logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फारबिसगंज में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 250 सिलेंडर जब्त फारबिसगंज/अल्लामा ग़ज़ाली अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अभय कुमार तिवारी के नेतृत्व में गुरुवार को फारबिसगंज शहर में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान शहर के पोखर बस्ती वार्ड संख्या 15 स्थित एक घर और दुकान से विभिन्न कंपनियों के बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर बरामद किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त स्थान पर छापेमारी की। इस दौरान भारत गैस, एचपी गैस और इंडियन गैस के कुल 250 सिलेंडर बरामद किए गए, जिन्हें कालाबाजारी के उद्देश्य से अवैध रूप से जमा कर रखा गया था। एसडीओ अभय कुमार तिवारी ने बताया कि बरामद सभी सिलेंडरों को जब्त कर फारबिसगंज थाना भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा इस अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने कहा कि आम उपभोक्ताओं को मिलने वाली रसोई गैस की कालाबाजारी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कृत्रिम कमी और अधिक कीमत पर बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। प्रशासन की इस कार्रवाई से ऐसे अवैध कारोबार पर रोक लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

on 12 March
user_अल्लामा ग़ज़ाली
अल्लामा ग़ज़ाली
Artist जोकीहाट, अररिया, बिहार•
on 12 March
3f8af2e5-ce5b-486c-916c-2b08140a8154

फारबिसगंज में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 250 सिलेंडर जब्त फारबिसगंज/अल्लामा ग़ज़ाली अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अभय कुमार तिवारी के नेतृत्व में गुरुवार को फारबिसगंज शहर में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान शहर के पोखर बस्ती वार्ड संख्या 15 स्थित एक घर और दुकान से विभिन्न कंपनियों के बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर बरामद

996bd9cc-3212-453c-82f4-e2fb6b32e34a

किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त स्थान पर छापेमारी की। इस दौरान भारत गैस, एचपी गैस और इंडियन गैस के कुल 250 सिलेंडर बरामद किए गए, जिन्हें कालाबाजारी के उद्देश्य से अवैध रूप से जमा कर रखा गया था। एसडीओ अभय कुमार तिवारी ने बताया कि बरामद सभी सिलेंडरों को जब्त कर फारबिसगंज थाना भेज

78b86837-b416-4b6b-a887-c02054171dc2

दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा इस अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने कहा कि आम उपभोक्ताओं को मिलने वाली रसोई गैस की कालाबाजारी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं

501cdcec-3a74-4b69-bbf2-6996e3308413

की जाएगी और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कृत्रिम कमी और अधिक कीमत पर बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। प्रशासन की इस कार्रवाई से ऐसे अवैध कारोबार पर रोक लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • user_User4239
    User4239
    Jokihat, Araria
    👏
    on 13 March
More news from Bihar and nearby areas
  • Post by Araria News
    1
    Post by Araria News
    user_Araria News
    Araria News
    Media company Araria, Bihar•
    17 min ago
  • Post by Gulshankumar
    1
    Post by Gulshankumar
    user_Gulshankumar
    Gulshankumar
    Physiotherapist कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    2 hrs ago
  • कटिहार सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, डीएम-एसपी ने संभाली कमान; सुरक्षा कड़ी, जांच जारी
    1
    कटिहार सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, डीएम-एसपी ने संभाली कमान; सुरक्षा कड़ी, जांच जारी
    user_Crime Darpan News
    Crime Darpan News
    Social Media Manager Araria, Bihar•
    2 hrs ago
  • Post by TRUTH DOCUMENTRY
    1
    Post by TRUTH DOCUMENTRY
    user_TRUTH DOCUMENTRY
    TRUTH DOCUMENTRY
    Voice of people अररिया, अररिया, बिहार•
    2 hrs ago
  • sios
    2
    sios
    user_Deeukumar
    Deeukumar
    कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by Md sanaulRoy
    1
    Post by Md sanaulRoy
    user_Md sanaulRoy
    Md sanaulRoy
    Taxi Driver कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by MOHAMMAD SADDAM Bijli
    1
    Post by MOHAMMAD SADDAM Bijli
    user_MOHAMMAD SADDAM Bijli
    MOHAMMAD SADDAM Bijli
    Artist कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by TRUTH DOCUMENTRY
    1
    Post by TRUTH DOCUMENTRY
    user_TRUTH DOCUMENTRY
    TRUTH DOCUMENTRY
    Voice of people अररिया, अररिया, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.