प्रयागराज जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण जिलाधिकारी ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, के द्वारा जनपद में आयोजित हो रही ‘पोस्ट ग्रेजुएट टीचर परीक्षा-2022 ’ को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण व पारदर्शीढंग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत मेरीवाना मेकर गर्ल्स इंटर कालेज, सीएवी इंटर कालेज सहित अन्य विद्यालयों में बनाये गए परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए हैं । जिलाधिकारी ने स्टैटिक मजिस्ट्रेट,केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने परीक्षार्थियों की सघन तलाशी एवं पहचान पत्रों की जांच की व्यवस्थाओ की भी जानकारी ली । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त प्रकाश, पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर सत्यम मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रयागराज जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण जिलाधिकारी ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, के द्वारा जनपद में आयोजित हो रही ‘पोस्ट ग्रेजुएट टीचर परीक्षा-2022 ’ को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण व पारदर्शीढंग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत मेरीवाना मेकर गर्ल्स इंटर कालेज, सीएवी इंटर कालेज सहित अन्य विद्यालयों में बनाये गए परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को
सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए हैं । जिलाधिकारी ने स्टैटिक मजिस्ट्रेट,केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने परीक्षार्थियों की सघन तलाशी एवं पहचान पत्रों की जांच की व्यवस्थाओ की भी जानकारी ली । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त प्रकाश, पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर सत्यम मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
- प्रयागराज के मेजा तहसील में मेजारोड रेलवे स्टेशन जाने वाले मुख्य मार्ग पर बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव हो गया है। सड़क पर गड्ढों और अतिक्रमण के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल निकासी व अतिक्रमण हटाने की मांग की है।1
- पश्चिम बंगाल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उनकी इन उच्च-स्तरीय बैठकों को सियासी गलियारों में काफी अहम माना जा रहा है। इन मुलाकातों से राजनीतिक समीकरणों में बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं।1
- प्रयागराज के मेजा में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक वानर गंभीर रूप से घायल हो गया। गौरक्षा सेना के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर वानर का सफल रेस्क्यू किया। घायल वानर को तुरंत पशु चिकित्सक के पास ले जाकर उपचार कराया गया, जिससे उसकी जान बच सकी।1
- प्रयागराज के करछना में आज मौसम बेहद खुशनुमा रहा। मनमोहक नज़ारों और सुहावनी हवाओं ने सबका दिल जीत लिया।1
- प्रयागराज के हनुमानगंज बाजार में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से तरबूज व्यापारी सतीश पासी उर्फ बाबा की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- पश्चिम बंगाल में सुवेंदु के मुख्यमंत्री बनते ही ममता बनर्जी ने सियासी भूचाल ला दिया। उनके इस कदम से पूरे राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई।1
- घूरपुर-करमा मार्ग पर बाइक सवार उचक्कों ने युवक का मोबाइल छीना, फरार घूरपुर-करमा मार्ग पर बाइक सवार उचक्कों ने युवक का मोबाइल छीना, फरार प्रयागराज। घूरपुर थाना क्षेत्र के घूरपुर-करमा मार्ग पर बाइक सवार उचक्कों ने एक युवक से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। लगातार हो रही छिनैती की घटनाओं से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।1
- प्रयागराज के मेजा में ओवरलोड बालू लदे डंपरों का आतंक जारी है, जहां हाल ही में एक हादसे में व्यक्ति की मौत के बाद भी वाहन बेखौफ दौड़ रहे हैं। एक तेज रफ्तार डंपर का वीडियो वायरल होने से प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बेलगाम डंपरों पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की मांग की है।1
- भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बनने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे।1