हरपुर में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 100 लीटर से अधिक शराब बरामद हरपुर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 100.2 लीटर देसी शराब बरामद की। गनैली शीतला स्थान मोड़ के समीप पुलिस ने हरा-पीला टेंपो से 80.4 लीटर शराब बरामद कर चालक राकेश कुमार (30), निवासी नदिया टोला, बरियारपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस को देखकर उसका सहयोगी ऋतिक कुमार टेंपो से कूदकर फरार हो गया। मामले में टेंपो मालिक को भी आरोपी बनाया गया है। वहीं, हरपुर मोड़ के समीप वाहन जांच के दौरान नीले टोटो से 19.8 लीटर देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने टोटो सवार दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया। शराब 0.2 लीटर क्षमता वाली 99 पॉलीथीन में रखी थी। दोनों ने शराब बेलडीह मुसहरी पहुंचाने की बात बताई। पुलिस ने टोटो जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

- मुंगेर में शुरू हुआ आंदोलन सरकार के खिलाफ देखिये #UGCRollBack #mungerbihar #Andolan1
- कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र तेल्हाड़ कुंड जलप्रपात पर रविवार को सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तेल्हाड़ कुंड जलप्रपात पर उमड़ा सैलानियों का हुजूम कैमूर बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र तेल्हाड़ कुंड जलप्रपात पर रविवार को सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कैमूर की पहाड़ियों की गोद में बसा तेल्हाड़ कुंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, झरने की कल-कल धारा और मनोरम वादियों के लिए पर्यटकों को आकर्षित करता है। रविवार को बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे और प्रकृति के खूबसूरत नजारों का आनंद लिया। चारों ओर हरियाली, पहाड़ और झरने का मनमोहक दृश्य तेल्हाड़ कुंड की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।4
- बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे नरेंद्र तांती, भोजन-तिरपाल और चारे की व्यवस्था की उठाई मांग जमालपुर। इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के मुंगेर जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार तांती ने रविवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ जमालपुर और धरहरा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने फरदा, सिंघिया, हेमजापुर, शिवकुंड, कला रामपुर और सुंदरपुर समेत विभिन्न टोला-मोहल्लों में पहुंचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान पार्टी की ओर से छोटे बच्चों के बीच बिस्किट और सूखी खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि इस समय उनकी सबसे बड़ी जरूरत दो वक्त का पर्याप्त भोजन, रहने के लिए तिरपाल और पशुओं के लिए चारा है। सिंघिया पंचायत के लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें केवल किसी तरह गुजारा करने लायक भोजन मिल रहा है। कई लोगों ने तिरपाल और पशु चारे की व्यवस्था नहीं होने तथा राहत सामग्री के वितरण में भेदभाव का आरोप लगाया। हेमजापुर में भी बाढ़ पीड़ितों ने सामुदायिक भोजन की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि दाल में पानी अधिक रहता है और भोजन पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण नहीं मिल रहा है। स्थिति का जायजा लेने के बाद नरेंद्र कुमार तांती ने सरकार से बाढ़ पीड़ितों के लिए तत्काल पर्याप्त भोजन, तिरपाल, पीने का पानी, दवा और पशुओं के चारे की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज दिया जाना चाहिए, ताकि वे आपदा से उबर सकें। उन्होंने कहा कि यह राजनीति करने का नहीं, बल्कि पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने का समय है। मौके पर अजय यादव, विजय गुप्ता, दिनेश मंडल, कुंदन तांती, तारनी तांती, सुनील यादव, कमलेश्वरी तांती और अमित रंजन समेत पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे नरेंद्र तांती, भोजन-तिरपाल और चारे की व्यवस्था की उठाई मांग जमालपुर। इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के मुंगेर जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार तांती ने रविवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ जमालपुर और धरहरा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने फरदा, सिंघिया, हेमजापुर, शिवकुंड, कला रामपुर और सुंदरपुर समेत विभिन्न टोला-मोहल्लों में पहुंचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान पार्टी की ओर से छोटे बच्चों के बीच बिस्किट और सूखी खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि इस समय उनकी सबसे बड़ी जरूरत दो वक्त का पर्याप्त भोजन, रहने के लिए तिरपाल और पशुओं के लिए चारा है। सिंघिया पंचायत के लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें केवल किसी तरह गुजारा करने लायक भोजन मिल रहा है। कई लोगों ने तिरपाल और पशु चारे की व्यवस्था नहीं होने तथा राहत सामग्री के वितरण में भेदभाव का आरोप लगाया। हेमजापुर में भी बाढ़ पीड़ितों ने सामुदायिक भोजन की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि दाल में पानी अधिक रहता है और भोजन पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण नहीं मिल रहा है। स्थिति का जायजा लेने के बाद नरेंद्र कुमार तांती ने सरकार से बाढ़ पीड़ितों के लिए तत्काल पर्याप्त भोजन, तिरपाल, पीने का पानी, दवा और पशुओं के चारे की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज दिया जाना चाहिए, ताकि वे आपदा से उबर सकें। उन्होंने कहा कि यह राजनीति करने का नहीं, बल्कि पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने का समय है। मौके पर अजय यादव, विजय गुप्ता, दिनेश मंडल, कुंदन तांती, तारनी तांती, सुनील यादव, कमलेश्वरी तांती और अमित रंजन समेत पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।1
- विधिज्ञ संघ के मुख्य हाल में अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया। मुंगेर: मुंगेर विधिज्ञ संघ के मुख्य हाल में रविवार को अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस जिला इकाई के तत्वावधान में मनाया गया स्थापना दिवस का कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अधिवक्ता परिषद के प्रदेश महामंत्री श्री संजीव कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक श्री अमरजीत लाल उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंगेर विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष श्री शशि शेखर सिंह ने किया जबकि मंच संचालन अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता श्री निर्मल कुमार सिंह ने किया स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय निर्माण में अधिवक्ताओं की भूमिका के विषय पर भी चर्चा की गई । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संजीव कुमार ने कहा कि आजादी के समय से ही अधिवक्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई राष्ट्र निर्माण में अधिवक्ताओं की भूमिका के विषय पर अन्य वक्ताओं ने भी विस्तार से चर्चा किया स्थापना दिवस के कार्यक्रम में विधिज्ञ संघ के वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अधिवक्ता परिषद के बिहार प्रांत उपाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता श्री निर्मल कुमार सिंह अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद जिला इकाई मुंगेर के अध्यक्ष श्री ज्योति कुमार जिला इकाई के महामंत्री श्री प्रवीण कुमार सिंह अधिवक्ता परिषद जिला इकाई मुंगेर के कार्यकारिणी सदस्य युवा अधिवक्ता प्रणव कुमार वरिष्ठ अधिवक्ता राणा रणजीत सिंह रामगुलाम मिश्रा वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी धन्ना मल विधिज्ञ संघ मुंगेर की पूर्व महासचिव रानी कुमारी दर्जनों संघ के अधिवक्ता एवं अधिवक्ता परिषद के सदस्य गण उपस्थित थे।1
- गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक शराबी देवर ने नशे की हालत में भाभी को ईंट से मार कर किया घायल, गोगरी थाना में दिया लिखित आवेदन। गोगरी बाजार में देवर ने भाभी को ईट से मारकर किया घायल, गोगरी थाने में पीड़िता ने की शिकायत गोगरी थाना क्षेत्र के गोगरी बाजार में एक शराबी देवर ने अपनी भाभी को ईट से मारकर घायल कर दिया। घायल भाभी का इलाज गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। घायल की पहचान गोगरी बाजार निवासी विधान मालाकार की पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई है। घायल पीड़िता रविवार की शाम चार बजे गोगरी थाना पहुंचकर मामले में देवर की शिकायत की है। पीड़िता ने बताई कि उसका देवर शराब के नशे में गाली गलौज कर रहा था। जिसका विरोध करने पर घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़िता ने कहा कि इससे पहले भी उसके साथ गाली गलौज और मारपीट किया जाता रहा है। पहले भी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं हुआ। जिस कारण आरोपी का मन बढ़ा हुआ है। इधर अब पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।1
- क्या बांकीपुर उपचुनाव के परिणाम ने मंत्री, सांसद, विधायक को जनता के बीच पहुंचने पर किया विवश? क्या बांकीपुर उपचुनाव के परिणाम ने मंत्री, सांसद, विधायक को जनता के बीच पहुंचने पर किया विवश?1
- तीज-चकचंदा व गणेश चतुर्थी की खरीदारी को तारापुर बाजार में उमड़ी भीड़ तारापुर। तीज-चकचंदा एवं गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर रविवार दोपहर बाद तारापुर बाजार में खरीदारी के लिए महिलाओं एवं पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी। तीनों पर्व सोमवार को मनाए जाएंगे। पर्व को लेकर चूड़ी, लहठी, श्रृंगार सामग्री, फल एवं मिट्टी के बर्तनों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। मनीष कुमार, दीपा कुमारी, संगीता देवी एवं सजनी कुमारी ने बताया कि इस बार चूड़ी, लहठी समेत श्रृंगार सामग्री के दाम में वृद्धि हुई है। वहीं सेव, केला समेत अन्य फलों और मिट्टी के बर्तनों की कीमत भी बढ़ी हुई है। इसके बावजूद पर्व को लेकर लोग उत्साह के साथ खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में अत्यधिक भीड़ के कारण कई स्थानों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए तैनात ट्रैफिक सिपाहियों ने जाम हटाकर वाहनों का परिचालन सुचारू कराया। खबर को ठीक 150 शब्दों में करें1
- मुंगेर के गंगटा जंगल का सड़क 9 महीना में होगा काम Samrat1