logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सपा का बड़ा दावा – हमारी सरकार में हुई थी असली गौ सेवा!

on 12 March
user_AWAZ TV UTTAR PRADESH
AWAZ TV UTTAR PRADESH
फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
on 12 March

सपा का बड़ा दावा – हमारी सरकार में हुई थी असली गौ सेवा!

  • user_User8792
    User8792
    Firozabad, Uttar Pradesh
    🙏
    on 13 March
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फिरोजाबाद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है। सरकार के सख्त फैसले के बाद अब डग्गामार वाहनों पर लगाम कसी जा रही है। जिले के 3810 स्कूलों में से 3740 स्कूलों को “ऑन बोर्ड” किया जा चुका है, जबकि बीएसए और DIOS द्वारा लगातार फिजिकल इंस्पेक्शन किया जा रहा है। ARTO प्रेम सिंह के अनुसार अब सभी स्कूली वाहनों में फिटनेस, CCTV कैमरे और GPS अनिवार्य होंगे। नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है।
    1
    फिरोजाबाद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है। सरकार के सख्त फैसले के बाद अब डग्गामार वाहनों पर लगाम कसी जा रही है। जिले के 3810 स्कूलों में से 3740 स्कूलों को “ऑन बोर्ड” किया जा चुका है, जबकि बीएसए और DIOS द्वारा लगातार फिजिकल इंस्पेक्शन किया जा रहा है।
ARTO प्रेम सिंह के अनुसार अब सभी स्कूली वाहनों में फिटनेस, CCTV कैमरे और GPS अनिवार्य होंगे। नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है।
    user_AWAZ TV UTTAR PRADESH
    AWAZ TV UTTAR PRADESH
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सेंट जेवियर अकैडमी प्रिंसिपल मुख्तार आलम कोऑर्डिनेटर शहबाज अहमद द्वारा किया गया छात्र को सम्मानित
    1
    सेंट जेवियर अकैडमी प्रिंसिपल मुख्तार आलम कोऑर्डिनेटर शहबाज अहमद द्वारा किया गया छात्र को सम्मानित
    user_MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)
    1
    Post by लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)
    user_लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)
    लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)
    Newspaper publisher फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • फेसबुक पर 'धनी फाइनेंस' के नाम से फर्जी लोन का जाल बेनकाब 🚨 फिरोजाबाद साइबर सेल और थाना साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई विजयपुरा तिराहे से अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 शातिर ठग गिरफ्तार: अवधेश कुमार, सनीवेश अवस्थी और कुनाल उपाध्याय *ठगी का तरीका:* फेसबुक पर एड चलाकर ₹5 लाख तक लोन का लालच देते थे प्रोसेसिंग फीस के नाम पर QR कोड से ऐंठते थे पैसे ठगी की रकम से खरीदी लग्जरी Hyundai Verna कार और Royal Enfield Bullet *बरामदगी:* 1 लैपटॉप, 7 मोबाइल, 10 ATM कार्ड, 3 पासबुक, ₹17,800 नकद करीब 12-15 लाख के लेनदेन का खुलासा SSP आदित्य लांग्हे की अपील: सोशल मीडिया के लुभावने विज्ञापनों से सावधान रहें साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें 📞 #FirozabadNews #CyberFraud #BreakingNews #UPPolice #DhaniFinance #CyberAlert #Shikohabad #Sirsaganj
    1
    फेसबुक पर 'धनी फाइनेंस' के नाम से फर्जी लोन का जाल बेनकाब 🚨  
फिरोजाबाद साइबर सेल और थाना साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई  
विजयपुरा तिराहे से अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 शातिर ठग गिरफ्तार:  
अवधेश कुमार, सनीवेश अवस्थी और कुनाल उपाध्याय  
*ठगी का तरीका:*  
फेसबुक पर एड चलाकर ₹5 लाख तक लोन का लालच देते थे  
प्रोसेसिंग फीस के नाम पर QR कोड से ऐंठते थे पैसे  
ठगी की रकम से खरीदी लग्जरी Hyundai Verna कार और Royal Enfield Bullet  
*बरामदगी:*  
1 लैपटॉप, 7 मोबाइल, 10 ATM कार्ड, 3 पासबुक, ₹17,800 नकद  
करीब 12-15 लाख के लेनदेन का खुलासा  
SSP आदित्य लांग्हे की अपील: सोशल मीडिया के लुभावने विज्ञापनों से सावधान रहें  
साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें 📞  
#FirozabadNews #CyberFraud #BreakingNews #UPPolice #DhaniFinance #CyberAlert #Shikohabad #Sirsaganj
    user_Gaurav Mishra patrakaar
    Gaurav Mishra patrakaar
    Advertising agency फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • फतेहाबाद। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर कस्बा फतेहाबाद में गुरुवार रात भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। रात करीब 9 बजे शुरू हुई इस यात्रा में पूरे नगर का माहौल “जय भीम” के उद्घोष से गूंज उठा। रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों की वर्षा और जोश से भरे माहौल ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। शोभा यात्रा का शुभारंभ बाह रोड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक से हुआ, जहां समाजसेवी सोनू शर्मा (हॉट वाले) ने बाबा साहब की प्रतिमा पर फीता काटकर यात्रा को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से बाबा साहब के आदर्शों और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। यात्रा में एक दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिनमें बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष और सामाजिक समरसता के संदेश को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। बैंड-बाजों के साथ निकली यह भव्य यात्रा सदर बाजार, गांधी चौक और अंबेडकर चौक होते हुए रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते भर जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान हजारों की संख्या में अनुयायी शामिल हुए और गौतम बुद्ध के संदेशों के साथ “जय भीम” के नारे गूंजते रहे। यात्रा के समापन पर अंबेडकर चौक पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें समिति अध्यक्ष डॉ. रामसेवक अघबारिया ने पदाधिकारियों व गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया। तीन दिनों तक चले इस जयंती समारोह के सफल समापन पर आयोजकों ने कस्बे की जनता, सहयोगियों तथा बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना फतेहाबाद पुलिस का आभार जताया। कार्यक्रम में धर्मवीर सिंह अनोटिया, सुभाष चंद्र, राहुल प्रकाश, सुनील, नीलम, मनोज कुमार मौर्य सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
    4
    फतेहाबाद। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर कस्बा फतेहाबाद में गुरुवार रात भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। रात करीब 9 बजे शुरू हुई इस यात्रा में पूरे नगर का माहौल “जय भीम” के उद्घोष से गूंज उठा। रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों की वर्षा और जोश से भरे माहौल ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।
शोभा यात्रा का शुभारंभ बाह रोड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक से हुआ, जहां समाजसेवी सोनू शर्मा (हॉट वाले) ने बाबा साहब की प्रतिमा पर फीता काटकर यात्रा को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से बाबा साहब के आदर्शों और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
यात्रा में एक दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिनमें बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष और सामाजिक समरसता के संदेश को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। बैंड-बाजों के साथ निकली यह भव्य यात्रा सदर बाजार, गांधी चौक और अंबेडकर चौक होते हुए रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते भर जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
इस दौरान हजारों की संख्या में अनुयायी शामिल हुए और गौतम बुद्ध के संदेशों के साथ “जय भीम” के नारे गूंजते रहे। यात्रा के समापन पर अंबेडकर चौक पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें समिति अध्यक्ष डॉ. रामसेवक अघबारिया ने पदाधिकारियों व गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया।
तीन दिनों तक चले इस जयंती समारोह के सफल समापन पर आयोजकों ने कस्बे की जनता, सहयोगियों तथा बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना फतेहाबाद पुलिस का आभार जताया। कार्यक्रम में धर्मवीर सिंह अनोटिया, सुभाष चंद्र, राहुल प्रकाश, सुनील, नीलम, मनोज कुमार मौर्य सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जो बचा… वही उम्मीद है 🙏 रात की बेरहम आग सब कुछ निगल गई, सुबह राख के ढेर में जिंदगी तलाशते लोग जले हुए बर्तनों में कोई चूल्हा ढूंढ रहा, कोई बच्चों की किताबें, कोई मां की तस्वीर 💔 आंखों में आंसू, चेहरे पर धुआं, पर हौसला अभी जिंदा है इन उजड़ी झोपड़ियों को फिर से घर बनाने के लिए चाहिए आपका साथ मदद के लिए आगे आएं, इंसानियत बचाएं 🤝 #FireVictims #HumanityFirst #HelpThePoor #BreakingNews #UPNews #Sirsaganj
    1
    जो बचा… वही उम्मीद है 🙏  
रात की बेरहम आग सब कुछ निगल गई, सुबह राख के ढेर में जिंदगी तलाशते लोग  
जले हुए बर्तनों में कोई चूल्हा ढूंढ रहा, कोई बच्चों की किताबें, कोई मां की तस्वीर 💔  
आंखों में आंसू, चेहरे पर धुआं, पर हौसला अभी जिंदा है  
इन उजड़ी झोपड़ियों को फिर से घर बनाने के लिए चाहिए आपका साथ  
मदद के लिए आगे आएं, इंसानियत बचाएं 🤝  
#FireVictims #HumanityFirst #HelpThePoor #BreakingNews #UPNews #Sirsaganj
    user_Gaurav Mishra patrakaar
    Gaurav Mishra patrakaar
    Advertising agency फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • फतेहाबाद से संवाददाता कासिम मलिक भरा पुर रोड, फतेहाबाद में हज़रत सैयद शेखपीर शाह रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जा रहा है। दरगाह शरीफ पर सुबह से ही ज़ायरीन का तांता लगा हुआ है, जहां लोग दूर-दराज़ क्षेत्रों से पहुंचकर चादरपोशी कर रहे हैं और अपनी मन्नतें मांग रहे हैं। हर तरफ़ "या हज़रत" की सदा और दरगाह की रौनक देखते ही बन रही है। उर्स के अवसर पर दरगाह को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है, जिससे पूरा क्षेत्र एक रूहानी माहौल में डूबा नजर आ रहा है। अकीदतमंद फातिहा पढ़कर अपने और अपने परिवार की सलामती, तरक्की और खुशहाली की दुआ कर रहे हैं। इस दौरान सूफियाना कलाम और कव्वाली का भी विशेष आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मशहूर कव्वाल अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को और भी खुशनुमा बना रहे हैं। दरगाह परिसर के आसपास मेले जैसा दृश्य बना हुआ है। जगह-जगह खाने-पीने की दुकानें, झूले और अन्य स्टॉल लगाए गए हैं, जहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के भी पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह उर्स केवल एक धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक भी है। यहां सभी धर्मों और समुदायों के लोग एक साथ शामिल होकर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश कर रहे हैं। हज़रत सैयद शेखपीर शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर हर साल लगने वाला यह उर्स लोगों के दिलों को जोड़ने और इंसानियत का पैगाम देने का काम करता है।
    3
    फतेहाबाद से संवाददाता कासिम मलिक 
भरा पुर रोड, फतेहाबाद में हज़रत सैयद शेखपीर शाह रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जा रहा है। दरगाह शरीफ पर सुबह से ही ज़ायरीन का तांता लगा हुआ है, जहां लोग दूर-दराज़ क्षेत्रों से पहुंचकर चादरपोशी कर रहे हैं और अपनी मन्नतें मांग रहे हैं। हर तरफ़ "या हज़रत" की सदा और दरगाह की रौनक देखते ही बन रही है।
उर्स के अवसर पर दरगाह को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है, जिससे पूरा क्षेत्र एक रूहानी माहौल में डूबा नजर आ रहा है। अकीदतमंद फातिहा पढ़कर अपने और अपने परिवार की सलामती, तरक्की और खुशहाली की दुआ कर रहे हैं। इस दौरान सूफियाना कलाम और कव्वाली का भी विशेष आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मशहूर कव्वाल अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को और भी खुशनुमा बना रहे हैं।
दरगाह परिसर के आसपास मेले जैसा दृश्य बना हुआ है। जगह-जगह खाने-पीने की दुकानें, झूले और अन्य स्टॉल लगाए गए हैं, जहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के भी पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
यह उर्स केवल एक धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक भी है। यहां सभी धर्मों और समुदायों के लोग एक साथ शामिल होकर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश कर रहे हैं। हज़रत सैयद शेखपीर शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर हर साल लगने वाला यह उर्स लोगों के दिलों को जोड़ने और इंसानियत का पैगाम देने का काम करता है।
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद में साइबर क्राइम एवं ठगी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध के कुशल नेतृत्व में साइबर क्राइम सेल व थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा थाना साइबर अपराध जनपद फिरोजाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 08/2026 धारा 318(4), 61(2) बीएनएस0 व 66D आईटी एक्ट में 03 अभियुक्तों 01.अवधेश कुमार, 02.सनीवेश अवस्थी व 03.कुनाल उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल, लैपटॉप, एटीएम कार्ड और जाली खातों की पासबुक व अन्य सामग्री की गयी बरामद । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है | Updated News- AIN नेटवर्क से प्रधान सम्पादक अनुज रावत
    1
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद में साइबर क्राइम एवं ठगी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध के कुशल नेतृत्व में साइबर क्राइम सेल व थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा थाना साइबर अपराध जनपद फिरोजाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 08/2026 धारा 318(4), 61(2) बीएनएस0 व 66D आईटी एक्ट में 03 अभियुक्तों 01.अवधेश कुमार, 02.सनीवेश अवस्थी व 03.कुनाल उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल, लैपटॉप, एटीएम कार्ड और जाली खातों की पासबुक व अन्य सामग्री की गयी बरामद । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है | 
Updated News- AIN नेटवर्क से प्रधान सम्पादक अनुज रावत
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.