Shuru
Apke Nagar Ki App…
गाजियाबाद के लोनी में लोग सरेआम और खुलेआम शराब पी रहे हैं।
Vicky jha
गाजियाबाद के लोनी में लोग सरेआम और खुलेआम शराब पी रहे हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- #बिजली_कटौती #PowerCut #RoadJam #Loni #Ghaziabad #उत्तरप्रदेश #जनसमस्या #बिजली_संकट #ElectricityCrisis #बिजली_विभाग #PublicProtest #BreakingNews #HindiNews #LocalNews #NewsUpdate #ViralNews #TrendingNow #ExpressNewsLoni #LoniNews #जनता_परेशान #बिजली_बंद #RoadBlock #ViralVideo #News #IndiaNews1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा आयोजित धरने में आजाद समाज पार्टी शामिल हो गई है। इस विरोध प्रदर्शन में आजाद समाज पार्टी ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई है।1
- गाजियाबाद के लोनी में सेवा धाम रोड का कोई नामोनिशान ही नहीं बचा है। सड़क न होने के कारण लोग अब पुलिस चौकी के सामने से होकर गुजरने को मजबूर हैं।1
- कर्नाटक के चिकबल्लापुर में अंधविश्वास का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां सिविल कोर्ट के मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए एक बुजुर्ग महिला को जज की कुर्सी पर टोटका करना भारी पड़ गया। आरोपी महिला ने कोर्ट के जज की कुर्सी और मेज (डायस) पर सरसों छिड़ककर काला जादू करने की कोशिश की थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार की गई महिला की पहचान चिकबल्लापुर शहर की रहने वाली 65 वर्षीय मंजुला के रूप में हुई है। यह घटना गुरुवार, 9 जुलाई की सुबह 9:30 बजे चिकबल्लापुर शहर के प्रथम अतिरिक्त सिविल और जेएमएफसी (JMFC) कोर्ट में हुई। आरोपी महिला ने उस जगह सरसों डाल दी थी जहां जज बैठते हैं। जब कोर्ट के कर्मचारियों की नजर इस पर पड़ी, तो उन्होंने फौरन सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें आरोपी महिला सरसों डालती हुई कैद पाई गई। इस घटना के बाद कोर्ट प्रशासक ने चिकबल्लापुर थाने में आरोपी महिला के खिलाफ 'कर्नाटक अमानवीय दुराचार और अंधविश्वास निवारण एवं उन्मूलन अधिनियम' (काला जादू विरोधी कानून) के तहत मामला दर्ज कराया। जिला पुलिस अधीक्षक (SP) कुशल चौकसे ने बताया कि मंजुला का कोर्ट में एक जमीन का विवाद चल रहा था, जिसकी उसी दिन सुनवाई होनी थी। पूछताछ के दौरान महिला ने कबूल किया कि वह जमीन का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए यह टोटका कर रही थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।1
- अमेरिका और ईरान के बीच जंग लगातार और भी खतरनाक होती जा रही है। अमेरिकी सेना ने ईरान के कई रणनीतिक ठिकानों पर एक बार फिर बड़ा हमला किया है, जिसके बाद चाबहार, बंदर अब्बास, केश्म द्वीप, सीरिक, कोनारक, रास्क, खोंदाब, खुर्रमाबाद और सेमनान समेत कई शहरों में विस्फोटों की खबरें सामने आई हैं। पहली बार उत्तरी ईरान के कुछ इलाकों में भी धमाके हुए हैं। ईरानी मीडिया के मुताबिक, राजधानी तेहरान, पकदश्त और परचिन के ऊपर एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए थे। वहीं सेमनान एयरपोर्ट के कुछ हिस्सों को भी निशाना बनाया गया, हालांकि ईरानी अधिकारियों के अनुसार इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है और सिर्फ एक शेड तथा टर्मिनल की खिड़कियों को नुकसान पहुंचा है। अमेरिकी सेना का कहना है कि इन हमलों का मकसद होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों को खतरा पहुंचाने वाली ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करना है। अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट से बढ़ रहे एक ईरानी ऑयल टैंकर पर हेलफायर मिसाइल दागकर उसे रोकने और दो अन्य जहाजों का रास्ता बदलने का भी दावा किया है। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने भी खाड़ी मुल्कों में हमले तेज कर दिए हैं। ईरानी सेना और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्म्स (IRGC) ने 'ऑपरेशन लाइटनिंग' के तहत कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। ईरान के मुताबिक, कुवैत के अली अल सलेम एयरबेस पर अमेरिकी रडार, पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम और ईंधन भंडार को निशाना बनाया गया, जबकि बहरीन के शेख ईसा एयरबेस पर संचार प्रणाली और रडार ठिकानों पर ड्रोन हमले किए गए। इस बीच, जॉर्डन ने अपनी वायुसेना द्वारा आठ ईरानी मिसाइलों को रास्ते में ही मार गिराने की पुष्टि की है, जबकि ईरान ने दक्षिण-पश्चिमी शहर अंदिमेश्क के ऊपर एक अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इन अमेरिकी हमलों में अब तक कम से कम 35 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हालात के मद्देनजर अहवाज के शहीद बघाई अस्पताल से 211 मरीजों को सुरक्षित दूसरे अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया है। इस जंग का सीधा असर वैश्विक व्यापार पर भी दिख रहा है। समुद्री व्यापार संस्था लॉयड्स लिस्ट के अनुसार, होर्मुज स्ट्रेट से गैर-ईरानी जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है और ब्रेंट क्रूड की कीमत बढ़कर 85.28 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार में चिंता बढ़ गई है।1
- यूपी 14 के राम भैया भगतजी आगरा में बाबा बुलाकी की पूजा करते हुए नजर आए हैं। वे इस दौरान बाबा बुलाकी की पूजा-अर्चना में जुटे दिखाई दिए।1
- दिल्ली के नंद नगरी पुलिस स्टेशन की टीम ने एक कार्रवाई करते हुए एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 752 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। 14 जुलाई 2026 को नंद नगरी के एसएचओ इंस्पेक्टर आनंद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। इस पुलिस टीम में एएसआई प्रमोद कुमार, एएसआई अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल दीपक, कांस्टेबल अशोक और परवीन, और महिला कांस्टेबल मोनिका शामिल थीं। पुलिस टीम ने शाम करीब 7:45 बजे सी-1 ब्लॉक नंद नगरी के रहने वाले 35 वर्षीय देवेंद्र उर्फ मंगल, पुत्र श्री दीप चंद को पकड़ा। तलाशी के दौरान, एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार सभी जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी के कब्जे से 215 पाउच बरामद किए गए, जिनमें कुल 752 ग्राम गांजा भरा हुआ था। इसके आधार पर नंद नगरी पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत एफआईआर संख्या 391/2026 दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वेरिफिकेशन के दौरान पता चला है कि आरोपी देवेंद्र उर्फ मंगल एक आदतन अपराधी है। वह इससे पहले भी लूट, चोरी, घर में चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत छह आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।1
- Post by फरमान इदरीसी1