मुरादनगर HT लाइन कनड्यूट पाइप से तारों को किया कवर। मुरादनगर। विद्युत वितरण खंड 33/11 डिवीजन मुरादनगर के न्यू बिजलीघर के अंतर्गत रावली रोड क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्टील लाइन के हिस्से में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन को कनड्यूट पाइप से सुरक्षित करने का प्रयास किया गया है, लेकिन मौके की स्थिति और विभागीय निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि 11 हजार वोल्ट की लाइन कोई सामान्य विद्युत लाइन नहीं है। ऐसी लाइन के आसपास थोड़ी सी भी लापरवाही जान-माल के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। यदि लाइन की ऊंचाई, इंसुलेशन, पाइप की स्थिति, सपोर्ट सिस्टम या सुरक्षा मानकों में कोई कमी है तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित लापरवाही के कारण कोई दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी? क्या हादसा होने के बाद विभाग जागेगा या उससे पहले ही सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराई जाएगी? स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से सवाल किया है कि क्या मौके का निरीक्षण नियमित रूप से किया जाता है? क्या 11 हजार वोल्ट की लाइन की ऊंचाई और सुरक्षा मानकों की जांच की गई है? क्या कनड्यूट पाइप वास्तव में निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप लगाया गया है? और सबसे महत्वपूर्ण—क्या विभाग किसी संभावित दुर्घटना का इंतजार कर रहा है? जनता का सीधा सवाल है—हादसा होने के बाद जिम्मेदारी तय करने से बेहतर है कि हादसा होने से पहले सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त क्यों नहीं की जाती? विद्युत विभाग को मामले का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने चाहिए, ताकि किसी अनहोनी से पहले खतरे को टाला जा सके।
मुरादनगर HT लाइन कनड्यूट पाइप से तारों को किया कवर। मुरादनगर। विद्युत वितरण खंड 33/11 डिवीजन मुरादनगर के न्यू बिजलीघर के अंतर्गत रावली रोड क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्टील लाइन के हिस्से में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन को कनड्यूट पाइप से सुरक्षित करने का प्रयास किया गया है, लेकिन मौके की स्थिति और विभागीय निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि 11 हजार वोल्ट की लाइन कोई सामान्य विद्युत लाइन नहीं है। ऐसी लाइन के आसपास थोड़ी सी भी लापरवाही जान-माल के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। यदि लाइन की ऊंचाई, इंसुलेशन, पाइप की स्थिति, सपोर्ट सिस्टम या सुरक्षा मानकों में कोई कमी है तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर विद्युत विभाग के अधिकारियों
और कर्मचारियों की कथित लापरवाही के कारण कोई दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी? क्या हादसा होने के बाद विभाग जागेगा या उससे पहले ही सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराई जाएगी? स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से सवाल किया है कि क्या मौके का निरीक्षण नियमित रूप से किया जाता है? क्या 11 हजार वोल्ट की लाइन की ऊंचाई और सुरक्षा मानकों की जांच की गई है? क्या कनड्यूट पाइप वास्तव में निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप लगाया गया है? और सबसे महत्वपूर्ण—क्या विभाग किसी संभावित दुर्घटना का इंतजार कर रहा है? जनता का सीधा सवाल है—हादसा होने के बाद जिम्मेदारी तय करने से बेहतर है कि हादसा होने से पहले सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त क्यों नहीं की जाती? विद्युत विभाग को मामले का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने चाहिए, ताकि किसी अनहोनी से पहले खतरे को टाला जा सके।
- सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद महिला दरोगा निलंबित, विभागीय जांच शुरू। मेरठ पुलिस विभाग से सोशल मीडिया से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। महिला उपनिरीक्षक अनु रानी का सोशल मीडिया पर लाइव आने और विभागीय सोशल मीडिया पॉलिसी के उल्लंघन से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो में महिला उपनिरीक्षक कथित तौर पर सोशल मीडिया लाइव के दौरान दर्शकों से बातचीत करती और एक बार कोड के जरिए पैसे भेजने की बात कहती नजर आ रही थीं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और संज्ञान लेते हुए महिला उपनिरीक्षक अनु रानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया सोशल मीडिया पॉलिसी के उल्लंघन का मामला सामने आया है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अपराध, मेरठ की ओर से भी विभागीय पक्ष स्पष्ट किया गया है।1
- miya bhai . . मिया भाई. न. 14
- OLA की मनमानी? पीड़ित ड्राइवर पार्टनर की ID ब्लॉक | Anas Khan Ola Case | Apna Cargo Partner आज के इस वीडियो में हम बात कर रहे हैं हमारे ड्राइवर पार्टनर अंश खान के साथ हुए एक गंभीर मामले की। 15 अगस्त को अंधेरी ईस्ट से कोलाबा की ट्रिप के दौरान रास्ते में विवाद हुआ, ग्राहक द्वारा बदसलूकी की गई, गाड़ी की चाबी और मोबाइल तक छीन लिया गया। जब अंश भाई ने अपनी सुरक्षा के लिए ओला सपोर्ट से शिकायत की, तो न्याय देने के बजाय कंपनी ने उल्टे उनकी ड्राइवर आईडी ही ब्लॉक कर दी! इसी काम से उनके परिवार का चूल्हा चलता है। रोज़ी-रोटी छिनने के इस मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग करते हैं। वाहन और ट्रिप विवरण: ड्राइवर का नाम: अंश खान (Anas Khan) गाड़ी नंबर: MH01FE2143 ट्रिप CRN: 11187017233 संपर्क नंबर: 8108069060 इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि हर ड्राइवर भाई तक यह आवाज पहुंचे और न्याय मिल सके। चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें! — अरविंद कुमार ('अपना कार्गो पार्टनर') #OlaDriver #DriverSafety #ApnaCargoPartner #CabAggregator #DriverJustice #OlaIndia ⚠️ डिस्क्लेमर (Disclaimer) डिस्क्लेमर: यह वीडियो पूरी तरह से ड्राइवर पार्टनर (अंश खान) द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों, स्क्रीनशॉट और उनकी बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य किसी भी कंपनी या व्यक्ति की छवि को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि कैब एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म्स पर काम करने वाले ड्राइवरों की सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग उठाना है। सभी अधिकार सुरक्षित।1
- गाजियाबाद जनपद के भोपुरा चौराहे पर सड़क के बीच बने डिवाइडर के कारण पैदल राहगीरों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सड़क पार करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौराहे पर तेज रफ्तार से वाहनों का आवागमन रहता है, जिससे सड़क पार करते समय हादसे का खतरा बना रहता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को होती है। कई बार लोगों को तेज ट्रैफिक के बीच सड़क पार करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां सुरक्षित पैदल पार-पथ या फुट ओवरब्रिज की व्यवस्था होनी चाहिए। लोगों की मांग स्थानीय लोगों की सरकार और संबंधित विभाग से मांग है कि भोपुरा चौराहे पर जल्द से जल्द फुट ओवरब्रिज (FOB) बनाया जाए, ताकि बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग बिना जान जोखिम में डाले सुरक्षित रूप से सड़क पार कर सकें संवाददाता रेनू पुरी4
- मोदीनगर में राशन की दुकान सील, कम वितरण और कोटेदार से संपर्क न होने पर विभाग की कार्रवाई। गाजियाबाद :- मोदीनगर की आदर्श नगर कॉलोनी में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने राशन की दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, दुकान पर राशन का वितरण कम पाया गया था। साथ ही राशन कोटेदार से लगातार संपर्क करने के प्रयास भी किए जा रहे थे, लेकिन कोटेदार का फोन लगातार बंद मिला। खाद्य आपूर्ति विभाग की अधिकारी दीपा सिंह ने बताया कि कोटेदार से फोन के माध्यम से कई बार संपर्क किया गया। इसके अलावा विभागीय व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए भी लगातार संदेश भेजे गए, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। लगातार संपर्क न होने और राशन वितरण में कमी पाए जाने के बाद विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान को सील कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर राशन कोटेदार के खिलाफ आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- मुरादनगर हमले में घायल फरमान के परिवार को इंसाफ की आस, ग्रामीणों ने कहा-पीड़ित की आवाज दबने नहीं देंगे। थाना मुरादनगर क्षेत्र के ग्राम जलालाबाद निवासी नफीस पुत्र ईशाक ने अपने पुत्र फरमान के साथ कथित मारपीट के मामले में पुलिस आयुक्त गाजियाबाद को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 21 जून 2026 की रात रोजू पुत्र समसू और दो अज्ञात लोगों ने फरमान को लोहे की रॉड, डंडे, फावड़े के बिंटे व पंच से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों के अनुसार फरमान को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह करीब 15 दिन वेंटिलेटर पर रहा। शिकायतकर्ता नफीस का आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने थाना मुरादनगर और गंगनहर पुलिस चौकी पर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत में सीसीटीवी फुटेज का भी हवाला देते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। इस मामले में अब ग्राम जलालाबाद के ग्रामीण भी पीड़ित परिवार के समर्थन में सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने परिवार की मदद की और पीड़ित की स्थिति तथा घटना की परिस्थितियों को करीब से देखा है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि परिवार के साथ अन्याय हुआ है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने वालों पर कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। ग्रामीणों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “पीड़ित परिवार की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा और न्याय की लड़ाई में परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।” पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, फरमान के बयान दर्ज करने, आरोपों की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।4
- 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म प्रयास करने वाले का हुआ एनकाउंटर,पैर में लगी गोली! बागपत जनपद में 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास के मामले में फरार चल रहे हैं आरोपी प्रिंस की पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी गोली दरोगा के बुलेट प्रूफ जैकेट में जा फंसी जिससे उसकी जान बच गई है पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है दरअसल आपको बता दें 25हजार के इनामी बदमाश प्रिंस ने उत्तर प्रदेश पुलिस के हेड कांस्टेबल की 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था घटना के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार चल रहा था बागपत की पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का भी इनाम घोषित किया गया था बागपत जनपद की सिंघावली पुलिस चेकिंग अभियान चल रही थी वही सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार एक युवक को रोका गया पुलिस को देखकर बदमाश ने जंगल में मोटरसाइकिल भगा दी बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दी बदमाश की गोली दरोगा के बुलेटप्रूफ जैकेट में जा लगी जिससे उसकी जान बच गई पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश का हाफ एनकाउंटर किया बदमाश के पैर में गोली लगी है जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है बदमाश के पास से तमंचा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है बाईट::- सुकन्या शर्मा( सदर सीओ बागपत)1
- गाजियाबाद में दुकान पर चाऊमीन खाने गए युवक पर फायरिंग, घायल युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब चाऊमीन खाने गए एक युवक पर फायरिंग की गई। युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र स्वदेशी चौक के पास का है जहां पर बीती रात बाइक सवार दो युवकों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी युवक को दो गोली लगी है वहीं घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए फायरिंग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रताप विहार निवासी आकाश बीती रात चाऊमीन खाने दुकान पर गया था आरोप है कि तभी स्वदेशी चौक पर अमन अपने साथी के साथ बाइक पर पहुंचा और आकाश को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी इससे पहले दोनों के बीच गाली गलौज होना भी बताया जा रहा है आरोपीयों ने अमन पर फायरिंग की और अपने साथी के साथ बाइक से फरार हो गया मामले में एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने बताया है कि घायल को संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया है तहसील के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है वहीं पुलिस आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कह रही है।1