हंडिया में सपा जिला सचिव की गोली मारकर हत्या,बाइक सवार तीन बदमाशों ने मारी गोली,इलाज के दौरान मौत प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम पूर्व प्रधान और समाजवादी पार्टी के जिला सचिव पवन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने पवन यादव पर फायरिंग की। गोली उनकी पीठ में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद हमलावर बाइक से बरौत की ओर फरार हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान पवन यादव की मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक, मुग्रराव गांव के पूर्व प्रधान एवं पूर्व प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष पवन यादव मंगलवार शाम करीब छह बजे हंडिया क्षेत्र में 52 नंबर पिलर के पास कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि इनमें से दो बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था। बाइक सवार बदमाशों में से एक ने पवन यादव को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली उनकी पीठ में लगी और वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। इसी बीच तीनों बदमाश बाइक से बरौत की ओर भाग निकले।घटना की सूचना मिलते ही एसीपी हंडिया शेषधर पांडेय और इंस्पेक्टर ओम प्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। घायल पवन यादव को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।पवन यादव समाजवादी पार्टी के जिला सचिव भी थे। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बाइक सवार बदमाशों की पहचान की जा सके।फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान और घटना के पीछे के कारण का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
हंडिया में सपा जिला सचिव की गोली मारकर हत्या,बाइक सवार तीन बदमाशों ने मारी गोली,इलाज के दौरान मौत प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम पूर्व प्रधान और समाजवादी पार्टी के जिला सचिव पवन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने पवन यादव पर फायरिंग की। गोली उनकी पीठ में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद हमलावर बाइक से बरौत की ओर फरार हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान पवन यादव की मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक, मुग्रराव गांव के पूर्व प्रधान एवं पूर्व प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष पवन यादव मंगलवार शाम करीब छह बजे हंडिया क्षेत्र में 52 नंबर पिलर के पास कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि इनमें से दो बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था। बाइक सवार बदमाशों में से एक ने पवन यादव को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली उनकी पीठ में लगी और वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। इसी बीच तीनों बदमाश बाइक से बरौत की ओर भाग निकले।घटना की सूचना मिलते ही एसीपी हंडिया शेषधर पांडेय और इंस्पेक्टर ओम प्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। घायल पवन यादव को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।पवन यादव समाजवादी पार्टी के जिला सचिव भी थे। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बाइक सवार बदमाशों की पहचान की जा सके।फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान और घटना के पीछे के कारण का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
- बाजारखाला के सामने जाम ही जाम, सड़क पर राम भरोसे जनता* Lucknow * *लखनऊ।* तस्वीर ACP बाजारखाला दफ्तर और थाना बाजारखाला ऐशबाग चौकी के ठीक सामने की है। कई मिनट तक सड़क जाम, एंबुलेंस चीख रही है, स्कूली बच्चे फंसे हैं, पर वाह रे सिस्टम - दफ्तर में साहब नही हैं, चौकी में पुलिस बैठी है, किसी ने बाहर निकलकर जाम खुलवाना जरूरी नहीं समझा। इसे ही तो कहते हैं - फुल रामराज! जाम की वजह? वही पुरानी कहानी - नो-एंट्री में दिनदहाड़े दौड़ते हैवी ट्रक, ट्रैक्टर। दिन में नो-एंट्री है तो ये अंदर कैसे? चर्चा गर्म है कि ये सब चंद नोटों के खेल से चल रहा है। *उधर लखनऊ पश्चिम में DCP की कुर्सी पर जबरदस्त मंथन चल रहा है। जैसे पार्टी में टिकट के लिए मंथन होता है, वैसे ही DCP पश्चिम को ढूंढने के लिए मंथन। मंथन से क्या निकलेगा वो तो बाद में पता चलेगा, पर फिलहाल मंथन के चक्कर में पूरे पश्चिम का ट्रैफिक भगवान भरोसे है।* प1
- 🚨 सूरत में एम्ब्रॉयडरी कारीगरों का बड़ा प्रदर्शन!आज सूरत के जिला सेवा सदन-2 (कलेक्टर कचहरी) पर हजारों की संख्या में टेक्सटाइल और एम्ब्रॉयडरी कारीगर अपनी वाजिब मांगों को लेकर इकट्ठा हुए। कारीगरों की मांग है कि उन्हें 12 घंटे की जगह 8 घंटे की ड्यूटी दी जाए, रविवार की छुट्टी मिले और श्रम कानूनों के तहत पीएफ व बोनस का लाभ मिले। प्रशासन ने ज्ञापन स्वीकार कर लिया है और सोमवार को इस पर अहम बैठक होने वाली है।#Surat1
- #कौशाम्बी : मितवापुर मोड़ पर टीबी न्यूज़ कार्यालय का उद्घाटन, सैकड़ों पत्रकारों की रही मौजूदगी... पूरी खबर पढ़ने के लिए चैनल को फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम पर फॉलो करें...1
- प्रयागराज में पूर्व प्रधान पवन यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से मौत | हंडिया में मचा हड़कंप प्रयागराज में पूर्व प्रधान पवन यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से मौत | हंडिया में मचा हड़कंप1
- प्रकाशनार्थ- श्री कटरा बारवारी द्वारा भूमि पूजन संपन्न प्रयागराज, 15 सितंबर। आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों के क्रम में श्री कटरा दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा मंगलवार सायं स्टैंनली रोड स्थित सारस्वत पैलेस प्रांगण में विधि-विधान पूर्वक भूमि पूजन संपन्न किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर पंडाल निर्माण और उत्सव के निर्विघ्न पूरा होने व मां दुर्गा के भव्य आगमन की प्रार्थना की गई। खूंटी पूजा द्वारा पंडाल के मुख्य बांस को जमीन में स्थापित कर अनुष्ठान किया गया । इसे धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के साथ देखा जाता है । पूजा कमेटी के प्रधान सचिव अभिन्न वार्ष्णेय ने बताया कि कतिपय कारणोंवश इस वर्ष से श्री कटरा बारवारी की दुर्गा पूजा स्थानांतरित कर सारस्वत पैलेस में संपन्न होगी । बताया कि भूमि पूजन के साथ ही दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया है। मां दुर्गा की कृपा से इस वर्ष भी पूजा महोत्सव को पूरे उत्साह, श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न कराया जाएगा। जो हमारी धार्मिक आस्था के साथ-साथ समृद्धि सांस्कृतिक एवं सामाजिक परंपरा का भी प्रतीक है। भूमि पूजन के बाद पंडाल निर्माण सहित अन्य तैयारियों में तेजी आएगी। बताया कि कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं पूजा महोत्सव को भव्य व सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इस अवसर पर श्रीमंतो बनर्जी, अवीक शाहा, प्रदीप प्रमाणिक, राजन चतुर्वेदी, तरुण बनर्जी, राजेश श्रीवास्तव, आयान शाहा, सौरभ बसू, चंद्रकेश मिश्रा, विष्णु देव, आलोक दास आदि उपस्थित रहे। प्रकाशनार्थ- श्री कटरा बारवारी द्वारा भूमि पूजन संपन्न प्रयागराज, 15 सितंबर। आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों के क्रम में श्री कटरा दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा मंगलवार सायं स्टैंनली रोड स्थित सारस्वत पैलेस प्रांगण में विधि-विधान पूर्वक भूमि पूजन संपन्न किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर पंडाल निर्माण और उत्सव के निर्विघ्न पूरा होने व मां दुर्गा के भव्य आगमन की प्रार्थना की गई। खूंटी पूजा द्वारा पंडाल के मुख्य बांस को जमीन में स्थापित कर अनुष्ठान किया गया । इसे धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के साथ देखा जाता है । पूजा कमेटी के प्रधान सचिव अभिन्न वार्ष्णेय ने बताया कि कतिपय कारणोंवश इस वर्ष से श्री कटरा बारवारी की दुर्गा पूजा स्थानांतरित कर सारस्वत पैलेस में संपन्न होगी । बताया कि भूमि पूजन के साथ ही दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया है। मां दुर्गा की कृपा से इस वर्ष भी पूजा महोत्सव को पूरे उत्साह, श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न कराया जाएगा। जो हमारी धार्मिक आस्था के साथ-साथ समृद्धि सांस्कृतिक एवं सामाजिक परंपरा का भी प्रतीक है। भूमि पूजन के बाद पंडाल निर्माण सहित अन्य तैयारियों में तेजी आएगी। बताया कि कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं पूजा महोत्सव को भव्य व सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इस अवसर पर श्रीमंतो बनर्जी, अवीक शाहा, प्रदीप प्रमाणिक, राजन चतुर्वेदी, तरुण बनर्जी, राजेश श्रीवास्तव, आयान शाहा, सौरभ बसू, चंद्रकेश मिश्रा, विष्णु देव, आलोक दास आदि उपस्थित रहे।1
- *जसरा के बुदांवा गांव में फिर फुंका ट्रांसफार्मर अंधेरे में डूबा गांव; विधायक डॉ. वाचस्पति की चिट्ठी के बाद भी विभाग बेपरवाह* प्रयागराज: जसरा ब्लॉक की बुदांवा ग्राम सभा में बिजली संकट गहरा गया है। गांव में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर आए दिन अत्यधिक लोड के कारण जल रहा है, जिससे पूरी आपूर्ति ठप है। इस उमस भरी गर्मी में कई-कई घंटे बिजली गुल रहने से बच्चों की पढ़ाई, खेती और घरेलू काम पूरी तरह प्रभावित हैं इस गंभीर समस्या को देखते हुए बारा विधायक डॉ. वाचस्पति ने अधीक्षण अभियन्ता को पत्र लिखकर गांव में 100 केवीए की जगह 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने क्षमता वृद्धि करने की मांग की है, ताकि ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। विधायक के पत्र के बाद विभाग ने जल्द क्षमता वृद्धि का आश्वासन तो दिया है, लेकिन धरातल पर काम शुरू नहीं हुआ है।बिजली विभाग की इस लचर कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। गांव के लोकेश पांडे, परवेज आलम, राशिद हयात, प्रदीप कुशवाहा, घनश्याम भारतीय, निखिल पाठक, मिथुन कुशवाहा, मोहम्मद सैफी, बबलू भारतीय और मूलचंद कनौजिया सहित सभी ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। *जसरा के बुदांवा गांव में फिर फुंका ट्रांसफार्मर अंधेरे में डूबा गांव; विधायक डॉ. वाचस्पति की चिट्ठी के बाद भी विभाग बेपरवाह* प्रयागराज: जसरा ब्लॉक की बुदांवा ग्राम सभा में बिजली संकट गहरा गया है। गांव में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर आए दिन अत्यधिक लोड के कारण जल रहा है, जिससे पूरी आपूर्ति ठप है। इस उमस भरी गर्मी में कई-कई घंटे बिजली गुल रहने से बच्चों की पढ़ाई, खेती और घरेलू काम पूरी तरह प्रभावित हैं इस गंभीर समस्या को देखते हुए बारा विधायक डॉ. वाचस्पति ने अधीक्षण अभियन्ता को पत्र लिखकर गांव में 100 केवीए की जगह 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने क्षमता वृद्धि करने की मांग की है, ताकि ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। विधायक के पत्र के बाद विभाग ने जल्द क्षमता वृद्धि का आश्वासन तो दिया है, लेकिन धरातल पर काम शुरू नहीं हुआ है।बिजली विभाग की इस लचर कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। गांव के लोकेश पांडे, परवेज आलम, राशिद हयात, प्रदीप कुशवाहा, घनश्याम भारतीय, निखिल पाठक, मिथुन कुशवाहा, मोहम्मद सैफी, बबलू भारतीय और मूलचंद कनौजिया सहित सभी ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।3
- अधिवक्ताओं को निशुल्क मिलेंगे चेंबर, 24 घंटे सुरक्षा ढाल बनकर खड़ा रहूंगा: अशोक सिंह अधिवक्ताओं को निशुल्क मिलेंगे चेंबर, 24 घंटे सुरक्षा ढाल बनकर खड़ा रहूंगा: अशोक सिंह प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अशोक सिंह ने अधिवक्ताओं से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत बजट से नवनिर्मित चेंबर अधिवक्ताओं को पूरी तरह से 'फ्री ऑफ कॉस्ट' (निशुल्क) आवंटित कराए जाएंगे, क्योंकि इसके निर्माण में सरकारी धन का उपयोग हुआ है। मेंटेनेंस के लिए जरूरत पड़ने पर केवल मामूली राशि ही ली जा सकती है। अधिवक्ता सुरक्षा के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब तक 'एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट' पूरी तरह लागू नहीं हो जाता, तब तक वे स्वयं हर वकील के मान-सम्मान और सुरक्षा के लिए 24 घंटे एक ढाल बनकर खड़े रहेंगे। साथी वकीलों के बीच '100 डायल' के रूप में अपनी पहचान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के सुख-दुख और किसी भी संकट की घड़ी में वे सबसे पहले मौके पर पहुंचते हैं और आगे भी तत्पर रहेंगे।इसके साथ ही मुकदमों की लिस्टिंग और कोर्ट व्यवस्था में सुधार का भरोसा देते हुए उन्होंने कहा फ्रेश मामलों के लिए वकीलों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा; पास-ओवर मामलों को अगले ही दिन बैक-लॉग फ्रेश के रूप में सूचीबद्ध कराया जाएगा।मुकदमों की नियमित सुनवाई के लिए सप्ताह में एक दिन लिस्टिंग के मुकदमों के लिए निश्चित करने की पुरानी परंपरा फिर से लागू कराई जाएगी। हाईकोर्ट में जजों की कमी पूरी करने के लिए स्थानीय योग्य वकीलों में से ही नियुक्तियों पर बल दिया जाएगा तथा नए चैंबरों के आवंटन के साथ पार्किंग व्यवस्था को भी पूरी तरह सुव्यवस्थित किया जाएगा। उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील की कि वे वादों के बजाय साल भर उनके बीच रहकर किए गए वास्तविक कार्यों के आधार पर मतदान करें।1
- प्रयागराज हंडिया में नहीं थम रहा अपराध, दिनदहाड़े सपा जिला सचिव को मारी गोली अस्पताल पहुंचने पर मौत । प्रयागराज हंडिया में नहीं थम रहा अपराध, दिनदहाड़े सपा जिला सचिव को मारी गोली अस्पताल पहुंचने पर मौत प्रयागराज के हंडिया क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। मंगलवार को मुंगराव गांव निवासी समाजवादी पार्टी के जिला सचिव एवं पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। गोली लगने से पवन यादव घायल हो गए। घटना हंडिया थाने से महज करीब 500 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे पुलिस की सक्रियता और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायल पवन यादव को उपचार के लिए जिलाअस्पताल ले आया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया,सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। बाइक सवार बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।1
- *प्रेस नोट* *दिनांक-15.09.2026* *जोन गंगानगर, कमिश्नरेट प्रयागराज ।* *दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त थाना मऊआइमा पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार* *घटना का संक्षिप्त विवरण-* मुकदमा वादिनी अंजली गौतम पत्नी धर्मेन्द्र कुमार गौतम निवासिनी ग्राम रामनगर गंसियारी थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा थाना मऊआइमा पर तहरीर दी गई कि अभियुक्त मो0 एजाज पुत्र अंसार अहमद निवासी ग्राम चंघईपुर थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ द्वारा मुकदमा वादिनी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया तथा शादी का दबाव बनाने पर आरोपी एजाज उपरोक्त द्वारा अपने साथी 1. असलम उद्दीन पुत्र मो सत्तार व 2. मो0 कैफ पुत्र हलीम निवासीगण ग्राम चंघईपुर थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ के साथ मिलकर मुकदमा वादिनी के साथ जातिसूचक गाली व जान से मारने की धमकी देते हुए मार-पीट की गयी । मुकदमा वादिनी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर दिनांक-01.08.2026 को थाना मऊआइमा पर मु0अ0सं0-253/2026 धारा-69/115(2)/352/351(2) भा0न्या0सं0 व 3(2)(v)/3(1)(द)/3(1)(ध) एस0सी0/एस0टी0 एक्ट बनाम 1. मो0 एजाज पुत्र अंसार अहमद 2. असलम उद्दीन पुत्र मो सत्तार व 3. मो0 कैफ पुत्र हलीम निवासीगण ग्राम चंघईपुर थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ विरूद्ध पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया । *पुलिस की कार्यवाही* श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में गंगानगर जोन के थाना मऊआइमा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-253/2026 धारा-115(2)/352/351(3)/69 भा0न्या0सं0 व 3(2)(v),3(1)द,3(1)ध एस0सी0/एस0टी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित मो0 एजाज पुत्र अंसार अहमद निवासी ग्राम चंघईपुर थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ को थाना मऊआइमा पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-15.09.2026 को थाना मऊआइमा क्षेत्रान्तर्गत रेलवे स्टेशन मऊआइमा के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* मो0 एजाज पुत्र अंसार अहमद निवासी ग्राम चंघईपुर थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 31 वर्ष । *सम्बन्धित अभियोग का विवरण-* मु0अ0सं0-253/2026 धारा-115(2)/352/351(3)/69 भा0न्या0सं0 व 3(2)(v),3(1)द,3(1)ध एस0सी0/एस0टी0 एक्ट थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज । *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-* 1. व0उ0नि बालेन्द्र सिंह, थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज । 2. का0 सुरेन्द्र कुमार, थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज । 3. का0 नरेश चन्द्र, थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज । *प्रेस नोट* *दिनांक-15.09.2026* *जोन गंगानगर, कमिश्नरेट प्रयागराज ।* *दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त थाना मऊआइमा पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार* *घटना का संक्षिप्त विवरण-* मुकदमा वादिनी अंजली गौतम पत्नी धर्मेन्द्र कुमार गौतम निवासिनी ग्राम रामनगर गंसियारी थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा थाना मऊआइमा पर तहरीर दी गई कि अभियुक्त मो0 एजाज पुत्र अंसार अहमद निवासी ग्राम चंघईपुर थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ द्वारा मुकदमा वादिनी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया तथा शादी का दबाव बनाने पर आरोपी एजाज उपरोक्त द्वारा अपने साथी 1. असलम उद्दीन पुत्र मो सत्तार व 2. मो0 कैफ पुत्र हलीम निवासीगण ग्राम चंघईपुर थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ के साथ मिलकर मुकदमा वादिनी के साथ जातिसूचक गाली व जान से मारने की धमकी देते हुए मार-पीट की गयी । मुकदमा वादिनी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर दिनांक-01.08.2026 को थाना मऊआइमा पर मु0अ0सं0-253/2026 धारा-69/115(2)/352/351(2) भा0न्या0सं0 व 3(2)(v)/3(1)(द)/3(1)(ध) एस0सी0/एस0टी0 एक्ट बनाम 1. मो0 एजाज पुत्र अंसार अहमद 2. असलम उद्दीन पुत्र मो सत्तार व 3. मो0 कैफ पुत्र हलीम निवासीगण ग्राम चंघईपुर थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ विरूद्ध पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया । *पुलिस की कार्यवाही* श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में गंगानगर जोन के थाना मऊआइमा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-253/2026 धारा-115(2)/352/351(3)/69 भा0न्या0सं0 व 3(2)(v),3(1)द,3(1)ध एस0सी0/एस0टी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित मो0 एजाज पुत्र अंसार अहमद निवासी ग्राम चंघईपुर थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ को थाना मऊआइमा पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-15.09.2026 को थाना मऊआइमा क्षेत्रान्तर्गत रेलवे स्टेशन मऊआइमा के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* मो0 एजाज पुत्र अंसार अहमद निवासी ग्राम चंघईपुर थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 31 वर्ष । *सम्बन्धित अभियोग का विवरण-* मु0अ0सं0-253/2026 धारा-115(2)/352/351(3)/69 भा0न्या0सं0 व 3(2)(v),3(1)द,3(1)ध एस0सी0/एस0टी0 एक्ट थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज । *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-* 1. व0उ0नि बालेन्द्र सिंह, थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज । 2. का0 सुरेन्द्र कुमार, थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज । 3. का0 नरेश चन्द्र, थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज ।1