Shuru
Apke Nagar Ki App…
इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
More news from Mahoba and nearby areas
- #महोबा जिला चिकित्सालय का आकस्मिक चिकित्सा अनुभाग में हुआ हंगामा। डाक्टर और मरीज के तिमारदारों के बीच जमकर हुई बहस। मरीज को रिफर करने को लेकर नौक झौक पर बुलानी पड़ी पुलिस। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों की भी परवाह नहीं की गई। पूरे विवाद का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल। #mahobainsight #ikvnews #BreakingNews1
- महोबा आरटीओ की बड़ी कार्रवाई, पनवाड़ी में ओवरलोड डंपर, ट्रक व बस समेत कई वाहनों का चालान पनवाड़ी (महोबा)। जनपद में यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा को लेकर महोबा आरटीओ विभाग ने सोमवार सुबह पनवाड़ी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ओवरलोड और बिना फिटनेस संचालित हो रहे वाहनों पर बड़ी कार्रवाई की गई, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार आरटीओ महोबा दयाशंकर के नेतृत्व में टीम ने सुबह से ही विभिन्न मार्गों पर चेकिंग शुरू कर दी। अभियान के दौरान एक ओवरलोड डंपर, एक ट्रक, राठ-झांसी मार्ग पर संचालित एक प्राइवेट बस तथा एक मारुति वैन को जांच के लिए रोका गया। जांच में कई वाहन ओवरलोड एवं फिटनेस संबंधी मानकों का उल्लंघन करते पाए गए। कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहनों का चालान किया गया। डंपर, ट्रक और मारुति वैन को थाना पनवाड़ी में खड़ा करवा दिया गया। वहीं राठ-झांसी मार्ग की प्राइवेट बस में सवारियां भरी होने के कारण उसका चालान कर आवश्यक निर्देश देते हुए बस को छोड़ दिया गया, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो। आरटीओ दयाशंकर ने स्पष्ट कहा कि बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहन सड़क पर किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ऐसे वाहनों के विरुद्ध आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चालकों के बीच अफरा-तफरी का माहौल देखा गया और कई वाहन चालक मार्ग बदलते नजर आए। प्रशासन की इस सख्ती को सड़क सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।1
- चंद्रावती वर्मा की गाड़ी ने युवक को जोरदार टक्कर मारी, घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ बाइक सवार युवक, नाजुक हालत में युवक का अस्पताल में इलाज जारी, घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर शुरू की कार्यवाही, हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली इलाके का मामला1
- ईरान-इजरायल की जंग के बीच बड़ी खबर …भारत में पेट्रोल डीजल के दाम में 12 से 13 रुपए की बढ़ोतरी1
- छतरपुर जिले के ग्राम धोरी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला हरिजन बस्ती में पदस्थ शिक्षक संजीव कुमार चतुर्वेदी के खिलाफ अभिभावकों की शिकायत पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। परिजनों का आरोप है कि विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ अशोभनीय हरकतें की गईं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं और अब तक सख्त कार्रवाई नहीं हुई। वहीं पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रकरण संवेदनशील है और जांच के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 👉 पूरी ग्राउंड रिपोर्ट देखें Ankit Speaks News पर।1
- #Apkiawajdigital बांदा। बुंदेलखंड को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के प्रशासनिक बंधनों से मुक्त कराकर एक पृथक राज्य बनाने की मांग अब और तेज हो गई है। बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आगामी 6 मार्च 2026 से एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोर्चा के पदाधिकारियों ने यात्रा के उद्देश्य और मार्ग (रूट चार्ट) का विवरण साझा किया। स्थानीय संसाधनों पर अधिकार की लड़ाई सह-नेतृत्वकर्ता जयराम सिंह 'बछेउरा' ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य ध्येय बुंदेलखंड के निवासियों को उनके संवैधानिक अधिकार दिलाना है। उन्होंने कहा कि दो राज्यों के बीच बंटे होने के कारण बुंदेलखंड का विकास अवरुद्ध है। यह यात्रा जन-जन को जागरूक करेगी ताकि क्षेत्र के जल, जंगल और जमीन पर स्थानीय लोगों का हक सुनिश्चित हो सके। यात्रा का रूट चार्ट और मुख्य पड़ाव: यात्रा प्रबंधक नीरज निगम ने जानकारी दी कि पदयात्रा का शुभारंभ 6 मार्च को जसपुरा में भव्य उद्घाटन के साथ होगा। यात्रा के दौरान प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार होंगे: जसपुरा: यात्रा का भव्य उद्घाटन। तिंदवारी: राज्य निर्माण के बौद्धिक पहलुओं पर संगोष्ठी। महुआ: स्थानीय जन-समस्याओं पर चौपाल और चर्चा। 15 मार्च: बांदा के रामलीला मैदान में विशाल महा-ध्वजारोहण और 'संकल्प सभा' के साथ समापन। प्रमुख नेतृत्व: इस पूरी मुहिम का नेतृत्व प्रसिद्ध अभिनेता और आंदोलनकारी राजा बुन्देला एवं जयराम सिंह 'बछेउरा' कर रहे हैं। मोर्चा ने क्षेत्र के सभी युवाओं, किसानों और प्रबुद्ध वर्ग से इस पदयात्रा में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की है।3
- ईरान हमले की खबर के बाद यूपी के जालौन में प्रदर्शन शुरू1
- अजयगढ़ ग्राम पंचायत सिलोना के ग्राम खड्डडनपूर्वा में सात दिवसीय श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया 23/02/2026 को बैठकी एवं 01/03/2026 को भंडारा का आयोजन किया गया है भंडारा के दूसरे दिन धोकंदो का आयोजन किया गया2
- युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी में विरोध प्रदर्शन करते समय ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी की पड़ी कॉलर1