कुकराचुंदा के न्यू छत्तीसगढ़ स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया नव संवत्सर तिल्दा-नेवरा: न्यू छत्तीसगढ़ स्कूल कुकराचुंदा में हिंदू नव वर्ष (नव संवत्सर) का पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में थाना हथबंद के टी.आई. श्री गोकुल पटेल एवं पैरा लीगल वालेंटियर श्री अजय वर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को महिलाओं के अधिकार, बाल विवाह निषेध एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने समाज में जागरूकता लाने और कानून का पालन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान शाला परिवार, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने मिलकर 251 दीप प्रज्वलित कर हिंदू नव वर्ष का स्वागत किया। पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। नव संवत्सर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह दिन भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान रखता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की, माता दुर्गा ने शक्ति की स्थापना की और भगवान श्री रामचंद्र जी का राज्याभिषेक हुआ था। यह पर्व नई ऊर्जा, नए सृजन और सकारात्मक शुरुआत का प्रतीक है। कार्यक्रम में बच्चों ने संस्कृत श्लोक, प्रार्थना एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। छोटे-छोटे बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर अतिथि भी काफी प्रभावित हुए। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का तिलक लगाकर सम्मान किया गया। शाला के संचालक श्री प्रमोद शुक्ला ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान राजेश साहू, समारु साहू, महरु साहू सहित कई गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कुकराचुंदा के न्यू छत्तीसगढ़ स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया नव संवत्सर तिल्दा-नेवरा: न्यू छत्तीसगढ़ स्कूल कुकराचुंदा में हिंदू नव वर्ष (नव संवत्सर) का पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में थाना हथबंद के टी.आई. श्री गोकुल पटेल एवं पैरा लीगल वालेंटियर श्री अजय वर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को महिलाओं के अधिकार, बाल विवाह निषेध एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने समाज में जागरूकता लाने और कानून का पालन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान शाला परिवार, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने मिलकर 251 दीप प्रज्वलित कर हिंदू नव वर्ष का स्वागत किया। पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। नव संवत्सर के महत्व पर प्रकाश डालते
हुए बताया गया कि यह दिन भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान रखता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की, माता दुर्गा ने शक्ति की स्थापना की और भगवान श्री रामचंद्र जी का राज्याभिषेक हुआ था। यह पर्व नई ऊर्जा, नए सृजन और सकारात्मक शुरुआत का प्रतीक है। कार्यक्रम में बच्चों ने संस्कृत श्लोक, प्रार्थना एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। छोटे-छोटे बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर अतिथि भी काफी प्रभावित हुए। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का तिलक लगाकर सम्मान किया गया। शाला के संचालक श्री प्रमोद शुक्ला ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान राजेश साहू, समारु साहू, महरु साहू सहित कई गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
- थाना पलारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम छेरकापुर में तलवार लहराकर अश्लील गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सूचना मिलने के 06 घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में लेने में सफलता प्राप्त की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03.04.2026 को रात्रि लगभग 07:30 बजे आरोपी शौरभ उर्फ शित्तू माथुर हाथ में तलवार लेकर गली में अश्लील गाली-गलौज करते हुए घूम रहा था। इस दौरान प्रार्थिया के पति द्वारा समझाने पर आरोपी ने तलवार लहराते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पलारी में अपराध क्रमांक 148/2026 के तहत धारा 296, 251(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। 👮♀️ पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना पलारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। 🔪 आरोपी के कब्जे से एक जंग लगा लोहे का तलवार जप्त किया गया है। आज दिनांक 04.04.2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। 👤 आरोपी का विवरण: नाम – शौरभ उर्फ शित्तू माथुर उम्र – 29 वर्ष निवासी – ग्राम छेरकापुर, थाना पलारी2
- *_"Glorious 4th Week"_* *"Dhurandhar The Revenge (Part 2)"* *12.00 PM, 04.15 PM, 08.45 PM* *_Daimond=150/- & Gold=100/-_* *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt31
- Post by Rameshwar sahu1
- छेरकापुर। क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले युवक को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी घटना के समय पूरी तरह शराब के नशे में था और हाथ में तलवार व सब्बल लेकर गली-गली घूमते हुए लोगों को डराता-धमकाता रहा। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी ने गांव के एक युवक के साथ मारपीट की और महिलाओं के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद गांव में भय का माहौल बन गया था और खासकर महिलाएं व बच्चे सहमे हुए थे। घटना से आक्रोशित ग्रामीण **शुक्रवार रात पलारी थाना पहुंचे थे**। सरपंच पंकज साहू के नेतृत्व में सुकबती साहू, सोहद्रा साहू, आशा साहू, रेणुका यादव, दुकलहीन साहू, कोमल साहू, दीपक, देवानंद, ओमप्रकाश फेकर, मंतराम साहू सहित करीब 25-30 लोगों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह नशे की हालत में वारदात को अंजाम दे रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।2
- Post by CG RIGHT TIMES NEWS1
- चेन्नई, 4 अप्रैल 2026। आईपीएल 2026 के 7वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को उनके होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) पर 5 विकेट से हरा दिया। PBKS ने 210 रनों का टारगेट 18.4 ओवर में हासिल कर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की, जबकि CSK लगातार दूसरा मैच हारकर टूर्नामेंट में 0 अंक पर अटकी रही। PBKS की कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए। अयुष मhatre ने 43 गेंदों पर 73 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि शिवम दुबे 45* और सरफराज खान 32 रन पर नाबाद रहे। PBKS की ओर से विजयकुमार व्यशाख ने 2 विकेट लिए। जवाब में PBKS ने आक्रामक शुरुआत की। ओपनर प्रियांश आर्य ने मात्र 11 गेंदों पर 39 रन ठोक दिए (3 चौके और 4 छक्के), जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 43 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों पर 50 रनों की कप्तानी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। मार्कस स्टोइनिस और शशांक सिंह ने अंत में फिनिशिंग टच दिया। PBKS ने 8 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। मैच के मुख्य आकर्षण: प्रियांश आर्य की 11 गेंदों की विस्फोटक पारी ने पावरप्ले में ही मैच का रुख पलट दिया। श्रेयस अय्यर की 26-29 गेंदों वाली फिफ्टी ने PBKS को स्थिरता दी। CSK के गेंदबाजों को चेपॉक की पिच पर भी PBKS के बल्लेबाजों ने आसानी से रन बनाए।प्लेयर ऑफ द मैच: प्रियांश आर्य को उनकी धमाकेदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। PBKS अब 2 मैचों में 2 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है, जबकि CSK को अपनी पहली जीत का इंतजार है। अगला मैच CSK के लिए काफी अहम होगा। संक्षिप्त स्कोर: CSK: 209/5 (20 ओवर) – अयुष मhatre 73, शिवम दुबे 45* PBKS: 210/5 (18.4 ओवर) – श्रेयस अय्यर 50, प्रियांश आर्य 39 नतीजा: PBKS ने 5 विकेट से जीत हासिल की। IPL 2026 में रोमांच जारी है। PBKS की इस जीत ने साबित कर दिया कि चेपॉक अब कोई किला नहीं रहा! 🏏🔥 मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।1
- द बिरनपुर फाइल्स एक छत्तीसगढ़ी फिल्म है, जो 2023 में बेमेतरा जिले के बिरनपुर में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर आधारित है। इस हिंसा में विधायक ईश्वर साहू के बेटे भुनेश्वर साहू की मौत हो गई थी। फिल्म का उद्देश्य इस घटना के पीछे की सच्चाई को उजागर करना और समाज में संदेश देना है कि सत्य की जीत होती है । फिल्म के निर्माता हेमलाल चतुर्वेदी ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म को बनाने के लिए विधायक ईश्वर साहू और उनके परिवार से अनुमति ली थी। फिल्म में मुख्य भूमिका बालोद जिले के प्रतिभाशाली अभिनेता पवन गांधी ने निभाई है, जो विधायक ईश्वर साहू का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले ही विवाद हो गया था, और फिल्म के कलाकारों और निर्देशक को धमकियां मिली थीं। लेकिन फिल्म 3 अप्रैल 2026 को रिलीज हो गई है, और इसे 16 वर्ष से अधिक आयु के दर्शकों के लिए ही प्रदर्शित किया जा रहा है ।1
- *_"Glorious 4th Week"_* *"Dhurandhar The Revenge (Part 2)"* *12.00 PM, 04.15 PM, 08.45 PM* *_Daimond=150/- & Gold=100/-_* *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt31