दुद्धी में विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन दुद्धी (सोनभद्र)। ब्लॉक क्षेत्र के बिडर गांव में प्रशासक और सचिव की मनमानी से परेशान ग्रामीणों ने आज मंगलवार को ब्लॉक परिसर में विरोध प्रदर्शन कर खंड विकास अधिकारी डॉ जितेंद्र नाथ दुबे को ज्ञापन सौंपा। बिडर गांव में म्योरपुर एडीओ पंचायत वर्तमान में प्रशासक और ग्राम पंचायत सचिव पर ग्रामीणों ने मनमानी और पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। बिडर निवासी शिवम कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन पत्र देकर दोनों अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिवम ने आरोप लगाया कि गांव में पानी के टैंकर से चिलचिलाती धूप में कड़ी मशक्कत कर ग्रामीणों को पानी सप्लाई की गई थी। जिसपर सचिव द्वारा 20 परसेंट कमीशन मांगी जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप गर्मी के दिनों में टैंकरों से पानी आपूर्ति करने वाले लोगों का भुगतान कमिशन के चक्कर में अटका कर रखा है। फोन पर समस्या बताने पर अधिकारी अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं और "जहाँ जाना है जाओ, देख लेंगे" कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। ग्राम पंचायत में दर्जनों से अधिक हैंडपंप खराब पड़े हैं, लेकिन उनकी मरम्मत नहीं कराई जा रही, जिससे पेयजल संकट बना हुआ है। नियुक्त प्रशासक और सचिव कभी भी पंचायत भवन नहीं आते, जिससे ग्रामीणों को प्रशासनिक कार्यों में भारी असुविधा हो रही है।सीसी रोड और सेफ्टी वाल के निर्माण कार्य में लगे कई मजदूरों को बीते कई महीनों से उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने बीडीओ से मामले का संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई करने की अपील की है। जसराज, बृजकिशोर कुशवाहा, चमेली जीरा देवी, पप्पू , देवंती सहित अन्य दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। बीडीओ डॉ जितेंद्र नाथ दुबे ने कहा कि ग्रामीणों के मामले को सुनकर एडीओ पंचायत दुद्धी व बीओ पीआरडी दुद्धी को संयुक्त रूप से जांच कर कार्यवाही के लिए जिम्मेदारी दी गई है। एक सप्ताह में मामले का निस्तारण कर दिया जाएगा।
दुद्धी में विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन दुद्धी (सोनभद्र)। ब्लॉक क्षेत्र के बिडर गांव में प्रशासक और सचिव की मनमानी से परेशान ग्रामीणों ने आज मंगलवार को ब्लॉक परिसर में विरोध प्रदर्शन कर खंड विकास अधिकारी डॉ जितेंद्र नाथ दुबे को ज्ञापन सौंपा। बिडर गांव में म्योरपुर एडीओ पंचायत वर्तमान में प्रशासक और ग्राम पंचायत सचिव पर ग्रामीणों ने मनमानी और पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। बिडर निवासी शिवम कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन पत्र देकर दोनों अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिवम ने आरोप लगाया कि गांव में पानी के टैंकर
से चिलचिलाती धूप में कड़ी मशक्कत कर ग्रामीणों को पानी सप्लाई की गई थी। जिसपर सचिव द्वारा 20 परसेंट कमीशन मांगी जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप गर्मी के दिनों में टैंकरों से पानी आपूर्ति करने वाले लोगों का भुगतान कमिशन के चक्कर में अटका कर रखा है। फोन पर समस्या बताने पर अधिकारी अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं और "जहाँ जाना है जाओ, देख लेंगे" कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। ग्राम पंचायत में दर्जनों से अधिक हैंडपंप खराब पड़े हैं, लेकिन उनकी मरम्मत नहीं कराई जा रही, जिससे पेयजल संकट बना हुआ है। नियुक्त प्रशासक और सचिव कभी भी पंचायत भवन नहीं आते, जिससे ग्रामीणों को
प्रशासनिक कार्यों में भारी असुविधा हो रही है।सीसी रोड और सेफ्टी वाल के निर्माण कार्य में लगे कई मजदूरों को बीते कई महीनों से उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने बीडीओ से मामले का संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई करने की अपील की है। जसराज, बृजकिशोर कुशवाहा, चमेली जीरा देवी, पप्पू , देवंती सहित अन्य दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। बीडीओ डॉ जितेंद्र नाथ दुबे ने कहा कि ग्रामीणों के मामले को सुनकर एडीओ पंचायत दुद्धी व बीओ पीआरडी दुद्धी को संयुक्त रूप से जांच कर कार्यवाही के लिए जिम्मेदारी दी गई है। एक सप्ताह में मामले का निस्तारण कर दिया जाएगा।
- 4 लड़कियां जो भागी थी क्या ये वही लड़कियां है, इसको वायरल किया जा रहा है आखिर कौन है ये लड़कियां 4 लड़कियां जो भागी थी क्या ये वही लड़कियां है, इसको वायरल किया जा रहा है आखिर कौन है ये लड़कियां1
- तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर घसीटता रहा बाइक सवार। तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर घसीटता रहा बाइक सवार। विंढमगंज बाजार में हादसा, घायल महिला सलैयाडिह की निवासी विंढमगंज/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र विंढमगंज के बाजार में नेशनल हाईवे-39 पर मंगलवार की शाम करीब 6:45 बजे पिंटू मोटरसाइकिल रिपेयरिंग दुकान के सामने एक सड़क हादसा हो गया। बाजार जा रही महिला को मोटरसाइकिल संख्या UP64BD2666 ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला सड़क किनारे जा गिरी और बाइक सवार भी काफी दूर तक सड़क पर घिसटता हुआ रुक गया। घायल महिला की पहचान चिंता देवी पत्नी राजाराम, निवासी सलैयाडिह के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और महिला की मदद के लिए लोग आगे आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल की गति काफी तेज बताई जा रही थी। लोगों का कहना है कि बाइक चालक ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। मौके पर मोटरसाइकिल की डिग्गी में ताश के पत्ते भी पाए जाने की बात सामने आई, जबकि कुछ ताश के पत्ते सड़क पर बिखरे मिले। दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को बाद में लव-कुश शू स्टोर के पास रखा गया। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर वाहनों की तेज रफ्तार और सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।1
- पिपरी तुर्रा में सजा गणपति महराज का दिव्य दरबार , आयोजकों, कार्यकर्ताओं ने क्या कहा देखे वीडियो में1
- मायके में विवाहिता ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव में मंगलवार दोपहर एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया, जहां से चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना मंगलवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। घटना के बाबत जानकारी में परिजनों ने बताया कि विवाहिता फूलमती (20) पत्नी राजेश का ग्राम पिंडारी थाना बीजपुर क्षेत्र में ससुराल हैं, जो कुछ दिन से अपनी मायके डुमरडीहा आई हुई थीं।आज मंगलवार दोपहर किसी बात को लेकर घर में ही विषाक्त पदार्थ खा लिया। घटना के समय घर में उसकी दो बहनें मौजूद थीं जो एक मानसिक रूप से कमजोर बड़ी बहन और एक छोटी बहन मौजूद थे ,लेकिन दोनों को इसकी भनक नहीं लगी। जब फूलमती की तबीयत बिगड़ी, तो छोटी बहन ने तुरंत मां सुंदरी देवी को फोन पर सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर मां सुंदरी देवी ने पड़ोसियों की मदद से एंबुलेंस 108 को घटना की सूचना दी ।सूचना पर 108 एंबुलेंस टीम के ईएमटी पंकज कुमार व बंशी यादव मौके पर पहुंचे और विवाहिता को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।जहां चिकित्सक डॉ. सुनील ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।2
- चिनिया में बाइक और हाइवा की जोरदार टक्कर, राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल चिनिया से हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनिया। थाना क्षेत्र के रानीचेरी गांव स्थित आहर के पास बाइक और हाइवा की जोरदार टक्कर में कोल्हूवा गांव निवासी आहद मंसूरी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से उन्हें एंबुलेंस के जरिए चिनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक कृष्ण कुमार ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार आहद मंसूरी प्रतिदिन की तरह राजमिस्त्री का काम करने चिनिया मुख्यालय आ रहे थे। इसी दौरान चिनिया-खुथुआ मोड़ मुख्य सड़क पर रानीचेरी गांव स्थित आहर के पास विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में वह सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर तथा दाहिने बांह में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही चिनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवा को चालक समेत जब्त कर थाना परिसर ले आई। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।1
- शक्तिनगर थाना क्षेत्र में शव मिलने से फैली सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस। शक्तिनगर थाना क्षेत्र में शव मिलने से फैली सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस। शक्तिनगर/सोनभद्र। शक्तिनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर युवक की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। शव मिलने की खबर क्षेत्र में तेजी से फैलने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। भारत दृष्टि लाइव न्यूज़ मामले से जुड़ी हर अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा।1
- 🚨 ब्रेकिंग | सोनभद्र शक्तिनगर में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी 😨 एनसीएल खड़िया कॉलोनी गेट नंबर-2 के पास मिला शव। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच जारी। #सोनभद्र #शक्तिनगर #BreakingNews1
- एनसीएल खड़िया कॉलोनी गेट नंबर-2 के पास मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप सहज स्वरूप किरण गौड़ सोनभद्र शक्तिनगर। एनसीएल खड़िया कॉलोनी के गेट नंबर-2 के समीप मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को फोन के माध्यम से दी। सूचना मिलते ही शक्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर भी जांच की जा रही है। अज्ञात शव मिलने की घटना से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।2