logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*श्री राम प्रकाश पोरवाल महाविद्यालय में मनाया गया रजत जयंती वार्षिक उत्सव* दैनिक सार सागर जिला संवाददाता राजप्रताप सिंह राजपुर (कानपुर देहात)। 18 फरवरी को नगर के श्री राम प्रकाश पोरवाल महाविद्यालय में महाविद्यालय की स्थापना के सफलतापूर्वक 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती के उपलक्ष्य में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पोरवाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉक्टर अनिल कुमार पोरवाल, नगर पंचायत राजपुर के चेयरमेन अंशू त्रिपाठी, राजपुर के थाना अध्यक्ष सनत कुमार, खंड विकास अधिकारी हर गोविन्द गुप्ता, देवेन्द्र कटियार, कृष्णा सिंह बनाफर, निदेशक डा. अमित कुमार पोरवाल एवं प्राचार्य डॉक्टर अरविंद कुमार द्विवेदी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रथमपूज्य गणेश वंदना एवं एवं सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम छात्र-छात्राओं ने गायन एवं नृत्य से उपस्थित अतिथियों एवं छात्र- छात्राओं का मन मोह कर शमा बांध दिया। कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए प्रधानों व अतिथियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। सर्वप्रथम थाना अध्यक्ष सनत कुमार ने कहा कि महाविद्यालय में इस कार्यक्रम को देखकर हमें अपने पढ़ाई के दिन याद आ गए। छात्रों का मुख्य उद्देश्य पढ़ाई होना चाहिए, तभी वे सफल होंगे। इसी कार्यक्रम के तहत पोरवाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉक्टर अनिल कुमार पोरवाल ने कहा कि महाविद्यालय छात्र-छात्राओं को समय-समय पर रोजगार मेले का आयोजन करता है, जिससे महाविद्यालय में अध्ययनरत प्रत्येक छात्र को रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए सदैव तत्पर रहता है। महाविद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्रों के लिए कैरियर काउंसलिंग की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में ई-लाइब्रेरी की 200 रुपये प्रति माह के हिसाब से सुविधा भी दी गई है। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चेयरमैन अंशू त्रिपाठी ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में एक मात्र महाविद्यालय है। पहले छात्र-छात्राओं को बहुत दूर अध्ययन करने जाना पड़ता था। उन्होंने महाविद्यालय को एक सोलर वाटर कूलर देने की घोषणा की तथा महाविद्यालय के साथ सदैव खड़े रहने की घोषणा भी की। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी हरगोविंद गुप्ता, संघ के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र कटियार, थाना अध्यक्ष राजपुर सनत कुमार, दिनेश चंद्र मिश्र, बैना के प्रधान मिंटू सिंह, कुंवरपुर के प्रधान सुजीत कटियार, प्रधान जमाल अहमद, पूर्व प्रधानाचार्य कृष्णा सिंह बनाफर, संस्थापक सदस्य डा. अमित कुमार पोरवाल, महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अरविन्द द्विवेदी, डॉक्टर संजीव दीक्षित, डॉक्टर असलम खान, डॉक्टर अम्बर कुमार, डॉक्टर के के पाल, डॉक्टर अतुल दुबे, श्रीमती अलका पोरवाल, संजय पाल, निर्मल यादव, संतोष सिंह, क्षण गौरव कुमार एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। येकार्यक्रम का संचालन बी एड प्रभारी डॉक्टर विनय कुमार ने किया।

3 hrs ago
user_राजप्रताप सिंह गौर                         अखण्ड भारत पत्रकार
राजप्रताप सिंह गौर अखण्ड भारत पत्रकार
पत्रकार Rasulabad, Kanpur Dehat•
3 hrs ago
12156c54-2f7a-4673-a28a-2d3f85319fae

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कानपुर देहात के थाना शिवली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बैरी सवाई में दो पक्ष के मध्य हुई मारपीट की घटना में अभियोग पंजीकृत कर, दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के उपरान्त वादी/पीड़ित द्वारा अपने घर जाकर आत्महत्या का प्रयास करने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा दी गयी बाइट
    1
    कानपुर देहात के थाना शिवली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बैरी सवाई में दो पक्ष के मध्य हुई मारपीट की घटना में अभियोग पंजीकृत कर, दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के उपरान्त वादी/पीड़ित द्वारा अपने घर जाकर आत्महत्या का प्रयास करने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा दी गयी बाइट
    user_Journalist Sagar Bhartiy
    Journalist Sagar Bhartiy
    डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रजबहे की पुलिया पर मौरंग लदा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक बाल-बाल बचे सिकन्दरा-झींझक रोड पर शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मौरंग लादकर हमीरपुर जा रहा ट्रक सुरासी गांव के रजबहे की पुलिया पर अनियंत्रित होकर पलट गया।
    1
    रजबहे की पुलिया पर मौरंग लदा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक बाल-बाल बचे
सिकन्दरा-झींझक रोड पर शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मौरंग लादकर हमीरपुर जा रहा ट्रक सुरासी गांव के रजबहे की पुलिया पर अनियंत्रित होकर पलट गया।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मंगलपुर की तरफ से झींझक की ओर जा रहा ट्रक सुरासी गांव के पास नाले मे जा गिरा ट्रक मे मौरम ओवर लोड लादी गई थी किसीभी प्रकार की कोई जन हानी नहीं हुई
    2
    मंगलपुर की तरफ से झींझक की ओर जा रहा ट्रक सुरासी गांव के पास नाले मे जा गिरा ट्रक मे मौरम ओवर लोड लादी गई थी किसीभी प्रकार की कोई जन हानी नहीं हुई
    user_Chhunna khan
    Chhunna khan
    Electrician डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • उत्तरीपुरा मंडी समिति जल्द होंगी जाँच कई लोग दायरे मे
    1
    उत्तरीपुरा मंडी समिति जल्द होंगी जाँच कई लोग दायरे मे
    user_बृजेश कुमार तिवारी
    बृजेश कुमार तिवारी
    Graphic designer बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल* *बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अज्ञात कार ने मोटरसाइकिल सवारों को पीछे से मारी जोरदार टक्कर।* *टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।* *जानकारी के मुताबिक दोनों युवक इटावा से जालौन जा रहे थे, तभी हादसा हुआ।* *सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।* *ब्रह्मपाल की हालत नाजुक होने पर उसे 100 सैया अस्पताल रेफर किया गया। तो वही जानकारी के अनुसार सौरभ का इलाज जिला अस्पताल में जारी।* *दोनों युवक हार्वेस्टर पर काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अज्ञात कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।*
    3
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया*
*बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल*
*बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अज्ञात कार ने मोटरसाइकिल सवारों को पीछे से मारी जोरदार टक्कर।*
*टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।*
*जानकारी के मुताबिक दोनों युवक इटावा से जालौन जा रहे थे, तभी हादसा हुआ।*
*सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।*
*ब्रह्मपाल की हालत नाजुक होने पर उसे 100 सैया अस्पताल रेफर किया गया। तो वही जानकारी के अनुसार सौरभ का इलाज जिला अस्पताल में जारी।*
*दोनों युवक हार्वेस्टर पर काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अज्ञात कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।*
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • कानपुर देहात में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं बुधवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन इंटरमीडिएट का हिन्दी प्रश्नपत्र शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। सिकंदरा तहसील क्षेत्र के ऊमरपुर सिकंदरा, बुधौली और कौरु समेत विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली गई और उन्हें कतारबद्ध कर प्रवेश दिया गया। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सम्पन्न हुई, जबकि केंद्रों के बाहर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों के चेहरों पर संतोष दिखाई दिया। परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में वही प्रश्न आए थे जिनकी उन्होंने तैयारी की थी, जिससे पेपर हल करने में कोई कठिनाई नहीं हुई। विद्यार्थियों ने कहा कि 20 फरवरी को होने वाले अंग्रेजी विषय के पेपर के लिए उनका आत्मविश्वास और बढ़ गया है। जनपद में पहले दिन की परीक्षाएं शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न होने पर शिक्षा विभाग ने संतोष व्यक्त किया।
    1
    कानपुर देहात में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं बुधवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन इंटरमीडिएट का हिन्दी प्रश्नपत्र शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के ऊमरपुर सिकंदरा, बुधौली और कौरु समेत विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली गई और उन्हें कतारबद्ध कर प्रवेश दिया गया। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सम्पन्न हुई, जबकि केंद्रों के बाहर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।
परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों के चेहरों पर संतोष दिखाई दिया। परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में वही प्रश्न आए थे जिनकी उन्होंने तैयारी की थी, जिससे पेपर हल करने में कोई कठिनाई नहीं हुई। विद्यार्थियों ने कहा कि 20 फरवरी को होने वाले अंग्रेजी विषय के पेपर के लिए उनका आत्मविश्वास और बढ़ गया है।
जनपद में पहले दिन की परीक्षाएं शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न होने पर शिक्षा विभाग ने संतोष व्यक्त किया।
    user_Sonu singh
    Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रनिया थाना नेशनल हाईवे पर हुआ सिलेंडर गाड़ी से एक्सीडेंट ड्राइवर ने कूदकर कर बचाई जान
    1
    रनिया थाना नेशनल हाईवे पर  हुआ सिलेंडर गाड़ी से एक्सीडेंट ड्राइवर ने कूदकर कर बचाई जान
    user_Rishi Babu Ahirani
    Rishi Babu Ahirani
    मैथ, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम मंगलपुर थाना क्षेत्र के कसोलर गांव निवासी अंकित (22) पुत्र अमर सिंह गांव के ही रामनरेश का खेत बटाई पर लिए थे। शनिवार को वह खेत में बोई गई सरसों की फसल देखने गया था। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही धरमपुर नलकूप फीडर की 11 हजार वोल्टेज लाइन के ढीले तारों की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल औरैया ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का कारण बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
    2
    11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम
मंगलपुर थाना क्षेत्र के कसोलर गांव निवासी अंकित (22) पुत्र अमर सिंह गांव के ही रामनरेश का खेत बटाई पर लिए थे। शनिवार को वह खेत में बोई गई सरसों की फसल देखने गया था। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही धरमपुर नलकूप फीडर की 11 हजार वोल्टेज लाइन के ढीले तारों की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल औरैया ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का कारण बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.