मंडला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, दुर्घटना पीड़ितों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर सड़क सुरक्षा को लेकर जिला स्तर पर सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा दुर्घटना पीड़ितों को शासन की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल या मृत व्यक्तियों के परिजनों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं का समय पर लाभ दिलाया जाए। विशेष रूप से प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को सहायता राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। पीएम राहत योजना (विशेषकर सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए) दुर्घटना के पात्र पीड़ितों को कैशलेस इलाज प्रदान करती है। यह योजना दुर्घटना के पहले ’गोल्डन ऑवर’ में त्वरित चिकित्सा सुनिश्चित करती है और इसका उद्देश्य समय पर इलाज न मिलने से होने वाली मौतों को रोकना है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने लोगों को इस योजना के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि सड़क दुर्घटना में प्रभावित व्यक्तियों एवं उनके परिवारों को राहवीर योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता का लाभ भी समय पर प्रदान किया जाए। इसके लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। जिला अंतर्गत चिन्हित 10 ब्लैक स्पॉट एवं चिन्हित 34 रेड स्पॉट पर संबंधित सड़क निर्माता विभागों को 7 दिवस के अंदर स्थल निरीक्षण कर सुधारात्मक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया जिससे दुर्घटना पर अंकुश लगाया जा सके। हिट एंड रन प्रकरणों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सड़कों पर बने स्पीड ब्रेकर का पुनः निरीक्षण करने एवं स्पीड ब्रेकर पर रंग रोधन का कार्य करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किये गये। नियमित रूप से चैकिंग अभियान चलाकर बिना हेलमेट एवं बिना सीटबेल्ट लगाए वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार अतिक्रमण दस्ता को कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, डीएफओ पश्चिम एमएस मौर्य, डीएफओ पूर्व प्रीता एमएस, सीईओ जिला पंचायत शाश्वत सिंह मीना, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा, सभी एसडीएम एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

- ***** मंडला के शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में रेड रिबन क्लब द्वारा एड्स जागरूकता के लिए पोस्टर, रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार हरदहा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।1
- Post by Govardhan kushwaha1
- मंडला जिला अस्पताल में एक बार फिर लापरवाही गर्माया मामला परिजनों का आरोप - गलती #इंजेक्शन लगाने से हुई #मौत !! आए दिन मरीजों और परिजनों द्वारा डॉक्टरों पर लापरवाही और धमकी देने के आरोप लगते रहते हैं। आख़िर कब सुधरेगी स्वास्थ्य व्यवस्था? #मंडला #जिला_अस्पताल_मंडला #स्वास्थ्य_व्यवस्था #लापरवाही #Mandla #News #मंडला #जिला_अस्पताल #स्वास्थ्य_व्यवस्था1
- मंडला जिला अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप1
- मंडला। लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल, समग्र शिक्षा अभियान के आदेशों के परिपालन में पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगारपुर में वार्षिकोत्सव , वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री जय कुमार बैरागी के मार्गदर्शन व अध्यक्षता में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां भारती भारत माता और ज्ञान की देवी मां सरस्वती जी छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया । इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में एसएमडीसी के सम्मानीय सदस्यगण उपस्थित रहे । कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक स्वागत नृत्य से किया गया । जनवरी 2026 में विद्यालय के जंबूरी दल ने बालोद छत्तीसगढ़ में आयोजित प्रथम रोवर रेंजर राष्ट्रीय जंबूरी में ऑल इंडिया स्तर में मध्यप्रदेश को दूसरा स्थान दिला कर राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान पहचान बनाई है । उसी जंबूरी दल के छात्र छात्राओं ने वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में जे हर रखे तीर कमान , दुनिया वालों जानो हम तो आदिवासी आन गीत पर शानदार और मनमोहक करमा नृत्य की प्रस्तुति दी । रंजना मरावी व साथियों के द्वारा आमा के कहरा, तोर पहरा में गीत पर अपनी नृत्य प्रस्तुत की । मनीषा धुर्वे एवं साथियों के द्वारा राजमंडनी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किए । महिमा बैरागी के द्वारा छम छम गीत पर अपनी नृत्य प्रस्तुत की । जंबूरी दल के द्वारा पुन: आदिवासी पारम्परिक लोकनृत्य , वेशभूषा , एक लय, एक ताल में तर हर नाना मोर नाना हो , तरी ना को नाना री ना सैला गीत पर मनमोहक, , शानदार नृत्य की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समां बांध दिए । इसीलिए कहा भी जाता है ""हाथों में डंडा , पैरों में पेंजना की झंकार है । ये सिर्फ सैला नृत्य नहीं , आदिवासियों की श्रंगार है ।" रीता धुर्वे और शिवानी भारतीया के द्वारा महुआ झरे रे, महुआ झरे गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई । नमृता बैरागी और सुष्मिता बैरागी के द्वारा गाए गीत तो सांस्कृतिक कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए । रानी केराम और मनीषा कुडापे के द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई । वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन पीटीआई अशोक वरकड़े के नेतृत्व में किया गया ।1
- Post by Rajju Bhartiya1
- Post by Salim khan1
- ****** मंडला में कलेक्टर सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था सुधारने और दुर्घटना पीड़ितों को प्रधानमंत्री राहत योजना व राहवीर योजना का लाभ समय पर दिलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिले के ब्लैक स्पॉट और रेड स्पॉट का निरीक्षण कर सुधार कार्य, हेलमेट-सीट बेल्ट जांच और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज करने के निर्देश भी दिए गए।1