प्रेस नोट *जिला चिकित्सालय में मनाया मेडिकल लैब टेक्नीशियन दिवस जकारिक जेनसन को किया नमन* सवाई माधोपुर आज जिला अस्पताल के लैब में मेडिकल लैब टेक्नीशियन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ तेजराम मीणा एवं वरिष्ठ दंत रोग विशेषज्ञ डॉ अंजनी मथुरिया ने जकारिक जेनसन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। अखिल राजस्थान लैब सहायक संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप गौतम ने बताया कि निजी क्षेत्र में कार्य कर रहे लैब कर्मचारीयो ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ तेजराम मीणा ने कहा कि कोरोना में लैब टेक्नीशियन के कार्य की राष्ट्रीय स्तर तक सराहना की गई। 60 -70 के दशक में चुनिंदा जांच हुआ करती थी लेकिन आज न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, ट्रांसप्लांट से संबंधित समय-समय पर फैलने वाली वैश्विक महामारियों एवं अत्याधुनिक जांचों का दायरा इतना बढ़ चुका है की गुणवत्ता पूर्ण जांच रिपोर्ट के आधार पर सही एवं सटीक इलाज मरीजों को मिल पा रहा है। लैबोरेट्री कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र गौतम ने कम्पाउंड माइक्रोस्कोप के आविष्कारक जकारिक जैनसन की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर डॉ मुरारीलाल मीणा पेथोलोजिस्ट, डॉ गायत्री मीणा, अखिल राजस्थान लैबोरेट्री कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र गौतम, ब्लड बैंक प्रभारी जगदीश गुप्ता, लैब टेक्नीशियन बलराम मीणा, योगेश जेलिया, गिरवर खींची, अखिल राजस्थान कर्मचारी संघ के जिला मंत्री हनुमान सिंह नरूका, कुसुम कंवर, सुनील शर्मा, मनोज सैन, राजेश सैनी, सहित लैब टेक्नीशियन कर्मचारी उपस्थित रहें।

- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- Post by दैनिक भास्कर संवाददाता1
- बालेर (सवाई माधोपुर): भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए आमजन को राहत देने के लिए सामाजिक सरोकार के कार्यों की कड़ी में आज एक सराहनीय पहल की गई। बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को बालेर कस्बे में वीरपुर ग्रामवासियों की ओर से जनसेवा हेतु प्याऊ का भव्य उद्घाटन किया गया। उल्लेखनीय है कि क्षेत्रवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का यह पुनीत कार्य पिछले लगातार पांच वर्षों से बिना रुके जारी है। उद्घाटन समारोह के दौरान वीरपुर गाँव के कई गणमान्य नागरिक और प्रमुख व्यक्तित्व उपस्थित रहे, जिनमें श्री सुरेश जी, श्री रामदयाल जी, श्री रामस्वरूप जी, श्री राधेश्याम जी, श्री भजन जी, श्री सत्तू जी, श्री हनुमान जी, श्री हंसराज जी, श्री बल्लू जी, श्री लक्ष्मी चंद जी, श्री रामसिंह जी, श्री देवी लाल जी, श्री बाबू पटेल जी, श्री अलका जी, श्री जगदीश जी (बैरना), श्री रामलाल जी (कोटा), श्री रामफूल जी (RAC) एवं राजीव मैनेजर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। इस प्याऊ के शुरू होने से बाजार में आने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों को भीषण गर्मी में ठंडे और शुद्ध पानी की सुविधा मिल सकेगी। वीरपुर ग्रामवासियों की यह पहल न केवल मानवता की मिसाल पेश कर रही है, बल्कि सामाजिक एकता और सेवा भाव का संदेश भी दे रही है।2
- दिलीप राणावत आपनेता ने पिपल्दा क्षेत्र के गांव छत्रपूरा उर्फ़ कुम्हारिया सरकारी स्कूल की समस्याओं को लेकर उपखण्ड अधिकारी को विधायक महोदय व शिक्षामंत्री के नाम ज्ञापन दिया ! राणावत ने बताया की छत्रपूरा गांव का स्कूल कई सालों से ग्रसित है चार -पांच महीनों से बच्चों को अयाना सरकारी स्कूल में भेजा जा रहा है जिससे कई छोटे बच्चों की पढ़ाई बंद हो चुकी है अतः विधायक महोदय व शिक्षामंत्री से निवेदन है की बच्चों के लिए ज़ब तक छत्रपूरा स्कूल की बिल्डिंग तैयार नहीं हो जाती तब तक बच्चों को या तो छत्रपुरा धर्मशाला में बिटाया जाए या छत्रपुरा स्कूल में खाली जगह में टीन शेड लगाकर बच्चों की बिटाने की व्यवस्था की जाये !अगर ऐसा नहीं होता है तो मजबूरन बच्चों के भविष्य के लिए गांव वालों के साथ शक्त कदम उठाना पड़ेगा साथ में राजकमल बैरवा, नरोतम मीणा, केशव सत्तावन, अजय रजवाड़ी आदि मौजूद रहे1
- नैनवां में डबल रजिस्ट्री का खेल, जमीन पर कब्जा मामला,#rajasthan #bundi #nainwanews1
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- सवाई माधोपुर आज दिनांक 15 अप्रैल 2025 को ज्येष्ठा मैत्री, पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर द्वारा जिले के समस्त बैंक प्रबंधकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान बैंकिंग प्रणाली से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि बैंक खातों के दुरुपयोग को रोकने हेतु संदिग्ध खातों एवं मूल खाताधारकों की पहचान सुनिश्चित की जाए, ताकि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। इसके अतिरिक्त सभी बैंक शाखाओं में एटीएम पर सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित करने, ऑनलाइन केवाईसी के स्थान पर प्राथमिकता से ऑफलाइन केवाईसी करवाने तथा बैंकिंग धोखाधड़ी से संबंधित प्रकरणों के अनुसंधान में पुलिस का पूर्ण सहयोग करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बैंक प्रबंधकों को साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए सतर्कता बरतने तथा ग्राहकों को भी जागरूक करने हेतु आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रेरित किया गया।1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- आदर्श ग्राम पंचायत अरनिया केदार के रास्ते देखिए सर क्या हालत हो रहे हैं2