स्ट्रीट लाइट के करंट की चपेट में आई भैंस, मौके पर मौत; विद्युत सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल शहजाद आलम, रिपोर्टर (शुरू एप) डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। भवानीगंज थाना क्षेत्र के लटिया गांव में गुरुवार को स्ट्रीट लाइट से जुड़े विद्युत करंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लटिया गांव निवासी निसार चक्की वाले की भैंस गांव में लगी स्ट्रीट लाइट के पास पहुंची थी। इसी दौरान वह विद्युत करंट की चपेट में आ गई। करंट लगने से भैंस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सार्वजनिक स्थानों पर लगी स्ट्रीट लाइटों की वायरिंग, अर्थिंग और अन्य विद्युत सुरक्षा मानकों की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था की जांच नहीं की गई तो भविष्य में किसी व्यक्ति या पशु के साथ बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों से घटना की जांच कराने, खराब या असुरक्षित वायरिंग को तत्काल दुरुस्त कराने तथा क्षेत्र की सभी स्ट्रीट लाइटों का सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग की है। हादसे ने गांवों में सार्वजनिक विद्युत उपकरणों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्ट्रीट लाइट के करंट की चपेट में आई भैंस, मौके पर मौत; विद्युत सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल शहजाद आलम, रिपोर्टर (शुरू एप) डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। भवानीगंज थाना क्षेत्र के लटिया गांव में गुरुवार को स्ट्रीट लाइट से जुड़े विद्युत करंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप
मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लटिया गांव निवासी निसार चक्की वाले की भैंस गांव में लगी स्ट्रीट लाइट के पास पहुंची थी। इसी दौरान वह विद्युत करंट की चपेट में आ गई। करंट लगने से भैंस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही
ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सार्वजनिक स्थानों पर लगी स्ट्रीट लाइटों की वायरिंग, अर्थिंग और अन्य विद्युत सुरक्षा मानकों की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था की जांच नहीं की गई तो भविष्य में किसी व्यक्ति या पशु के
साथ बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों से घटना की जांच कराने, खराब या असुरक्षित वायरिंग को तत्काल दुरुस्त कराने तथा क्षेत्र की सभी स्ट्रीट लाइटों का सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग की है। हादसे ने गांवों में सार्वजनिक विद्युत उपकरणों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
- हत्या के प्रयास के 8 फरार आरोपियों पर BNSS 84 के तहत कुर्की-मुनादी की कार्रवाई का आदेश हत्या के प्रयास के 8 फरार आरोपियों पर BNSS 84 के तहत कुर्की-मुनादी की कार्रवाई का आदेश बांसी। न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थनगर ने थाना जोगिया उदयपुर क्षेत्र में दर्ज जानलेवा हमले और बलवे के एक संगीन मामले में सख्त रुख अपनाया है। न्यायालय ने लंबे समय से फरार चल रहे आठ आरोपियों के खिलाफ 'भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता' (BNSS) की धारा 84 के तहत उद्घोषणा और संपत्ति कुर्की की कानूनी प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है।थाना जोगिया उदयपुर में दर्ज मु०अ०सं० 190/2025 के अंतर्गत BNS की विभिन्न धाराओं—191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(3), 117(2) और 109(1) (हत्या का प्रयास व बलवा) के तहत मामला पंजीकृत है। यह प्राथमिकी बकुआंव गांव निवासी रमाकांत यादव पुत्र हरिराम यादव की तहरीर पर दर्ज की गई थी।क्राइम ब्रांच की विवेचना में सामने आया कि घटना के बाद से ही सभी आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हैं और अपनी चल-अचल संपत्ति बेचकर भागने की फिराक में हैं। आरोपी सभी ग्राम बकुआंव, थाना जोगिया उदयपुर के निवासी हैं।गौरी व बुधई (पुत्रगण ओरी)कमलेश, राकेश व सुरेन्द्र (पुत्रगण लालसा)श्यामू व रामू (पुत्रगण भगौती)उमेश (पुत्र गौरी)मामले की सुनवाई के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट धम्म कुमार सिद्धार्थ ने पाया कि पुलिस की लगातार दबिश के बावजूद आरोपी न तो गिरफ्तार हो रहे हैं और न ही अदालत में आत्मसमर्पण कर रहे हैं। विवेचक के प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए न्यायालय ने सभी 8 आरोपियों के खिलाफ BNSS की धारा 84 की कार्रवाई का आदेश जारी किया। कोर्ट के कड़े आदेश के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घरों पर धारा 84 का नोटिस चस्पा किया और गांव में डुग्गी पिटवाकर मुनादी कराई। इस कार्रवाई में क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर अतिउल्लाह, एसआई मुस्तकीम अंसारी, अवध बिहारी यादव तथा कांस्टेबल अवनीश कुमार, राहुल और चंद्रशेखर यादव की टीम शामिल रही। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यदि आरोपी जल्द ही समर्पण नहीं करते हैं, तो अगली प्रक्रिया के तहत उनकी संपत्तियों को कुर्क कर लिया जाएगा।1
- सरयू नहर में डूबने से 12 वर्षीय मासूम की मौत पर गांव में पसरा सन्नाटा सरयू नहर में डूबने से 12 वर्षीय मासूम की मौत पर गांव में पसरा सन्नाटा1
- *जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन की बाइट।* *नेपाल में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति का जनपद बलरामपुर पर नहीं पड़ेगा प्रभाव, स्थिति पूरी तरह सामान्य।* *राप्ती नदी खतरे के निशान से करीब 02 मीटर नीचे, जिला प्रशासन की सतत निगरानी।* *जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन की बाइट।* *नेपाल में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति का जनपद बलरामपुर पर नहीं पड़ेगा प्रभाव, स्थिति पूरी तरह सामान्य।* *राप्ती नदी खतरे के निशान से करीब 02 मीटर नीचे, जिला प्रशासन की सतत निगरानी।*1
- फार्मासिस्ट की लापरवाही से आई ड्रॉप की जगह पर एयर ड्रॉप दे दिया गया मरीज को मामला तिलौली सीएससी जनपद सिद्धार्थ नगर फार्मासिस्ट की लापरवाही से आई ड्रॉप की जगह पर एयर ड्रॉप दे दिया गया मरीज को मामला तिलौली सीएससी जनपद सिद्धार्थ नगर कल दिनांक 25 अगस्त दिन में 11 बजे दिन में मरीज अब्दुल हक ग्राम खेरटिया मिठ्वल ब्लाक तिलौली सीएचसी पे आँख दिखाने गये थे आँख के ड्राफ की जगह कान का ड्राफ दे दिया और आँख में डालने के बाद लग रहा था आँख फूटने से बचेगा नहीं आज तिलोली सीएचसी पहुंच कर इतनी बड़ी तापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं किया जायगा और आगे से किसी मरीज के साथ ऐसा न हो1
- नेपाल में जलप्रलय: मृतकों की संख्या बढ़कर 55 हुई, सैकड़ों लापता; राहत-बचाव अभियान तेज नेपाल में जलप्रलय: मृतकों की संख्या बढ़कर 55 हुई, सैकड़ों लापता; राहत-बचाव अभियान तेज1
- breaking news nepal ka kya haal ho gaya hai 😭😔😔😔😔😭😭1
- नेपाल का झूला पुल टूट गया बाढ़ के कारण #DainikSamayViewsBalrampur #JantaKiAwaz647News #BalrampurBreakingNewsToday #UttarPradeshLatestNews #GulshadKhanNews नेपाल का झूला पुल टूट गया बाढ़ के कारण#DainikSamayViewsBalrampur #JantaKiAwaz647News #BalrampurBreakingNewsToday #UttarPradeshLatestNews #GulshadKhanNews1
- उतरौला पिपरा पेट्रोल पंप के निकट समान से लदी ट्रक अनियंत्रित होकर गड्डे मे पलटीं ड्राइवर सहित 02 लोगों को हुए चोटिल। उतरौला पिपरा पेट्रोल पंप के निकट समान से लदी ट्रक अनियंत्रित होकर गड्डे मे पलटीं ड्राइवर सहित 02 लोगों को हुए चोटिल।1