logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हजारीबाग मे पंप बंद बंद की खबर ने लोगो को पैनिक कर दिया की पेट्रोल डीजल नही मिलेगा इससे लोगो ने त्वरित पंप की ओर पेट्रोल डिजल लेने के लिए निकल गए, कुछ पेट्रोल पंप बंद पाये जाने से लोग पैनिक हो गए, मै भी निकल गया सच तक पहुंचने और सही मिला खबर लेकिन कारगिल पेट्रोल पंप लगातार तेल दे रहा है प्रशासन त्वरित पंपो का स्टाक को जांच, ताकि लोगो मे पैनिक का महौल खत्म हो

7 hrs ago
user_चितरंजन प्रसाद गुप्ता आर टीआई सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग
चितरंजन प्रसाद गुप्ता आर टीआई सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग
Voice of people हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
7 hrs ago

हजारीबाग मे पंप बंद बंद की खबर ने लोगो को पैनिक कर दिया की पेट्रोल डीजल नही मिलेगा इससे लोगो ने त्वरित पंप की ओर पेट्रोल डिजल लेने के लिए निकल गए, कुछ पेट्रोल पंप बंद पाये जाने से लोग पैनिक हो गए, मै भी निकल गया सच तक पहुंचने और सही मिला खबर लेकिन कारगिल पेट्रोल पंप लगातार तेल दे रहा है प्रशासन त्वरित पंपो का स्टाक को जांच, ताकि लोगो मे पैनिक का महौल खत्म हो

More news from झारखंड and nearby areas
  • इस अभियान का मुख्य उद्देश्य परिसर को साफ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना है, ताकि यहां आने वाले आम लोगों को बेहतर वातावरण मिल सके। 📍 अभियान के तहत: ✅ कार्यालय कक्षों की नियमित सफाई ✅ पूरे परिसर और पार्किंग क्षेत्र की साफ-सफाई ✅ शौचालयों की विशेष देखभाल ✅ कचरा प्रबंधन और स्वच्छता के प्रति जागरूकता अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे समाहरणालय आने वाले हर व्यक्ति को एक साफ-सुथरा और सकारात्मक माहौल मिल सके। 👏 ऐसी पहल समाज के लिए प्रेरणा है! आइए, हम भी स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं। 💬 आप क्या सोचते हैं इस पहल के बारे में? कमेंट में जरूर बताएं
    1
    इस अभियान का मुख्य उद्देश्य परिसर को साफ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना है, ताकि यहां आने वाले आम लोगों को बेहतर वातावरण मिल सके।
📍 अभियान के तहत:
✅ कार्यालय कक्षों की नियमित सफाई
✅ पूरे परिसर और पार्किंग क्षेत्र की साफ-सफाई
✅ शौचालयों की विशेष देखभाल
✅ कचरा प्रबंधन और स्वच्छता के प्रति जागरूकता
अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे समाहरणालय आने वाले हर व्यक्ति को एक साफ-सुथरा और सकारात्मक माहौल मिल सके।
👏 ऐसी पहल समाज के लिए प्रेरणा है!
आइए, हम भी स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं।
💬 आप क्या सोचते हैं इस पहल के बारे में? कमेंट में जरूर बताएं
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    9 hrs ago
  • हजारीबाग: अवैध शराब माफियाओं पर दारू पुलिस का प्रहार; छापेमारी में 120 किलो जावा महुआ बरामद कर किया नष्ट थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में चली कार्रवाई: दारू खारिका में पुलिस ने ध्वस्त की अवैध शराब की भट्ठियां। हजारीबाग (न्यूज़ प्रहरी डेस्क)। हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और व्यापार के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दारू खारिका इलाके में भारी मात्रा में अवैध जावा महुआ बरामद कर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस की विशेष टीम ने की छापेमारी अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस निरीक्षक (दारू अंचल) और दारू थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने दारू खारिका क्षेत्र के जंगली और सुनसान इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने पाया कि झाड़ियों और गड्ढों में छिपाकर भारी मात्रा में जावा महुआ रखा गया था, जिसका उपयोग अवैध शराब बनाने के लिए किया जाना था। 120 किलो अवैध जावा महुआ नष्ट पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 120 किलोग्राम अवैध जावा महुआ जब्त किया। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए बरामद सामग्री को मौके पर ही बहाकर नष्ट कर दिया और शराब बनाने के उपकरणों को भी ध्वस्त कर दिया। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही अवैध कारोबारी मौके से भागने में सफल रहे। कारोबारियों को पुलिस की कड़ी चेतावनी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी सूरत में अवैध शराब का निर्माण और बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, "पुलिस लगातार सूचनाएं एकत्र कर रही है। अवैध शराब न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह आम जनता के स्वास्थ्य के लिए भी घातक है। ऐसे कारोबारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और जेल भेजने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।" निष्कर्ष: दारू पुलिस की इस सक्रियता से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है, क्योंकि अवैध शराब के कारण क्षेत्र में सामाजिक परिवेश और शांति भंग होने का खतरा बना रहता है। रिपोर्ट: न्यूज़ प्रहरी डेस्क।
    4
    हजारीबाग: अवैध शराब माफियाओं पर दारू पुलिस का प्रहार; छापेमारी में 120 किलो जावा महुआ बरामद कर किया नष्ट
थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में चली कार्रवाई: दारू खारिका में पुलिस ने ध्वस्त की अवैध शराब की भट्ठियां।
हजारीबाग (न्यूज़ प्रहरी डेस्क)।
हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और व्यापार के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दारू खारिका इलाके में भारी मात्रा में अवैध जावा महुआ बरामद कर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया।
पुलिस की विशेष टीम ने की छापेमारी
अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस निरीक्षक (दारू अंचल) और दारू थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने दारू खारिका क्षेत्र के जंगली और सुनसान इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने पाया कि झाड़ियों और गड्ढों में छिपाकर भारी मात्रा में जावा महुआ रखा गया था, जिसका उपयोग अवैध शराब बनाने के लिए किया जाना था।
120 किलो अवैध जावा महुआ नष्ट
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 120 किलोग्राम अवैध जावा महुआ जब्त किया। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए बरामद सामग्री को मौके पर ही बहाकर नष्ट कर दिया और शराब बनाने के उपकरणों को भी ध्वस्त कर दिया। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही अवैध कारोबारी मौके से भागने में सफल रहे।
कारोबारियों को पुलिस की कड़ी चेतावनी
थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी सूरत में अवैध शराब का निर्माण और बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, "पुलिस लगातार सूचनाएं एकत्र कर रही है। अवैध शराब न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह आम जनता के स्वास्थ्य के लिए भी घातक है। ऐसे कारोबारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और जेल भेजने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।"
निष्कर्ष:
दारू पुलिस की इस सक्रियता से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है, क्योंकि अवैध शराब के कारण क्षेत्र में सामाजिक परिवेश और शांति भंग होने का खतरा बना रहता है।
रिपोर्ट: न्यूज़ प्रहरी डेस्क।
    user_News Prahari
    News Prahari
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    10 hrs ago
  • भीषण गर्मी के बीच हजारीबाग और रामगढ़ में बिजली संकट गहराता जा रहा है। लगातार हो रही कटौती से आम जनजीवन प्रभावित है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की। बैठक में सामने आया कि पर्याप्त आपूर्ति के बावजूद विभागीय लापरवाही और तकनीकी खामियों के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। हजारीबाग को करीब 130 मेगावाट बिजली की जरूरत है, जो लगभग मिल रही है, लेकिन वितरण व्यवस्था कमजोर है। सांसद ने अंडरग्राउंड केबलिंग में हो रही देरी और डीवीसी पर निर्भरता को भी बड़ी समस्या बताया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन मुद्दों पर तेजी से काम हो रहा है और जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही उन्होंने लोगों से बिजली की बचत करने की अपील भी की है।
    3
    भीषण गर्मी के बीच हजारीबाग और रामगढ़ में बिजली संकट गहराता जा रहा है। लगातार हो रही कटौती से आम जनजीवन प्रभावित है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की। बैठक में सामने आया कि पर्याप्त आपूर्ति के बावजूद विभागीय लापरवाही और तकनीकी खामियों के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। हजारीबाग को करीब 130 मेगावाट बिजली की जरूरत है, जो लगभग मिल रही है, लेकिन वितरण व्यवस्था कमजोर है।
सांसद ने अंडरग्राउंड केबलिंग में हो रही देरी और डीवीसी पर निर्भरता को भी बड़ी समस्या बताया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन मुद्दों पर तेजी से काम हो रहा है और जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही उन्होंने लोगों से बिजली की बचत करने की अपील भी की है।
    user_News nation
    News nation
    Barkagaon हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    16 hrs ago
  • Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    2
    Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter Barkatha, Hazaribagh•
    8 hrs ago
  • Post by Om Singh
    1
    Post by Om Singh
    user_Om Singh
    Om Singh
    मयूर हैंड, चतरा, झारखंड•
    10 hrs ago
  • Post by Update news 24
    1
    Post by Update news 24
    user_Update news 24
    Update news 24
    Photographer Barkatha, Hazaribagh•
    11 hrs ago
  • कहा आपके घर की बिजली कटेगी बिजली तब समझ आयेगा जनता का दर्द आपकी समस्या हमें बताएं, कराएंगे समाधान, लेकिन जनता को दें राहत अन्यथा नहीं किया जाएगा बर्दाश्त : मनीष जायसवाल हजारीबाग | हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में भीषण गर्मी और लू के बीच चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में सांसद मनीष जायसवाल ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। हजारीबाग परिसदन में आयोजित एक आपात बैठक के दौरान उन्होंने डीवीसी, बिजली विभाग और ट्रांसमिशन यूनिट के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाते हुए स्पष्ट किया कि जनता की परेशानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सांसद मनीष जायसवाल ने डीवीसी द्वारा बिजली की कटौती कर उसे खुले बाजार में बेचने और लोड शेडिंग जैसे गंभीर मुद्दों पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंन अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि आपके अपने घरों की बिजली कुछ घंटों के लिए कट जाए तो आपको आम जनता के दर्द का एहसास होगा। सांसद मनीष जायसवाल ने विभाग को चेतावनी देते हुए तत्काल सुधार का अल्टीमेटम दिया और स्पष्ट किया कि जनता को अब कहानियों की नहीं बल्कि सुचारू बिजली आपूर्ति की जरूरत है। बैठक में बिजली विभाग की भविष्य की योजनाओं और निर्माणाधीन परियोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने सांसद मनीष जायसवाल को आश्वस्त किया कि विष्णुगढ़ और बड़कागांव में निर्माणाधीन ग्रिड अगले ढाई से तीन महीनों में चालू हो जाएंगे, जिससे डीवीसी पर निर्भरता काफी हद तक कम हो जाएगी। इसके साथ ही बनासो उपकेंद्र को अतिरिक्त 10 मेगावाट बिजली दिलाने के लिए डीवीसी कोलकाता मुख्यालय से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि झारखंड में बिजली की समस्या के स्थायी समाधान के लिए बड़े राज्यों की तरह अंडरग्राउंड वायरिंग और आत्मनिर्भर बिजली उत्पादन आवश्यक है। उन्होंने जिले में करीब 130 मेगावाट की मांग के मुकाबले हो रही कम आपूर्ति पर डीवीसी को सख्त निर्देश दिए और चेतावनी दी कि सुधार न होने पर अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आपकी कोई भी समस्या हो तो सीधे हमसे संपर्क करें हम वचन देते हैं कि आपके हर जायज समस्या के समाधान हेतु हम तत्पर रहेंगे। बैठक के अंत में सभी विभागीय अधिकारियों ने जल्द से जल्द स्थिति सुधारने का वादा किया। उम्मीद है कि सांसद मनीष जायसवाल के इस तल्ख तेवर में बिजली विभाग और डीवीसी अधिकारियों के कड़े फटकार के बाद बिजली कटौती की समस्या में सुधार जल्द दिखेगा। बैठक में बिजली विभाग के जीएम दिनेश कुमार सिंह, बिजली विभाग हजारीबाग के ईएसई ए. के. उपाध्याय, रामगढ़ के ईएसई साकला हेंब्रम, हजारीबाग टीसी के डीजीएम प्रवीण राम, जेयूएसएनएल ट्रांसमिशन सर्कल के सीनियर मैनेजर सुनील कुमार, ट्रांसमिशन डिवीजन सीनियर मैनेजर रूपा कुमारी, हजारीबाग रूरल एईई अमित कुमार शर्मा, बरही ईईई के. एम. हेस्सा, सी एंड आर के ईई शेखर सुमन, डीवीसी के डिप्टी मैनेजर संजीव कुमार, डीवीसी के इलेक्ट्रिक सिविल मैनेजर शंभू कुमार वर्णवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित हुए और सांसद मनीष जायसवाल को आश्वत कराया कि जल्द ही बिजली में सुधार दिखेगा। उक्त बैठक में सांसद मनीष जायसवाल के साथ विशेषरूप से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह-प्रतिनिधि विनोद झुनझुनवाला, भाजपा नेता सह कंडसार पंचायत के मुखिया रामकुमार मेहता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो. संजय सिंह, भाजपा नेता नरेंद्र गुप्ता, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, विशेषांक वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।
    1
    कहा आपके घर की बिजली कटेगी बिजली तब समझ आयेगा जनता का दर्द
आपकी समस्या हमें बताएं, कराएंगे समाधान, लेकिन जनता को दें राहत अन्यथा नहीं किया जाएगा बर्दाश्त : मनीष जायसवाल
हजारीबाग | हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में भीषण गर्मी और लू के बीच चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में सांसद मनीष जायसवाल ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। हजारीबाग परिसदन में आयोजित एक आपात बैठक के दौरान उन्होंने डीवीसी, बिजली विभाग और ट्रांसमिशन यूनिट के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाते हुए स्पष्ट किया कि जनता की परेशानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सांसद मनीष जायसवाल ने डीवीसी द्वारा बिजली की कटौती कर उसे खुले बाजार में बेचने और लोड शेडिंग जैसे गंभीर मुद्दों पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंन अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि आपके अपने घरों की बिजली कुछ घंटों के लिए कट जाए तो आपको आम जनता के दर्द का एहसास होगा। सांसद मनीष जायसवाल ने विभाग को चेतावनी देते हुए तत्काल सुधार का अल्टीमेटम दिया और स्पष्ट किया कि जनता को अब कहानियों की नहीं बल्कि सुचारू बिजली आपूर्ति की जरूरत है।  
बैठक में बिजली विभाग की भविष्य की योजनाओं और निर्माणाधीन परियोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने सांसद मनीष जायसवाल को आश्वस्त किया कि विष्णुगढ़ और बड़कागांव में निर्माणाधीन ग्रिड अगले ढाई से तीन महीनों में चालू हो जाएंगे, जिससे डीवीसी पर निर्भरता काफी हद तक कम हो जाएगी। इसके साथ ही बनासो उपकेंद्र को अतिरिक्त 10 मेगावाट बिजली दिलाने के लिए डीवीसी कोलकाता मुख्यालय से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि झारखंड में बिजली की समस्या के स्थायी समाधान के लिए बड़े राज्यों की तरह अंडरग्राउंड वायरिंग और आत्मनिर्भर बिजली उत्पादन आवश्यक है। उन्होंने जिले में करीब 130 मेगावाट की मांग के मुकाबले हो रही कम आपूर्ति पर डीवीसी को सख्त निर्देश दिए और चेतावनी दी कि सुधार न होने पर अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आपकी कोई भी समस्या हो तो सीधे हमसे संपर्क करें हम वचन देते हैं कि आपके हर जायज समस्या के समाधान हेतु हम तत्पर रहेंगे।
बैठक के अंत में सभी विभागीय अधिकारियों ने जल्द से जल्द स्थिति सुधारने का वादा किया। उम्मीद है कि सांसद मनीष जायसवाल के इस तल्ख तेवर में बिजली विभाग और डीवीसी अधिकारियों के कड़े फटकार के बाद बिजली कटौती की समस्या में सुधार जल्द दिखेगा।
बैठक में बिजली विभाग के जीएम दिनेश कुमार सिंह, बिजली विभाग हजारीबाग के ईएसई ए. के. उपाध्याय, रामगढ़ के ईएसई साकला हेंब्रम, हजारीबाग टीसी के डीजीएम प्रवीण राम, जेयूएसएनएल ट्रांसमिशन सर्कल के सीनियर मैनेजर सुनील कुमार, ट्रांसमिशन डिवीजन सीनियर मैनेजर रूपा कुमारी, हजारीबाग रूरल एईई अमित कुमार शर्मा, बरही ईईई के. एम. हेस्सा, सी एंड आर के ईई शेखर सुमन, डीवीसी के डिप्टी मैनेजर संजीव कुमार, डीवीसी के इलेक्ट्रिक सिविल मैनेजर शंभू कुमार वर्णवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित हुए और सांसद मनीष जायसवाल को आश्वत कराया कि जल्द ही बिजली में सुधार दिखेगा।
उक्त बैठक में सांसद मनीष जायसवाल के साथ विशेषरूप से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह-प्रतिनिधि विनोद झुनझुनवाला, भाजपा नेता सह कंडसार पंचायत के मुखिया रामकुमार मेहता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो. संजय सिंह, भाजपा नेता नरेंद्र गुप्ता, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, विशेषांक वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    13 hrs ago
  • आज बरकट्ठा क्षेत्र में एक अनोखा और थोड़ा डरावना नज़ारा देखने को मिला। रात के सन्नाटे में हाथियों का एक बड़ा झुंड जंगल से निकलकर आगे बढ़ता हुआ दिखाई दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे सभी हाथी एक साथ शांत तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। यह नज़ारा जितना आकर्षक है, उतना ही सावधानी बरतने का भी संकेत देता है। स्थानीय लोगों से अपील है कि ऐसे समय में घर से बाहर निकलने से बचें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
    1
    आज बरकट्ठा क्षेत्र में एक अनोखा और थोड़ा डरावना नज़ारा देखने को मिला। रात के सन्नाटे में हाथियों का एक बड़ा झुंड जंगल से निकलकर आगे बढ़ता हुआ दिखाई दिया। 
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे सभी हाथी एक साथ शांत तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। यह नज़ारा जितना आकर्षक है, उतना ही सावधानी बरतने का भी संकेत देता है। स्थानीय लोगों से अपील है कि ऐसे समय में घर से बाहर निकलने से बचें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
    user_खबर आप तक
    खबर आप तक
    Local News Reporter Hazaribag, Hazaribagh•
    19 hrs ago
  • हजारीबाग SP के निर्देश पर एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम यानी SIT बनाई गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ये अपराधी चन्दौल हथिया पत्थर जंगल में छिपे हैं और एक और बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए पूरे जंगल की घेराबंदी की। अपराधियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के आगे उनकी एक न चली। पकड़े गए गुर्गों की पहचान मो. एजाज, मो. आफताब, मो. सलामत अंसारी और तुसार सिन्हा के रूप में हुई है। ये चारों बड़कागांव के ही रहने वाले हैं और काफी समय से राहुल दुबे के इशारे पर काम कर रहे थे।"
    1
    हजारीबाग SP के निर्देश पर एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम यानी SIT बनाई गई। 
पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ये अपराधी चन्दौल हथिया पत्थर जंगल में छिपे हैं और एक और बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए पूरे जंगल की घेराबंदी की। अपराधियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के आगे उनकी एक न चली।
पकड़े गए गुर्गों की पहचान मो. एजाज, मो. आफताब, मो. सलामत अंसारी और तुसार सिन्हा के रूप में हुई है। ये चारों बड़कागांव के ही रहने वाले हैं और काफी समय से राहुल दुबे के इशारे पर काम कर रहे थे।"
    user_News Prahari
    News Prahari
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.