Shuru
Apke Nagar Ki App…
शंखनाद-2K26: JMS में दिखा टैलेंट का जलवा Hapur में Cultural Fest का जलवा | JMS Shankhnaad 2K26 JMS के मंच पर Culture & Talent का संगम Shankhnaad 2K26 Highlights | Dance, Drama & Fashion Show
Sharafat saifi
शंखनाद-2K26: JMS में दिखा टैलेंट का जलवा Hapur में Cultural Fest का जलवा | JMS Shankhnaad 2K26 JMS के मंच पर Culture & Talent का संगम Shankhnaad 2K26 Highlights | Dance, Drama & Fashion Show
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मेरठ से इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर की बड़ी खबर सामने आई है, जहां Mini Metro के ओनर सरदार भूपेंद्र सिंह ‘बिट्टू’ की अगुवाई में कंपनी ने एल-5 कैटेगरी के तीन नए मॉडल ‘युगो’, ‘तेजस’ और ‘वीर’ लॉन्च किए हैं। इन मॉडलों को अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया गया है, जिसमें ‘युगो’ की लंबी रेंज, ‘तेजस’ का पैसेंजर फ्रेंडली डिजाइन और ‘वीर’ की मजबूत कमर्शियल कैपेसिटी खास आकर्षण का केंद्र है। कंपनी का कहना है कि यह कदम न सिर्फ EV सेक्टर को बढ़ावा देगा, बल्कि किफायती और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को भी नई दिशा देगा।1
- आज दिनांक 05/04/2026 दिन रविवार को अखिल भारतीय कोरी समाज के बेनर तले हापुड़ शहर में श्री रतन लाल कोरी जी के मकान पर कोरी समाज के लोगों ने सन् 1857 की अमर शहीद विरांगना झलकारी बाई कोरी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिल भारतीय कोरी समाज के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा नेता व प्रमुख समाज सेवी दुष्यंत कोरी जी ने उनके अदम्य साहस, शोर्य व वीरता का परिचय देते हुए कहा कि जिस समाज की नारी ने 1857 के संग्राम में अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए और अंततः वीरगति को प्राप्त हुयी, अर्थात जिस समाज की नारी भी इतनी वीर है वो समाज कैसे कमजोर हो सकता है? जिला अध्यक्ष गौरव कोरी जी ने भी इस अवसर समाज की एकता और अखंडता को बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि जो समाज जितना संगठित होकर कार्य करेगा वो समाज उतना ही ज्यादा मजबूत होगा। कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधान हेम सिंह कोरी जी उपस्थित सभी लोगो का धन्यवाद करते हुए सभी लोगो से संगठित होकर रहने की अपील की। इस अवसर पर श्री रतन लाल कोरी, जय सिंह कोरी, सुशील कोरी, अमित कोरी, राजेन्द्र कोरी, अशोक कोरी, जयप्रकाश कोरी, लखमी चन्द कोरी, ओमप्रकाश कोरी, प्रधान राम अवतार कोरी, कूड़े कोरी, रोहीत, मुकेश कुमार, कुंवर पाल कोरी आदि लोग उपस्थित रहे।1
- Facebook is not time pass now days. many peopleare making their career on facebook.1
- Galat payment ho gai to ese milega refund !! #UPI #UPIPayments | Romita Tiwari1
- गाजियाबाद : विजय नगर राहुल बिहार अंडरपास के पास चलती गाड़ी में लगी आग, आग लगने की वजह नहीं पता लगी है मौके पर पहुंची पुलिस।1
- श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर श्रीकृष्ण जन्म की लीला संपन्न, -गाजियाबाद से आए गौरव बंसल ने व्यासजी को पटका पहनाकर लिया आशीर्वाद जहांगीराबाद। नगर के बिजली घर चौराहा स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में चल रही भागवत कथा के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्म की लीला की गई। बाल रूप में कन्हैया की झांकी ने कथा सुनने आये सभी भक्तों के मन को मोह लिया। इस अवसर पर गाजियाबाद से आये गौरव बंसल ने व्यास गद्दी पर विराजमान आचार्य मनीष कौशिक को पटका पहनाया और भागवत जी को पुष्प माला अर्पित की। गौरव बंसल ने चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद भी लिया। इसी अवसर पर मौजूद प्रमुख समाजसेवी सोनू पाठक की माताजी मुनेश देवी ने भी आचार्य मनीष कौशिक से आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर मनमोहक झांकी भी निकाली गई। साथ ही ध्रुव महाराज की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि ध्रुव कथा से मुख्य नैतिक शिक्षा मिलती है कि सच्ची भक्ति उम्र, अपमान या विपत्ति की सीमा नहीं जानती। यह दृढ़ संकल्प, धैर्य और भगवान पर विश्वास की शक्ति पर जोर देती है। इस अवसर पर आचार्य मनीष कौशिक ने कहा कि श्रीमद्भागवत एक महापुराण है जिसमें वेदों, उपनिषदों और इतिहासों का “सार” भक्ति के रूप में समेटा गया है। मनुष्य का परम धर्म भगवान की शुद्ध, निष्काम भक्ति करना है; इसी से चित्त शुद्ध होता है और परमात्मा की प्राप्ति होती है। संसार की भोग‑वासना, अहंकार और कामनाओं से दूर रहकर जीवन की वास्तविकता (मृत्यु, काल, पुण्य‑पाप) को समझना भागवत का एक महत्वपूर्ण सबक है। इस अवसर पर संजीव शास्त्री, नीरज कुमार, सोनू भारद्वाज, मोहित भारद्वाज, पूनम बंसल, शकुंतला गोयल, माधुरी वार्ष्णेय, नीलम गोयल, वंदना, रमा, सपना वर्मा, अजय कौशिक, सौरभ विरदी, मोहित अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, लकी शर्मा आदि साहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।4
- बुलन्दशहर (थाना खानपुर): जनपद में बेखौफ बदमाशों के हौसले बुलंद! स्कूटी सवार युवक की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या। थाना खानपुर क्षेत्र के लखावटी-खानपुर मार्ग पर गांव भटपुरा और पाली के जंगलों के बीच उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक स्कूटी सवार हमलावर ने दूसरे स्कूटी सवार युवक को सरेराह रोककर चाकुओं से हमला कर दिया। हमलावर ने युवक पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुस्साहस की हद तो तब हो गई जब वारदात को अंजाम देकर आरोपी सीधे मृतक के घर पहुँचा और वहां उसके भाई पर भी जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक को आनन-फानन में परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ उसका उपचार जारी है। जान पहचान के बताए जा रहे हैं आरोपी और मृतक: सूत्रों के अनुसार, मृतक और हमलावर दोनों ही गांव पाली परतापुर के निवासी बताए जा रहे हैं। रंजिश या विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँच गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। बुलन्दशहर की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें "बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज" के साथ। रिपोर्ट: अमित तोमर,बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज1
- जेएमएस ग्रुप में “शंखनाद-2K26” का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा परिसर हापुड़। शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में शामिल जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव “शंखनाद-2K26” का आयोजन बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता, कला और सांस्कृतिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम को यादगार बना दिया। पूरे आयोजन के दौरान संस्थान का वातावरण रंगारंग प्रस्तुतियों और तालियों की गूंज से सराबोर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के फाउंडर चेयरमैन राकेश सिंघल द्वारा किया गया। उनके साथ वाइस चेयरमैन डॉ. हिमांशु सिंघल, सचिव डॉ. रोहन सिंघल, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल, श्रीमती शगुन सिंघल, महानिदेशक प्रो. (डॉ.) सुभाष गौतम, डॉ. निधि मलिक सहित संस्थान के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं शिक्षाविद मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।1