Shuru
Apke Nagar Ki App…
District.reporter.babulaljogaw
More news from राजस्थान and nearby areas
- बाली 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी परिजनों की सूचना पर 108 पायलट प्रकाश कुमार और एमटी देवेंद्र गर्ग महिला के निवास स्थान ठंडी बेरी पहुंचे गर्भवती महिला धनी बाई को 108 एंबुलेंस में लाते वक्त बीच रास्ते में ही प्रसव पीड़ा हुई एमटी देवेंद्र गर्ग ने सुरक्षित महिला की करवाई प्रसव के बाद जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित महिला को अस्पताल पहुंचाया परिजनों ने 108 एमटी वह पायलट का जताया आभार जताया3
- बाली में भामाशाह के सहयोग से 10 बेंचें स्थापित, वेस्ट प्लास्टिक से तैयार कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश बाली/पाली। नगर क्षेत्र बाली में सामाजिक सरोकार और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए भामाशाहों के सहयोग से विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर 10 बेंचें स्थापित की गई। ये बेंचें विशेष रूप से वेस्ट प्लास्टिक से तैयार की गई हैं, जिससे “वेस्ट से बेस्ट” का संदेश आमजन तक पहुंचाया जा सके। क्रान्ति मंच बाली के संयोजक प्रवीण प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि खिमेल निवासी डॉ. हंसमुख लाल कोठारी जैन परिवार के सहयोग से यह कार्य सम्पन्न हुआ। उन्होंने बताया कि शहर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से इस प्रकार की पहल की जा रही है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़े। यह बेंचें बाली के विभिन्न स्थानों जैसे अस्पताल, सार्वजनिक बगीचे, ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेंटर, विद्यालयों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लगाई गई हैं, जिससे आमजन को बैठने की सुविधा भी मिलेगी और स्वच्छता का संदेश भी प्रसारित होगा। इस अभियान में णमोकार फाउंडेशन के अशोक मेहता और कानाराम मेवाड़ा (बिसलपुर) भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य प्लास्टिक कचरे के पुनः उपयोग को बढ़ावा देना और शहर को स्वच्छ बनाना है। कार्यक्रम के दौरान डॉ. भरत टेलर, डॉ. हेमलता, स्नेहा दीदी, भरत पुरी, मदन पुरी, राहुल परमार सहित पूर्व प्रतिपक्ष नेता अब्दुल नासिर उर्फ लड्डू भाई समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। इस तरह की पहल न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।3
- झुंझुनूं से बड़ी खबर पदमपुरा गांव में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत मामूली विवाद के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम सदमे में पति ने भी ट्रेन के आगे कूदकर दी जान पीछे छूटा मासूम बच्चा, परिवार में पसरा मातम1
- सिरोही जिला मुख्यालय पर माली समाज 14 परगना की ओर से महिला सशक्तिकरण को लेकर अभिनव पहल करते हुए भव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस महिला महाकुंभ में समाज की 5 हजार से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सम्मेलन में समाज, संस्कृति, रीति-रिवाज और कुरीतियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा की ' जा रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही हैं। आयोजन महिला जागरूकता और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब ,प्रकाश माली ने मचाई धूम मोहरा कला में श्री सीताराम सेवा आश्रम बांसीया रोड मोहरा कला में भजन संध्या का आयोजन हुआ । जिसमें भजन सम्राट गायक प्रकाश माली एंड पार्टी बालोतरा द्वारा भक्तिमय भव्य भजनों की प्रस्तुतिया पेश की गई । वही भजन संध्या में हजारों श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया और दिन में नानी बाई रो मायरो कथा का आयोजन किया गया। जिसमें अनन्या शर्मा इंदौर द्वारा कथा वाचन किया गया । वही आज 5 अप्रैल को भी विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा । जिसमें कच्छ की कोयल गीता बेन रेबारी एंड पार्टी गुजरात और अनिता जांगिड़ रानी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी ।1
- प्रेस नोट - जिला रावणा राजपूत महासभा एवं युवा महासभा संस्था जालौर तहसील शाखा आहोर के महासभा व युवा महासभा तहसील अध्यक्ष के चुनाव आहोर तहसील स्तरीय छात्रावास एवं सभा भवन मे सम्पन्न हुए, जिला मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट श्रवण सिंह सिसोदिया ने बताया कि रावणा राजपूत महासभा तहसील अध्यक्ष हेतु किशन सिंह राठौड़ कवराड़ा ने आवेदन पेश किया, जिसके बाद एक ही आवेदन पेश होने पर किशन सिंह राठौड़ कवराड़ा को तहसील अध्यक्ष महासभा निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर प्रमाण पत्र देकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी, इसके साथ ही युवा महासभा तहसील शाखा आहोर के तहसील अध्यक्ष युवा महासभा हेतु किशोर सिंह परमार व प्रेम सिंह मांगलिया ने आवेदन पेश किये, जिसके बाद आपसी समझाइस से एक आवेदन रहने पर प्रेम सिंह मांगलिया आहोर को तहसील युवा अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर प्रमाण पत्र देकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई, इस अवसर पर जिला अध्यक्ष युवा महासभा सूर्यपाल सिंह मांगलिया, विशन सिंह सोलंकी, वीरेंद्र सिंह पंवार,बंसी सिंह चौहान, दलपत सिंह राठौड़ , परबत सिंह राजावत, भवानी सिंह नाथावत, परबत सिंह गेहलोत, अशोक सिंह मांगलिया, जीतेन्द्र सिंह नाथावत , बाबू सिंह मांगलिया, गजेंद्र सिंह मांगलिया, नारायण सिंह कवराडा, शंकर सिंह बुडतरा, कल्याण सिंह आहोर, परबत सिंह दयालपुरा, जीतू सिंह मांगलिया, विक्रम सिंह पंवार, प्रवीण सिंह मालपुरा ,उम्मेद सिंह पादरली, महेंद्र सिंह रोडला, जेठू सिंह पांचोटा, दलपत सिंह कवराडा,भंवर सिंह नाथावत, जोगेंद्र सिंह राठौड़, परबत सिंह सोलंकी, शैतान सिंह राजावत, गणपतसिंह मांगलिया, गणपतसिंह राठौड़,भेरू सिंह सोलंकी, महिपाल सिंह गेहलोत, रतन सिंह सोलंकी, देवेंद्र सिंह चौहान,श्रवण सिंह सोलंकी, डूंगर सिंह राठौड़, परबत सिंह दहिया, मालम सिंह मांगलिया सहित काफी संख्या मे समाज बंधु उपस्थित रहे3
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- ब्रेकिंग न्यूज पाली/बाली बीच रास्ते में 108 एम्बुलेंस में सुरक्षित नार्मल डिलीवरी, जच्चा-बच्चा स्वस्थ बाली उपखंड क्षेत्र में एक सराहनीय और राहत भरी घटना सामने आई है, जहां समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाने की स्थिति में 108 एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। जानकारी के अनुसार ठंडी बेरी निवासी धनी बाई (20) पत्नी धनाराम गरासिया को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों द्वारा 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में अचानक प्रसव पीड़ा तेज हो गई, जिससे स्थिति गंभीर बन गई। ऐसे में एम्बुलेंस चालक प्रकाश कुमार और ईएमटी देवेंद्र गर्ग ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस में ही सुरक्षित नार्मल डिलीवरी करवाई। दोनों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए महिला और नवजात की सुरक्षित देखभाल की। इस दौरान जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं। घटना के बाद परिजनों ने एम्बुलेंस स्टाफ का आभार व्यक्त किया। यह घटना एक बार फिर 108 एम्बुलेंस सेवा की तत्परता और समर्पण को दर्शाती है, जो आपात स्थिति में लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है।1
- *विद्या भारती ने रचा इतिहास, शानदार बोर्ड परिणाम पर निकाली भव्य विजय यात्रा* *31 विद्यार्थियों ने 90%+, 12 ने 95%+, 5 ने 97%+ अंक किए हासिल* *टॉपर्स का गांव-गांव जाकर हुआ सम्मान, जालौर में ही मिलेगी अब NEET-JEE की तैयारी* जालौर, 5 अप्रैल। विद्या भारती विद्यालय जालौर ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में ऐतिहासिक परिणाम देकर जिले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में रविवार को भव्य *विजय यात्रा* निकालकर *विद्यार्थियों का सम्मान* किया गया। यह विजय यात्रा जालौर से प्रारंभ होकर बिशनगढ़, उम्मेदाबाद, सायला, रेवतड़ा, केशवना, बैरठ, बाकरा, सांथू एवं बागरा होते हुए पुनः जालौर पहुंची। यात्रा के दौरान विद्यालय परिवार ने सफल विद्यार्थियों का उनके *गांव जाकर साफा, माला, स्मृति चिन्ह एवं बैग देकर सम्मान किया।* RESULT HIGHLIGHTS (रिजल्ट एक नजर में) ⭐ कुल 31 विद्यार्थी – 90% से अधिक ⭐ 12 विद्यार्थी – 95% से अधिक ⭐ 5 विद्यार्थी – 97% से अधिक ⭐ जालौर शहर टॉप – विशाल राजपुरोहित (98.40%) ⭐ *राज्य में टॉप-10 में विद्या भारती के 3 विद्यार्थी* ⭐ *जालौर शहर के टॉप 10 में से 8 विद्यार्थी विद्या भारती के* TOPPERS OF VIDYA BHARTI 🏆 विशाल राजपुरोहित – 98.40% (जालौर शहर प्रथम, राज्य 6th) 🏆 यश बालोत – 97.80% (शहर 3rd, राज्य 9th) 🏆 परशुराम – 97.60% (शहर 4th, राज्य 10th) 🏆 परिधि खत्री – 97.20% (शहर 5th, राज्य 12th) 🏆 विनेश कंवर – 97% (शहर 6th, राज्य 13th) *अन्य प्रमुख सफल विद्यार्थियों* में लक्ष्मण (96.80%), हीरा राम (96.80%), कृष्ण कुमार (96.40%), दिनेश कुमार (95.80%), ईश्वरचंद्र (95.60%), रेणुका राजपुरोहित (95.40%), आदिल खान (95.20%), अक्षरा पनुसा (94.60%), सोनल कंवर (94%), तरुण सुथार (94%), दिव्यांशी सोनी (93.60%), युवराज सिंह (92%), निरमा कुमारी (91.60%), आरती (91.20%), संजू कंवर (91%), श्रवण कुमार (91%), किरण सुथार (90.80%), सुमन कुमारी (90.80%), युवराज सिंह (90.60%), रणवीर सिंह (90.20%), दिव्यांशी आचार्य (90%), लीशा अग्रवाल (90%), वर्षा (90%), कल्याण सिंह (90%), विजय लक्ष्मी (90%) एवं श्रवण टी (90%) शामिल हैं। *निदेशक का संदेश* विद्यालय के निदेशक के.एन. भाटी ने कहा कि विद्या भारती की पहचान हमेशा उत्कृष्ट परिणाम और अनुशासित शिक्षा व्यवस्था के लिए रही है। यहां विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार एवं प्रतियोगी माहौल भी दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष से *सीकर एवं झुंझुनू* की अनुभवी फैकल्टी को जोड़ा गया है। अब विद्यार्थियों को *NEET, JEE एवं NDA* की तैयारी के लिए *कोटा या सीकर* जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जालौर में ही *उच्च गुणवत्ता* की तैयारी उपलब्ध होगी। अंग्रेजी माध्यम जी निदेशक *मधुबाला भाटी* ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है। *विद्या भारती का मिशन* विद्या भारती का उद्देश्य केवल अच्छे अंक दिलाना नहीं बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है, जिससे वे भविष्य में हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकें।4