logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्लॉक स्तरीय 2 दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शहर में हुआ शुभारंभ हिंडौन शहर में राज्य सरकार के 'एक जिला एक खेल' और 'पंच गौरव' कार्यक्रम के तहत शिक्षा विभाग ब्लॉक की दो दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हो गई।प्रतियोगिता का उद्घाटन शहर के उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर परिसर में किया गया, जहां खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की उत्साहपूर्ण मौजूदगी देखने को मिली।इस प्रतियोगिता में कुल 205 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें छात्रा वर्ग की 4 टीमें और छात्र वर्ग की 12 टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, जिला महामंत्री दिलीप गुप्ता, विद्या भारती के जिला प्रचारक बजरंग गोयल और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दयाल सिंह सोलंकी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।ब्लॉक खेल प्रभारी हरीश पाठक और मीडिया प्रभारी नरेंद्र बाबा ने दोपहर 3:00 बजे बताया कि कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद दो अलग-अलग खेल मैदानों पर मैचों की शुरुआत कर दी गई। प्रतियोगिता के संचालन और व्यवस्थाओं के लिए 19 शारीरिक शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

15 hrs ago
user_RK LIVE KARAULI
RK LIVE KARAULI
Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
15 hrs ago

ब्लॉक स्तरीय 2 दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शहर में हुआ शुभारंभ हिंडौन शहर में राज्य सरकार के 'एक जिला एक खेल' और 'पंच गौरव' कार्यक्रम के तहत शिक्षा विभाग ब्लॉक की दो दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हो गई।प्रतियोगिता का उद्घाटन शहर के उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर परिसर में किया गया, जहां खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की उत्साहपूर्ण मौजूदगी देखने को मिली।इस प्रतियोगिता में कुल 205 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें छात्रा वर्ग की 4 टीमें और छात्र वर्ग की 12 टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, जिला महामंत्री दिलीप गुप्ता, विद्या भारती के जिला प्रचारक बजरंग गोयल और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दयाल सिंह सोलंकी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।ब्लॉक खेल प्रभारी हरीश पाठक और मीडिया प्रभारी नरेंद्र बाबा ने दोपहर 3:00 बजे बताया कि कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद दो अलग-अलग खेल मैदानों पर मैचों की शुरुआत कर दी गई। प्रतियोगिता के संचालन और व्यवस्थाओं के लिए 19 शारीरिक शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • हिंडौन सिटी। समीप के फुलवाड़ा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार रात्रि को दो बाईकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दोनों युवकों को 108 एम्बुलेंस कर्मियों ने हिंडौन के जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार करीरी गांव निवासी अयूब खान बाइक से टोडूपुरा जा रहा था। तभी रास्ते में फुलवाड़ा गांव के पेट्रोल पंप के पास उसकी बाइक सामने से तेज गति से आ रहे टोडाभीम निवासी राजेंद्र मीणा की बाइक से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे 108 एंबुलेंस कर्मियों ने घायल दोनों युवकों को हिंडौन के जिला अस्पताल पहुंचाया।
    1
    हिंडौन सिटी। समीप के फुलवाड़ा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार रात्रि को दो बाईकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दोनों युवकों को 108 एम्बुलेंस कर्मियों ने हिंडौन के जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार करीरी गांव निवासी अयूब खान बाइक से टोडूपुरा जा रहा था। तभी रास्ते में फुलवाड़ा गांव के पेट्रोल पंप के पास उसकी बाइक सामने से तेज गति से आ रहे टोडाभीम निवासी राजेंद्र मीणा की बाइक से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे 108 एंबुलेंस कर्मियों ने घायल दोनों युवकों को हिंडौन के जिला अस्पताल पहुंचाया।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    5
    Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    user_SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    Carpenter हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • हिण्डोन फुलवाड़ा पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों में हुई आमने-सामने की भिड़ंत एक वाइक सवार टोडाभीम करीरी गांव का है अयूब ख़ान टोड़ूपुरा जा रहा था एक टोडाभीम का राजेंद्र मीना है जिसके आई गंभीर चोट एंबुलेंस ने पहुंचाया हिण्डोन अस्पताल
    2
    हिण्डोन फुलवाड़ा पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों में हुई आमने-सामने की भिड़ंत 
एक वाइक सवार टोडाभीम करीरी गांव का है अयूब ख़ान टोड़ूपुरा जा रहा था एक
टोडाभीम का राजेंद्र मीना है जिसके आई गंभीर चोट एंबुलेंस ने पहुंचाया हिण्डोन अस्पताल
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    12 hrs ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    14 hrs ago
  • राजस्थान दिवस समारोह के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में 14 मार्च से 19 मार्च तक “स्वच्छता सप्ताह” का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) निदेशालय, जयपुर द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए हैं। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि “स्वच्छता सप्ताह” के तहत सप्ताह भर विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन तथा स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाई जाएगी। कार्यक्रमों में ग्राम पंचायतों, सरकारी संस्थानों, स्कूलों तथा आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होने बताया कि 14 मार्च को जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर ग्राम पंचायतों में ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों की बैठक के साथ स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ किया जाएगा। 15 मार्च को प्लास्टिक कचरा प्रबंधन की थीम पर सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा 3 आर सिद्धांत (Reduce, Reuse, Recycle) को अपनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, प्लास्टिक कचरे से वेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं ग्रामवासियों को प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई जाएगी। 16 मार्च को “क्लीन टॉयलेट डे” के रूप में मनाते हुए सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों की सफाई और उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित की जाएगी। वहीं ट्वीन पिट शौचालय की उपयोगिता की जानकारी प्रदान की जाएगी। 17 मार्च को ठोस कचरा प्रबंधन की थीम पर सड़क, सार्वजनिक परिसर, धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों पर सफाई अभियान चलाकर ठोस कचरा प्रबंधन पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके बाद 18 मार्च को नालियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई, सोख्ता गड्ढों तथा लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट से संबंधित गतिविधियां आयोजित होंगी और जलस्रोतों की सफाई के लिए श्रमदान किया जाएगा। 19 मार्च को स्कूलों में विद्यार्थियों को एफएसएम (फीकल स्लज मैनेजमेंट) की जानकारी दी जाएगी तथा स्वयं सहायता समूहों, राजीविका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। -
    1
    राजस्थान दिवस समारोह के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में 14 मार्च से 19 मार्च तक “स्वच्छता सप्ताह” का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) निदेशालय, जयपुर द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए हैं।  अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि “स्वच्छता सप्ताह” के तहत सप्ताह भर विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन तथा स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाई जाएगी। कार्यक्रमों में ग्राम पंचायतों, सरकारी संस्थानों, स्कूलों तथा आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होने बताया कि 14 मार्च को जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर ग्राम पंचायतों में ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों की बैठक के साथ स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ किया जाएगा। 15 मार्च को प्लास्टिक कचरा प्रबंधन की थीम पर सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा 3 आर सिद्धांत (Reduce, Reuse, Recycle) को अपनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, प्लास्टिक कचरे से वेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं ग्रामवासियों को प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई जाएगी। 16 मार्च को “क्लीन टॉयलेट डे” के रूप में मनाते हुए सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों की सफाई और उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित की जाएगी। वहीं ट्वीन पिट शौचालय की उपयोगिता की जानकारी प्रदान की जाएगी। 17 मार्च को ठोस कचरा प्रबंधन की थीम पर सड़क, सार्वजनिक परिसर, धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों पर सफाई अभियान चलाकर ठोस कचरा प्रबंधन पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके बाद 18 मार्च को नालियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई, सोख्ता गड्ढों तथा लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट से संबंधित गतिविधियां आयोजित होंगी और जलस्रोतों की सफाई के लिए श्रमदान किया जाएगा। 19 मार्च को स्कूलों में विद्यार्थियों को एफएसएम (फीकल स्लज मैनेजमेंट) की जानकारी दी जाएगी तथा स्वयं सहायता समूहों, राजीविका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 
-
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • जयपुर में आम आदमी पार्टी की मीटिंग होगी 11:00 बजे कल सुबह
    1
    जयपुर में आम आदमी पार्टी की मीटिंग होगी 11:00 बजे कल सुबह
    user_Bharat SING Meena
    Bharat SING Meena
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • करौली जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और अवैध भंडाराण रोकने के लिए जांच दल गठित किया गया है।घरेलू गैस सिलेंडर आपूर्ति पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने प्रेस वार्ता कर शुक्रवार दोपहर 2:00 बताया कि प्रदेश में घरेलू गैस आपूर्ति पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, घरेलू उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है।घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण अथवा अन्य कार्य हेतु इस्तेमाल पर रोकथाम के लिए विजिलेंस दल गठित किया गया। विभाग ने किसी भी शिकायत के लिए जांच दल में अधिकारियों के नंबर जारी किए हैं जिनमें कालाबाजारी अवैध भंडार रोकने के लिए जिले में विशेष जांच दल में प्रवर्तन अधिकारी हरविंद्र शर्मा 9057230363 सुनीता मीना 9414780608 प्रवर्तन निरीक्षक पवन कुमार 8233361999 ऋषिकेश मीणा 83 7840 0795 को शामिल किया गया।
    1
    करौली जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और अवैध भंडाराण रोकने के लिए जांच दल गठित किया गया है।घरेलू गैस सिलेंडर आपूर्ति पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने प्रेस वार्ता कर शुक्रवार दोपहर 2:00 बताया कि प्रदेश में घरेलू गैस आपूर्ति  पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, घरेलू उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है।घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण अथवा अन्य कार्य हेतु इस्तेमाल पर रोकथाम के लिए विजिलेंस दल गठित  किया गया। विभाग ने किसी भी शिकायत के लिए जांच दल में अधिकारियों के नंबर जारी किए हैं जिनमें कालाबाजारी अवैध भंडार रोकने के लिए जिले में
विशेष जांच दल में प्रवर्तन अधिकारी हरविंद्र शर्मा  9057230363
सुनीता मीना 9414780608
प्रवर्तन निरीक्षक पवन कुमार 8233361999
ऋषिकेश मीणा 83 7840 0795  को शामिल किया गया।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    1
    Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    user_SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    Carpenter हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • हिंडौन सिटी। सरकार के घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग के बाद ढाई दिन में डिलीवरी के दावों को हिंडौन में गैस एजेंसी संचालक कालाबाजारी कर ठेंगा दिखा रहे हैं। घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग के 15 दिन बाद भी गैस एजेंसी के कर्मचारी उपभोक्ताओं को सिलेंडर की डिलीवरी नहीं दे रहें है। यही नहीं गैस एजेंसी के कर्मचारी गैस सिलेंडरों की किल्लत बता कर उपभोक्ताओं से ₹931 कीमत के सिलेंडर के ₹1500 तक वसूल कर रहे हैं। शहर में कोलियों की धर्मशाला के पास इंडेन गैस एजेंसी का एक कर्मचारी ट्रेक्टर ट्रॉली में घरेलू गैस सिलेंडर भरकर सप्लाई देने आता है। उक्त कर्मचारी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की बुकिंग के 15-20 दिन बाद भी घर पर डिलीवरी नहीं दे रहा है। ऐसे में कोलियों की धर्मशाला के पास गैस सिलेंडर लेने वाले उपभोक्ताओं की भीड़ बनी रहती है। उपभोक्ता उक्त कर्मचारी से सिलेंडर की डिलीवरी घर देने की कहते हैं तो वह सिलेंडर नहीं देने की बात कहते हुए उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार करता है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस एजेंसी का कर्मचारी ट्रैक्टर ट्राली से सिलेंडर मोटरसाइकिल पर रखकर क्षेत्र में कालाबाजारी कर रहा है,जबकि बुकिंग के बाद भी उपभोक्ता घरेलू गैस सिलेंडर के लिए तरस रहे हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि जगदीश कॉलोनी निवासी दीपक पंजाबी की पत्नी सिलेंडर खत्म होने पर कोलियों की धर्मशाला के पास खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली पर गैस सिलेंडर लेने गई तो उक्त कर्मचारी ने महिला से बुकिंग अवधि पूरी नहीं होने का हवाला देते हुए सिलेंडर देने से मना कर दिया। जब महिला ने उक्त कर्मचारी को अपनी परेशानी बताई तो गैस एजेंसी के कर्मचारी ने उसे ₹931की कीमत का सिलेंडर ब्लैक में ₹1500 में दिया है। इस संबंध में क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने जिला कलेक्टर एवं जिला रसद अधिकारी को पत्र भेज कर गैस एजेंसी संचालक की शिकायत की है।
    1
    हिंडौन सिटी। सरकार के घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग के बाद ढाई दिन में डिलीवरी के दावों को हिंडौन में गैस एजेंसी संचालक कालाबाजारी कर ठेंगा दिखा रहे हैं। घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग के 15 दिन बाद भी गैस एजेंसी के कर्मचारी उपभोक्ताओं को सिलेंडर की डिलीवरी नहीं दे रहें है। यही नहीं गैस एजेंसी के कर्मचारी गैस सिलेंडरों की किल्लत बता कर उपभोक्ताओं से ₹931 कीमत के सिलेंडर के ₹1500 तक वसूल कर रहे हैं। शहर में कोलियों की धर्मशाला के पास इंडेन गैस एजेंसी का एक कर्मचारी ट्रेक्टर ट्रॉली में घरेलू गैस सिलेंडर भरकर सप्लाई देने आता है। उक्त कर्मचारी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की बुकिंग के 15-20 दिन बाद भी घर पर डिलीवरी नहीं दे रहा है। ऐसे में कोलियों की धर्मशाला के पास गैस सिलेंडर लेने वाले उपभोक्ताओं की भीड़ बनी रहती है। उपभोक्ता उक्त कर्मचारी से सिलेंडर की डिलीवरी घर देने की कहते हैं तो वह सिलेंडर नहीं देने की बात कहते हुए उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार करता है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस एजेंसी का कर्मचारी ट्रैक्टर ट्राली से सिलेंडर मोटरसाइकिल पर रखकर क्षेत्र में कालाबाजारी कर रहा है,जबकि बुकिंग के बाद भी उपभोक्ता घरेलू गैस सिलेंडर के लिए तरस रहे हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि जगदीश कॉलोनी निवासी दीपक पंजाबी की पत्नी सिलेंडर खत्म होने पर कोलियों की धर्मशाला के पास खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली पर गैस सिलेंडर लेने गई तो उक्त कर्मचारी ने महिला से बुकिंग अवधि पूरी नहीं होने का हवाला देते हुए सिलेंडर देने से मना कर दिया। जब महिला ने उक्त कर्मचारी को अपनी परेशानी बताई तो गैस एजेंसी के कर्मचारी ने उसे ₹931की कीमत का सिलेंडर ब्लैक में ₹1500 में दिया है। इस संबंध में क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने जिला कलेक्टर एवं  जिला रसद अधिकारी को पत्र भेज कर गैस एजेंसी संचालक की शिकायत की है।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.