logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ललितपुर बेकिंग जखौरा रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 335 पर अचानक तेंदुआ पहुंचने से मचा हड़कंप ग्रामीणों मे भय का माहौल तेंदुआ का फोटो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल ललितपुरः जखौरा रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 335 पर अचानक तेंदुआ पहुंचने से मचा हड़कंप, आसपास देखे जा रहे तीन तेंदुए जखौरा रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 335 पर अचानक तेंदुआ पहुंचने से हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। वहीं ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारियों द्वारा उक्त तेंदुएं का फोटो खींचा गया। जो भारी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं लोगों ने बताया कि बीते कुछ माह एक मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ लगातार आसपास के क्षेत्र में देखी जा रही है।

3 hrs ago
user_प्रशांत तिवारी
प्रशांत तिवारी
ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
87b0b04e-2547-43ba-a316-05e07640c7ef

ललितपुर बेकिंग जखौरा रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 335 पर अचानक तेंदुआ पहुंचने से मचा हड़कंप ग्रामीणों मे भय का माहौल तेंदुआ का फोटो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल ललितपुरः जखौरा रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 335 पर अचानक तेंदुआ पहुंचने से मचा हड़कंप, आसपास देखे जा रहे तीन तेंदुए जखौरा रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 335 पर अचानक तेंदुआ पहुंचने से हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। वहीं ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारियों द्वारा उक्त तेंदुएं का फोटो खींचा गया। जो भारी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं लोगों ने बताया कि बीते कुछ माह एक मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ लगातार आसपास के क्षेत्र में देखी जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ललितपुर आर्थोपेडिक क्लब की ओर से जिला मेडिकल कॉलेज में एक विशेष हड्डी रोग से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया. देखिए विस्तृत रिपोर्ट ललितपुर लाइव टीवी पर
    1
    ललितपुर आर्थोपेडिक क्लब की ओर से जिला मेडिकल कॉलेज में एक विशेष हड्डी रोग से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया. 

देखिए विस्तृत रिपोर्ट ललितपुर लाइव टीवी पर
    user_Manoj jain
    Manoj jain
    Rep- ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दान करने से मनुष्य की यश व कीर्ति युगों-युगों तक रहती हैं: स्वामी चन्द्रेश्वर गिरि महाराज सावन का महीना आरंभ होते ही शिवालयों में बम बम भोले के जयघोष गुंजायमान होने लगे हैं। चंडी मंदिर धाम में सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने 7 लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया। दोपहर में यज्ञाचार्य सहित अन्य वैदिक ब्राह्माणों द्धारा पार्थिव शिवलिंग का पूजन व महारूद्राभिषेक किया गया। तत्पश्चात कथा सुनाते हुए चंडीपीठाधीश्वराचार्य महामण्लेश्वर स्वामी चन्द्रेश्वर गिरि महाराज ने कहा कि व्यक्ति को जीवन में दान अवश्य करना चाहिए। दान का बड़ा महत्व हैं। दान करने से मनुष्य की यश व कीर्ति युगों-युगों तक रहती हैं। दानवीर कर्ण व राजा बलि को उनकी दानशीलता के कारण जाना जाता हैं। यज्ञ, दान तथा तप इन तीन सत्कर्मों को नहीं छोड़ना चाहिए।
    2
    दान करने से मनुष्य की यश व कीर्ति युगों-युगों तक रहती हैं: स्वामी चन्द्रेश्वर गिरि महाराज 
सावन का महीना आरंभ होते ही शिवालयों में बम बम भोले के जयघोष गुंजायमान होने लगे हैं। चंडी मंदिर धाम में 
सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने 7 लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया। दोपहर में यज्ञाचार्य सहित अन्य वैदिक ब्राह्माणों द्धारा पार्थिव शिवलिंग का पूजन व महारूद्राभिषेक किया गया। तत्पश्चात कथा सुनाते हुए चंडीपीठाधीश्वराचार्य महामण्लेश्वर स्वामी चन्द्रेश्वर गिरि महाराज ने कहा कि व्यक्ति को जीवन में दान अवश्य करना चाहिए। दान का बड़ा महत्व हैं। दान करने से मनुष्य की यश व कीर्ति युगों-युगों तक रहती हैं। दानवीर कर्ण व राजा बलि को उनकी दानशीलता के कारण जाना जाता हैं। यज्ञ, दान तथा तप इन तीन सत्कर्मों को   नहीं छोड़ना चाहिए।
    user_Manoj Kumar vaidya
    Manoj Kumar vaidya
    Local News Reporter ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सेंट्रल बैंक के पास से रुपये चोरी करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार महरौनी पुलिस ने एमपी निवासी आरोपी से 2,23,560 रूपये अवैध तमंचा एक जिंदा कारतूस भी किए बरामद पड़वा निवासी तेज सिंह का पैसों से भरा बैग किया था चोरी स्वराज भास्कर के लिए रामजी तिवारी मड़ावरा की रिपोर्ट
    1
    सेंट्रल बैंक के पास से रुपये चोरी करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

महरौनी पुलिस ने एमपी निवासी आरोपी से 2,23,560 रूपये अवैध तमंचा एक जिंदा कारतूस भी किए बरामद 

पड़वा निवासी तेज सिंह का पैसों से भरा बैग किया था चोरी

स्वराज भास्कर के लिए रामजी तिवारी मड़ावरा की रिपोर्ट
    user_पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    Media house ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • महरौनी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, 2.23 लाख रुपये,तमंचा और बाइक बरामद महरौनी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, 2.23 लाख रुपये,तमंचा और बाइक बरामद ललितपुर। महरौनी थाना पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक अंतरराज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 2 लाख 23 हजार 560 रुपये की नकदी, एक अवैध 315 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपी के दो साथी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी महरौनी अरविन्द कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 29 मई 2026 को ग्राम पड़वा निवासी तेज सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सेंट्रल बैंक महरौनी से निकाली गई नकदी से भरा बैग उसकी मोटरसाइकिल से अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया था। मामले में थाना महरौनी पर मुकदमा दर्ज कर चार पुलिस टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। 30 जुलाई 2026 की रात पुलिस को सूचना मिली कि वांछित आरोपी ग्राम चढ़रऊ के पास मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस ने सोनू धापनी (35) निवासी ग्राम कड़िया सांसी, थाना बोडा, जिला राजगढ़ (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी फरार होने में सफल रहे। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने गिरोह के साथ बैंक से नकदी निकालने वाले लोगों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। उसने बताया कि महरौनी में हुई चोरी की वारदात में शामिल रकम को गिरोह के सदस्यों ने आपस में बांट लिया था और उसके पास से बरामद नकदी उसी के हिस्से की है। आरोपी के खिलाफ महरौनी थाने में चोरी के मुकदमे के अलावा अवैध तमंचा बरामद होने पर आर्म्स एक्ट एवं अन्य धाराओं में एक और मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
    2
    महरौनी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, 2.23 लाख रुपये,तमंचा और बाइक बरामद

महरौनी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, 2.23 लाख रुपये,तमंचा और बाइक बरामद
ललितपुर। महरौनी थाना पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक अंतरराज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 2 लाख 23 हजार 560 रुपये की नकदी, एक अवैध 315 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपी के दो साथी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी महरौनी अरविन्द कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार 29 मई 2026 को ग्राम पड़वा निवासी तेज सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सेंट्रल बैंक महरौनी से निकाली गई नकदी से भरा बैग उसकी मोटरसाइकिल से अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया था। मामले में थाना महरौनी पर मुकदमा दर्ज कर चार पुलिस टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।
30 जुलाई 2026 की रात पुलिस को सूचना मिली कि वांछित आरोपी ग्राम चढ़रऊ के पास मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस ने सोनू धापनी (35) निवासी ग्राम कड़िया सांसी, थाना बोडा, जिला राजगढ़ (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी फरार होने में सफल रहे।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने गिरोह के साथ बैंक से नकदी निकालने वाले लोगों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। उसने बताया कि महरौनी में हुई चोरी की वारदात में शामिल रकम को गिरोह के सदस्यों ने आपस में बांट लिया था और उसके पास से बरामद नकदी उसी के हिस्से की है।
आरोपी के खिलाफ महरौनी थाने में चोरी के मुकदमे के अलावा अवैध तमंचा बरामद होने पर आर्म्स एक्ट एवं अन्य धाराओं में एक और मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
    user_प्रशांत तिवारी
    प्रशांत तिवारी
    ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • महरौनी में मोटरसाइकिल से रुपयों से भरा बैग चोरी करने वाले से हुई पुलिस की मुठभेड़। अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी। ललितपुर- महरौनी में मोटरसाइकिल से रुपयों से भरे बैग को चोरी करने बाले अंतरराज्यीय बदमाश से महरौनी पुलिस की मुठभेड़ हो गयी। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने जानकारी दी है कि महरौनी कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी की घटना में वांछित एक अन्तर्राज्जीय अभियुक्त सोनू धापनी पुत्र सुमेर सिंह उम्र करीब 35 वर्ष नि0 ग्राम कडिया सांसी थाना बोडा जिला राजगढ म0प्र0 को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा अपने गैंग से सदस्यों के साथ मिलकर वादी तेजसिंह के दिनांक 29.05.2026 को मोटरसाइकिल की डिग्गी में रखे पैसे के बैग को निकाला गया था। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस 315 बोर तथा नगद 02 लाख 23 हजार 560 रूपये तथा एक मो0सा0 को बरामद किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया है।
    1
    महरौनी में मोटरसाइकिल से रुपयों से भरा बैग चोरी करने वाले से हुई पुलिस की मुठभेड़। अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी।
ललितपुर- महरौनी में मोटरसाइकिल से रुपयों से भरे बैग को चोरी करने बाले अंतरराज्यीय बदमाश से महरौनी पुलिस की मुठभेड़ हो गयी। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने जानकारी दी है कि महरौनी कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी की घटना में वांछित एक अन्तर्राज्जीय अभियुक्त सोनू धापनी पुत्र सुमेर सिंह उम्र करीब 35 वर्ष नि0 ग्राम कडिया सांसी थाना बोडा जिला राजगढ म0प्र0 को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा अपने गैंग से सदस्यों के साथ मिलकर वादी तेजसिंह के दिनांक 29.05.2026 को मोटरसाइकिल की डिग्गी में रखे पैसे के बैग को निकाला गया था। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस 315 बोर तथा नगद 02 लाख 23 हजार 560 रूपये तथा एक मो0सा0 को बरामद किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया है।
    user_S.K.Tripathi
    S.K.Tripathi
    Media house ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मवेशी बाजार में निर्माणाधीन पुल का सटा अस्थाई मार्ग कीचड़ से सना, वाहन चालक हो रहे परेशान मोहल्ला नदीपुरा स्थित शहजाद नदी में निर्माणाधीन पुल का काम चल रहा है। यहां लोहे की टिन का अस्थाई पुल मार्ग बनाया गया है, जो मवेशी बाजार से जोड़ता है, यहां निर्माणाधीन पुल से दीवाल बनाई जा रही है, इसके बगल का अस्थाई मार्ग कीचड़ में तब्दील हो गया है। इस मार्ग पर वाहन चालक व राहगीर कीचड़ से परेशान हो रहे हैं।
    1
    मवेशी बाजार में निर्माणाधीन पुल का सटा अस्थाई मार्ग कीचड़ से सना, वाहन चालक हो रहे परेशान 
मोहल्ला नदीपुरा स्थित शहजाद नदी में निर्माणाधीन पुल का काम चल रहा है। यहां लोहे की टिन का अस्थाई पुल मार्ग बनाया गया है, जो मवेशी बाजार से जोड़ता है, यहां निर्माणाधीन पुल से दीवाल बनाई जा रही है, इसके बगल का अस्थाई मार्ग कीचड़ में तब्दील हो गया है। इस मार्ग पर वाहन चालक व राहगीर कीचड़ से परेशान हो रहे हैं।
    user_Manoj Kumar vaidya
    Manoj Kumar vaidya
    Local News Reporter ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • घायल गो वंश का उपचार करते राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्य करता है
    1
    घायल गो वंश का उपचार करते राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्य करता है
    user_नीरज शर्मा बुंदेलखंड मीडिया प्रभारी
    नीरज शर्मा बुंदेलखंड मीडिया प्रभारी
    ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.