Shuru
Apke Nagar Ki App…
हाय रे जवानी तोर 2.0 | जबरदस्त अंदाज़ में छत्तीशगढ़ी सोंग | आपको जरूर पसंद आएगा
KUNAL MUSIC STUDIO
हाय रे जवानी तोर 2.0 | जबरदस्त अंदाज़ में छत्तीशगढ़ी सोंग | आपको जरूर पसंद आएगा
- KUNAL MUSIC STUDIOपंडरिया, कबीरधाम, छत्तीसगढ़फुल सोंग लिंक https://youtu.be/Z80-x5NifQg?si=nBpfTHmxTezcBwft1 day ago
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- जिला – कबीरधाम (छत्तीसगढ़) दिनांक – 15/04/2026 📰 आईपीएल ऑनलाइन सट्टा पर कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार कबीरधाम पुलिस ने आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देश पर थाना कवर्धा एवं साइबर टीम ने यह कार्रवाई की। पहली कार्रवाई में ग्राम दुल्लापुर के पास आरोपी अंकित गोस्वामी (23 वर्ष) को पकड़ा गया, जो मोबाइल के जरिए आईपीएल मैच पर सट्टा खेल रहा था। उसके पास से Vivo V27 मोबाइल जब्त किया गया, जिसमें व्हाट्सएप चैट और सट्टा लिंक के साक्ष्य मिले। दूसरी कार्रवाई में रायपुर-राजनांदगांव बायपास तिराहा क्षेत्र से दीपक कश्यप (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। उसके मोबाइल से भी ऑनलाइन सट्टा साइट और संबंधित आईडी के प्रमाण मिले। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कवर्धा में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 👉 पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन सट्टा और जुआ से दूर रहें और ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।3
- *कवर्धा में नारी शक्ति सम्मेलन का हुआ आयोजन* *महिलाओं की भागीदारी और जागरूकता बढ़ाने पर दिया गया जोर* कवर्धा, 15 अप्रैल 2026। महिला सशक्तिकरण की दिशा में कबीरधाम जिले में “नारी शक्ति सम्मेलन” का आयोजन वीर सावरकर भवन, कवर्धा में किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 16 से 18 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले विशेष संसद सत्र तथा “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक धमतरी रंजना साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि शर्मा, सांसद श्री संतोष पाण्डेय की धर्मपत्नी श्रीमती रेखा पाण्डेय, श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुमित्रा विजय पटेल, श्रीमती पूर्णिमा मनिराम साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती देवकुमारी चंद्रवंशी, श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी, श्रीमती सतविंदर पाहुजा, श्रीमती अनिता धुर्वे, जनपद सदस्य श्रीमती बिमला साहू, श्रीमती नीतू शर्मा, श्रीमती गौरी साहू, श्रीमती नीतू मिश्रा, श्रीमती अंजू शर्मा, श्रीमती ममता साहू, श्रीमती सीमा केशरवानी, श्रीमती द्रोपती मानिमपुरी, श्रीमती सुषमा चंद्रवंशी, श्रीमती सुषमा उपाध्याय, श्रीमती मधु तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आनंद तिवारी, परियोजना अधिकारी रीना ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, नारी शक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती रश्मि विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं, जिनसे महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण हुआ है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं और अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह अधिनियम लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करता है, जिससे उन्हें निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी का अवसर मिलेगा। यह केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान, अधिकार और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार साझा किए। पूर्व विधायक धमतरी श्रीमती रंजना साहू ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे इन अवसरों का लाभ उठाकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभा रही हैं, ऐसे में राजनीति में भी उन्हें समान अवसर मिलना अत्यंत आवश्यक है, जो इस अधिनियम के माध्यम से संभव होगा। *पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत दिलाई शपथ* कार्यक्रम के दौरान पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत उपस्थित महिलाओं को कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण, संतुलित आहार अपनाने एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई। *विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी* पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यक्रम में पौष्टिक व्यंजनों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें संतुलित आहार और पोषण से भरपूर खाद्य पदार्थों को प्रदर्शित कर महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में तैयार की गई खेल सामग्री की भी प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी शैक्षणिक एवं मनोरंजक सामग्रियों को प्रस्तुत किया ।2
- Post by Hed office Cg news1
- कृपा कर कही भी गंदगी न फैलाए सब जगह हम और आप ही सफर करते है आप जैसे कुछ लोग गुटका खाकर कही भी रोड में ठुक देते है ये सही नहीं है हमे सब जगह को अपने घर के बरॉबर मान कर चलना है1
- मुंगेली पुलिस ने फास्टरपुर-सेतगंगा क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी महज 24 घंटे में सुलझा ली। गाड़ाघाट के पास मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने आरोपी लालाराम यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि प्रेम संबंध के चलते शादी का दबाव बन रहा था, जिससे परेशान होकर आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मोबाइल और बाइक जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में पुलिस टीम की तत्परता और सूझबूझ देखने को मिली। #MungeliPolice #BlindMurderCase #CrimeNews #BreakingNews #PoliceAction #ChhattisgarhNews #MurderMysterySolved #LoveAffairCrime #FastActionPolice #HindiNews1
- चकरभाठा थाना छेत्र की 16 वर्ष 4 माह की नाबालिक बालिका बिन बताये घर से हुई फरार थाना मे अपहरण का मामला दर्ज बुधवार की रात 8 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बुधवार की दोपहर 12.31 बजे चकरभाठा थाना छेत्र की 20 वर्षीय यूवती ने थाना उपस्थिति आ कर रिपोर्ट दर्ज कराई है की विवरण- मै चकरभाठा थाना छेत्र चकरभाठा जिला बिलासपुर में रहती हूं चकरभाठा मार्केट मे काम करती हु कि मेरी छोटी बहन उम्र 16 साल 4 माह थाना चकरभाठा की है जो दिनांक 14/04/2026 के सुबह करीबन 09.00 बजे घर प्रार्थी के मकान चकरभाठा थाना छेत्र से बिना बताये कही चली गई है जो अभी तक घर नहीं आयी है मेरी छोटी बहन का आसपास एवं रिश्तेदारो के यहां पता तलाश किये कोई पता नहीं चला मुझे आशंका है कि मेरी नाबालिक बहन को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया है रिपोर्ट करती हु कार्यवाही किया जाये प्ररार्थया की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है1
- बिलासपुर के कोनी क्षेत्र स्थित रिव्हर व्यू कॉलोनी में रहकर पढ़ाई कर रही 20 वर्षीय लॉ की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रायगढ़ निवासी सृष्टि गुप्ता के रूप में हुई है, जो यहां किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। मिली जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल की सुबह छात्रा के परिजनों ने उसे फोन किया था। इस दौरान पढ़ाई को लेकर उसे डांट लगाई गई थी, जिससे वह काफी व्यथित बताई जा रही थी।1
- बजरंग पावर प्लांट रायपुर में मौत का तांडव: क्या छत्तीसगढ़िया भाई की जान की कीमत 'चना-मुर्रा' है? भड़की छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना #bajrangpowerplantraipur #ChhattisgarhiyaKrantiSena1