केवटी में ताड़ी दुकानों पर छापेमारी, 9 लोग नशे में गिरफ्तार दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र में 31 मार्च 2026 को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न ताड़ी दुकानों पर छापेमारी कर 9 लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। सभी को थाना लाकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई, जिसमें शराब के नशे की पुष्टि हुई। पुलिस के अनुसार, केवटी हटिया स्थित ताड़ी दुकान से मो. सोनू (28), अजीत सहनी उर्फ दसई कुमार सहनी (31), मोहन सहनी (35), संतोष साहू उर्फ अंतोष (50), मो. शमीम (30) एवं कृष्ण मोहन यादव (46) को पकड़ा गया। वहीं खिरमा पथरा ताड़ी दुकान से कमलेश कुमार पासवान (24) और विरेन्द्र कुमार राम (22) को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा दिघीयार हटिया स्थित ताड़ी दुकान से इन्द्रजीत कुमार (30) को भी हिरासत में लिया गया। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और अवैध नशाखोरी के खिलाफ सख्त संदेश गया है।
केवटी में ताड़ी दुकानों पर छापेमारी, 9 लोग नशे में गिरफ्तार दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र में 31 मार्च 2026 को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न ताड़ी दुकानों पर छापेमारी कर 9 लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया।
सभी को थाना लाकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई, जिसमें शराब के नशे की पुष्टि हुई। पुलिस के अनुसार, केवटी हटिया स्थित ताड़ी दुकान से मो. सोनू (28), अजीत सहनी उर्फ दसई कुमार सहनी (31), मोहन सहनी (35), संतोष साहू उर्फ अंतोष (50),
मो. शमीम (30) एवं कृष्ण मोहन यादव (46) को पकड़ा गया। वहीं खिरमा पथरा ताड़ी दुकान से कमलेश कुमार पासवान (24) और विरेन्द्र कुमार राम (22) को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा दिघीयार हटिया स्थित ताड़ी दुकान से इन्द्रजीत कुमार (30) को भी
हिरासत में लिया गया। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और अवैध नशाखोरी के खिलाफ सख्त संदेश गया है।
- हनुमान जयंती आमतौर पर चैत्र मास की पूर्णिमा (मार्च–अप्रैल) को मनाई जाती है। 🙏 महत्व भगवान हनुमान को शक्ति, भक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है। वे भगवान राम के परम भक्त हैं और रामायण में उनका विशेष स्थान है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से भय, कष्ट और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। 🪔 पूजा और परंपराएं सुबह स्नान करके मंदिर में हनुमान जी की पूजा की जाती है हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया जाता है प्रसाद में लड्डू, चना और गुड़ चढ़ाया जाता है कुछ लोग व्रत भी रखते हैं 🌼 विशेष मान्यता मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से हनुमान जी का नाम लेने से संकटों से मुक्ति और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। अगर आप चाहें तो मैं आपके लिए हनुमान जयंती का पोस्टर, शुभकामना संदेश या सोशल मीडिया कैप्शन भी बना सकता हूँ। 🙏1
- बिहार पुलिस का लुटेरा डीएसपी, गर्लफ्रेंड को करोड़ों दिए, EOU का बड़ा खुलासा गुडगाँव सहित कई शहरो मे घर देखिए वीडियो....1
- मधुबनी के पंडौल प्रखंड के भवानीपुर पंचायत स्थित प्रसिद्ध उग्रनाथ महादेव मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधायक, मधुबनी (36) श्री माधव आनंद ने आज बिहार सरकार के माननीय उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी से शिष्टाचार भेंट कर मंदिर परिसर में सरकारी सुरक्षा बल की तैनाती हेतु औपचारिक आग्रह प्रस्तुत किया। भेंट के दौरान श्री आनंद ने कहा कि उग्रनाथ महादेव मंदिर क्षेत्र के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्तजन पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा मंदिर परिसर में शांति एवं सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बल की तैनाती अत्यंत आवश्यक है। माननीय उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने विषय की गंभीरता को स्वीकार करते हुए मंदिर परिसर में शस्त्र बल की तैनाती का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आवश्यक कदम शीघ्र उठाए जाएंगे। इस पहल पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक श्री माधव आनंद के प्रति आभार प्रकट किया है। यह निर्णय न केवल मंदिर की सुरक्षा को सुदृढ़ करेगा, बल्कि क्षेत्र में शांति एवं विश्वास का वातावरण भी स्थापित करेगा। जारीकर्ता: कार्यालय, विधायक मधुबनी (36) बिहार विधान सभा1
- ₹2 लाख हर हाल में देना होगा नीतीश कुमार और भाजपा की सरकार को महिलाओं को l नहीं तो होगा जन आंदोलन मिथिला से ! प्रदेश महासचिव प्रोफेसर सुरेंद्र मोहन यादव ने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा आने वाले समय किस तरह के आंदोलन होंगे पूरी इंटरव्यू देखें #jansuraaj #jansuraajparty #prashantkishor #mithila #darbhanga #bihar #BiharPolitics #bjpbiharबीजेपी #Jdubihar1
- Post by LAXMI SAH RADHA KRISHNA JEWELLERS1
- Post by LIVE CITY DARBHANGA1
- 🎉✨ सार्थक HP फ्यूल्स का भव्य शुभारंभ! ⛽🚀 नई ऊर्जा, नई शुरुआत! सार्थक HP फ्यूल्स के उद्घाटन के साथ क्षेत्र को मिला एक और आधुनिक सुविधा केंद्र। 📍 उच्च गुणवत्ता ईंधन 🤝 बेहतर सेवा और भरोसा 🌟 विकास की ओर एक और कदम शुभारंभ के इस अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं! 💐1
- मधुबनी जिला के नियम स्कूल के छात्राओं में और सुरक्षा के माहौल पैदा हो गई है यहां पर चारों तरफ चाहरदिवाली नहीं रहने के कारण छात्राओं में और सुरक्षा है जानकारी देते हुए प्रिंसिपल मुकेश कुमार ने बताया है की पूर्व विधायक डॉ रामप्रीत पासवान के द्वारा आश्वासन मिला था कि यहां पर चार दीवाली का निर्माण किया जाएगा लेकिन उनको भाजपा ने टिकट नहीं दिया जिसके कारण अब यह योजना अधर में लटक गया है उन्होंने सरकार से चाह र दीवारी निर्माण करने की मांग किया है1