुमार
    2
    Post by नीरज कुमार
    user_नीरज कुमार
    नीरज कुमार
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • #सत्यवचन रोटी कहा se आती है जरा सुने..🤔🙄😔🙏🙏 *जय श्रीराम🚩🙏*
    1
    #सत्यवचन 
रोटी कहा se आती है  जरा  सुने..🤔🙄😔🙏🙏
*जय श्रीराम🚩🙏*
    user_Pankaj Daksh
    Pankaj Daksh
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बिजनौर में एक युवक से कथित तौर पर जबरन नारे लगवाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है। मामले को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की जा रही है। 👉 पूरी खबर जानने के लिए पेज को फॉलो करें।
    1
    बिजनौर में एक युवक से कथित तौर पर जबरन नारे लगवाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है। मामले को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की जा रही है।
👉 पूरी खबर जानने के लिए पेज को फॉलो करें।
    user_U.P 20 NEWS
    U.P 20 NEWS
    Local News Reporter धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by तापेन सैनी
    1
    Post by तापेन सैनी
    user_तापेन सैनी
    तापेन सैनी
    नगीना, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Mohit Kumar
    1
    Post by Mohit Kumar
    user_Mohit Kumar
    Mohit Kumar
    चांदपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जिला बिजनोर क्षेत्र नूरपुर में फ़िरोज़ मंसूरी को नूरपुर विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिसके बाद फ़िरोज़ ने कहा इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है उसको जिसको हमेशा निभानुगा पार्टी को और भी आगे बढ़ाऊंगा
    1
    जिला बिजनोर क्षेत्र नूरपुर में फ़िरोज़ मंसूरी को नूरपुर विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिसके बाद फ़िरोज़ ने कहा इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है उसको जिसको हमेशा निभानुगा पार्टी को और भी आगे बढ़ाऊंगा
    user_Insaf news channel
    Insaf news channel
    रिपोर्टर Dhampur, Bijnor•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.