Shuru
Apke Nagar Ki App…
शंकरगढ़ थाना में एसीपी यशपाल सिंह को भावभीनी विदाई, माल्यार्पण कर जताया सम्मान शंकरगढ़ थाना परिसर में आज बुधवार दोपहर करीब 12:00 के आसपास नवनियुक्त एसीपी यशपाल सिंह को क्षेत्रीय लोगों एवं पुलिस कर्मियों ने सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें माल्यार्पण कर उनके कार्यकाल की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह में पुलिस स्टाफ और स्थानीय नागरिकों ने उनके सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए भावुक माहौल में उन्हें विदा किया।
Rohit Sharma
शंकरगढ़ थाना में एसीपी यशपाल सिंह को भावभीनी विदाई, माल्यार्पण कर जताया सम्मान शंकरगढ़ थाना परिसर में आज बुधवार दोपहर करीब 12:00 के आसपास नवनियुक्त एसीपी यशपाल सिंह को क्षेत्रीय लोगों एवं पुलिस कर्मियों ने सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें माल्यार्पण कर उनके कार्यकाल की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह में पुलिस स्टाफ और स्थानीय नागरिकों ने उनके सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए भावुक माहौल में उन्हें विदा किया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बे-मौसम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, मुआवजे की उठी मांग बारा क्षेत्र में अचानक शुरू हुई बे-मौसम बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। खेतों में तैयार खड़ी फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका से किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। गेहूं और दलहन की फसल पर बारिश का असर साफ दिख रहा है, जिससे पैदावार घटने का डर बना हुआ है। किसानों ने प्रशासन से फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके।3
- प्रयागराज जनपद के जमुनापार क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और आंधी-तूफान ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कौँधियारा क्षेत्र के चिल्ली, राजापुर, बगहा, बारी बजरिया, बकरावा, कांटी, नौगंवा, सेहरा, देवरा, पीढ़ी, निरौधा, बडगोहना खुर्द, बेलवा, बेलसारा सहित सैकड़ों गांवों में गेहूं की फसल नष्ट होने के कगार पर पहुंच गई है। किसानों के अनुसार हर दो दिन में आंधी और तेज बारिश हो रही है, जिससे किसी तरह गेहूं की कटाई तो हो जा रही है, लेकिन थ्रेसर से मड़ाई करना संभव नहीं हो पा रहा है। खेतों में पड़ी फसल लगातार भीगने के कारण गेहूं के दाने का रंग काला पड़ता जा रहा है और गुणवत्ता भी खराब हो रही है। किसानों का कहना है कि यदि अगले एक-दो सप्ताह तक मौसम इसी तरह खराब रहा, तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। हालात ऐसे बन सकते हैं कि किसान दाने-दाने के लिए मोहताज हो जाएं और बैंकों व महाजनों से लिया गया कर्ज चुकाना भी मुश्किल हो जाएगा। फसल की बर्बादी देखकर किसानों की आंखों में आंसू हैं। उनका कहना है कि मेहनत के बावजूद मौसम की मार ने उन्हें तोड़कर रख दिया है। किसान सरकार से मांग कर रहे हैं कि संबंधित अधिकारियों द्वारा तुरंत खेतों का सर्वे कराया जाए और नुकसान का आकलन कर कर्ज माफी एवं मुआवजे की व्यवस्था की जाए, ताकि किसान आत्महत्या जैसे कठोर कदम उठाने को मजबूर न हों। किसानों ने यह भी बताया कि मौसम बीच-बीच में एक-दो दिन साफ हो जाता है, लेकिन जैसे ही वे मड़ाई की तैयारी करते हैं, फिर से आंधी-तूफान और बारिश शुरू हो जाती है। किसानों के अनुसार इस समय मौसम उनके लिए किसी दुश्मन से कम नहीं है।1
- Post by Pari Mathur1
- jigna devri beni shankargarh bara prayagraj uttar pradesh samashya hi please help me1
- ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने जताया कड़ा रुख इस प्रकरण पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि सरकार कोल समाज और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा: "हमारी सरकार पात्रों को आवास देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। जो लोग वास्तव में छूट गए हैं, उन्हें चिन्हित कर आवास दिलाया जाएगा। लेकिन यदि कोई अधिकारी इस प्रक्रिया में लापरवाही बरतेगा या पात्रों का हक मारेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।" विधायक राजमणि कोल की सक्रियता कोरांव विधायक राजमणि कोल ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है। विधायक, जो स्वयं कोल समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं और समाज की पीड़ा को करीब से जानते हैं, उन्होंने मुख्यमंत्री से इस संबंध में विशेष चर्चा की थी। विधायक ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार हर गरीब और कोल समाज के हर परिवार को पक्का घर देने का लक्ष्य है, और वह स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।1
- आचार्य हरिकृष्ण शुक्ला सनातन धर्म के बारे में बताया कि हमारे समाज में कैसे धर्म पर चलना चाहिए और विचार एक होना चाहिए तभी समाज में एकता बनेगी।1
- हक़ छिना गरीब का, सवाल उठे हर बार, पेसा कानून भी यहां लगता है लाचार, क्या होगी कार्रवाई या फिर होगा समझौता, मधुपुरी की जमीन पर टिका है ये सवाल।1
- शंकरगढ़ थाना परिसर में आज बुधवार दोपहर करीब 12:00 के आसपास नवनियुक्त एसीपी यशपाल सिंह को क्षेत्रीय लोगों एवं पुलिस कर्मियों ने सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें माल्यार्पण कर उनके कार्यकाल की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह में पुलिस स्टाफ और स्थानीय नागरिकों ने उनके सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए भावुक माहौल में उन्हें विदा किया।1