पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना लार का वार्षिक निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश देवरिया । पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा थाना लार का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना परिसर, अभिलेखों, मालखाना, हवालात, आरक्षी बैरक, भोजनालय, शस्त्रागार, महिला सहायता कक्ष, बीट सूचना रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, मिशन शक्ति केन्द्र आदि का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया तथा रख-रखाव एवं अभिलेखों के अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभारी निरीक्षक व समस्त पुलिसकर्मियों को थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के समुचित रख-रखाव, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा तथा जनता से व्यवहार में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने का प्रत्येक कर्मी अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहे तथा जनसामान्य की समस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता एवं तत्परता बरतें। थाने पर लंबित विवेचनाओं, वारंटों, शांति भंग की कार्यवाही, बीट सूचना प्रणाली तथा जनशिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विवेचक को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके। पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी जानकारी ली तथा अपराध नियंत्रण हेतु नियमित रूप से गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी, तथा ग्राम चौपालों के माध्यम से जनता से संवाद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस-जन सहयोग से ही अपराध नियंत्रण संभव है, इसलिए जनता के बीच विश्वास का वातावरण बनाना प्रत्येक पुलिसकर्मी की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने आरक्षी बैरक, मेस, शस्त्रागार एवं कार्यालय कक्षों का निरीक्षण कर साफ-सफाई व सुव्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देश दिए। भोजन की गुणवत्ता एवं आरक्षियों के रहने की स्थिति की भी जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक सुधार के लिए प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार एवं प्रभारी निरीक्षक लार राकेश सिंह मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना लार का वार्षिक निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश देवरिया । पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा थाना लार का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना परिसर, अभिलेखों, मालखाना, हवालात, आरक्षी बैरक, भोजनालय, शस्त्रागार, महिला सहायता कक्ष, बीट सूचना रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, मिशन शक्ति केन्द्र आदि का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया तथा रख-रखाव एवं अभिलेखों के अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभारी निरीक्षक व समस्त पुलिसकर्मियों को थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के समुचित रख-रखाव, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा तथा जनता से व्यवहार में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने का प्रत्येक कर्मी अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहे तथा जनसामान्य की समस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता एवं तत्परता बरतें। थाने पर लंबित विवेचनाओं, वारंटों, शांति भंग की कार्यवाही, बीट सूचना प्रणाली तथा जनशिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक
दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विवेचक को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके। पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी जानकारी ली तथा अपराध नियंत्रण हेतु नियमित रूप से गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी, तथा ग्राम चौपालों के माध्यम से जनता से संवाद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस-जन सहयोग से ही अपराध नियंत्रण संभव है, इसलिए जनता के बीच विश्वास का वातावरण बनाना प्रत्येक पुलिसकर्मी की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने आरक्षी बैरक, मेस, शस्त्रागार एवं कार्यालय कक्षों का निरीक्षण कर साफ-सफाई व सुव्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देश दिए। भोजन की गुणवत्ता एवं आरक्षियों के रहने की स्थिति की भी जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक सुधार के लिए प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार एवं प्रभारी निरीक्षक लार राकेश सिंह मौजूद रहे।
- Post by Shakti भारत नेशन न्यूज3
- Post by विजय कुमार1
- जनपद देवरिया बेताल ब्लॉक ग्राम बेलडरिया रोड ए है इसको जल्द से जल्द करवाई किया जाए मैं विधायक जी से बोलेंगे जल्द से जल्द करवाई किया जाए1
- Post by अजीत अजीत1
- अनियंत्रित ट्रक ने 5 वाहनों को रौंदा, बच्ची समेत तीन गंभीर घायल, कुशीनगर के 15 मिल क्रासिंग पर हुआ दुर्घटना #kushinagar #hatakushinagar #hata #रामपुर_15_मिल #accident #accidentnews1
- पैकौली ग्राम सभा में हो रहे SPL दुक्की क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में मुख्य अतिथि नगर पंचायत सुकरौली के अध्यक्ष राजनेति कश्यप ने फीता काटकर फाइनल मैच का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।1
- स्वतंत्र पत्रकार शिवकुमार कुशवाहा जी के साथ ( बात चीत) पॉडकास्ट कुशीनगर ।।।1
- मैं जिंदा हू सीएम योगी के पोस्टर के सामने बुजुर्ग की गुहार, रिकॉर्ड में ‘मृत’ दिखाकर डेढ़ साल से रुकी पेंशन पूरा मामला जनपद कुशीनगर के कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के लक्ष्मी पुर के वृद्ध कैलाशी देवी का बताया जा रहा है l #kushinagar #kaptanganj #pension #PensionNews #वृद्ध #samajkalyanvibhag1