संकट बिलग्राम क्षेत्र में इन दिनों हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की पकी फसल बारिश की मार से प्रभावित हो रही है। जिन किसानों ने कटाई की तैयारी पूरी कर ली थी, उनकी मेहनत पर अब पानी फिरता नजर आ रहा है। लगातार हो रही बारिश से खेतों में पानी भर गया है, जिससे फसल गिरने और दानों के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि इस समय बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान होता है, क्योंकि गेहूं और सरसों की फसल पूरी तरह तैयार है। यदि जल्द ही मौसम साफ नहीं हुआ तो उत्पादन पर बड़ा असर पड़ सकता है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर फसलें खेतों में ही गिर गई हैं, जिससे कटाई कार्य भी प्रभावित हो रहा है। किसानों की मेहनत और लागत पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। यदि मौसम ने साथ नहीं दिया तो किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
संकट बिलग्राम क्षेत्र में इन दिनों हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की पकी फसल बारिश की मार से प्रभावित हो रही है। जिन किसानों ने कटाई की तैयारी पूरी कर ली थी, उनकी मेहनत पर अब पानी फिरता नजर आ रहा है। लगातार हो रही बारिश से खेतों
में पानी भर गया है, जिससे फसल गिरने और दानों के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि इस समय बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान होता है, क्योंकि गेहूं और सरसों की फसल पूरी तरह तैयार है। यदि जल्द ही मौसम साफ नहीं हुआ तो उत्पादन पर बड़ा असर पड़ सकता है। इससे किसानों
को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर फसलें खेतों में ही गिर गई हैं, जिससे कटाई कार्य भी प्रभावित हो रहा है। किसानों की मेहनत और लागत पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। यदि मौसम ने साथ नहीं दिया तो किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
- सरकारी आदेश बनाम जमीनी हकीकत: सवाजपुर में किसकी चलेगी?, "SDM सवायजपुर या थाना अरवल" हरदोई जनपद की सवाजपुर तहसील अंतर्गत कटरी इब्राहिमपुर में ग्राम समाज की भूमि को लेकर विवाद ने प्रशासनिक तंत्र को कटघरे में खड़ा कर दिया है। राजस्व अभिलेखों में दर्ज उक्त भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने और वहां खड़ी गेहूं की फसल को राजकीय कोष में जमा कराने के स्पष्ट निर्देश उप जिलाधिकारी सवाजपुर द्वारा जारी किए गए थे। आदेश के अनुपालन हेतु ग्राम पंचायत रामपुर मझियारा के प्रधान को विधिवत सुपुर्दगी भी दी गई, ताकि सरकारी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और उपज से प्राप्त धनराशि ग्राम विकास कार्यों में उपयोग हो। सूत्रों के अनुसार लाखों रुपये मूल्य की अनुमानित गेहूं की फसल को लेकर कुछ दबंग तत्वों द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है। आरोप है कि न केवल प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी की जा रही है, बल्कि खुले तौर पर उच्चाधिकारियों के निर्देशों को न मानने की बातें भी कही जा रही हैं। यह स्थिति शासन की साख पर सीधा प्रश्नचिह्न लगाती है। मामले में सबसे गंभीर सवाल थाना अरवल की भूमिका को लेकर उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि सूचना दिए जाने के बावजूद अपेक्षित पुलिस कार्रवाई नहीं हुई। जब उप जिलाधिकारी, नायब तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल स्तर से स्पष्ट निर्देश जारी हो चुके हैं, तो उनका पालन सुनिश्चित कराना किसकी जिम्मेदारी है? क्या राजस्व और पुलिस विभाग के बीच समन्वय की कमी से अतिक्रमणकारियों का मनोबल बढ़ रहा है? यह प्रकरण केवल एक खेत या फसल का नहीं, बल्कि प्रशासनिक आदेशों की प्रभावशीलता और कानून के शासन की कसौटी है। यदि सरकारी भूमि की उपज राजकीय कोष तक नहीं पहुंचती, तो इसका सीधा असर ग्राम पंचायत की वित्तीय स्थिति और विकास योजनाओं पर पड़ेगा। अब निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं। क्या आदेशों को धरातल पर लागू कर जवाबदेही तय की जाएगी, या फिर सरकारी निर्देश कागजों तक सीमित रहेंगे? कटरी इब्राहिमपुर का यह विवाद प्रशासन के लिए सचमुच अग्निपरीक्षा बनता दिख रहा है।1
- ट्रेन भाग 21
- कन्नौज में देर रात अचानक मौसम का बदला मिजाज,तेज आंधी के साथ हुई बारिश में गिरे ओलो ने किसानों की बढ़ाई मुश्किल, अचानक बिन मौसम हुई बरसात में गिरे ओले, खेत में खड़ी आलू और गेहूं की फसल में भारी नुकसान।1
- यूपी के कन्नौज जिले (सौरिख थाना क्षेत्र) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। काशीराम कॉलोनी, आजाद नगर में एक फास्ट फूड की दुकान पर कुछ शराब के नशे में धुत युवकों ने जमकर तांडव मचाया। दुकानदार निरपेन्द्र कुमार शर्मा उर्फ अन्नू के साथ न सिर्फ गाली-गलौज और बेरहमी से मारपीट की गई, बल्कि उनकी दुकान में भारी तोड़फोड़ कर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना देकर थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। क्या यूपी में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं? पुलिस इन फरार आरोपियों को कब तक सलाखों के पीछे पहुंचाएगी?1
- Jay shri ram🙏🙏🙏🙏1
- #हरदोई सपा से निष्कासित नेता यदुनंदन लाल वर्मा पर मुकदमा दर्ज जेल से निकलने के बाद किया था शक्ति प्रदर्शन बिना अनुमति के किया शक्ति प्रदर्शन भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष करन पासी समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने यदुनंदन लाल वर्मा का किया था स्वागत प्रदर्शन के दौरान यातायात हुआ था प्रभावित प्रभु श्री राम माता कौशल्या को लेकर दिया था भड़काऊ बयान जिसका विभिन्न सामाजिक संगठनों ने विरोध किया था सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज गया था जमानत मिलने के बाद बीती रात जेल से निकलने के बाद भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष करन पासी ने सैकड़ों लोगों के साथ यदुनंदन लाल वर्मा का स्वागत किया था जिसमें कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई थी फिल्हाल पुलिस ने यदुनंदन लाल वर्मा और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया 5 नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है1
- कछौना के बेरुआ में फिर 'अधर्म', शनिदेव की मूर्ति खंडित कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश!शांति के दुश्मनों ने एक बार फिर आस्था को ललकारा .............. #Hardoi #Kachona #UPNews #KachonaPolice #Berua #HardoiPolice #BreakingNews #UttarPradesh #CrimeNews #YogiAdityanath #ShaniDev #AasthaParChot #Vandalism #TempleVandalized #JusticeForBerua #AnarchyInUP #HinduDharma #AlertIndia #Justice #UPCrime #ShaniMandir #SamajikSauhard #HinduUnity #PoliceInvestigation #ViralNews #KachonaUpdates1
- सीट पर बैठने को लेकर ट्रेन में महिलाओं का हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा1