कुरसेला में भारत गैस एजेंसी की जांच कुरसेला प्रखंड क्षेत्र स्थित भारत गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर की उपलब्धता तथा उपभोक्ताओं से लिए जा रहे अधिक मूल्य की शिकायत मिलने पर सोमवार को खाद आपूर्ति पदाधिकारी कुमार किंचित ने एजेंसी कार्यालय पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान एजेंसी द्वारा निर्धारित दर से अधिक राशि वसूले जाने की बात सामने आई, जिस पर पदाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संचालक को फटकार लगाई।जांच के दौरान खाद आपूर्ति पदाधिकारी ने भारत गैस एजेंसी के संचालक मुकेश चौधरी से पिछले छह दिनों के दौरान गैस सिलेंडर की बुकिंग और गोदाम से उपभोक्ताओं को सिलेंडर वितरण की जानकारी मांगी। साथ ही यह पूछा कि उपभोक्ताओं से गैस सिलेंडर का कितना मूल्य लिया जा रहा है। इस पर संचालक संतोषजनक जवाब देने में असमर्थ दिखे।पदाधिकारी ने बताया कि 10 मार्च को ही एजेंसी संचालक को निर्देश दिया गया था कि जो भी उपभोक्ता गैस बुकिंग के बाद सीधे गैस गोदाम से सिलेंडर का उठाव करते हैं, उन्हें 974 रुपये में गैस उपलब्ध कराई जाए। इसके बावजूद एजेंसी द्वारा 1010 रुपये में गैस बुकिंग किए जाने की बात सामने आई, जो विभागीय निर्देशों का उल्लंघन है। खाद आपूर्ति पदाधिकारी किंचित कुमार ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई भी उपभोक्ता गैस गोदाम से सिलेंडर लेने जाता है तो उससे 974 रुपये ही लिए जाएंगे। अगर इससे अधिक राशि वसूली की शिकायत मिलती है तो संबंधित गैस एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान पदाधिकारी ने मौके पर ही 10 उपभोक्ताओं की गैस सिलेंडर बुकिंग 974 रुपये में कराई और बाद में गैस गोदाम पहुंचकर उपभोक्ताओं को निर्धारित मूल्य 974 रुपये में सिलेंडर उपलब्ध कराया। वहीं गोदाम के कर्मियों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि एजेंसी कार्यालय से 1010 रुपये का पर्ची भेजा जा रहा है, ऐसे में वे कुछ नहीं कर सकते।वहीं उपभोक्ताओं ने कहा घर तक पहुंचाने का 1010 रुपये लेना है। लेकिन घर तक पहुंचाने का 1050 रुपये लिया जाता है। इसके अलावा गैस गोदाम पर आधा दर्जन उपभोक्ताओं के पास 1010 रुपये की बुकिंग पर्ची भी पाई गई। इस पर पदाधिकारी ने उपभोक्ताओं को स्पष्ट रूप से जानकारी दी कि अगर कोई उपभोक्ता गैस गोदाम से सिलेंडर का उठाव करता है तो उसे 974 रुपये ही देना होगा। यदि इससे अधिक राशि ली जाती है तो सूचना मिलने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने उपभोक्ताओं से भी अपील की कि यदि गैस सिलेंडर के लिए निर्धारित मूल्य से अधिक राशि मांगी जाती है तो इसकी शिकायत विभाग को अवश्य दें, ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

- #फलका थाना क्षेत्र में आज हुई घटना ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालात इतने बिगड़ गए कि पब्लिक के साथ झड़प के दौरान पुलिस का हथियार तक छिन लिया गया। यह साफ दर्शाता है कि भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस पूरी तरह नाकाम रही। ऐसी घटनाएँ कानून-व्यवस्था पर चिंता बढ़ाती हैं और प्रशासन से जवाबदेही की मांग करती हैं। अब जरूरी है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।1
- Post by लोकल 18 न्यूज़ कटिहार1
- बिहार मैं हमेशा अजब गजब के कारनामे देखने को हम सभी को बराबर मिलते रहता हैं छोटी सी विवाद मैं मामला बड़ा हो गया हैं1
- एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओऔर दहेज के कारण बेटी को मार दिया जाता है ऐसा करने वाला को फांसी दिया जाए कि चौराहे पर1
- #मूसापुर #चौक #से #लेकर #महिनाथ #पुर #चौक #तक #जाम लगा #हुआ #है #एक #हेवा #गाड़ी #बालू #लगा #हुआ #पलट #गया #है #आई #जरा #गौर #से #देखिए #इस #वीडियो1
- आजमनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर दियारा स्थित मकई खेत में हुई वृद्ध महिला की मौत के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है प्रारंभिक तौर पर इसे जंगली जानवर विशेषकर गीदड़ के हमले से हुई मौत बताया जा रहा था लेकिन पुलिस की गहन जांच में मामला हत्या का निकला इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया जानकारी के अनुसार आजमनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर नलकूप्पा गांव निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग धनेश्वर सिंह ने अपनी 70 वर्षीय पत्नी रमनी देवी के साथ दियारा में घास काटने गया था इसी बीच पुराने विवाद को लेकर अपनी बुजुर्ग पत्नी को पहले गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया इसके बाद चाकू से निर्मम हत्या कर दी थी और घटना के बाद फरार हो गया था हत्या के बाद मामले को छिपाने के उद्देश्य से आरोपी के दो पोता कार्तिक सिंह और लालू सिंह ने साजिश रचते हुए यह अफवाह फैला दी कि वृद्ध महिला की मौत गीदड़ के हमले से हुई है इतना ही नहीं दोनों पोतों ने साक्ष्य मिटाने के लिए जल्दबाजी में शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया हालांकि घटना की सूचना मिलने पर आजमनगर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की जांच के दौरान कई संदिग्ध पहलू सामने आए जिसके बाद पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से छानबीन की घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया जहां से अहम साक्ष्य जुटाए गए इसी क्रम में पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया कड़ी पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ और पुलिस ने मुख्य आरोपी धनेश्वर सिंह सहित उसके दो पोतों को गिरफ्तार कर लिया शनिवार को संध्या 6:00 बजे बारसोई डीएसपी अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के खुलासे के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं Byte ---- डीएसपी अजय कुमार1
- कटिहार के फल्का थाना में पुलिस की पुलिस की पिटाई से संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने थाने में किया हंगामा और तोड़फोड़,खूब हुआ बवाल1
- हिरासत में मौत के बाद बवाल: आक्रोशित भीड़ ने पुलिसकर्मी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, हथियार भी छीना कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस हिरासत में युवक की संदिग्ध मौत के बाद माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के मुताबिक, गोपालपट्टी निवासी राकेश कुमार यादव को 2 अप्रैल की रात बाइक चोरी के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया था। परिजनों का आरोप है कि हिरासत के दौरान ही उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राकेश की मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान स्थिति इतनी बिगड़ गई कि भीड़ ने एक पुलिसकर्मी को दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। हंगामे के बीच पुलिसकर्मी का हथियार भी छीन लिया गया। हालांकि, बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छीना गया हथियार बरामद कर लिया। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है।1
- #katihar1