डिंडौरी ब्यूरो नीरज रजक* **महर्षि अरविंद जिला स्तरीय व्याख्यानमाला सम्पन्न* *मानव जाति का विकास केवल शारीरिक या मानसिक नहीं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना का क्रमिक विकास है : पुलिस अधीक्षक आशीष खरे** * डिंडोरी, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला डिंडोरी के तत्वावधान में महर्षि अरविंद की जयंती के अवसर पर उनके स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारी योगदान एवं विचारों को जनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय व्याख्यानमाला का आयोजन मेकलसुता कॉलेज सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक आशीष खरे (आईपीएस), मुख्य वक्ता मेकलसुता कॉलेज के प्राचार्य बिहारी लाल द्विवेदी, कार्यक्रम अध्यक्ष बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष माधुरी बिलैया तथा पूज्य स्वामी रूपनारायण पुरी, रामबाई सेवा आश्रम डेमघाट उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि अरविंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। अतिथियों का स्वागत तुलसी के पौधे भेंट कर किया गया। जिला समन्वयक धर्मेंद्र चौहान ने महर्षि अरविंद जयंती के उद्देश्य तथा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने महर्षि अरविंद के जीवन और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने इंडियन सिविल सर्विस की परीक्षा उत्तीर्ण करने से लेकर प्राध्यापक, शिक्षाविद, क्रांतिकारी नेता, योगी और दार्शनिक के रूप में राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि मानव जाति का विकास केवल शारीरिक या मानसिक नहीं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना का क्रमिक विकास है। पुलिस अधीक्षक ने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं माधुरी बिलैया ने कहा कि महर्षि अरविंद जैसे महान व्यक्तित्वों के संघर्ष और योगदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र एवं सुखद जीवन जी रहे हैं। उन्होंने सभी उपस्थित प्रतिभागियों को नशामुक्ति का संकल्प भी दिलाया। मुख्य वक्ता बिहारी लाल द्विवेदी ने महर्षि अरविंद को आध्यात्मिक गुरु, दार्शनिक चिंतक और क्रांति के नीति विशेषज्ञ के रूप में याद किया। उन्होंने कहा कि महर्षि अरविंद का शिक्षा दर्शन आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने भारतीय शिक्षा चिंतन में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए मानव के आध्यात्मिक विकास पर जोर दिया। वर्तमान समय में अपनी प्राचीन सभ्यता, संस्कृति और परंपराओं को समझने तथा उनका अनुसरण करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के अंत में अंकुर अभियान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ सहित विभिन्न सामाजिक अभियानों में सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन विकासखंड समन्वयक डॉ. निलेश्वरी वैश्य ने किया तथा आभार विकासखंड समन्वयक भानु प्रताप मरावी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी विकासखंड समन्वयक, परामर्शदाता, बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं, प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया।

- नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर फावड़े की चोट, पार्षद बोले- जब अमला नहीं जागा तो खुद संभाला मोर्चा पाली। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 2 में सफाई व्यवस्था को लेकर अब सियासत गरमाने लगी है। इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। वीडियो में वार्ड के पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश पटेल युवाओं और वार्डवासियों के साथ हाथों में फावड़ा लेकर खुद सफाई करते नजर आ रहे हैं। शिकायतों के बाद भी नहीं हुई सफाई बताया जा रहा है कि वार्ड क्रमांक 2 में कई दिनों से नियमित साफ-सफाई नहीं हुई थी। गंदगी और कचरे से परेशान वार्डवासियों ने नगर पालिका के जिम्मेदारों को कई बार इसकी जानकारी दी। इसके बावजूद जब सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो लोगों का धैर्य जवाब दे गया। इसके बाद वार्डवासियों ने खुद सफाई का जिम्मा उठाया। उनके साथ नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश पटेल भी फावड़ा लेकर मैदान में उतर गए। वीडियो में कई युवा भी उनके साथ सफाई करते दिखाई दे रहे हैं। यह दृश्य अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। उपाध्यक्ष ने नगर पालिका पर साधा निशाना नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश पटेल ने कहा कि वार्ड में सफाई को लेकर कई बार नगर पालिका से आग्रह किया गया, लेकिन जिम्मेदारों ने इस ओर गंभीरता नहीं दिखाई। जब शिकायतों के बाद भी सफाई नहीं हुई तो वार्डवासियों के साथ खुद सफाई करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को सफाई के लिए फावड़ा उठाना पड़े, यह नगर पालिका की व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की जिम्मेदारी है। कांग्रेस ने भी खोला मोर्चा मामले में पाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि मिश्रा ने भी नगर पालिका पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वार्ड क्रमांक 2 नगर पालिका क्षेत्र का हिस्सा है और वहां सफाई की जिम्मेदारी नगर पालिका की है। इसके लिए किसी राजनीतिक खींचतान की जरूरत नहीं होनी चाहिए। रवि मिश्रा ने कहा कि यदि नगर पालिका अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाती है तो कांग्रेस कार्यकर्ता खुद वार्ड में जाकर सफाई करेंगे और इसकी जिम्मेदारी उठाएंगे। वायरल वीडियो ने अब सफाई व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है। सवाल यह है कि जब सफाई की जिम्मेदारी नगर पालिका की है, तो आखिर जनप्रतिनिधियों और वार्डवासियों को खुद फावड़ा क्यों उठाना पड़ा?4
- जिले करकेली ब्लॉक के बड़ागाव विद्यालय की बढ़ी सस्मया"बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा से जुड़े इन सवालों पर प्रशासन की कार्रवाई अब सबसे बड़ा इंतजार है। मध्यप्रदेश उमरिया जिले में इन दिनों सरकार के सिस्ट्म का पोल खोलता नजर आ रहा है बता दे कि जिले के करकेली ब्लॉक के ग्राम पंचायत बड़ागांव में बदहाल सड़क स्कूल की टपकती छत और शिक्षकों की कथित लापरवाही के खिलाफ छात्र छात्राओं व ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। छात्र छात्राओं अभिभावकों सहित ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय में जोरदार रैली निकाली। हाथों में तख्तियां और जुबां पर नारे लेकर छात्र छात्राओं का हुजूम कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा ग्रामीणों का कहना है कि बारिश में स्कूल तक पहुंचने वाला रास्ता कीचड़ के दलदल में बदल जाता है। बच्चों को इसी जोखिम भरे रास्ते से होकर स्कूल पहुंचने की मजबूरी बनी हुई है। वहीं स्कूल की छत से पानी टपकने के कारण कक्षाओं में पढ़ाई भी प्रभावित होने की बात सामने आई है। शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर भी छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने गंभीर सवाल उठाए। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से समस्याएं बताने के बावजूद जिम्मेदारों ने अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई। आक्रोशित छात्रों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण स्कूल भवन की मरम्मत और शिक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग की। छात्र छात्राओं सहित ग्रामीणों ने दो टूक कहा अब आश्वासन नहीं समस्याओं का धरातल पर समाधान चाहिए। बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा से जुड़े इन सवालों पर प्रशासन की कार्रवाई अब सबसे बड़ा इंतजार है।2
- कबाड़ की झूठी शिकायत कर खाकी को बदनाम करने की साजिश कपड़ा व्यापारी गुलाम लेमन का षड्यंत्र जल्द होगा उजागर1
- **उमरिया जिले में किसानों महाआंदोलन की तैयारी** **9 सितंबर से घेरा डालो डेरा डालो महाआंदोलन** भारतीय किसान संघ उमरिया द्वारा 21 जुलाई 2026 को जिला प्रशासन को विभिन्न समस्याओं को लेकर खासकर पाली क्षेत्र में खुलने वाली नई 9 प्राइवेट कॉलरी खदान खनिज खदानों की अनुमित्ताओं को लेकर जिला प्रशासन को कोयले की पोटली के साथ ज्ञापन प्रस्तुत किया गया था जिसमें 30 दोनों का समय किया गया था लेकिन 30 दिन पूर्व होने के उपरांत भी किसानों की समस्याओं की तरफ कोई पहल नहीं किया गया । **खनिज क्षेत्र बैठक की सूचना नहीं** विगत 25 अगस्त 2026 को कमिश्नर एवं कलेक्टर उमरिया में कई खदानों के साथ बैठक की किंतु दुर्भाग्यवश किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया और ना ही किसानों को सम्मिलित किया गया **9 सितंबर से घेरा डालो डेरा डालो महाआंदोलन** किसानों के द्वारा प्रशासन को 30 दोनों का समय दिया गया था जो की समाप्त हो चुका है और उसके उपरांत किसान संगठन ने 9 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है, जिस क्रम में 9 सितंबर को घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन के तहत शहडोल घुनघुटी नेशनल हाईवे राजमार्ग को पूर्णता बंद किया जाएगा, आंदोलन अनिश्चितकालीन बढ़ाने पर उमरिया जिले की सातों तहसील राजमार्गों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा एवं उमरिया जिले के आने जाने वाले समस्त रास्ते रेल मार्ग में प्रदर्शन किया जाएगा, इसकी पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी ।3
- 💥 *बड़ी खबर* 💥 *अवैध रेत परिवहन में सलग्न डग्गी द्वारा दो गौवंश को रौँदकर सड़क के किनारे फंसा प्रशाशनिक संरक्षण में चल रहा रेत का अवैध काला कारोबार* 📢📢📢📢📢📢📢📢 *जिला मुख्यालय शहडोल से लगभग दस किमी. दूर शहडोल रीवा मार्ग पर ग्राम निपनिया में वन रक्षक नाका के पास 26/08/2026के भोर में सूत्रों ने बताया कि नरवार कुवंरसेजा से रेत का अवैध कारोबार करने वाली डग्गी लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क के किनारे बैठे गौवंश को जोरदार टक्कर मारकर खुद सड़क के किनारे फ़स गई l* *रेत का अवैध परिवहन करने वाले लोंगो के द्वारा तुरंत डग्गी को निकाल कर चलता बने गौवंश सड़क के किनारे अभी भी पड़े हैं* *सूत्रों ने यह बताया कि वन विभाग और खनिज विभाग के संरक्षण में ये रेत का कारोबार चल रहा है यदि ग्रामीण कोई इस अवैध रेत के परिवहन के बारे में बोलते हैं तो उन्हें तरह तरह की धमकियाँ दी जाती हैं* एक तरफ जिला प्रशासन भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का दम भरता है दूसरी ओर जिला मुख्यालय के नाक के नीचे खनिज सम्पदा का इस तरह प्रशासनिक संरक्षण में दोहन होना प्रशासन के मुहं में करारा तमाचा है जिससे लाखों रूपये प्रतिदिन के राजस्व की हानि हो रही है l 💥💥💥💥💥💥💥 💥 *बड़ी खबर* 💥 *अवैध रेत परिवहन में सलग्न डग्गी द्वारा दो गौवंश को रौँदकर सड़क के किनारे फंसा प्रशाशनिक संरक्षण में चल रहा रेत का अवैध काला कारोबार* 📢📢📢📢📢📢📢📢 *जिला मुख्यालय शहडोल से लगभग दस किमी. दूर शहडोल रीवा मार्ग पर ग्राम निपनिया में वन रक्षक नाका के पास 26/08/2026के भोर में सूत्रों ने बताया कि नरवार कुवंरसेजा से रेत का अवैध कारोबार करने वाली डग्गी लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क के किनारे बैठे गौवंश को जोरदार टक्कर मारकर खुद सड़क के किनारे फ़स गई l* *रेत का अवैध परिवहन करने वाले लोंगो के द्वारा तुरंत डग्गी को निकाल कर चलता बने गौवंश सड़क के किनारे अभी भी पड़े हैं* *सूत्रों ने यह बताया कि वन विभाग और खनिज विभाग के संरक्षण में ये रेत का कारोबार चल रहा है यदि ग्रामीण कोई इस अवैध रेत के परिवहन के बारे में बोलते हैं तो उन्हें तरह तरह की धमकियाँ दी जाती हैं* एक तरफ जिला प्रशासन भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का दम भरता है दूसरी ओर जिला मुख्यालय के नाक के नीचे खनिज सम्पदा का इस तरह प्रशासनिक संरक्षण में दोहन होना प्रशासन के मुहं में करारा तमाचा है जिससे लाखों रूपये प्रतिदिन के राजस्व की हानि हो रही है l 💥💥💥💥💥💥💥1
- अनूपपुर: रामनगर में चोरी का पर्दाफाश, आमाडांड के दो युवक गिरफ्तार, बाइक सहित चोरी का सामान जप्त अनूपपुर / रामनगर। पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत मुराब (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में थाना रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घर की बाड़ी में हुई चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया पूरा माल बरामद कर लिया है। मामला इस प्रकार है - फरियादी श्याम कुमार चौहान, निवासी ग्राम आमाडांड ने थाना रामनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 13 अगस्त 2026 की दरमियानी रात अज्ञात चोरों द्वारा उसके घर के पीछे बाड़ी में लगा सबमर्सिबल पम्प, स्टार्टर, बिजली का तार एवं पाइप चोरी कर लिया गया है। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 25,000 रुपये आंकी गई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 246/26 धारा 302(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। गिरफ्तार आरोपी - चरण प्रसाद केवट पिता रामनाथ केवट, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम आमाडांड ललित केवट पिता लोकनाथ केवट, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम आमाडांड आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया सबमर्सिबल पम्प, स्टार्टर, बिजली का तार, पाइप एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक MP 65 MA 9026 को बरामद कर जप्त किया है। उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी श्री सुमित कौशिक के नेतृत्व में गठित टीम के स.उ.नि. विनोद नाहर एवं आरक्षक मुमताज द्वारा की गई।2
- मध्यप्रदेश सरकार का बेनामी विकास न कार्यालय पर बोर्ड न ही जन उपयोगी मध्यप्रदेश जिला मण्डला बम्हनी बंजर नगर यहां पर करोड़ों रुपए का बेनामी विकास देखने मिला है जिससे नगर सरकार और प्रदेश सरकार भी बेख़बर है वार्ड के युवाओं द्वारा बताया गया कि यह अस्पताल बना है 1 साल पहले पर यहां कोई बैठता न ही ये शुरू हुआ है यहां पर अनैतिक गतिविधियां संचालित होती हैं तांस पत्ते, शराब पीना यह विकास है या जनता के पैसों का विनास 1 सवाल इस निर्माण से जनता को क्या लाभ है 2 इस निर्माण से कौन लाभ कमा गया 3 इस विकास की मांग किसने किया था2
- त्योहारों के चलते फूड विभाग ने दूध पनीर के लिए सिंपल फूड विभाग का शिकंजा तेज नगर में बड़ी कार्यवाही अमानत दूध पनीर और मिठाइयों को किया नष्ट1