20 दिनों से अंधेरे में रजपुरा अड्डा किशनपुरा,यमुना का पानी पीने को मजबूर ग्रामीण *शिकायतों के बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग,अधिकारियों के आश्वासन साबित हो रहे खोखले* बढ़पुरा इटावा।विकास खण्ड बढ़पुरा की ग्राम पंचायत रजपुरा अड्डा किशनपुरा में पिछले करीब 20 दिनों से ट्रांसफॉर्मर फूंका पड़ा है, लेकिन बिजली विभाग अब तक गहरी नींद में सोया हुआ है। भीषण गर्मी के बीच पूरा गांव बिजली संकट से जूझ रहा है और हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि ग्रामीणों को पीने और घरेलू कामों के लिए यमुना नदी से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।बिजली न होने से गांव में लगे सबमर्सिबल और पानी की मोटरें बंद पड़ी हैं, जिसके चलते ग्रामीणों के सामने पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। महिलाओं और बच्चों को दूर-दूर तक पानी भरने के लिए जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मजबूरी में लोग यमुना नदी का पानी घरेलू कार्यों और कई बार पीने तक के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण निवासी पहलाद सिंह ने बताया कि समस्या को लेकर गांववासी कई बार जेई, एसडीओ,ब्लॉक प्रमुख और सदर विधायक तक गुहार लगा चुके हैं।हर बार केवल आश्वासन का झुनझुना पकड़ा दिया जाता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही। ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम प्रधान द्वारा भी कई बार संबंधित विभाग को ट्रांसफॉर्मर खराब होने की शिकायत दी गई और अधिकारियों को लगातार कॉल कर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। बावजूद इसके गांव में नया ट्रांसफॉर्मर नहीं रखा गया।सवाल यह उठ रहा है कि आखिर ग्रामीणों की परेशानी कब तक अनदेखी की जाती रहेगी? जब इस संबंध में ग्राम प्रधान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि “मेरे द्वारा भी संबंधित प्रशासनिक एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को लिखित रूप से ट्रांसफॉर्मर बदलवाने के लिए शिकायत दी गई है, लेकिन अभी तक ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया।” गर्मी में बिजली और पानी दोनों संकट झेल रहे ग्रामीणों में विभागीय लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है।

- हर्जन मोहल्ले में पानी निकलने का विकास ना होने के कारण निकलने में परेशानी हर्जन मोहल्ले में पानी निकलने का विकास ना होने के कारण निकलने में परेशानी1
- घर के सामने गाड़ी रखने के विवाद में दो पड़ोसी आपस में भिड़े, मारपीट का वीडियो वायरल एमपी के ग्वालियर में घर के सामने रखी गाड़ी को हटाने को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद हो गया है। विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसियों ने एक दूसरे की जमकर कुटाई कर दी. मारपीट का एक वीडिओ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.वही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।1
- जालौन के नगरा गांव में देर रात वन विभाग ने एक खतरनाक रसेल वाइपर सांप का रेस्क्यू किया। यह जहरीला सांप सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया।2
- भिंड कलेक्टर के औचक निरीक्षण में जिला पंचायत कार्यालय से 12 कर्मचारी नदारद मिले। कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए सभी का आधे दिन का वेतन काटने और भविष्य में अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने के भी निर्देश दिए।1
- इटावा जिले के जसवंतनगर तहसील के खेड़ा बुजुर्ग गांव में तुलारामपुर को जोड़ने वाली सड़क आधी-अधूरी बनी पड़ी है। इसके साथ ही नाला भी टूट चुका है, जिससे बारिश के मौसम में ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। कई दिनों से काम रुका है, लेकिन स्थानीय प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।1
- जसवंतनगर के चांदनपुर गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कंस वध लीला का भावपूर्ण वर्णन किया गया। आचार्य राघव दास जी महाराज ने बताया कि यह अधर्म पर धर्म की विजय और सत्य की असत्य पर जीत का प्रतीक है। इस प्रसंग को सुनकर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो उठे और पूरा पंडाल 'जय श्रीकृष्ण' के जयघोष से गूंज उठा।1
- नवनियुक्त मध्यप्रदेश सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के उपाध्यक्ष संजीव कांकर के भिंड पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। ग्वालियर से भिंड तक उनका ढोल-नगाड़ों और फूलों से अभिनंदन किया गया, जिसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।2
- जसवंतनगर के ग्राम चांदनपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान आचार्य राघव दास ने कंस वध लीला का वर्णन किया। उन्होंने इसे अधर्म पर धर्म और सत्य की विजय का प्रतीक बताया, जहाँ भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन रहे और 'जय श्रीकृष्ण' के जयघोष से पंडाल गूंज उठा।1
- खबर औरैया से जहाँ पर राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन खबर औरैया से जहां पर आज दिनांक 9.5. 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें पुराने विवादों चालान,पारिवारिक मामलों आदि से सम्बन्धित मामलो का निस्तारण किया गया1