ट्रैक्टर सौदे में धोखाधड़ी का आरोप दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज ट्रैक्टर सौदे में धोखाधड़ी, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज ठाकुरद्वारा। ट्रैक्टर खरीद-फरोख्त के एक मामले में धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार उसने 6 अक्टूबर 2024 को UK18S0633 नंबर का स्वराज 855 FE ट्रैक्टर पंकज पुत्र पूरन सिंह निवासी बघेलावाला, थाना काशीपुर, जनपद उधमसिंह नगर से 4.50 लाख रुपये में खरीदा था। सौदे के समय विक्रेता ने सेल लेटर पर हस्ताक्षर कर ट्रैक्टर सौंप दिया था। भुगतान गवाहों के सामने नकद किया गया, जिसकी वीडियो व फोटो भी मौजूद हैं। आरोप है कि ट्रैक्टर पर पहले से लिया गया ऋण बकाया था। विक्रेता ने एक वर्ष के भीतर ऋण चुकाकर ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन पीड़ित के नाम कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो ऋण चुकाया गया और न ही अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) दिया गया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी पंकज कुमार ने वसूली एजेंट मेहराज खान के साथ मिलकर साजिश की और अब ट्रैक्टर जबरन वापस ले जाने की धमकी दे रहे हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी

- बिजनौर में सांप्रदायिक सौहार्द को लेकर सपा विधायकों ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कुछ लोगों पर माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन को चेतावनी दी है। वीओ: मीडिया से बातचीत में सपा विधायक ने कहा कि जिले की ‘गंगा-जमुनी तहजीब’ को निशाना बनाया जा रहा है। पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने एक पुराने विवाद में एकतरफा कार्रवाई और संपत्तियां सीज करने के आरोप लगाए। वीओ-2: विधायक ने ड्रोन से वीडियो बनाने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि किसी निजी व्यक्ति को ऐसा अधिकार नहीं है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। सपा विधायकों ने 7 तारीख तक का अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी है कि अगर न्याय नहीं मिला, तो पार्टी आंदोलन करेगी।1
- Post by वीरेन्द्र अग्रवाल1
- मेले में लगा 60 फीट का झूला घूमते वक्त उखड़कर गिरा, 30 लोग घायल घायलों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे, 2 बच्चों की हालत गंभीर ये हादसा यूपी के कुशीनगर में लगे मेले में बुधवार रात हुआ1
- बुर्कावाली मोहतरमा का नाम पायल है. अयोध्या में ज्वैलर की दुकान में बुर्का पहनकर हिंदू पायल ने नकली तमंचे से दिनदहाड़े लूट की थी. पायल ने नकली तमंचा दिखाकर 26 ग्राम सोने के हार-लॉकेट लूट लिए थे. दुकान के बाहर उसका प्रेमी राहुल मोटरसाइकिल पर इंतजार कर रहा था। लूट को अंजाम देकर पायल बाहर आयी और प्रेमी के साथ फरार हो गयी. पायल शादीशुदा है. राहुल उसका बॉयफ्रैंड है. दोनो अरेस्ट है.1
- Post by Junaid Junaid1
- ऋषिकेश में हुई यह शर्मनाक घटना कई गंभीर सवाल खड़े करती है।1
- लोकेशन: धामपुर (बिजनौर) स्लग: ओवरलोड मिट्टी ट्रैक्टर पर चालान, दोबारा मिलने पर सील की चेतावनी धामपुर से खबर है, जहां ट्रैफिक पुलिस ने ओवरलोड मिट्टी से भरी डबल ट्रॉली ट्रैक्टर पर कार्रवाई करते हुए चालान किया है। साथ ही दोबारा इसी तरह मिलने पर वाहन सील करने की चेतावनी भी दी गई है। इस पूरे मामले में खनन अनुमति की शर्तों पर भी सवाल उठने लगे हैं। वीओ: मामला शुक्रवार सायंकाल का है, जब आरएसएम तिराहा पर ट्रैफिक टीआई दरोगा नितिन मलिक अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मिट्टी से भरी एक डबल ट्रॉली ट्रैक्टर को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान चालक वैध ट्रांसपोर्ट परमिशन या ई-रवन्ना प्रस्तुत नहीं कर सका, वहीं ट्रॉली ओवरलोड भी पाई गई। वीओ-2: ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर ही 10 हजार रुपये का चालान किया। चालक ने बताया कि क्षेत्र में कई ट्रैक्टर ट्रालियां एक ही स्थान से मिट्टी उठाकर दूसरी जगह डाल रही हैं, हालांकि किसी ठेकेदार का नाम स्पष्ट नहीं बताया गया। जानकारी के अनुसार, जहां से मिट्टी उठाई जा रही है वहां जेसीबी मशीन से खुदाई हो रही है और दूसरी जगह भी मशीनों से मिट्टी डाली जा रही है। वीओ-3: टीआई नितिन मलिक ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यह ट्रैक्टर ट्रॉली दोबारा इसी तरह संचालित होती पाई गई, तो नियमानुसार इसे सील कर दिया जाएगा। खनन अनुमति (दस्तावेज़ के अनुसार) प्रकार: मिट्टी मात्रा: करीब 100 घन मीटर अवधि: 15 दिन (30 मार्च से 13 अप्रैल 2026) स्थान: धामपुर क्षेत्र का निर्धारित गाटा परिवहन (MM-11/ई-रवन्ना): स्पष्ट उल्लेख नहीं फिलहाल बड़ा सवाल यह है कि क्या खनन अनुमति की शर्तों का पालन हो रहा है या नहीं। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।1
- Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी1
- चरस तस्करों ने दंपति को लूटा दोनों चरस तस्कर लुटेरे गिरफ्तार 1 किलो 700 ग्राम अवैध चरस, 2500 रुपये नकद, एक पीली धातु की बाली, एक तमंचा .315 बोर (दो जिंदा कारतूस सहित) और लूट में इस्तेमाल हुई एक मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर, रजि. नंबर UP21DF8725) बरामद की1