सरस्वती शिशु मंदिर जसवंत नगर में रक्षाबंधन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया _जसवंत नगर, इटावा।_ स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर जसवंत नगर में आज रक्षाबंधन का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रांगण को फूलों एवं रंगोली से सजाया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के _प्रधानाचार्य श्री अमित यादव जी ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।_ दीप प्रज्वलन के पश्चात प्रधानाचार्य जी ने अपने उद्बोधन में रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा - प्रधानाचार्य अमित यादव जी का उद्बोधन :कहां रक्षाबंधन का अर्थ ही है - रक्षा का बंधन। यह केवल एक धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और समर्पण का अटूट बंधन है। प्राचीन काल में जब बहन भाई की कलाई पर राखी बाँधती थी तो भाई जीवन भर उसकी रक्षा का वचन देता था। आज हमें इस पर्व से यह सीख लेनी है कि हमें न केवल अपनी बहन की, बल्कि अपने देश, अपनी संस्कृति और अपने समाज की भी रक्षा करनी है। यही सच्चा रक्षाबंधन है।" उन्होंने बच्चों को बताया कि राखी का त्योहार भारतीय संस्कृति की एकता और प्रेम का प्रतीक है। कार्यक्रम में छात्राओं ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बाँधकर मिठाई खिलाई और भाइयों ने उन्हें उपहार देकर रक्षा का संकल्प लिया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक गीत एवं कविताएं भी प्रस्तुत की गईं। इस अवसर पर विद्यालय के _उप प्रधानाचार्य श्री अर्चित यादव जी सहित समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे_ और सभी ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं।
सरस्वती शिशु मंदिर जसवंत नगर में रक्षाबंधन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया _जसवंत नगर, इटावा।_ स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर जसवंत नगर में आज रक्षाबंधन का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रांगण को फूलों एवं रंगोली से सजाया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के _प्रधानाचार्य श्री अमित यादव जी ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।_ दीप प्रज्वलन के पश्चात प्रधानाचार्य जी ने अपने उद्बोधन में रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा - प्रधानाचार्य अमित यादव जी का उद्बोधन :कहां रक्षाबंधन का अर्थ ही है - रक्षा का बंधन। यह केवल एक धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और समर्पण का अटूट बंधन है। प्राचीन काल में जब बहन भाई की
कलाई पर राखी बाँधती थी तो भाई जीवन भर उसकी रक्षा का वचन देता था। आज हमें इस पर्व से यह सीख लेनी है कि हमें न केवल अपनी बहन की, बल्कि अपने देश, अपनी संस्कृति और अपने समाज की भी रक्षा करनी है। यही सच्चा रक्षाबंधन है।" उन्होंने बच्चों को बताया कि राखी का त्योहार भारतीय संस्कृति की एकता और प्रेम का प्रतीक है। कार्यक्रम में छात्राओं ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बाँधकर मिठाई खिलाई और भाइयों ने उन्हें उपहार देकर रक्षा का संकल्प लिया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक गीत एवं कविताएं भी प्रस्तुत की गईं। इस अवसर पर विद्यालय के _उप प्रधानाचार्य श्री अर्चित यादव जी सहित समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे_ और सभी ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं।
- सौरिख में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को रौंदा, दो जिगरी दोस्तों की मौके पर ही मौत सौरिख: सकरावा मार्ग पर मिर्जा पुल के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक आपस में गहरे दोस्त थे और पेट्रोल पंप से अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान रूप सिंह (18 वर्ष) और पवन कुमार (22 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों एक ही गांव, परौर के रहने वाले थे। इस घटना ने दोनों परिवारों के साथ-साथ पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पवन कुमार की शादी हाल ही में नवंबर 2025 में हुई थी, जिससे उसकी नई गृहस्थी अभी शुरू ही हुई थी। वहीं, 18 वर्षीय रूप सिंह अपने परिवार का बड़ा सहारा था। इन दोनों की अचानक और दर्दनाक मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।1
- manikothi kudarkot arwakatra bilok jila Auraiya Uttar Pradesh1
- *प्रेस नोट जनपद कन्नौज* *दिनांक- 25.08.2026* *आगामी पर्वों के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में किया गया रूट मार्च* आगामी पर्व ईद-ए-मिलाद/बारावफात एवं रक्षाबंधन के दृष्टिगत जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया गया । रूट मार्च के दौरान प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा आमजन से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए। *प्रेस नोट जनपद कन्नौज* *दिनांक- 25.08.2026* *आगामी पर्वों के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में किया गया रूट मार्च* आगामी पर्व ईद-ए-मिलाद/बारावफात एवं रक्षाबंधन के दृष्टिगत जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया गया । रूट मार्च के दौरान प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा आमजन से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए।4
- बिहार। पटना प्रदर्शनकियों ने एसएसपी की नाक तोड़ दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है1
- क्या एड़ी का दर्द आपको जीने नहीं देता रोज सुबह उठते ही ईदी का दर्द परेशान कर देता है क्या आपके एड़ी में सुबह उठते ही तेज दर्द होता है? या ज्यादा देर खड़े रहने और चलने पर दर्द बढ़ जाता है? इसे नजरअंदाज न करें—यह Plantar Fasciitis का संकेत हो सकता है। सही एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग और समय पर फिजियोथेरेपी से दर्द में राहत मिल सकती है। दर्द को सहते न रहें—आज ही सही सलाह लें!” डॉ. ब्रिजेश सुदामा लाल सविता ग्राम शमशेर गंज जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश +91 96917 201611
- साइबर धोखाधड़ी में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, 51,500 रुपये नकद समेत 20 एटीएम कार्ड बरामद साइबर धोखाधड़ी में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, 51,500 रुपये नकद समेत 20 एटीएम कार्ड बरामद कन्नौज। साइबर धोखाधड़ी के मामले में कन्नौज साइबर क्राइम पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 51 हजार 500 रुपये नकद, 20 एटीएम कार्ड, 12 यूनियन बैंक की पासबुक, 3 बायोमैट्रिक डिवाइस और क्लोन किए गए अंगूठे के निशान समेत साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अंशू पुत्र गजेन्द्र सिंह, निवासी उमगरा, थाना ठठिया, कन्नौज के रूप में हुई है। आरोप है कि हाईवे निर्माण में अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की रकम निकालने और खाते में जमा कराने के लिए पीड़िता आरोपी के यूनियन बैंक वीसी प्वाइंट पर जाती थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पीड़िता के अंगूठे का क्लोन तैयार कर उसके बैंक खाते में जमा करीब 44 लाख 92 हजार 250 रुपये की रकम धोखाधड़ी से निकाल ली। साथ ही खाते में जमा कराने के लिए दी गई रकम को भी जमा न कर फर्जी रसीद देने और रकम अपने खाते में ट्रांसफर करने का आरोप है। मामले में साइबर क्राइम थाने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी अंशू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी का एक अन्य आपराधिक मामला भी थाना ठठिया में दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम मंयक मिश्रा के नेतृत्व में की गई।1
- ओरैया पीडीए परिवार से जुड़े युवाओं ने ग्रहण की सपा की सदस्यता औरैया। समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में बुधवार को पीडीए परिवार से जुड़े युवाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बाबरपुर कस्बे के गोपाल, आशीष, आर्यन, पुनीत, शेविंद्र, भोले और राहुल को सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीड़ित, दुखी, शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों को उनके अधिकार दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। पीडीए परिवार को गांव-गांव और घर-घर से जोड़कर सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “पीडीए परिवार केवल राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि समाज के दबे-कुचले और वंचित लोगों को उनके हक और सम्मान से जोड़ने का आंदोलन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए को जमीन से जोड़कर समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया है। हमें गांव-गांव जाकर लोगों को इस महाअभियान से जोड़ना है और उनके अधिकारों की आवाज को मजबूत करना है।” जिलाध्यक्ष ने नए सदस्यों से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और आने वाले समय में कार्यकर्ताओं की मेहनत से समाजवादी पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इस दौरान मौजूद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर मेहनत करने तथा 2027 में पीडीए परिवार की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सपा नेता राम बाबू यादव, महेंद्र त्रिपाठी, अनवर यादव, हरीशंकर यादव, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, रंजना पाल, भगवती निषाद, मधु यादव, सुमन दिवाकर, रानू पालीवाल, टिल्लू राजपूत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- manikothi kudarkot arwakatra bilok jila Auraiya Uttar Pradesh1