logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बूंदाबांदी के बीच कैसरगंज थानाध्यक्ष सहित प्रशासन पूरी तरह रहा मुस्तैद कैसरगंज में ईद की नमाज़ शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न बूंदाबांदी के बीच कैसरगंज थानाध्यक्ष सहित प्रशासन पूरी तरह रहा मुस्तैद बहराइच। ईद की नमाज़ को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। थानाध्यक्ष कैसरगंज और तहसीलदार कैसरगंज ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जामा मस्जिद महमूद शाह व आयशा मस्जिद, कस्बा कैसरगंज में भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से संवाद कर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। नमाज़ के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। प्रशासन की सतर्कता और स्थानीय लोगों के सहयोग से ईद की नमाज़ सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गई। प्रशासन ने क्षेत्रवासियों को आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने की अपील की।

2 hrs ago
user_Mohit Nepali
Mohit Nepali
Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

बूंदाबांदी के बीच कैसरगंज थानाध्यक्ष सहित प्रशासन पूरी तरह रहा मुस्तैद कैसरगंज में ईद की नमाज़ शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न बूंदाबांदी के बीच कैसरगंज थानाध्यक्ष सहित प्रशासन पूरी तरह रहा मुस्तैद बहराइच। ईद की नमाज़ को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। थानाध्यक्ष कैसरगंज और तहसीलदार कैसरगंज ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जामा मस्जिद महमूद शाह व आयशा मस्जिद, कस्बा कैसरगंज में भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से संवाद कर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। नमाज़ के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। प्रशासन की सतर्कता और स्थानीय लोगों के सहयोग से ईद की नमाज़ सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गई। प्रशासन ने क्षेत्रवासियों को आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने की अपील की।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • दिनांक : 21.03.2026 पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना* सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा आमजन को त्वरित पुलिस सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनपद श्रावस्ती को *07 नवीन पीआरवी स्कॉर्पियो वाहन* आवंटित किए गए हैं। इन वाहनों का लक्ष्य न केवल सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस गश्त को मजबूत करना है, बल्कि किसी भी आपात स्थिति में आम नागरिकों तक तुरंत और प्रभावी सहायता पहुंचाना भी है। आज दिनांक 21.03.2026 को *पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी* एवं अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल-112) मुकेश चंद्र उत्तम* द्वारा इन 07 पीआरवी स्कॉर्पियो वाहनों को *पुलिस लाइन भिनगा* से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। नवीन पीआरवी वाहन *जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में सतर्क निगरानी एवं नागरिकों को त्वरित सहायता* प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित किए जाएंगे। ये वाहन *जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, वायरलेस संचार व्यवस्था, बॉडी वॉर्न कैमरा, मोबाइल डाटा टर्मिनल (MDT) तथा सीयूजी मोबाइल फोन* जैसी *अत्याधुनिक तकनीकों* से सुसज्जित हैं, जिससे पुलिस बल की प्रतिक्रिया क्षमता, पारदर्शिता एवं जनविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही इन वाहनों में *मेडिकल किट* और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे सड़क दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा या किसी भी आकस्मिक स्थिति में पुलिसकर्मी आमजन को तुरंत प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक सहयोग प्रदान कर सकें।
    2
    दिनांक : 21.03.2026
पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना* 
सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा आमजन को त्वरित पुलिस सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनपद श्रावस्ती को *07 नवीन पीआरवी स्कॉर्पियो वाहन* आवंटित किए गए हैं। इन वाहनों का लक्ष्य न केवल सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस गश्त को मजबूत करना है, बल्कि किसी भी आपात स्थिति में आम नागरिकों तक तुरंत और प्रभावी सहायता पहुंचाना भी है।
आज दिनांक 21.03.2026 को *पुलिस अधीक्षक  राहुल भाटी* एवं  अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल-112) मुकेश चंद्र उत्तम* द्वारा इन 07 पीआरवी स्कॉर्पियो वाहनों को *पुलिस लाइन भिनगा* से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
नवीन पीआरवी वाहन *जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में सतर्क निगरानी एवं नागरिकों को त्वरित सहायता* प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित किए जाएंगे।
ये वाहन *जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, वायरलेस संचार व्यवस्था, बॉडी वॉर्न कैमरा, मोबाइल डाटा टर्मिनल (MDT) तथा सीयूजी मोबाइल फोन* जैसी *अत्याधुनिक तकनीकों* से सुसज्जित हैं, जिससे पुलिस बल की प्रतिक्रिया क्षमता, पारदर्शिता एवं जनविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
साथ ही इन वाहनों में *मेडिकल किट* और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे सड़क दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा या किसी भी आकस्मिक स्थिति में पुलिसकर्मी आमजन को तुरंत प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक सहयोग प्रदान कर सकें।
    user_गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    Bhinga, Shravasti, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक नें महिला सशक्तिकरण हेतु आयोजित जागरूकता बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी श्रावस्ती!उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ”मिशन शक्ति अभियान -5 के द्वितीय चरण’’ के तहत पुलिस विभाग द्वारा आज महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुनिश्चित करने के लिए एक भव्य जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया।रैली को पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने पुलिस लाइन भिनगा परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर भिनगा नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी और समाज के हर वर्ग तक नारी सशक्तिकरण का संदेश पहुँचाने का माध्यम बनी। रैली में समस्त थानों मिशन शक्ति केन्द्र की महिला पुलिस कर्मियों व अन्य पुलिस कर्मियों ने प्रतिभाग जिनके हाथों में ’सशक्त नारी, समृद्ध नारी’, ’बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, ’नारी का सम्मान, देश का मान’, ’हमारा संकल्प, नारी सुरक्षा’ जैसे नारे लिखी तख्तियां पकड़ी हुई थी। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने कहा कि पुलिस विभाग महिलाओं और बालिकाओं के प्रति होने वाले अपराधों को लेकर अत्यंत गंभीर है और उनकी सेवा में सदैव तत्पर है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने वूमेन पावर लाइन 1090, इमरजेंसी सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, 1930, 181, 102, 108, 101 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी और इनका उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थानों पर मिशन शक्ति केन्द्र स्थापित हैं। इन केन्द्रों पर योग्य महिला उप निरीक्षक, महिला मुख्य आरक्षी एवं महिला आरक्षी की नियुक्ति हैं, जो महिला की समस्यों की सुनवाई एवं त्वरित निस्तारण हेतु समर्पित भाव से कार्य कर रही हैं। पीड़िता को सम्मानजनक व्यवहार व त्वरित विधिक सहायता उपलब्ध कराना इन केन्द्रों का प्रमुख उद्देश्य है। पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि महिला बीट अधिकारी, एंटी रोमियो टीम एवं महिला सुरक्षा विशेष दल निरंतर गाँवों, कस्बों, बाजारों, बस स्टैंड, स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाकर चौपाल, संवाद व जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों के माध्यम से महिला एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। द्वितीय फेज के दौरान साइबर सुरक्षा जागरूकता पर भी विशेष बल दिया जाएगा। महिलाओं व बालिकाओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित प्रयोग, ऑनलाइन फ्रॉड व साइबर अपराध से बचाव के संबंध में प्रशिक्षित किया जाएगा।जनपद श्रावस्ती में मिशन शक्ति-5 के द्वितीय चरण के तहत आगामी दिनों में निरंतर जन-जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, संवाद गोष्ठियाँ एवं विशेष अभियान आयोजित किए जाएंगे। इन प्रयासों से निश्चित ही महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में ठोस परिणाम सामने आएंगे और जनपद श्रावस्ती नारी गरिमा व स्वाभिमान का प्रतीक बनेगा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम, पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान, क्षेत्राधिकारी अपराध आलोक कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व भारी संख्या में महिला पुलिस कर्मी व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
    1
    पुलिस अधीक्षक नें महिला सशक्तिकरण हेतु आयोजित जागरूकता बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी
श्रावस्ती!उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ”मिशन शक्ति अभियान -5 के द्वितीय चरण’’ के तहत पुलिस विभाग द्वारा आज महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुनिश्चित करने के लिए एक भव्य जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया।रैली को पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने पुलिस लाइन भिनगा परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर भिनगा नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी और समाज के हर वर्ग तक नारी सशक्तिकरण का संदेश पहुँचाने का माध्यम बनी। रैली में समस्त थानों मिशन शक्ति केन्द्र की महिला पुलिस कर्मियों व अन्य पुलिस कर्मियों ने प्रतिभाग जिनके हाथों में ’सशक्त नारी, समृद्ध नारी’, ’बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, ’नारी का सम्मान, देश का मान’, ’हमारा संकल्प, नारी सुरक्षा’ जैसे नारे लिखी तख्तियां पकड़ी हुई थी।  
पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने कहा कि पुलिस विभाग महिलाओं और बालिकाओं के प्रति होने वाले अपराधों को लेकर अत्यंत गंभीर है और उनकी सेवा में सदैव तत्पर है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने वूमेन पावर लाइन 1090, इमरजेंसी सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, 1930, 181, 102, 108, 101 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी और इनका उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थानों पर मिशन शक्ति केन्द्र स्थापित हैं। इन केन्द्रों पर योग्य महिला उप निरीक्षक, महिला मुख्य आरक्षी एवं महिला आरक्षी की नियुक्ति हैं, जो महिला की समस्यों की सुनवाई एवं त्वरित निस्तारण हेतु समर्पित भाव से कार्य कर रही हैं। पीड़िता को सम्मानजनक व्यवहार व त्वरित विधिक सहायता उपलब्ध कराना इन केन्द्रों का प्रमुख उद्देश्य है। पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि महिला बीट अधिकारी, एंटी रोमियो टीम एवं महिला सुरक्षा विशेष दल निरंतर गाँवों, कस्बों, बाजारों, बस स्टैंड, स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाकर चौपाल, संवाद व जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों के माध्यम से महिला एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।  
द्वितीय फेज के दौरान साइबर सुरक्षा जागरूकता पर भी विशेष बल दिया जाएगा। महिलाओं व बालिकाओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित प्रयोग, ऑनलाइन फ्रॉड व साइबर अपराध से बचाव के संबंध में प्रशिक्षित किया जाएगा।जनपद श्रावस्ती में मिशन शक्ति-5 के द्वितीय चरण के तहत आगामी दिनों में निरंतर जन-जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, संवाद गोष्ठियाँ एवं विशेष अभियान आयोजित किए जाएंगे। इन प्रयासों से निश्चित ही महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में ठोस परिणाम सामने आएंगे और जनपद श्रावस्ती नारी गरिमा व स्वाभिमान का प्रतीक बनेगा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम, पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना  भरत पासवान, क्षेत्राधिकारी अपराध आलोक कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व भारी संख्या में महिला पुलिस कर्मी व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • sant pathik gaushala bajarpurwa kaisarganj bahraich up
    4
    sant pathik gaushala bajarpurwa kaisarganj bahraich up
    user_Deenanath @official
    Deenanath @official
    Digital Marketing Specialist कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत गोकुलपुर सधुवापुर ग्राम पंचायत के परागी पुरवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि शिकायत करने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिला, बल्कि उल्टे उन्हीं पर कार्रवाई कर दी गई। गांव निवासी ऊषा देवी और शोभावती ने पुलिस अधीक्षक को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि परिवार के ही दूसरे पक्ष से उनका काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा है। आरोप है कि शुक्रवार शाम विवाद के चलते दूसरे पक्ष के लोग गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उनके 12 वर्षीय बेटे सहित दोनों महिलाओं को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया। पीड़ितों का कहना है कि घटना के दौरान मारपीट की तस्वीरें मोबाइल फोन में कैद कर ली गई थीं, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया। उनका दावा है कि उस फोन में घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मौजूद हैं। पीड़ित पक्ष ने बताया कि जब उन्होंने थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई, तो पुलिस ने उल्टे उन्हीं पर धारा 151 के तहत कार्रवाई कर दी। साथ ही आरोप लगाया कि दूसरा पक्ष लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है और उनके बेटे व पति का रास्ता रोककर हमला करने की कोशिश कर रहा है। पीड़ितों के अनुसार, इससे पहले भी कई बार हमले की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने अपनी जान को खतरा बताते हुए प्रशासन से सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, इस मामले में थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि मोबाइल फोन थाने से ले जाने के लिए कहा गया है।
    4
    बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत गोकुलपुर सधुवापुर ग्राम पंचायत के परागी पुरवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि शिकायत करने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिला, बल्कि उल्टे उन्हीं पर कार्रवाई कर दी गई।
गांव निवासी ऊषा देवी और शोभावती ने पुलिस अधीक्षक को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि परिवार के ही दूसरे पक्ष से उनका काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा है। आरोप है कि शुक्रवार शाम विवाद के चलते दूसरे पक्ष के लोग गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उनके 12 वर्षीय बेटे सहित दोनों महिलाओं को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया।
पीड़ितों का कहना है कि घटना के दौरान मारपीट की तस्वीरें मोबाइल फोन में कैद कर ली गई थीं, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया। उनका दावा है कि उस फोन में घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मौजूद हैं।
पीड़ित पक्ष ने बताया कि जब उन्होंने थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई, तो पुलिस ने उल्टे उन्हीं पर धारा 151 के तहत कार्रवाई कर दी। साथ ही आरोप लगाया कि दूसरा पक्ष लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है और उनके बेटे व पति का रास्ता रोककर हमला करने की कोशिश कर रहा है। पीड़ितों के अनुसार, इससे पहले भी कई बार हमले की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
पीड़ित ने अपनी जान को खतरा बताते हुए प्रशासन से सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
वहीं, इस मामले में थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि मोबाइल फोन थाने से ले जाने के लिए कहा गया है।
    user_Anurag Sharma
    Anurag Sharma
    नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • अलविदा की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत #CO नानपारा महोदय व #कोतवाल नानपारा महोदय द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते हुए व मस्जिदों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा धर्मगुरुओं से वार्तालाप कर शांति व सौहार्द बनाये रखने की अपील की गयी। #UPPolice #BahraichPolice #SPBahraich
    1
    अलविदा की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत #CO नानपारा महोदय व #कोतवाल नानपारा महोदय द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते हुए व मस्जिदों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा धर्मगुरुओं से वार्तालाप कर शांति व सौहार्द बनाये रखने की अपील की गयी।
#UPPolice #BahraichPolice  #SPBahraich
    user_OFFICIAL QADRI NEWS 📰🗞️
    OFFICIAL QADRI NEWS 📰🗞️
    Classified ads newspaper publisher नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हरियाणा में 6 साल में 18000 लोगों की हार्ट अटैक से मौत... सरकार ने विधानसभा में किया खुलासा हरियाणा विधानसभा में खुलासा किया गया
    1
    हरियाणा में 6 साल में 18000 लोगों की हार्ट अटैक से मौत... सरकार ने विधानसभा में किया खुलासा
हरियाणा विधानसभा में खुलासा किया गया
    user_दीपक शर्मा
    दीपक शर्मा
    इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • ज़िला बहराइच के कस्बा नानपारा में इस बार बारिश की वजह से ईदगाह में नमाज़ अदा नहीं हो सकी, जिसके बाद शहर की मुख्तलिफ मस्जिदों में ईद की नमाज़ अदा की गई। राजा मस्जिद और शाही जामा मस्जिद में नमाज़ियों की ज्यादा तादाद को देखते हुए दो मरहलों में नमाज़ अदा कराई गई। पहले मरहले में मस्जिद भर जाने तक नमाज़ अदा की गई, जबकि बाकी रह जाने वाले लोगों ने दूसरे मरहले में नमाज़ अदा की। हर साल की तरह इस बार भी नानपारा में ईद का त्योहार पूरे अमन-ओ-अमान और भाईचारे के साथ मनाया गया। कहीं से भी किसी तरह की नफरत, बदसलूकी या किसी के मज़हबी जज़्बात को ठेस पहुंचाने की कोई खबर सामने नहीं आई। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद पेश की और आपसी मोहब्बत और यकजहती का पैगाम दिया। इसके साथ ही लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर सेवइयां खाईं और खुशियां बांटीं। इस मौके पर इमाम साहब ने अपने खुत्बे में खास तौर पर नौजवानों को नसीहत देते हुए कहा कि अपने नौजवानों की हिफाज़त करना वक्त की सबसे बड़ी ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि घरों से बाहर निकलो और जहां भी कोई नौजवान गलत राह पर जाता नजर आए—चाहे वह शराब पीता हो, सिगरेट पीता हो या बेकार वक्त ज़ाया करता हो—उसे वहीं पर मोहब्बत और हिकमत के साथ समझाओ। इमाम साहब ने आगे कहा कि नौजवानों को इस्लाम की सही तालीम दी जाए और उन्हें बताया जाए कि हमारे जो बुजुर्ग इस दुनिया से गुजर गए, उनका किरदार कैसा था, उनकी ज़िंदगी कैसी सादगी, इबादत और नेकियों से भरी हुई थी। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि आज के दौर में हम और हमारे नौजवान उन रास्तों से दूर होते जा रहे हैं, इसलिए जरूरी है कि हम सब मिलकर उन्हें सही राह दिखाएं और दीन की तरफ वापस लाएं। इंतज़ामिया की तरफ से भी कड़े इंतज़ाम किए गए थे। नानपारा कोतवाली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रही और लगातार गश्त की जाती रही, जिससे पूरे इलाके में सुकून और कानून-व्यवस्था कायम रही। पूरे दिन इलाके में अमन-ओ-सुकून का माहौल बरकरार रहा और लोगों ने खुशी और इत्मीनान के साथ ईद का त्योहार मनाया।
    1
    ज़िला बहराइच के कस्बा नानपारा में इस बार बारिश की वजह से ईदगाह में नमाज़ अदा नहीं हो सकी, जिसके बाद शहर की मुख्तलिफ मस्जिदों में ईद की नमाज़ अदा की गई। राजा मस्जिद और शाही जामा मस्जिद में नमाज़ियों की ज्यादा तादाद को देखते हुए दो मरहलों में नमाज़ अदा कराई गई। पहले मरहले में मस्जिद भर जाने तक नमाज़ अदा की गई, जबकि बाकी रह जाने वाले लोगों ने दूसरे मरहले में नमाज़ अदा की।
हर साल की तरह इस बार भी नानपारा में ईद का त्योहार पूरे अमन-ओ-अमान और भाईचारे के साथ मनाया गया। कहीं से भी किसी तरह की नफरत, बदसलूकी या किसी के मज़हबी जज़्बात को ठेस पहुंचाने की कोई खबर सामने नहीं आई। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद पेश की और आपसी मोहब्बत और यकजहती का पैगाम दिया। इसके साथ ही लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर सेवइयां खाईं और खुशियां बांटीं।
इस मौके पर इमाम साहब ने अपने खुत्बे में खास तौर पर नौजवानों को नसीहत देते हुए कहा कि अपने नौजवानों की हिफाज़त करना वक्त की सबसे बड़ी ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि घरों से बाहर निकलो और जहां भी कोई नौजवान गलत राह पर जाता नजर आए—चाहे वह शराब पीता हो, सिगरेट पीता हो या बेकार वक्त ज़ाया करता हो—उसे वहीं पर मोहब्बत और हिकमत के साथ समझाओ।
इमाम साहब ने आगे कहा कि नौजवानों को इस्लाम की सही तालीम दी जाए और उन्हें बताया जाए कि हमारे जो बुजुर्ग इस दुनिया से गुजर गए, उनका किरदार कैसा था, उनकी ज़िंदगी कैसी सादगी, इबादत और नेकियों से भरी हुई थी। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि आज के दौर में हम और हमारे नौजवान उन रास्तों से दूर होते जा रहे हैं, इसलिए जरूरी है कि हम सब मिलकर उन्हें सही राह दिखाएं और दीन की तरफ वापस लाएं।
इंतज़ामिया की तरफ से भी कड़े इंतज़ाम किए गए थे। नानपारा कोतवाली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रही और लगातार गश्त की जाती रही, जिससे पूरे इलाके में सुकून और कानून-व्यवस्था कायम रही। पूरे दिन इलाके में अमन-ओ-सुकून का माहौल बरकरार रहा और लोगों ने खुशी और इत्मीनान के साथ ईद का त्योहार मनाया।
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • श्रावस्ती पुलिस द्वारा शांति भंग के आरोप में चार व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार
    1
    श्रावस्ती पुलिस द्वारा शांति भंग के आरोप में चार व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार
    user_गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    Bhinga, Shravasti, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ईद के दृष्टिगत जिले का भ्रमण कर शान्ति व्यवस्था का लिया जायजा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सक्रिय रूप से कार्य कर त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के दिये निर्देश श्रावस्ती। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने ईद-उल-फितर त्योहार को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद का भ्रमण कर शान्ति व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने नगर पालिका परिषद भिनगा के अन्तर्गत ईदगाह तिराहा सहित उन स्थलों का निरीक्षण किया जहां नमाज अदा की जा रही थी। ईदगाह में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में ईद-उल-फितर की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। इस दौरान उन्होने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सक्रिय रूप से कार्य करते हुए त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के निर्देश दिये।जिलाधिकारी ने कहा कि ईद के इस महापर्व के दौरान कानून और शांति व्यवस्था के मद्देनजर जनपद में विभिन्न स्थानों के लिए मजिस्ट्रेट नामित किए गए है, जिससे त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराया जा सके। इसके अलावा साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था व जलापूर्ति के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को पहले से ही दिए गए है। जिससे त्योहार के दौरान जनपद वासियों को कोई दिक्कत न होने पाये।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ईद के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये है। जिससे कोई भी अराजक तत्वों द्वारा त्योहार में विघ्न न उत्पन्न किया जा सके। यदि कोई भी व्यक्ति ऐसा करते पाया गया तो, निश्चित ही उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम, सम्बन्धित क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित थानाध्यक्ष व अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    1
    जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ईद के दृष्टिगत जिले का भ्रमण कर शान्ति व्यवस्था का लिया जायजा
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सक्रिय रूप से कार्य कर त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के दिये निर्देश
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने ईद-उल-फितर त्योहार को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद का भ्रमण कर शान्ति व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने नगर पालिका परिषद भिनगा के अन्तर्गत ईदगाह तिराहा सहित उन स्थलों का निरीक्षण किया जहां नमाज अदा की जा रही थी। ईदगाह में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में ईद-उल-फितर की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। इस दौरान उन्होने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सक्रिय रूप से कार्य करते हुए त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के निर्देश दिये।जिलाधिकारी ने कहा कि ईद के इस महापर्व के दौरान कानून और शांति व्यवस्था के मद्देनजर जनपद में विभिन्न स्थानों के लिए मजिस्ट्रेट नामित किए गए है, जिससे त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराया जा सके। इसके अलावा साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था व जलापूर्ति के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को पहले से ही दिए गए है। जिससे त्योहार के दौरान जनपद वासियों को कोई दिक्कत न होने पाये।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ईद के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये है। जिससे कोई भी अराजक तत्वों द्वारा त्योहार में विघ्न न उत्पन्न किया जा सके। यदि कोई भी व्यक्ति ऐसा करते पाया गया तो, निश्चित ही उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम, सम्बन्धित क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित थानाध्यक्ष व अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.