Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिजनौर की काशीराम कालोनी में दो गुटों में हुआ झगड़ा। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे को लाठी डंडों से मारपीट कर किया बुरी तरह घायल। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। पुलिस ने संबंधित धाराओं में किया मामला दर्ज।
Saleem Ahmad Journalist
बिजनौर की काशीराम कालोनी में दो गुटों में हुआ झगड़ा। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे को लाठी डंडों से मारपीट कर किया बुरी तरह घायल। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। पुलिस ने संबंधित धाराओं में किया मामला दर्ज।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Rajkumar Raj1
- मीरापुरः कुतुबपुर गांव में एमएलसी वंदना वर्मा के आवास पर शनिवार को मीरापुर विधानसभा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गयाय। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय बजट पर चर्चा की गई। एमएलसी ने इस बजट को भारत के भविष्य का बजट बताते हुए बजट में शामिल कार्यों को विस्तार पूवर्क बताया। एमएलसी वंदना वर्मा ने कार्यकर्ताओं को बजट के प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी हुए कहा कि यह बजट भारत को आत्मनिर्भर बनाएगा। जो विकास, रोजगार व उच्च तकनीक में आत्मनिर्भरता लाएगा। बजट गरीब, किसान, युवा, महिला व मध्यम वर्ग केंद्रित है। शिक्षा में जिले में विश्वविद्यालय बनेगा, जो छात्राओं को टेक्नोलॉजी क्षेत्र में बढ़ावा देगा। तीन नए आईआईटी कालेज बनेंगे, स्वास्थ्य के लिए गंभीर बीमारियों की दवाएं सस्ती होंगी, कृषि-ग्रामीण विकास समिति गठित होगी, जिसमें किसानों की चुनौतियों पर विमर्श होगा। नारी सशक्तीकरण हेतु जिला-स्तरीय बालिका छात्रावास बनेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता ग्रामीण स्तर पर जागरूकता फैलाएं, ताकि लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। एडवोकेट हैदर मेहंदी जैदी ने का कि इस बजट में संवर्धन से रोजगार बढ़ेगा जो विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव है। हम उच्च तकनीक में पीछे थे, अब आत्मनिर्भर बनेंगे। किसानों व महिलाओं को प्राथमिकता से सशक्त करेंगे। यह आर्थिक व सामाजिक उत्थान का माध्यम बनेगा। बैठक में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कार्तिक काकरान, रविंदर प्रधान, अरविन्द सिंह, मिन्टू, चन्द्रपाल चौहान, प्रतीक सैनी, इंदरपाल, अजीत तितोरिया, राहुल वर्मा, प्रदीप चौधरी, सचिन ठाकुर, अनुराज पंवार, सोनू सहरावत आदि मौजूद रहे। ---1
- मा० राज्यमंत्री, ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार / जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ० सोमेन्द्र तोमर जी द्वारा बजट से संबंधित जानकारी देते हुए।1
- *उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड/राजस्थान/कर्नाटक/मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़/बिहार/गुजरात/हरियाणा और दिल्ली* *की अब तक की खबरें देखिए हमारे तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के इस मॉर्निंग बुलेटिन में,जुड़े रहे हमारे चैनल तेज इंडिया लाइव न्यूज़ के साथ* *अपने आसपास की ऐसी ही छोटी बड़ी खबरें पाने के लिए हमारे चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, और अब आपका पसंदीदा चैनल आगया है:- sky tv channel no:-185, City den Plus channel no,:-779 or jio hot flex ch no-349 पर 24*7 लाइव और जल्द आ रहा है आके अपने टीवी पर फ्री डिश, जिओ टीवी,एमएक्स प्लेयर भी* *पूरे _देश में कहीं से भी अनुभवी युवक युवतियां हमारे चैनल से जुड़ने के लिए जल्द संपर्क_* *प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार* *संपर्क सूत्र:-* *9557903552*1
- मुजफ्फरनगर व्यूरो रिपोर्ट मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र बिजली के तार चोरी होने का मामला सामने आया ।1
- बिजनौर के झालू में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। झालू मार्ग पर गांव बिलाई के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार कई मीटर दूर जा गिरे, जिससे मौके पर ही चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की लाइव CCTV फुटेज भी सामने आई है, जिसमें स्विफ्ट कार की तेज रफ्तार और टक्कर का मंजर साफ दिखाई दे रहा है। मृतक नहटौर थाना क्षेत्र के गांव खजूरा जट के निवासी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर स्विफ्ट कार चालक की पहचान और तलाश में जुटी है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है। पूरा मामला बिजनौर के झालू मार्ग, गांव बिलाई का है।1
- Post by मो फरीद अंसारी1
- दिल्ली–एनसीआर से महिलाओं के लापता होने पर हिंदू युवा वाहिनी का ज्ञापन, मुजफ्फरनगर डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति–प्रधानमंत्री तक पहुंची आवाज1
- आज मोटा महादेव निकट द्रोण इंटरनेशनल एकेडमी में द्रोणा वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व न्यायाधीश हाईकोर्ट R.A सिंह , वरिष्ठ अतिथि नजीबाबाद ब्लॉक प्रमुख तपराज देशवाल तथा राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश महासचिव ब्रजवीर सिंह रहे। इस आयोजन में बच्चों ने बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ भाग लिया। तथा फैंसी एवं विभिन्न सभ्यताओं के वस्त्र ग्रहण करके नृत्य प्रस्तुत किए स्कूली बच्चों ने बढ़ रही मोबाइल की लत के संबंध में भी एक प्रोग्राम प्रस्तुत किया पूर्व न्यायाधीश R.A सिंह जी ने बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनको आगे बढ़ने की सीख दी तथा ब्लॉक प्रमुख नजीबाबाद तपराज देशवाल ने स्कूली बच्चों के साथ अभिभावकों को भी संबोधित किया तथा उनसे कहा कि ये बच्चे देश का भविष्य हम और आप मिलकर इनके उज्ज्वल भविष्य के लिए काम कर सकते हैं। प्रदेश महासचिव चौधरी ब्रजवीर सिंह जी ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा भी बच्चों की प्रतिभाएं बाहर आती हैं। हमें उनका उत्साह बढ़ाना चाहिए। चौधरी वीरपाल शिवम राणा शहजाद सैफी अयूब अंसारी मुकीम कुरैशी ने भी अपने विचार रखे। स्कूल के डायरेक्टर वसीम अहमद बख्श ने मुख्य अतिथि तथा वरिष्ठ अतिथियों के साथ अभिभावकों का आभार प्रकट किया स्कूली बच्चों में कीर्ति प्रथा तेजस जोया बुशरा वेदांशी, नैंसी फरहा अंशिका सिराज तथा स्टाफ में राहुल चौहान सना इंशा रेनू याशिका सबा प्राची मधु मेहर राकेश दानिश आदि ने भाग लिया1