विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस पर स्काउट गाइड ने किया पौधारोपण स्काउट गाइड ने मनाया स्कार्फ दिवस राज्य पुरस्कार गाइड प्रशिक्षण शिविर 03 अगस्त से पाली में पाली , राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय पाली के तत्वावधान में आज जिले भर में विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानीय संघ द्वारा स्काउट गाइड यूनिट में वृक्षारोपण किया गया| सी ओ स्काउट गोविन्द मीना ने बताया कि हरियालो राजस्थान अभियान ओर एक स्काउट एक वृक्ष अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में आज स्काउट गाइड द्वारा एक ही दिन में 6 हजार से अधिक वृक्ष लगाकर स्कार्फ दिवस के अवसर पर पौधों के संरक्षण का प्रण भी लिया| वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार की योजना नेशनल ग्रीन कोर एवं पर्यावरण शिक्षा कार्यकम के अंतर्गत प्रतिवर्ष स्काउट गाइड द्वारा पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण कर पौधों को बड़ा होने तक देखभाल की जाती है| सी ओ गाइड डिंपल दवे ने बताया कि दिनांक 03 से 07 अगस्त 2026 तक जिला प्रशिक्षण केंद्र बजरंग बाड़ी पाली में जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार गाइड एवं रेंजर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा, शिविर में जिले से विभिन्न विद्यालयों की तृतीय सोपान उत्तीर्ण गाइड सहभागिता कर प्रशिक्षण प्राप्त करेगी और राज्य पुरस्कार प्राप्ति हेतु माह अक्टूबर में आयोजित परीक्षा का पंजीकरण ओर तैयारी करेंगे|

- रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष सौगात अब राखी और उपहार भेजें सुरक्षित, सस्ते और समय पर मनोज शर्मा, वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली, 01 अगस्त। आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए डाक विभाग ने भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के इस पावन पर्व को यादगार बनाने के लिए विशेष "राखी स्पेशल सेवा" शुरू की है। अधीक्षक डाकघर, पाली श्री तरुण कुमार शर्मा ने बताया कि बहनों द्वारा अपने भाइयों को सुरक्षित एवं समय पर राखी पहुँचाने के उद्देश्य से डाक विभाग द्वारा विशेष राखी स्पेशल कवर उपलब्ध कराए गए हैं। छोटे राखी कवर का मूल्य मात्र ₹10 तथा बड़े राखी कवर का मूल्य ₹15 निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त राखी के साथ उपहार एवं अन्य सामग्री भेजने के लिए विशेष राखी गिफ्ट बॉक्स भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत ₹30 है। उन्होंने बताया कि डाक विभाग की यह विशेष सुविधा देश के किसी भी कोने में रहने वाले भाई-बहनों के प्रेम और विश्वास को समय पर एक-दूसरे तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। विभाग ने रक्षाबंधन के अवसर पर डाक के त्वरित निस्तारण एवं समयबद्ध वितरण के लिए विशेष व्यवस्थाएँ भी की हैं। श्री शर्मा ने आमजन से अपील की है कि वे रक्षाबंधन से पूर्व अपनी राखी एवं उपहार निकटतम डाकघर से समय रहते बुक कराएं, ताकि भाई-बहन के स्नेह का यह पावन संदेश समय पर अपने गंतव्य तक पहुँच सके। "डाक विभाग – रिश्तों की डोर, विश्वास के साथ हर घर तक।"1
- पुलिस ने केबल चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार; तांबे के तार और बाइक बरामद, पुछताछ जारी: राजसमंद के आमेट थाना क्षेत्र का मामला1
- बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी व उमस से मिली राहत..... बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी व उमस से मिली राहत रानी/नाडोल। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को शनिवार शाम हुई बारिश ने बड़ी राहत दी। शाम करीब 5 से 6 बजे तक लगभग एक घंटे तक लगातार हुई बारिश से नाडोल सहित आसपास के गांवों का मौसम सुहावना हो गया। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। काफी दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई। जिन किसानों ने पहले ही बुवाई कर दी थी, उनके लिए यह बारिश किसी संजीवनी से कम नहीं रही। बारिश से खेतों में नमी बढ़ने से फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। लगातार उमस भरे मौसम से परेशान आमजन ने बारिश का आनंद लिया। कई स्थानों पर लोगों ने घरों से बाहर निकलकर ठंडी फुहारों का आनंद उठाया। मौसम में आए इस बदलाव से क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह खुशनुमा हो गया।1
- भारत वासियो को सम्बोधित करती एक महिला शक्ति,नीट परीक्षा मे पास होना जरूरी है माता, पिता । लोग किया कहेगें ,इज्जत चली जाएगी । कृपया अपने बच्चों पर घ्यान दे स्नेह करे किसी प्रकार का दबाव नही बनाए समझाये जीवन बहुत अनमोल है इनको सही रास्ता दिखाएं कोनसा सही है कोनसा गलत । माता पिता इस वीडियो को अवश्य देखें सुने ओर समझें वेसे आप सभी बहुत अनुभवी एवं ज्ञानी है समझदार है किया अच्छा है किया बुरा । महेश पंचारिया पत्रकार कुछ ग़लत लिखा हो तो आप सभी से क्षमा चाहता हूं।1
- 70 लाख रुपये के लालच में साहूकार की हत्या का खुलासा, चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार ,, रिपोर्ट _सुरेश चन्द्र मेघवंशी बागोर थाना क्षेत्र के बावलास गांव के साहूकार शोभालाल जैन हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि करीब 70 लाख रुपये हड़पने की नीयत से चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। वारदात के बाद शव को कुएं में फेंककर आरोपी फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने बताया कि बागोर थाना पुलिस, डीएसटी और साइबर शाखा की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी नारायण सरगरा को उदयपुर से गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ जारी है, जबकि मुख्य आरोपी रोशन गुर्जर की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस जांच के अनुसार, चालक रोशन गुर्जर को जानकारी थी कि शोभालाल जैन के पास लगभग 70 लाख रुपये हैं। इन्हें हड़पने के लिए उसने अपने साथी नारायण सरगरा के साथ हत्या की योजना बनाई। 16 जुलाई को सांवलियाजी यात्रा के दौरान वारदात की कोशिश की गई थी, लेकिन उस समय शोभालाल जैन के साथ उनके भाई होने से आरोपियों को मौका नहीं मिला। इसके बाद 18 जुलाई को लौटते समय आरोपियों ने योजना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, कार में नारायण ने शोभालाल के हाथ पकड़ लिए, जबकि रोशन ने उनका मुंह दबाकर हत्या कर दी। आरोपियों ने यह सुनिश्चित करने के लिए कि वह जीवित न बचें, उनके मुंह पर टेप चिपका दिया और बाद में शव को पहले से चिन्हित एक सुनसान कुएं में फेंक दिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी रुपये लेकर फरार हो गए। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि मध्यप्रदेश में पानी-पूरी का ठेला लगाने वाले नारायण को हत्या में साथ देने के बदले रुपये देने का सौदा हुआ था। थाना प्रभारी बछराज ने बताया कि उदयपुर में गिरफ्तारी के दौरान नारायण पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन गिरने से उसके पैर में चोट लग गई। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस हत्याकांड से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य भी सामने आ सकते हैं। @हाइलाइट Bhilwara Police1