logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देर रात जिला कलेक्टर का बघाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश खैरथल-तिजारा, 17 अप्रैल। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने देर रात गुरुवार को बघाना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, इमरजेंसी, साफ-सफाई, दवा वितरण व्यवस्था एवं मरीजों को दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया। जिला कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने तथा मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा स्टाफ की उपस्थिति रजिस्टर कि जांच की। कलेक्टर ने इमरजेंसी वार्ड सहित दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि दवाओं को निर्धारित नियमों के अनुसार ही स्टोर किया जाए, ताकि उनकी गुणवत्ता बनी रहे और मरीजों को सुरक्षित उपचार मिल सके। जिला कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि इमरजेंसी सेवाएं हर समय सक्रिय और सुचारू रहें तथा मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी और अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अस्पताल कर्मचारी को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों और मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, उपखंड अधिकारी रेखा यादव, तहसीलदार कोटकासिम सहित अन्य उपस्थित रहे।

on 17 April
user_Pragti News
Pragti News
Newspaper advertising department Khairthal, Alwar•
on 17 April
289e1fbf-9ac2-42ba-88d7-78e0bed0f93c

देर रात जिला कलेक्टर का बघाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश खैरथल-तिजारा, 17 अप्रैल। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने देर रात गुरुवार को बघाना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, इमरजेंसी, साफ-सफाई, दवा वितरण व्यवस्था एवं मरीजों को दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया। जिला कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने तथा मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा स्टाफ की उपस्थिति रजिस्टर कि जांच की। कलेक्टर ने इमरजेंसी वार्ड सहित दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि दवाओं को निर्धारित नियमों के अनुसार ही स्टोर किया जाए, ताकि उनकी गुणवत्ता बनी रहे और मरीजों को सुरक्षित उपचार मिल सके। जिला कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि इमरजेंसी सेवाएं हर समय सक्रिय और सुचारू रहें तथा मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी और अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अस्पताल कर्मचारी को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों और मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, उपखंड अधिकारी रेखा यादव, तहसीलदार कोटकासिम सहित अन्य उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • अमित शाह की रैली से पहले ऐसा क्या हुआ कि इस शख्स को पुलिस द्वारा डिटेन करना पड़ा के
    1
    अमित शाह की रैली से पहले ऐसा क्या हुआ कि इस शख्स को पुलिस द्वारा डिटेन करना पड़ा के
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • राखी पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने खैरथल-तिजारा में लिए खाद्य नमूने राखी पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने खैरथल-तिजारा में लिए खाद्य नमूने खैरथल-तिजारा, 19 अगस्त। आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बुधवार को खैरथल एवं तिजारा कस्बे में निरीक्षण एवं सैंपलिंग की कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट के दिशा-निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खैरथल कस्बे में मैसर्स विजय डेयरी, रीको इंडस्ट्रियल एरिया से कलाकंद एवं देसी घी तथा सखी डेयरी, किशनगढ़ बास रोड से मिश्रित दूध के नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि इसके पश्चात विभाग की टीम ने तिजारा कस्बे में मैसर्स भगत जी मिष्ठान भंडार से बर्फी तथा मैसर्स जाहिद डेयरी से मावा के नमूने लिए। सभी खाद्य नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानदारों एवं डेयरी संचालकों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों एवं निर्धारित नियमों का पूर्ण रूप से पालन करने के निर्देश दिए। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में मनीष शर्मा, बबीता एवं सुरेंद्र यादव मौजूद रहे।
    4
    राखी पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने खैरथल-तिजारा में लिए खाद्य नमूने
राखी पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने खैरथल-तिजारा में लिए खाद्य नमूने
खैरथल-तिजारा, 19 अगस्त। आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बुधवार को खैरथल एवं तिजारा कस्बे में निरीक्षण एवं सैंपलिंग की कार्रवाई की गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट के दिशा-निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खैरथल कस्बे में मैसर्स विजय डेयरी, रीको इंडस्ट्रियल एरिया से कलाकंद एवं देसी घी तथा सखी डेयरी, किशनगढ़ बास रोड से मिश्रित दूध के नमूने लिए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि इसके पश्चात विभाग की टीम ने तिजारा कस्बे में मैसर्स भगत जी मिष्ठान भंडार से बर्फी तथा मैसर्स जाहिद डेयरी से मावा के नमूने लिए। सभी खाद्य नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानदारों एवं डेयरी संचालकों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों एवं निर्धारित नियमों का पूर्ण रूप से पालन करने के निर्देश दिए।
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में मनीष शर्मा, बबीता एवं सुरेंद्र यादव मौजूद रहे।
    user_Pramod Kewlani
    Pramod Kewlani
    Local News Reporter खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • रूपवास में अपनी मांगों को लेकर आशा वर्करों का धरना जारी है। लंबे समय से अपनी आवाज उठा रहीं महिलाओं का कहना है कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार के बावजूद उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया। अब अनिश्चितकालीन धरने के जरिए वे अपनी आवाज जिम्मेदारों तक पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं।
    1
    रूपवास में अपनी मांगों को लेकर आशा वर्करों का धरना जारी है। लंबे समय से अपनी आवाज उठा रहीं महिलाओं का कहना है कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार के बावजूद उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया। अब अनिश्चितकालीन धरने के जरिए वे अपनी आवाज जिम्मेदारों तक पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं।
    user_Voice of Labour
    Voice of Labour
    Alwar, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक हुई आयोजित खैरथल-तिजारा। नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की संगठनात्मक हुई। मुण्डावर विधायक ललित यादव के मुख्य आतिथ्य में कांग्रेस के पर्यवेक्षक भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही संभावित प्रत्याशियों और टिकट वितरण को लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से राय-मशवरा किया गया। वार्डवार चुनावी समीकरण, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मजबूत प्रत्याशियों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने चुनाव में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मैदान में उतरने का आह्वान किया। टिकट को लेकर हुई चर्चा के बाद अब पार्टी की ओर से प्रत्याशियों के चयन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश कौशिक,रोहिताश्व चौधरी,एपीपी रामवतार चौधरी,महेश गुर्जर,अशोक पटेल,गंगाराम पटेल,दलीप जांगिड़,राजेश,विनोद,भीमराज,सुरेश,मुकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    2
    निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक हुई आयोजित
खैरथल-तिजारा। नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की संगठनात्मक हुई।
मुण्डावर विधायक ललित यादव के मुख्य आतिथ्य में कांग्रेस के पर्यवेक्षक भी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही संभावित प्रत्याशियों और टिकट वितरण को लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से राय-मशवरा किया गया। वार्डवार चुनावी समीकरण, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मजबूत प्रत्याशियों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में कांग्रेस नेताओं ने चुनाव में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मैदान में उतरने का आह्वान किया। टिकट को लेकर हुई चर्चा के बाद अब पार्टी की ओर से प्रत्याशियों के चयन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।
इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश कौशिक,रोहिताश्व चौधरी,एपीपी रामवतार चौधरी,महेश गुर्जर,अशोक पटेल,गंगाराम पटेल,दलीप जांगिड़,राजेश,विनोद,भीमराज,सुरेश,मुकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Naveen Singh
    Naveen Singh
    Local News Reporter नीमराना, अलवर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • बैंसी गांव में विकास कार्यों का सरपंच ने लिया जायजा, गुणवत्ता पर जोर नूंह जिला के गांव बैंसी के सरपंच संजय खान ने गांव में चल रहे विकास कार्यों का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने बताया कि गांव में एक जगह बिजली से जुड़ा काम चल रहा है, जबकि दूसरी जगह नाली निर्माण का कार्य जारी है। सरपंच ने कहा कि सभी विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे हों, यही उनकी प्राथमिकता है। ग्रामवासियों के सहयोग से गांव में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।
    1
    बैंसी गांव में विकास कार्यों का सरपंच ने लिया जायजा, गुणवत्ता पर जोर
नूंह जिला के गांव बैंसी के सरपंच संजय खान ने गांव में चल रहे विकास कार्यों का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने बताया कि गांव में एक जगह बिजली से जुड़ा काम चल रहा है, जबकि दूसरी जगह नाली निर्माण का कार्य जारी है। सरपंच ने कहा कि सभी विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे हों, यही उनकी प्राथमिकता है। ग्रामवासियों के सहयोग से गांव में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    54 min ago
  • Delhi mein Dikhai Diya Gundaraj ladko ne ek Mahila ko Buri Tarah Pita Revadi Haryana
    1
    Delhi mein Dikhai Diya Gundaraj ladko ne ek Mahila ko Buri Tarah Pita Revadi Haryana
    user_Rajbala
    Rajbala
    Local News Reporter रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • एसीबी ने सीएचसी पिनगवां के मेडिकल ऑफिसर और सहायक को रंगे हाथों पकड़ा संवाददाता नूँह मेवात लियाकत अली एंकर :-  फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को नूंह जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनगवां में बड़ी कार्रवाई करते हुए मेडिकल ऑफिसर और उसके सहायक को ढाई लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पोक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में कथित मदद के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में की गई। एसीबी फरीदाबाद के इंस्पेक्टर बिजेन्दर के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को यह कार्रवाई अंजाम दी। एसीबी के अनुसार डॉ. बीरपाल, मेडिकल ऑफिसर सीएचसी पिनगवां और उनके सहायक मोनू को थाना पिनगवां में दर्ज पोक्सो एक्ट के एक मामले में सुविधा देने के एवज में 2,50,000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वत की शिकायत एसीबी को दी गई थी, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर दोनों को स्वास्थ्य केंद्र में ही रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
    1
    एसीबी ने सीएचसी पिनगवां के मेडिकल ऑफिसर और सहायक को रंगे हाथों पकड़ा
संवाददाता नूँह मेवात लियाकत अली 
एंकर :-  फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को नूंह जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनगवां में बड़ी कार्रवाई करते हुए मेडिकल ऑफिसर और उसके सहायक को ढाई लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पोक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में कथित मदद के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में की गई।
एसीबी फरीदाबाद के इंस्पेक्टर बिजेन्दर के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को यह कार्रवाई अंजाम दी। एसीबी के अनुसार डॉ. बीरपाल, मेडिकल ऑफिसर सीएचसी पिनगवां और उनके सहायक मोनू को थाना पिनगवां में दर्ज पोक्सो एक्ट के एक मामले में सुविधा देने के एवज में 2,50,000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वत की शिकायत एसीबी को दी गई थी, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर दोनों को स्वास्थ्य केंद्र में ही रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
    user_Liyakat Ali Reporter
    Liyakat Ali Reporter
    Local News Reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
    12 hrs ago
  • छारोडा गांव की BPL कॉलोनी में सरकारी अस्पताल का निर्माण शुरू नूंह जिला के तावडू खंड के छारोडा गांव के लिए बड़ी खुशखबरी है। गांव की BPL कॉलोनी में सरकारी अस्पताल के निर्माण का कार्य शुरू होने जा रहा है। सरपंच मुबारक ने बताया कि अस्पताल बनने से ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं गांव में ही मिल सकेंगी। उन्होंने इस उपलब्धि पर समस्त ग्रामवासियों को बधाई दी।
    1
    छारोडा गांव की BPL कॉलोनी में सरकारी अस्पताल का निर्माण शुरू
नूंह जिला के तावडू खंड के छारोडा गांव के लिए बड़ी खुशखबरी है। गांव की BPL कॉलोनी में सरकारी अस्पताल के निर्माण का कार्य शुरू होने जा रहा है। सरपंच मुबारक ने  बताया कि अस्पताल बनने से ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं गांव में ही मिल सकेंगी। उन्होंने इस उपलब्धि पर समस्त ग्रामवासियों को बधाई दी।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    59 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.